अच्छी खबर : लाजपत पार्क में बनेगा योग अभ्यास केंद्र

संजय गांधी जैविक उद्यान की तर्ज पर विकसित होगा जयप्रकाश उद्यान भागलपुर : पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान की तर्ज पर भागलपुर का जयप्रकाश उद्यान को भी बायोलॉजिकल पार्क में तब्दील किये जाने की योजना है. Source: Bhagalpur News
Read more about अच्छी खबर : लाजपत पार्क में बनेगा योग अभ्यास केंद्र
  • 0

संकट : ऊमस व गरमी में बिजली गुल होने से लोग बेहाल

रोस्टर के आधार पर दी जा रही बिजली में वीआइपी क्षेत्र का विशेष ख्याल भागलपुर : सबौर ग्रिड में लगे ट्रांसफॉर्मर(सीटी) में तकनीकी खराबी मंगलवार की शाम 7.30 बजे दोबारा हो गयी. 25 जुलाई की शाम में सीटी ब्लास्ट होने के बाद 26 जुलाई को यह ट्रांसफॉर्मर बदला गया था. विभाग के तकनीकी इंजीनियर नये ट्रांसफॉर्मर लगने के बाद भी सुचारु आपूर्ति बहाली में कामयाब नहीं पाये और दोबारा ट्रांसफॉर्मर काम करना बंद कर दिया. Source: Bhagalpur News
Read more about संकट : ऊमस व गरमी में बिजली गुल होने से लोग बेहाल
  • 0

बेगूसराय में गोली मार कर एक की हत्या

नीमाचांदपुरा (बेगूसराय) : थाना क्षेत्र के दमदमा गांव में दो व्यक्तियों को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार कर घायल कर दिया. इनमें दमदमा गांव निवासी गोरे लाल साह (35) की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना के कारणों का पता नहीं चला है. नीमाचांदपुरा ओपी की पुलिस ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. Source: Begusarai News
Read more about बेगूसराय में गोली मार कर एक की हत्या
  • 0

देश की प्रगति में बढ़ती जनसंख्या बड़ी बाधा

बीहट (बेगूसराय) : देश में जाति, वर्ग, अवर्ण-सवर्ण, क्षेत्र आदि के आधार पर वोट के लिए राष्ट्र को विखंडित करने का प्रयास करनेवालों पर कार्रवाई होनी चाहिए. भारतीय सनातनी संस्कृति विश्व संस्कृति की जननी है. मगर आज उसके ही अस्तित्व पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं. उक्त बातें केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह ने सिमरिया धाम स्थित सर्वमंगला सभागार में आयोजित तीन दिवसीय संगोष्ठी का उद्घाटन करते हुए कहीं. उन्होंने कहा कि राष्ट्र की प्रगति में जनसंख्या बहुत बड़ी बाधा है. Source: Begusarai News
Read more about देश की प्रगति में बढ़ती जनसंख्या बड़ी बाधा
  • 0

सिपाही अमर सिंह निलंबित लिये गये हिरासत में

भागलपुर : सबौर थाना में सोमवार शाम करीब 7.15 बजे सिपाही अमर सिंह द्वारा राइफल से गोली चलाये जाने पर थाना के मुंशी संजय कुमार नीरज की मौत हो गयी. गोली संजय के दायी ओर सीने में लगी थी. खून से लथपथ संजय को जेएलएनएमसीएच लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. Source: Bhagalpur News
Read more about सिपाही अमर सिंह निलंबित लिये गये हिरासत में
  • 0

ठप हो सकती है भागलपुर कहलगांव के बीच रेल सेवा

एकचारी-घोघा के बीच रेल पुल के गार्डवाल में दरार कहलगांव/भागलपुर : एकचारी व घोघा के बीच गेरुआ रेल पुल नंबर 133 के गार्डवाल में दरार आ गयी है. इससे इस रेल पुल पर खतरा मंडराने लगा है. हालांकि रेलवे द्वारा मिट्टी भराई व बोल्डर पिचिंग करा गार्डवाल की दरार को सीमेंट व बालू से भरने का काम कराया जा रहा है, पर जानकार कहते हैं कि खतरा बरकरार है. Source: Bhagalpur News
Read more about ठप हो सकती है भागलपुर कहलगांव के बीच रेल सेवा
  • 0

स्मार्ट सिटी की रेस में भागलपुर सबसे आगे

भागलपुर : भागलपुर स्मार्ट सिटी की दौड़ में सबसे आगे है. सोमवार को पटना में प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा ने इस मामले को लेकर बैठक की. मंगलवार को मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह इसकी विधिवत घोषणा करेंगे. Source: Bhagalpur News
Read more about स्मार्ट सिटी की रेस में भागलपुर सबसे आगे
  • 0

