विस्फोटक के साथ दो नक्सली गिरफ्तार

चकाई : पुलिस ने मंगलवार की शाम छापेमारी कर दो नक्सलियों झारखंड के जसीडीह थाना क्षेत्र के नावाडीह-खड़हरा निवासी राजू यादव, मो. शमीम को विस्फोटक व आपत्तिजनक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है. Source: Jamui News
Read more about विस्फोटक के साथ दो नक्सली गिरफ्तार
  • 0

पूर्व मुखिया व उसके पुत्रों की दबंगई ने ली युवक की जान

बरौनी : फुलबड़िया थाना क्षेत्र की शोकहारा एक पंचायत के गांधी नगर टोला में मंगलवार की रात पूर्व मुखिया व उसके पुत्रों की दबंगई से तंग आकर 25 वर्षीय एक युवक ने गले में फंदा लगा कर आत्म हत्या कर ली. मृतक की पहचान शोकहारा दीनदयाल रोड निवासी दिनेश प्रसाद गुप्ता के 25 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार के रूप की गयी है. Source: Begusarai News
Read more about पूर्व मुखिया व उसके पुत्रों की दबंगई ने ली युवक की जान
  • 0

पिता-पुत्र को गोली मारने के मामले में चार नामजद

बखरी : मंगलवार को थाना क्षेत्र के करेंटार गांव में जमीन विवाद को लेकर गोली मार कर पिता-पुत्र को घायल करने के मामले में कुल चार लोगों को नामजद किया गया है. घायल रणवीर कुमार के बयान पर बखरी थाना कांड संख्या 202/15 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने एक आरोपित परशुराम चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मामले की छानबीन कर रही है. Source: Begusarai News
Read more about पिता-पुत्र को गोली मारने के मामले में चार नामजद
  • 0

दोहरे हत्याकांड में तीन लोगों को आजीवन कारावास

बेगूसराय (कोर्ट) : अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सप्तम राजकुमार ने दोहरे हत्याकांड के आरोपित बलिया थाने के तेतरी निवासी रामदुलार झा, रामानंद झा, परमानंद झा को हत्या में दोषी पाकर आजीवन कारावास व दस-दस हजार अर्थदंड की सजा सुनायी. Source: Begusarai News
Read more about दोहरे हत्याकांड में तीन लोगों को आजीवन कारावास
  • 0

करेंट से पतोहू की मौत, सास झुलसी

बछवाड़ा : थाना क्षेत्र की रानी एक पंचायत में 11 हजार वोल्ट के करेंट से एक महिला की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य घायल हो गया. परिजनों ने बताया कि सबरून खातून व अमना खातून दोनों बेगमसराय अपने रिश्तेदार के यहां गयी थीं. बुधवार की दोपहर जब दोनों वापस एनएच 28 के रास्ते आ रहे थीं. झमटिया ढाला से करीब 300 मीटर दूरी पर 11 हजार वोल्ट का तार जमीन से दो फुट की ऊंचाई पर लटका हुआ था Source: Begusarai News
Read more about करेंट से पतोहू की मौत, सास झुलसी
  • 0

होटल मालिक को मारी गोली, मौत

बरौनी : सलाद में नींबू व प्याज नहीं देने पर अपराधियों ने सागर सम्राट होटल में उत्पात मचाया. बरौनी जीआरपी थाना क्षेत्र के ललित नारायण रेलवे मार्केट में सोमवार की देर रात अपराधियों ने होटल के संचालक 35 वर्षीय मधु कुमार उर्फ रतीश की गोली मार कर हत्या कर दी. Source: Begusarai News
Read more about होटल मालिक को मारी गोली, मौत
  • 0

सेना के हवाई जहाज से चूनापुर आयेंगे पीएम

भागलपुर: एक सितंबर को भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान में होनेवाली परिवर्तन रैली के लिए प्रधानमंत्री का जहाज सीधे भागलपुर रनवे पर नहीं उतरेगा. पीएम सेना के विशेष विमान से पहले पूर्णिया के चूनापुर हवाईअड्डा आयेंगे. वहां से सेना के हेलीकॉप्टर से भागलपुर हवाई अड्डा मैदान आयेंगे. Source: Bhagalpur News
Read more about सेना के हवाई जहाज से चूनापुर आयेंगे पीएम
  • 0

