जीरोमाइल चेक पोस्ट पर कार से 17.25 लाख बरामद
नवगछिया: नवगछिया के तेतरी जीरो माइल चौक पर चुनाव को लेकर बनाये गये चेक पोस्ट पर बुधवार एक ऑल्टो कार (बीआर 10क्यू 8093) की जांच के दौरान 17 लाख 25 हजार रुपये बरामद किये गये. पैसे एक काले रंग के बैग व बोरे में रखे थे. नवगछिया के बीडीओ राजीव कुमार रंजन के नेतृत्व में की जा रही वाहन जांच के दौरान कार की तलाशी में ये पैसे मिले.
Source: Bhagalpur News
Read more
about जीरोमाइल चेक पोस्ट पर कार से 17.25 लाख बरामद



