आतंकी हमले को लेकर अलर्ट

भागलपुर : पंजाब में आतंकी हमले के बाद शहर में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है. विभिन्न चौक चौराहों पर पुलिस की गश्ती बढ़ा दी गयी है. शहर के महत्वपूर्ण भवनों और सरकारी दफ्तरों में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गयी है. Source: Bhagalpur News
Read more about आतंकी हमले को लेकर अलर्ट
  • 0

पार्षद पति का घर घेरा, किया रोड जाम

भागलपुर : सोमवार को रात्रि आठ बजे हुसैनाबाद में पार्षद पति विनय गुप्ता एवं स्थानीय लोगों के बीच विवाद के बाद जम कर हंगामा हुआ. मोहल्ले के लोगों ने पार्षद के घर को घेर कर मुख्य मार्ग पर सड़क जाम कर दिया. Source: Bhagalpur News
Read more about पार्षद पति का घर घेरा, किया रोड जाम
  • 0

दोपहर तक बंद रहीं दुकानें

टायर जला कर लोगों ने जताया विरोध बेगूसराय (नगर) : राजद का बिहार बंद जिले में पूर्णत: बंद रहा. बंद के कारण एनएच 28 व एनएच 31 पूर्णत: ठप रहा, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई. बंद के कारण दुकानें बंद रहीं व आवागमन पूर्णत: ठप रहा. Source: Begusarai News
Read more about दोपहर तक बंद रहीं दुकानें
  • 0

प्रखंडों में बंद का व्यापक असर

वीरपुर : प्रखंड क्षेत्र में राजद के द्वारा आहूत बिहार बंद का व्यापक असर रहा. राजद कार्यकर्ताओं ने वीरपुर पुल चौक के पास बेगूसराय-संजात पथ को जाम कर आवागमन पूर्णत: ठप कर दिया. इस मौके पर जदयू के प्रखंड के अध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी, मुखिया सुखराम महतो, फुलचंद्र यादव, रामप्रवेश चौरसिया , राजद नेता अजरुन यादव, संजय पासवान, बाल्मीकि यादव आदि उपस्थित थे. Source: Begusarai News
Read more about प्रखंडों में बंद का व्यापक असर
  • 0

शिक्षकों के बगैर दम तोड़ रही शारीरिक शिक्षा

बेगूसराय (नगर) : एसटीइटी उत्तीर्ण शारीरिक शिक्षक अभ्यर्थियों ने डीएम को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि डीपीओ स्थापना के द्वारा शारीरिक शिक्षा विषयों में माध्यमिक शिक्षक नियोजन 2014 की रिक्तियां माध्यमिक शिक्षक नियोजन इकाई एवं जिला पर्षद, बेगूसराय को उपलब्ध नहीं कराया गया है. Source: Begusarai News
Read more about शिक्षकों के बगैर दम तोड़ रही शारीरिक शिक्षा
  • 0

नक्सली परचे के साथ माओवादी नेता धराया

शहादत दिवस के एक दिन पहले पुलिस ने ध्वस्त किये टेंट-पंडाल तेघड़ा : तेघड़ा पुलिस ने नोनपुर फरीदी गांव में नक्सली नेता के शहादत दिवस से पूर्व ही टेंट -पंडाल को ध्वस्त कर माओवादी संगठन के खतरनाक मंसूबे को विफल कर दिया. नक्सलग्रस्त नोनपुर फरदी गांव में पुलिस की सक्रियता से माओवादी दस्ते के सक्रिय सदस्यों में खलबली मच गयी. घटनास्थल से पुलिस ने नक्सली परचे के साथ नोनपुर निवासी नक्सली नंदलाल पंडित को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. Source: Begusarai News
Read more about नक्सली परचे के साथ माओवादी नेता धराया
  • 0

प्रशासन की कार्रवाई की क्रांतिकारी बुद्धिजीवी संघ ने की निंदा

बेगूसराय(नगर) : तेघड़ा प्रखंड के नोनपुर गांव में पुलिस के द्वारा सभा स्थल से टेंट जब्त करने को लेकर क्रांतिकारी बुद्धिजीवी संघ ने निंदा करते हुए संघ के जिला सचिव श्यामनंदन शर्मा ने कहा कि प्रशासन के द्वारा पहले मेला आयोजन के नाम पर अनुमति दी जाती है, फिर बाद में अपने ही आदेश को निरस्त करते हुए टेंट व शामियाना को जब्त कर लिया जाता है. Source: Begusarai News
Read more about प्रशासन की कार्रवाई की क्रांतिकारी बुद्धिजीवी संघ ने की निंदा
  • 0

