हृदय रोगियों की धड़कन बनेगा टीएनबी

भागलपुर : टीएनबी कॉलेज ने स्टेम सेल रिसर्च लेबोरेटरी की स्थापना के लिए प्रस्ताव तैयार किया है. राज्य सरकार को प्रस्ताव भेज कर फंड मांगा जायेगा. फंड मिलने के बाद लेबोरेटरी की स्थापना की जायेगी. लेबोरेटरी में शरीर के विभिन्न अंगों को विकसित करने का काम किया जायेगा, जिसमें दिल (हर्ट) भी शामिल होगा. लेबोरेटरी के निर्माण में शुरुआती समय में पांच करोड़ की लागत आंकी गयी है. इसमें विभिन्न अंगों की अलग-अलग शाखाएं होंगी. Source: Bhagalpur News
Read more about हृदय रोगियों की धड़कन बनेगा टीएनबी
  • 0

अलीगंज का राजा साह गिरफ्तार

भागलपुर : मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के अलीगंज, मिरजानहाटनिवासी राजा साह को गांजा तस्करी करने के आरोप में ओड़िशा की कटक पुलिस ने गिरफ्तार किया है. Source: Bhagalpur News
Read more about अलीगंज का राजा साह गिरफ्तार
  • 0

श्रावणी मेला : गोरखपुर-जसीडीह वाया सुलतानगंज चलेगी मेला स्पेशल

भागलपुर : यात्रियों की भीड़ को कम करने के लिए रेलवे ने गोरखपुर और जसीडीह के बीच श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. यह ट्रेन वाया सुलतानगंज एक अगस्त से 30 अगस्त तक चलेगी. यानी, गोरखपुर से पहले सुलतानगंज आयेगी. इसके बाद सुलतानगंज से जसीडीह जायेगी. Source: Bhagalpur News
Read more about श्रावणी मेला : गोरखपुर-जसीडीह वाया सुलतानगंज चलेगी मेला स्पेशल
  • 0

सेमिनार आज : बिहार अर्थशास्त्र परिषद के 17 वें राष्ट्रीय सेमिनार की तैयारी पूरी

बेगूसराय (नगर) : जीडी कॉलेज, बेगूसराय के शैक्षणिक इतिहास की महत्वपूर्ण कड़ी होगा बिहार अर्थशास्त्र परिषद का 17 वां राष्ट्रीय सेमिनार. 31 जुलाई से शुरू होने जा रहे इस सेमिनार में 6 देशों के प्रतिनिधि सहित 200 डेलिगेट शिरकत करेंगे. Source: Begusarai News
Read more about सेमिनार आज : बिहार अर्थशास्त्र परिषद के 17 वें राष्ट्रीय सेमिनार की तैयारी पूरी
  • 0

10 दिनों के अंदर झोंपड़ियां हटाएं

बरौनी : तेघड़ा पुलिस ने नक्सलग्रस्त किरतौल गांव में लखनचंद कोठी की जमीन पर अवैध कब्जा कर झोंपड़ियां बनाने के आरोप में गांव के ही नक्सल समर्थित कुल 17 लोगों के विरुद्ध तेघड़ा थाने में कांड संख्या 216/15 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. विदित हो कि तीन जुलाई को ‘प्रभात खबर’ में प्रमुखता के साथ इस संबंध में खबर प्रकाशित की गयी थी. Source: Begusarai News
Read more about 10 दिनों के अंदर झोंपड़ियां हटाएं
  • 0

अज्ञात बीमारी से बुधवार को दो लोगों की हुई थी मौत

साहेबपुरकमाल : सनहा पश्चिम में अज्ञात बीमारी से दो लोगों की मौत की खबर से स्वास्थ्य विभाग के महकमे में खलबली मच गयी है. बताया जाता है कि इस बीमारी से आक्रांत मरीजों में लगातार वृद्धि हो रही है. Source: Begusarai News
Read more about अज्ञात बीमारी से बुधवार को दो लोगों की हुई थी मौत
  • 0