पोस्टर के बाद अब लाउडस्पीकर की बारी कहीं हम हैं बिहारी, तो कहीं एक बार बीजेपी

भागलपुर: भागलपुर में प्रधानमंत्री की परिवर्तन रैली और महागंठबंधन की पटना में होने वाली स्वाभिमान रैली में अब चंद दिन शेष हैं. इसके साथ ही भाजपा, जदयू और कांग्रेस सहित अन्य की ओर से भीड़ जुटाउ कवायद परवान पर है. पहले शहर में पोस्टर व स्लोगन वार के बाद मंगलवार से माइकिंग का दौर शुरू हो गया है. Source: Bhagalpur News
Read more about पोस्टर के बाद अब लाउडस्पीकर की बारी कहीं हम हैं बिहारी, तो कहीं एक बार बीजेपी
  • 0

दीमक ने लड़खड़ा दी रेडियो की आवाज

भागलपुर: आकाशवाणी, भागलपुर का स्टूडियो दीमक के हमला की वजह से महीने भर से अस्त-व्यस्त हो गया है. आकाशवाणी के स्टूडियो कक्ष के डबिंग एवं संपादन कक्ष हो या प्रसारण कक्ष यहां पर आवाजरोधी बनाने के लिए दीवार पर सजायी गयी थिक वुड पर दीमक का ऐसा हमला हुआ कि इसे उखाड़ना पड़ा. लेकिन इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था नहीं बनायी जा सकी. यहां पर इसी अवस्था में डबिंग व प्रसारण करना पड़ रहा है. यहां पर आने वाले वार्ताकार, उद्घोषकों, कंपीयरों को सीलन से परेशानी का सामना करना पड़ता है. Source: Bhagalpur News
Read more about दीमक ने लड़खड़ा दी रेडियो की आवाज
  • 0

फिर ग्रामीणों को डराने लगी गंगा

भागलपुर: गंगा नदी का जलस्तर मंगलवार की दोपहर से फिर से बढ़ने लगा है. इससे ग्रामीणों की चिंता बढ़ गयी है. नदी के किनारे स्थित खेतों में बोयी गयी फसलों को गंवाने के बाद बाबूपुर के ग्रामीणों को बीते साल की तरह एक बार चिंता सताने लगी है कि कहीं उनका घर एक बार फिर बाढ़ के पानी में न घिर जाये. Source: Bhagalpur News
Read more about फिर ग्रामीणों को डराने लगी गंगा
  • 0

मिल सकती है सुलतानगंज-देवघर नयी रेल लाइन परियोजना के लिए राशि

भागलपुर: सुलतानगंज से बेलहर व कटोरिया होकर देवघर तक रेल यात्र सात साल बाद भी संभव नहीं हो सकी है. लोगों की उम्मीद समय बीतने से के साथ खत्म हो चुकी है. रेलवे ने फंड के अभाव में नयी रेल लाइन परियोजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया है. नयी रेल लाइन परियोजना को लेकर जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हुई, मगर इसमें समय लगने से इसका बजट कई गुणा बढ़ गया, जिससे प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी. Source: Bhagalpur News
Read more about मिल सकती है सुलतानगंज-देवघर नयी रेल लाइन परियोजना के लिए राशि
  • 0

जल स्तर में वृद्धि से कई प्रखंड बाढ़ की चपेट में

बेगूसराय/मटिहानी : गंगा के जल स्तर में अचानक उफान आ जाने से जिले के मटिहानी एवं शाम्हों प्रखंडों का पूरा इलाका बाढ़ की चपेट में आ गया है. किसानों की सैकड़ों एकड़ में लगी मकई समेत अन्य फसलें गंगा के पानी में डूब गयी हैं. Source: Begusarai News
Read more about जल स्तर में वृद्धि से कई प्रखंड बाढ़ की चपेट में
  • 0

ओवरटेक कर स्कॉर्पियो चालक को गोली मार कर किया घायल

लावारिस अवस्था में स्कॉर्पियो बरामद बछवाड़ा : थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो चालक को अपराधियों ने गोली मार कर घायल कर ने चेन समेत पांच हजार रुपये भी लूट लिया. थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि सोमवार की रात्रि में स्कॉर्पियो में सवार लखीसराय निवासी दीपक कुमार लखीसराय से मुजफ्फरपुर अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे. Source: Begusarai News
Read more about ओवरटेक कर स्कॉर्पियो चालक को गोली मार कर किया घायल
  • 0

भूमि विवाद में मारी गोली, पिता-पुत्र जख्मी

बखरी : थाना क्षेत्र के करेंटार गांव में जमीन विवाद को लेकर चली गोली में पिता व पुत्र गंभीर रू प से घायल हो गये. घायल परमानंद चौधरी व उनके पुत्र रणधीर चौधरी को पुलिस ने चिंताजनक अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. गोली चलानेवाले अपराधी मनोज चौधरी को मकई के खेत से ग्रामीणों ने दबोच लिया. थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि घायल पिता-पुत्र 10 वर्षो से बाहर रह रहे थे. सोमवार की संध्या अपने गांव लौटे थे. Source: Begusarai News
Read more about भूमि विवाद में मारी गोली, पिता-पुत्र जख्मी
  • 0

