बेटे को अधिकार दिलाने भारती पहुंची श्मशान घाट

भागलपुर : आर्मी के जवान ब्रजेश यादव की दूसरी पत्नी भारती कुमार बेटे तेजस यादव को अधिकार दिलाने के लिए सोमवार को करीब शाम छह बजे श्मशान घाट पहुंची. ब्रजेश के परिवार वालों से बेटा तेजस अधिकार के रूप में मुखागिA देने की मांग की. क्रिया कलाप पूरी होने तक ब्रजेश के घर में ही रहने की मांग कर रही थी. इसे लेकर ब्रजेश के परिवार वालों से भारती की कुछ नोकझोक भी हो गयी. ब्रजेश के बहनोई संजय यादव ने मामला को शांत कराया. Source: Bhagalpur News
Read more about बेटे को अधिकार दिलाने भारती पहुंची श्मशान घाट
  • 0

कक्षा बहिष्कार, धरना व फूंका पुतला

एसएम कॉलेज. बीकॉम में सीट बढ़ोतरी के लिए गरम हो रहा आंदोलन भागलपुर : अभाविप के कार्यकर्ताओं ने एसएम कॉलेज में सभी कक्षाओं में जाकर छात्राओं को बाहर निकाला. विवि प्रशासन व कॉलेज प्रशासन के विरोध में नारे लगाये. विभाग संयोजक संजय झा ने कहा कि सीट वृद्धि के मामले में विवि व कॉलेज प्रशासन दोषी है. नामांकन की तैयारी पहले से क्यों नहीं की जाती है. Source: Bhagalpur News
Read more about कक्षा बहिष्कार, धरना व फूंका पुतला
  • 0

मारवाड़ी कॉलेज में 390 एसएम में 195 सीट क्यों

पिछले वर्ष विवि ने बढ़ाया था सीट एसएम कॉलेज में एक सत्र के लिए बीकॉम में 195 से बढ़ा कर 430 सीट पर नामांकन लेने का निर्देश तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय ने पिछले वर्ष दिया था. विश्वविद्यालय ने अपने पत्र में कहा था कि सीट बढ़ोतरी का प्रस्ताव सिंडिकेट से पारित हो चुका है और राज्य सरकार को भेज दिया गया है. Source: Bhagalpur News
Read more about मारवाड़ी कॉलेज में 390 एसएम में 195 सीट क्यों
  • 0

निगम कर्मियों ने आयुक्त को बनाया बंधक

बेगूसराय (नगर) : नगर निगम कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आठवें दिन भी जारी रही. कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया. कर्मियों ने निगम प्रशासन पर धमकाने व अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया. हालांकि, निगम प्रशासन ने इस तरह की बात से साफ इनकार किया. Source: Begusarai News
Read more about निगम कर्मियों ने आयुक्त को बनाया बंधक
  • 0

स्कूली छात्रों ने एनएच 31 को किया ठप

बेगूसराय(नगर) : मध्य विद्यालय, केशावे की कुव्यवस्था को लेकर सोमवार को स्कूल के छात्रों ने राष्ट्रीय उच्च पथ 31 को अंगरेजी ढाला के समीप जाम कर दिया. इससे कुछ समय के लिए वाहनों की लंबी कतार लग गयी और आवागमन ठप हो गया. Source: Begusarai News
Read more about स्कूली छात्रों ने एनएच 31 को किया ठप
  • 0

सड़क हादसों में महिला की मौत, तीन लोग जख्मी

बेगूसराय(नगर) : नगर थाना क्षेत्र के काली स्थान चौक के समीप सड़क हादसे में नयागांव थाना क्षेत्र के बलहपुर निवासी 50 वर्षीय द्रौपदी देवी की मौके पर ही मौत हो गयी. इस हादसे में एक अन्य व्यक्ति भी जख्मी हो गया. बताया जाता है कि उक्त महिला पैदल जा रही थी. इसी क्रम में अनियंत्रित टाटा जेन गाड़ी ने महिला को ठोकर मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. Source: Begusarai News
Read more about सड़क हादसों में महिला की मौत, तीन लोग जख्मी
  • 0