बिजली कनेक्शन नहीं भेजा 40 हजार का बिल

बेगूसराय (नगर) : जिलाधिकारी के जनता दरबार में गुरुवार को सैकड़ों फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन सौंप कर गुहार लगायी. जिले के विभिन्न प्रखंडों से फरियादी पहुंच कर जमीन विवाद, कूपन, इंदिरा आवास योजनाओं का लाभ समेत अन्य समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन से कार्रवाई करने की मांग की. जनता दरबार के दौरान बेगूसराय नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर दो, उलाव के दर्जनों भूमिहीनों ने जमीन का परचा दिलाने की गुहार लगायी. Source: Begusarai News
Read more about बिजली कनेक्शन नहीं भेजा 40 हजार का बिल
  • 0

कल से गुलजार रहेगा हरिगिरिधाम मंदिर

बेगूसराय/गढ़पुरा : सावन माह में जहां देवघर में लाखों शिवभक्त सुल्तानगंज से गंगा जल लेकर लगभग सौ किलोमीटर की दूरी तय कर बोलबम के जयकारों के बीच पहुंचते हैं, वहीं दूसरी ओर जिले के गढ़पुरा स्थित बाबा हरिगिरिधाम का मंदिर भी मिनी देवघर के रू प में प्रसिद्ध है. Source: Begusarai News
Read more about कल से गुलजार रहेगा हरिगिरिधाम मंदिर
  • 0

स्मार्ट सिटी बनेगा भागलपुर

भागलपुर : भागलपुर का चयन स्मार्ट सिटी के रूप में कर लिया गया. बुधवार को पटना में मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह ने इस पर अंतिम मुहर लगा दी. स्मार्ट सिटी की दौड़ में 82 अंकों के साथ भागलपुर पहले स्थान पर रहा. Source: Bhagalpur News
Read more about स्मार्ट सिटी बनेगा भागलपुर
  • 0

सुलतानगंज : श्रावणी मेला का नहीं होगा उद्घाटन

सुलतानगंज : पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर राष्ट्रीय शोक के कारण विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का इस बार उद्घाटन नहीं होगा. 31 जुलाई को मेला का उद्घाटन होना था. सुलतानगंज के विधायक सुबोध राय ने पटना से दूरभाष पर बताया कि पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर सात दिन के राष्ट्रीय शोक के कारण उद्घाटन का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है. Source: Bhagalpur News
Read more about सुलतानगंज : श्रावणी मेला का नहीं होगा उद्घाटन
  • 0

गोलीबारी व बमबाजी से थर्राया बसंतपुर

भागलपुर : लोदीपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव के परशुराम मंडल, शंभू मंडल और अमरेंद्र कुमार से रंगदारी नहीं मिलने पर पवन यादव व उसके रिश्तेदारों और दोस्तों ने शाम लगभग 7 बजे जम कर गोलीबारी की. Source: Bhagalpur News
Read more about गोलीबारी व बमबाजी से थर्राया बसंतपुर
  • 0

आज भी तो संवार दीजिए गंगा के घाट

एसएम कॉलेज घाट की स्थिति एसएम कॉलेज समीप स्थित गंगा तट पर महिलाओं के कपड़ा बदलने का घर नहीं है. गंगा तट पर अब भी कूड़ा कचरा फेंका जा रहा है. स्थानीय लोग भी गंगा तट पर कचरा फेंकते हैं.यहां गंदगी है. इसके अलावा घाट पर वेपर लाइट नहीं है. कहीं-कहीं तार टूट कर झूल रहा है. Source: Bhagalpur News
Read more about आज भी तो संवार दीजिए गंगा के घाट
  • 0

30 अगस्त को भागलपुर में नरेंद्र मोदी

भागलपुर : 30 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भागलपुर में सभा होगी. भाजपा के वरीय नेता विपिन शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 30 अगस्त की सभा के बारे में चर्चा है. दूसरी तरफ बुधवार की रात भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव और प्रदेश महामंत्री सूरज नंदन मेहता सड़क मार्ग से पटना से भागलपुर पहुंचे. वो गुरुवार की सुबह ही पार्टी के कार्यक्रम में भाग लेने कटिहार के लिए रवाना हो जायेंगे. Source: Bhagalpur News
Read more about 30 अगस्त को भागलपुर में नरेंद्र मोदी
  • 0

गोली मार कर युवक की हत्या

नीमाचांदपुरा : अपने पति की मौत के बाद बदहाश गोरेलाल की पत्नी रीना एक ही रट लगा रही थी कि अहो रजबै, अब केकरा सहारे जीबै. Source: Begusarai News
Read more about गोली मार कर युवक की हत्या
  • 0

