बेगूसराय : पीएनबी में 7 लाख की लूट, एक आरोपी चढ़ा भीड़ के हत्थे
बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय जिले में शहर के बीच स्थित पंजाब नेशनल बैंक की एक शाखा में सोमवार की सुबह बेखौफ अपराधियों ने धावा बोला और लगभग सात लाख रुपये लूट लिये. घटना के दौरान ही बैंक कर्मियों ने शोर मचाना शुरु कर दिया. शोर सुनकर आसपास के लोग भारी संख्या में घटनास्थल पर जमा होने लगे. इसी बीच भागने के क्र म में एक आरोपी भीड़ के हत्थे चढ़ गया. आक्रोशित भीड़ ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी. बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बचाकर अपने साथ थाने ले आयी.
Source: Begusarai News
Read more
about बेगूसराय : पीएनबी में 7 लाख की लूट, एक आरोपी चढ़ा भीड़ के हत्थे



