बिहार : खाने में नही मिला नींबू तो होटल मालिक को मार दी गोली

बेगूसराय: बिहार में बेखौफ अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे है. ताजा मामला बेगूसराय के बरौनी का है जहां अपराधियों ने छोटी सी बात पर होटल मालिक की गोली मार कर हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह होटल में खाना खाने के दौरान नींबू नही दिये जाने को लेकर अपराधियों ने होटल मालिक को Source: Begusarai News
Read more about बिहार : खाने में नही मिला नींबू तो होटल मालिक को मार दी गोली
  • 0

हेल्थ कार्ड तो दूर, स्वास्थ्य जांच भी नहीं

भागलपुर: राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत शून्य से 18 वर्ष तक के बच्चों का हेल्थ कार्ड बनाया जाना है. भागलपुर जिले में 7 जुलाई 2015 से आंगनबाड़ी केंद्रों व स्कूलों में हेल्थ कार्ड बनाये जाने का कार्यक्रम शुरू किया गया है, लेकिन हेल्थ कार्ड बनाने का काम काफी धीमी गति से चल रहा है. Source: Bhagalpur News
Read more about हेल्थ कार्ड तो दूर, स्वास्थ्य जांच भी नहीं
  • 0

हवाई अड्डा के पास एचटी तार टूटा, तीन घंटे बिजली गुल

भागलपुर: हवाई अड्डा के पास शाम 7.30 बजे हाइटेंशन तार टूट गया. इससे दो सब स्टेशन सिविल सजर्न व टीचर ट्रेनिंग कॉलेज की आपूर्ति बाधित हो गयी. इससे पूरे मध्य शहर में के लगभग डेढ़ लाख उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा. तार टूटने की घटना के बाद उसके मरम्मत कार्य में तीन घंटे लग गये. रात 10.30 के करीब आपूर्ति बहाल हो पायी. Source: Bhagalpur News
Read more about हवाई अड्डा के पास एचटी तार टूटा, तीन घंटे बिजली गुल
  • 0

अब भी चेतें वरना कॉलेज होकर बहेगी गंगा की धार

भागलपुर: बिहार के प्रीमियर तकनीकी संस्थानों में गिना जानेवाला भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज आज आफत में है. वर्ष 2009 में ही तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र ने सेटेलाइट से ली गयी की तसवीरों पर शोध करने के बाद रिपोर्ट जारी कर दी थी कि आनेवाले वर्षो में गंगा एनएच 80 को बहा कर गुजरेगी, जो भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के बगल से गुजरती है. Source: Bhagalpur News
Read more about अब भी चेतें वरना कॉलेज होकर बहेगी गंगा की धार
  • 0

आपसी विवाद में बच्चे की हत्या

जगदीशपुर: जगदीशपुर थाना क्षेत्र के योगीवीर के बबलू साह के पुत्र पिं्रस कुमार साह (10) की रविवार की देर रात हत्या कर उसके शव को पोखर में डाल दिया. उसके चेहरे और गुप्तांग पर वार किया गया था. जख्म स्पष्ट दिखाई पड़ रहा था.मृत बच्चे के दादा रामचंद्र साह के बयान पर गांव के ही संजय साह पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. Source: Bhagalpur News
Read more about आपसी विवाद में बच्चे की हत्या
  • 0

शारदा प्लेजर एंड एंडवेंचर लिमिटेड के निदेशक पर केस

भागलपुर: तहवलपुर (लोदीपुर) के संजय कुमार मंडल ने सोमवार को शारदा प्लेजर एंड एंडवेंचर लिमिटेड के निदेशक व अन्य के खिलाफ सीजेएम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. अभिकर्ता के रूप में कार्यरत संजय ने कंपनी पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. Source: Bhagalpur News
Read more about शारदा प्लेजर एंड एंडवेंचर लिमिटेड के निदेशक पर केस
  • 0

शटर तोड़ लाखों के आभूषण उड़ाये

बगरस बाजार में रविवार की रात चोरों ने ज्वेलरी व पैक्स गोदाम का शटर तोड़ कर उसमें रखे लाखों रुपये का सामान उड़ा लिया. चोरों ने दुकान की तिजोरी काट कर उसमें रखे ढ़ाई किलो चांदी व एक सौ ग्राम सोने के जेवरात चुरा लिये. घटना के बाद स्वाइन दस्ते की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन कुछ भी सफलता हाथ नहीं लगी. Source: Begusarai News
Read more about शटर तोड़ लाखों के आभूषण उड़ाये
  • 0