अज्ञात बीमारी से दो लोगों की मौत, तीन अस्पताल में

साहेबपुरकमाल : सनहा पश्चिम पंचायत में अज्ञात बीमारी की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि तीन का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है. Source: Begusarai News
Read more about अज्ञात बीमारी से दो लोगों की मौत, तीन अस्पताल में
  • 0

हत्या का आरोपित रिहा

15 वर्षो बाद आया फैसला बेगूसराय कोर्ट : अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय दिनेश कुमार श्रीवास्तव ने हत्या मामले के आरोपित वीरपुर थाने के खरमौली निवासी प्रमोद महतो को संदेह का लाभ देकर रिहा कर दिया. आरोपित पर 30 अक्तूबर, 2000 को अन्य साथियों के साथ मिल कर जगदर निवासी सूचक राजीव कुमार सिंह के घर पर चढ़ कर गोली चलाने व बम फेंकने का आरोप था. Source: Begusarai News
Read more about हत्या का आरोपित रिहा
  • 0

शराब दुकान में गोलीबारी मामले में चार पर प्राथमिकी

बरौनी : तेघड़ा पुलिस ने मंगलवार को शराब की दुकान में हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने के आरोप में थाने में कांड संख्या 230/15 के तहत रंगदारी की प्राथमिकी दर्ज की है. Source: Begusarai News
Read more about शराब दुकान में गोलीबारी मामले में चार पर प्राथमिकी
  • 0

हत्या के विरोध में थाना व एसपी कार्यालय को घेरा

नीमाचांदपुरा : थाना क्षेत्र के मक्का अनुसंधान केंद्र, कुसमहौत के पास मंगलवार की देर रात अज्ञात अपराधियों द्वारा दमदमा ग्राम निवासीगोरेलाल साह की गोली मार कर हत्या करने व सुरेंद्र पासवान कोगोली मार कर घायल करने की घटना के विरोध में कानू विकास संघ के बैनर तले सैकड़ों ग्रामीणों ने नीमाचांदपुरा थाने का घेराव किया. नेतृत्व कानू विकास संघ के जिलाध्यक्ष व योगाचार्य डॉ गुड़ाकेश ने किया. Source: Begusarai News
Read more about हत्या के विरोध में थाना व एसपी कार्यालय को घेरा
  • 0

10 हजार छात्र नहीं दे पायेंगे बैंकिंग परीक्षा

संजीव भागलपुर : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय से स्नातक पार्ट थ्री के रिजल्ट का इंतजार कर रहे उन छात्रों के सारे मंसूबों पर पानी फिर सकता है, जो इस बार बैंकिंग की परीक्षा में शामिल होने का इंतजार कर रहे हैं. Source: Bhagalpur News
Read more about 10 हजार छात्र नहीं दे पायेंगे बैंकिंग परीक्षा
  • 0

एक करोड़ की अष्टधातु की मूर्तियां चोरी

सुलतानगंज : सुलतानगंज के कुमैठा गांव स्थित राम जानकी मंदिर ठाकुरबाड़ी से सोमवार देर रात चार अष्टधातु की मूर्तियां चोरी हो गयी. इन मूर्तियों की अनुमानित कीमत लगभग एक करोड़ बतायी जाती है. Source: Bhagalpur News
Read more about एक करोड़ की अष्टधातु की मूर्तियां चोरी
  • 0

कहीं शटर डाउन, कहीं लिंक फेल

भागलपुर : शहर के अलावा नाथनगर व सबौर क्षेत्र में एटीएम सेवा पूरी तरह चरमरा गयी है. शहरी क्षेत्र में कई बैंकों के एटीएम सेंटर पिछले 10-15 दिनों से बंद पड़े हैं. नाथनगर व सबौर क्षेत्र के भी कई एटीएम खराब पड़े हैं या लगातार लिंक फेल की समस्या से जूझ रहे हैं. प्रमुख स्थलों पर एटीएम सेंटर खराब रहने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. कुछ एटीएम सेंटर के कई दिनों से शटर डाउन है. Source: Bhagalpur News
Read more about कहीं शटर डाउन, कहीं लिंक फेल
  • 0