नक्सलियों ने दो पोकलेन व एक ट्रैक्टर को फूंका

बांका : प्रखंड स्थित रतौठिया गांव के पास डकरा डैम मरम्मत कार्य में लगे ठेकेदार के दो पोकलेन व एक ट्रैक्टर को शुक्रवार की देर रात नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया. शुक्रवार की देर रात दो दर्जन नक्सली हथियार से लैस होकर कार्य स्थल पर पहुंचे. Source: Banka News
Read more about नक्सलियों ने दो पोकलेन व एक ट्रैक्टर को फूंका
  • 0

व्रजपात से दो की मौत

नाथनगर के भुवालपुर पंचायत के फतेहपुर गांव में मातम भागलपुर : नाथनगर के भुवालपुर पंचायत के फतेहपुर गांव में शनिवार को दोपहर लगभग 3 बजे ठनका गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गयी. दो अन्य घायल हैं. घायलों में एक पुरुष और एक महिला शामिल है. Source: Bhagalpur News
Read more about व्रजपात से दो की मौत
  • 0

वार्ड तीन को तीन दिन बाद मिलेगा पानी

भागलपुर : चंपानाला चौक जाम कर नगर निगम और पैन इंडिया के खिलाफ नारेबाजी करने वाले वार्ड-तीन के लोगों को पानी के लिए और तीन दिन इंतजार करना पड़ेगा. वार्ड के दोनों बोरिंग शनिवार को चालू नहीं हो सका है. Source: Bhagalpur News
Read more about वार्ड तीन को तीन दिन बाद मिलेगा पानी
  • 0

टाउन हॉल में प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह आज

भागलपुर : टाउन हॉल में रविवार को प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह 2015 का आयोजन होगा. इसमें 10 वीं व 12 वीं के मेधावी छात्र-छात्रओं को सम्मानित किया जायेगा. Source: Bhagalpur News
Read more about टाउन हॉल में प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह आज
  • 0

उच्च शिक्षा में इग्नू की भूमिका अहम

रीजनल क्षेत्र भागलपुर के 28वें दीक्षांत समारोह में बोले टीएमबीयू के प्रोवीसी भागलपुर : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो एके राय ने कहा कि देश में उच्च शिक्षा के सकल अनुपात को बढाने में इग्नू की महत्वपूर्ण भूमिका है. Source: Bhagalpur News
Read more about उच्च शिक्षा में इग्नू की भूमिका अहम
  • 0

अंग सांस्कृतिक केंद्र के मंच पर आपदा प्रबंध विभाग का नाटक

भागलपुर : शहर में स्थित भागलपुर संग्रहालय-सह अंग सांस्कृतिक केंद्र बुरी दशा में है. लाखों रुपये की लागत से बने शीशे व लक ड़ी के डिस्प्ले बॉक्स कबाड़ के रूप में सड़ने के लिए फेंक दिया गया है. संग्रहालय एवं सांस्कृतिक केंद्र पर दूसरे विभाग का भी कब्जा है. संग्रहालय में रखी संग्रहित मूíतयों एवं पुरातात्विक चीजों को देखने के लिए आनेवाले लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है. Source: Bhagalpur News
Read more about अंग सांस्कृतिक केंद्र के मंच पर आपदा प्रबंध विभाग का नाटक
  • 0

5.50 करोड़ पर हुआ समझौता

राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंकों के12 सौ मामले निष्पादित बेगूसराय (कोर्ट) : राष्ट्रीय लोक अदालत का विधिवत उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश कृष्ण गोपाल द्विवेदी ने किया. लोक अदालत के संचालन के लिए 10 पीठ बनाये गये थे. लोक अदालत में कुल विभिन्न बैंकों के 12 सौ मामले निष्पादित किये गये. Source: Begusarai News
Read more about 5.50 करोड़ पर हुआ समझौता
  • 0

स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रशासन तैयार : डीएम

बेगूसराय(नगर) : जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी सीमा त्रिपाठी ने बिहार विधान सभा निर्वाचन 2015 को लेकर समाहरणालय स्थित कारगिल भवन में बैठक आयोजित की गयी. Source: Begusarai News
Read more about स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रशासन तैयार : डीएम
  • 0