मामला सेंट जोसेफ की छात्र रोशनी शाहिद को चांटा मारने का सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी पुलिस

भागलपुर: सेंट जोसेफ स्कूल में शुक्रवार को छात्रा रोशनी शाहिद को चांटा मारने के मामले में पुलिस स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालेगी. इसको लेकर एक -दिन के अंदर ललमटिया थाना पुलिस सेंट जोसेफ स्कूल जांच करने जायेगी. स्कूल के शिक्षक व कक्षा नौवीं (डी) के छात्र -छात्रओं से मामले की पूछताछ करेगी. Source: Bhagalpur News
Read more about मामला सेंट जोसेफ की छात्र रोशनी शाहिद को चांटा मारने का सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी पुलिस
  • 0

अंधेरे में रहा सबौर ग्रिड यार्ड

भागलपुर: सबौर ग्रिड में स्थापित पैनल में खराबी आने से यार्ड पूरी रात अंधेरे में डूबा रहा. इस कारण शहर के मध्य शहर को भी कम बिजली मिली. फुल लोड आपूर्ति नहीं की गयी. दरअसल, इंजीनियर ने सिविल सजर्न विद्युत उपकेंद्र को फुल लोड बिजली इसलिए नहीं दी कि खराबी आने पर अंधेरे में डूबा यार्ड में उपकरण को ठीक करने के लिए जाना पड़ेगा. Source: Bhagalpur News
Read more about अंधेरे में रहा सबौर ग्रिड यार्ड
  • 0

समावेशी निदेशिका के दूसरे अंक का लोकार्पण

भागलपुर: रविवार को एक होटल में अंग परिक्रमा द्वारा प्रकाशित नगर समावेशी निदेशिका के दूसरे अंक का लोकार्पण किया गया. कार्यक्रम में स्वामी आगमानंद ने कहा कि पुस्तिका हृदय से हृदय को जोड़ने का काम करती है. तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो रमा शंकर दुबे ने अंग प्रदेश के युवा को संघर्षशील बताया. Source: Bhagalpur News
Read more about समावेशी निदेशिका के दूसरे अंक का लोकार्पण
  • 0

अब घर बैठे मिलेगा गैस कनेक्शन

भागलपुर: अब लोगों को गैस कनेक्शन के लिए गैस एजेंसी के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. घर में बैठे ही उन्हें गैस कनेक्शन मिलेगा,वह भी सात दिनों में. पेट्रोलियम मंत्रलय ने गैस कनेक्शन लेने में होने वाले विलंब को लेकर इस तरह की सुविधा देने जा रही है. Source: Bhagalpur News
Read more about अब घर बैठे मिलेगा गैस कनेक्शन
  • 0

मौसी के घर से घर लौटे भगवान

भागलपुर: शहर के विभिन्न स्थानों नयाबाजार स्थित जगन्नाथ मंदिर, गिरधारी साह हाट व बड़ी बाटा समीप मंदिर से रविवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य वापसी रथयात्र निकाली गयी. सात दिन पहले भगवान जगन्नाथ की यात्र निकाली गयी थी, मान्यता के अनुसार मौसी के घर से घूमा कर भगवान जगन्नाथ लौट घर आते हैं. शोभायात्र बूढ़ानाथ चौक, खलीफाबाग चौक, वेराइटी चौक, स्टेशन चौक, सखीचंद घाट होते हुए जगन्नाथ मंदिर में पूरी हुई. Source: Bhagalpur News
Read more about मौसी के घर से घर लौटे भगवान
  • 0

दुर्घटना में छात्र गंभीर

बांका : बांका-कटोरिया मुख्य मार्ग पर पीबीएस कॉलेज के समीप शनिवार की सुबह एक स्कूली छात्र को ट्रक ने ठोकर मार दिया, जिससे छात्र बुरी तरह जख्मी हो गयी. स्थानीय लोगों की मदद से उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया गया. Source: Banka News
Read more about दुर्घटना में छात्र गंभीर
  • 0

एटीएम के भरोसे न रहें

विभाग उदासीन : शहर में है 18 एटीएम, पर गार्ड नहीं शहर की एटीएम की बात करें तो यहां 18 एटीएम अलग-अलग बैंक द्वारा लगाये गये हैं, लेकिन कुछ ही एटीएम है, जो 24 घंटे तो नहीं पर काम अवश्य दे सकने में सक्षम है. हां इनकी सुरक्षा भगवान भरोसे जरूर है. Source: Banka News
Read more about एटीएम के भरोसे न रहें
  • 0