जमीन विवाद में मारपीट एक घायल, रेफर

शंभुगंज : थाना क्षेत्र के परमानंदपुर पंचायत के अंतर्गत हस्तिनापुर गांव में जमीन विवाद को लेकर शनिवार को मारपीट हो गयी. मारपीट में हस्तिनापुर गांव के संजीव सिंह उर्फ सीताराम सिंह के साथ गांव के लोगों द्वारा मारपीट की गयी है जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये. Source: Banka News
Read more about जमीन विवाद में मारपीट एक घायल, रेफर
  • 0

सिकंदरा में युवक की पीट कर हत्या

सिकंदरा (जमुई) : थाना से महज दो सौ मीटर दूर फूलवड़िया मुहल्ला में शुक्रवार की रात एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी. शनिवार की सुबह शौच करने निकली महिलाओं ने खेत में पड़े शव को देख शोर मचाना शुरू किया. Source: Jamui News
Read more about सिकंदरा में युवक की पीट कर हत्या
  • 0

सेंट जोसेफ के हिंदी शिक्षक व प्राचार्य पर प्राथमिकी दर्ज

भागलपुर : सेंट जोसेफ स्कूल में शुक्रवार को छात्र रोशनी शाहिद को चांटा मारने को लेकर छात्र के पार्षद पिता मो शाहिद खान ने ललमटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में उन्होंने स्कूल के हिंदी विषय के शिक्षक शर्मा जी और प्राचार्य फादर अमलराज को आरोपी बनाया है. दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने कहा है कि उनकी बेटी रोशनी शाहिद सेंट जोसेफ स्कूल की नौंवी कक्षा की छात्र है. कुछ दिन पूर्व हुई स्कूल की परीक्षा में उसे हिंदी विषय में कम अंक (25) आये थे. Source: Bhagalpur News
Read more about सेंट जोसेफ के हिंदी शिक्षक व प्राचार्य पर प्राथमिकी दर्ज
  • 0

बढ़ा बिजली संकट, आज भी होगी दिक्कत

भागलपुर : सबौर ग्रिड में स्थापित पावर ट्रांसफॉर्मर-2 के लिए एक लाख 32 हजार वोल्ट की लाइन में लगा करंट ट्रांसफॉर्मर (सीटी) शनिवार शाम करीब सात बजे अचानक बलास्ट कर गया. इससे पूरे शहर की बिजली आपूर्ति चरमरा गयी. सीटी ब्लास्ट करने से एनटीपीसी से सबौर ग्रिड आनेवाली एक लाख 32 हजार वोल्ट की लाइन ट्रिप हो गयी. पूरे शहर की बिजली लगभग आधा घंटे तक ठप रह गयी. Source: Bhagalpur News
Read more about बढ़ा बिजली संकट, आज भी होगी दिक्कत
  • 0

80 हजार छात्रों को एक माह से रिजल्ट का इंतजार

भागलपुर : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के लगभग 80 हजार छात्रों को रिजल्ट का इंतजार है. इसमें पार्ट टू के लगभग 50 हजार और पार्ट थ्री परीक्षा 2014 के लगभग 30 हजार छात्र शामिल हैं. Source: Bhagalpur News
Read more about 80 हजार छात्रों को एक माह से रिजल्ट का इंतजार
  • 0

लड़की हाफ टाइम में छुट्टी मांगती है लड़का ले जाने की जिद करता है

भागलपुर : हमलोग लफंगों से परेशान हो गये हैं. कुछ लड़कियां भी कम नहीं हैं. हाफ टाइम (टिफिन) होने पर कुछ लड़कियां छुट्टी मांगने लगती हैं. उसी दौरान कुछ लड़के बाइक से फील्ड पर राउंड मारते हुए आ जाते हैं और खुद को गाजिर्यन बताते हुए लड़की को साथ ले जाने की जिद पर अड़ जाते हैं. Source: Bhagalpur News
Read more about लड़की हाफ टाइम में छुट्टी मांगती है लड़का ले जाने की जिद करता है
  • 0

बरहपुरा में दूसरे दिन भी चला बम, आपस में भिड़े लोग

मुन्ना मुंशी और सन्नी उर्फ शाहनवाज के बीच चल रहा है जमीन का विवाद, क्षेत्र में तनाव भागलपुर : इशाकचक थाना क्षेत्र के बरहपुरा के रहने वाले मुन्ना मुंशी और सन्नी उर्फ शाहनवाज के बीच जमीन विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा. शनिवार को दूसरे दिन भी बमबाजी हुई. एक दूसरे को डंडे सी पीटा जिसमें एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गये. मारपीट की खबर के बाद घटनास्थल पर पहुंची इशाकचक पुलिस को भी लोगों ने नहीं छोड़ा. पुलिस पर भी पत्थरबाजी हुई जिससे पुलिस को वहां से भागना पड़ा. कुछ देर बाद पुलिस की दो गाड़ी वहां पहुंची. Source: Bhagalpur News
Read more about बरहपुरा में दूसरे दिन भी चला बम, आपस में भिड़े लोग
  • 0