गंगा स्नान करने गयी महिला ट्रेन से कटी

बरौनी : पूर्व-मध्य रेलवे के सिमरिया-बरौनी रेलखंड पर राजेंद्र पुल होम सिगनल के निकट शनिवार को लगभग 70 वर्षीया एक महिला की मौत हावड़ा-जयनगर धुरियान सवारी गाड़ी की चपेट में आने से हो गयी. रेल पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान मधुबनी जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के बेलाबेली गांव निवासी गंगाधर यादव की पत्नी मुकेश्वरी देवी के रूप में की गयी है. Source: Begusarai News
Read more about गंगा स्नान करने गयी महिला ट्रेन से कटी
  • 0

मुफ्त शिक्षा के नाम पर ठगी

स्कूल का निदेशक फरार,घंटों मची रही अफरा-तफरी बेगूसराय (नगर) : बेगूसराय में कई तरह के कारनामे सामने आते हैं. जिस उलझन में आमलोगों के साथ-साथ पुलिस प्रशासन भी परेशान होती है. Source: Begusarai News
Read more about मुफ्त शिक्षा के नाम पर ठगी
  • 0

मारपीट की घटना में तीन वर्षो के सश्रम कारावास की सजा

बेगूसराय (कोर्ट) : अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सप्तम राजकुमार ने मारपीट मामले के आरोपित मुफस्सिल थाने के कमरूद्दीनपुर निवासी मंटुन यादव, फुलेना यादव व राहुल यादव को दोषी पाकर तीन वर्ष सश्रम कारावास एवं पांच-पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनायी. अभियोजन की ओर से चार गवाहों की गवाही करायी गयी. Source: Begusarai News
Read more about मारपीट की घटना में तीन वर्षो के सश्रम कारावास की सजा
  • 0

नरक बना बेगूसराय शहर

बेगूसराय (नगर) : अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नगर निगम कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही. हड़ताल के दौरान कर्मियों ने नगर निगम के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर अपनी मांगों को लेकर जोरदार आवाज बुलंद की. Source: Begusarai News
Read more about नरक बना बेगूसराय शहर
  • 0

दबंगई : बीच रास्ते से जबरन उठाया, सुबह किया गायब

गोराडीह : गोराडीह थाना क्षेत्र के जीताडीह गांव में एक 15 वर्षीय किशोरी को गांव के ही एक दबंग युवक ने अपने घर में कैद कर लिया. सूचना पर पहुंचे परिजनों को आरोपी व उसके साथियों ने मारपीट कर खदेड़ दिया. Source: Bhagalpur News
Read more about दबंगई : बीच रास्ते से जबरन उठाया, सुबह किया गायब
  • 0

ग्रामीणों का हंगामा, एक धराया

दलालों के चंगुल में डीएम जनता दरबार के आवेदक, पैसा लेकर लिखते हैं आवेदन भागलपुर : जिला समाहरणालय में गुरुवार को जनता दरबार में आवेदकों ने हंगामा किया. पीरपैंती के रानीपुर दियारा क्षेत्र से आये ग्रामीण ने गंगा कटाव को लेकर नारेबाजी की और गोराडीह के पिथना के मो सोइन ने राजस्व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर हंगामा किया. खासकर पीरपैंती के रानीपुर दियारा क्षेत्र के मामले में प्रशासनिक पदाधिकारी को उस समय हैरत में डाल दिया, जब ग्रामीणों ने आवेदन तैयार कराने के नाम पर 200 रुपये लेने की शिकायत की Source: Bhagalpur News
Read more about ग्रामीणों का हंगामा, एक धराया
  • 0

विरनौध चौक पर दुकानदारों ने किया हंगामा

गोराडीह : प्रखंड के विरैनाध चौक पर गुरुवार को मीटर चेक करने गये बिजली कंपनी के कर्मियों को फर्जी होने की आशंका में दुकानदारों ने बंधक बना कर पीट डाला. जानकारी के अनुसार गुरुवार को करीब 11 बजे तीन चार बिजली कर्मी सूचित ट्रेडर्स की दुकान में मीटर चेक करने पहुंचे. Source: Bhagalpur News
Read more about विरनौध चौक पर दुकानदारों ने किया हंगामा
  • 0