पीएम की घोषणा से फिर जगी उम्मीद

बरौनी खाद कारखाना : पांच हजार करोड़ से पुनर्जीवित करेगी केंद्र सरकार केंद्र सरकार द्वारा बरौनी खाद कारखाने को पांच हजार करोड़ की लागत से चालू करने की घोषणा एवं गैस पाइप लाइन के शिलान्यास के बाद लोगों में खुशी है. अगर समय सीमा के अंदर फर्टिलाइजर को चालू करने हेतु पाइप लाइन बिछा दी गयी और बरौनी फर्टिलाइजर के कारखाना परिसर को व्यवस्थित कर दिया गया, तो बेगूसराय ही नहीं, पूरे बिहार व आसपास के किसानों को यूरिया खाद के लिए भटकना नहीं पड़ेगा. Source: Begusarai News
Read more about पीएम की घोषणा से फिर जगी उम्मीद
  • 0

मेरठ से भागे दो प्रेमी युगल बरौनी से बरामद

बरौनी : जीआरपी, बरौनी ने शुक्रवार की शाम स्टेशन पर संदिग्ध अवस्था में बैठे मेरठ, उत्तर प्रदेश से भागे दो प्रेमी युगलों को हिरासत में ले लिया. रेल थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने बताया कि यूपी के मेरठ जिले के पचपेड़ा भावनपुर गांव निवासी अनुज कुमार तथा विकास कुमार ने उसी गांव की दो नाबालिग लड़कियों को शादी की नीयत से भगा कर बरौनी लाये थे. दोनों प्रेमी-युगलों के परिजनों को सूचना दे दी गयी है. Source: Begusarai News
Read more about मेरठ से भागे दो प्रेमी युगल बरौनी से बरामद
  • 0

उचक्कों ने उड़ाये 12 हजार रुपये

बलिया : थाना क्षेत्र के तुलसीटोल निवासी औतार पासवान से बलिया स्टेट बैंक के पास उचक्कों ने 12 हजार रुपये उड़ा लिये. पीड़ित ने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. Source: Begusarai News
Read more about उचक्कों ने उड़ाये 12 हजार रुपये
  • 0

रजिस्ट्री ऑफिस के मुंशी के घर पर की बमबाजी, फायरिंग

भागलपुर: इशाकचक थाना क्षेत्र के बरहपुरा में शुक्रवार की रात सन्नी मियां ने अपने साथियों के साथ रजिस्ट्री ऑफिस के मुंशी के घर पर बमबाजी व फायरिंग की. फायरिंग करते हुए सभी मुंशी के घर में घुस गये और परिजनों के साथ मारपीट भी की. मुंशी का आरोप है कि अपराधियों ने उसकी पुत्री के सोने का जेवर व दस हजार रुपये भी छीन लिया. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की. मामला भूमि विवाद से जुड़ा बताया जाता है. Source: Bhagalpur News
Read more about रजिस्ट्री ऑफिस के मुंशी के घर पर की बमबाजी, फायरिंग
  • 0

सेंट जोसेफ की छात्र को टीचर ने मारा चांटा, बेहोश

भागलपुर: सेंट जोसेफ स्कूल में शुक्रवार को कक्षा नौ (डी) की छात्र रोशनी शाहिद शिक्षक के चाटा से बेहोश हो गयी. इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने फोन कर परिजनों को स्कूल बुलाया और छात्र को घर ले जाने को कहा. छात्र का आरोप है कि हिंदी में कम अंक (25) लाने को लेकर हिंदी शिक्षक शर्मा जी ने चांटा मार दिया. Source: Bhagalpur News
Read more about सेंट जोसेफ की छात्र को टीचर ने मारा चांटा, बेहोश
  • 0

पहली अगस्त से सुलतानगंज में रुकेंगी एक्स, सुपरफास्ट ट्रेनें

भागलपुर: पहली अगस्त से सुलतानगंज स्टेशन पर एक्सप्रेस, सुपरफास्ट एक्सप्रेस सहित अन्य न इस रूट से गुजरनेवाली सभी ट्रेनों का ठहराव होगा. यह निर्णय श्रवणी मेला को लेकर रेलवे हेडक्वार्टर ने लिया है. ट्रेनों का ठहराव 30 अगस्त तक होगा. सुलतानगंज स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव के लिए कम से कम दो मिनट का समय निर्धारित किया गया है. Source: Bhagalpur News
Read more about पहली अगस्त से सुलतानगंज में रुकेंगी एक्स, सुपरफास्ट ट्रेनें
  • 0

सरकारी आवास पर कर्मचारियों का कब्जा

भागलपुर: सड़कों और सरकारी दफ्तरों को अतिक्रमण मुक्त कराने का प्रयास कर रहे जिला प्रशासन के सामने सरकारी कर्मी भी चुनौती पेश कर रहे हैं. लिपिक संवर्ग के कई कर्मचारी अन्यत्र स्थानांतरण के बाद भी सरकारी आवास का मोह नहीं छोड़ पा रहे हैं. वे सरकारी आवास पर कब्जा किये हुए हैं, जबकि प्रशासन उन्हें खाली करने का नोटिस भी दे चुका है. ऐसे में वे प्रशासन के सामने दबंग की भूमिका में खड़े हैं. Source: Bhagalpur News
Read more about सरकारी आवास पर कर्मचारियों का कब्जा
  • 0

हेल्थ कार्ड पर अब सरकारी अस्पतालों में भी इलाज

भागलपुर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत अब जिले में हेल्थ कार्ड से सिर्फ प्राइवेट नर्सिग होम में ही नहीं, बल्कि जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज यानी मायागंज अस्पताल सहित सदर अस्पताल व सभी प्रखंड के पीएचसी में भी उपलब्ध होगा. Source: Bhagalpur News
Read more about हेल्थ कार्ड पर अब सरकारी अस्पतालों में भी इलाज
  • 0

जमुई व बांका में छह की मौत

जमुई/बांका : जमुई व बांका जिले में अलग-अलग जगहों पर वज्रपात से छह लोगों की मौत हो गयी व दो स्कूली बच्चे घायल हो गये हैं. सिकंदरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को वज्रपात से अलग-अलग जगहों पर एक बच्ची समेत चार लोगों की मौत हो गयी. भूल्लो गांव में खेत में काम कर रहे केदार महतो (55 वर्ष), भूल्लो पंचायत के ही लछुआड़ गांव के किसान सीताराम मिस्त्री (60 वर्ष) की वज्रपात से मौके पर मौत हो गयी. Source: Jamui News
Read more about जमुई व बांका में छह की मौत
  • 0

शिकायतकर्ता का फोन उठाना भी मुनासिब नहीं समझते कर्मी

केबल कटने से बंद रहता है लैंडलाइन टेलीफोन बेगूसराय (नगर) : एक समय था जब बीएसएनएल लैंड लाइन या मोबाइल का कनेक्शन लेने के लिए लोगों को कई दिनों तक मशक्कत करनी पड़ती थी. यहां तक कि लोगों को इस कनेक्शन के लिए पैरवी लगानी पड़ती थी लेकिन आज स्थिति पूरी तरह से विपरीत हो चुकी है. Source: Begusarai News
Read more about शिकायतकर्ता का फोन उठाना भी मुनासिब नहीं समझते कर्मी
  • 0

जनजागरूकता अभियान को डीएम ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बाल श्रम के विरुद्ध लोगों को जागरू क करें बेगूसराय (नगर) : बाल श्रम रोकने की दिशा में सरकार की ओर से अनेक प्रयास किये जा रहे हैं परंतु सामाजिक स्तर पर लोग इस दिशा में जागरू क होंगे, तभी शत-प्रतिशत बाल श्रम का उन्मूलन संभव हो पायेगा. Source: Begusarai News
Read more about जनजागरूकता अभियान को डीएम ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना
  • 0

सूरजभान सिंह का मामला 22 वर्षो से लंबित

बेगूसराय (कोर्ट) : नगर थाना क्षेत्र के कपस्यिा चौक के पास तत्कालीन नगर थानाध्यक्ष सैय्यद वसीमुल हक सहित अन्य पर 26 जून, 1992 को चार बजे सुबह में पूर्व सांसद सूरज सिंह उर्फ सूरजभान सहित अन्य आरोपितों द्वारा अवैध हथियार से गोलीबारी करने का मामले का सत्रवाद 142/95 जो कि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय दिनेश कुमार श्रीवास्तव में चल रहा है. Source: Begusarai News
Read more about सूरजभान सिंह का मामला 22 वर्षो से लंबित
  • 0

छापेमारी में डाबर कंपनी का नकली सामान बरामद

पुलिस को देख फरार हुई दुकान संचालिका बलिया : बलिया पुलिस के द्वारा लगातार चलाये जा रहे छापेमारी अभियान में इन दिनों लगातार सफलता मिल रही है. इसी कड़ी में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर डाबर कंपनी का नकली सामान बरामद किया गया. इस संबंध में बलिया एएसपी कुमार आशीष ने बताया कि सैदनचक बलिया स्थित किसी के यहां डाबर का नकली तेल, गुलाब जल आदि बना कर बिक्री की जा रही है. इसी के तहत पुलिस की एक टीम गठित की गयी. Source: Begusarai News
Read more about छापेमारी में डाबर कंपनी का नकली सामान बरामद
  • 0

भाजपा ने झोंकी ताकत

बेगूसराय (नगर) : 25 जुलाई को भाजपा के द्वारा आहूत मुजफ्फरपुर में होनेवाली परिवर्तन रैली की सफलता के लिए शुक्रवार को भाजपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत लगा दी. कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों से इस कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की. भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में सघन महासंपर्क अभियान चला कर लोगों को जागरू क किया गया. वहीं दूसरी ओर भाजपा जिला महामंत्री जयराम दास के नेतृत्व में सघन महासंपर्क अभियान बेगूसराय विधान सभा के वीरपुर समेत अन्य जगहों पर जनसंपर्क अभियान चलाया. Source: Begusarai News
Read more about भाजपा ने झोंकी ताकत
  • 0