छापेमारी में चोरी के 59 मोबाइल बरामद

लखीसराय. टाउन थाना पुलिस ने गुरुवार को बेगूसराय, नालंदा तथा लखीसराय के पूर्वी कार्यानंद नगर में एक साथ छापेमारी कर चोरी का विभिन्न कंपनियों का 59 मोबाइल बरामद किया है. इस संबंध में शुक्रवार को टाउन थाना परिसर आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए टाउन थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने शहर के एक मोबाइल के दुकान से चोरी की घटना के बाद वैज्ञानिक अनुसंधान के तहत शहर 59 मोबाइल को बरामद कर लिया. हालांकि इस छापेमारी में चोरी की घटना को अंजाम देने वाला भागने में सफल रहे. Source: Jamui News
Read more about छापेमारी में चोरी के 59 मोबाइल बरामद
  • 0

बदहाल सड़क के कारण लोगों को हो रही परेशानी

जमुई: सरकार के लाख प्रयास के बावजूद भी विकास कार्य की गुणवत्ता में सुधार होता नहीं प्रतीत हो रहा है. जगह-जगह गड्ढा बन जाने से लोगों काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. Source: Jamui News
Read more about बदहाल सड़क के कारण लोगों को हो रही परेशानी
  • 0

रुपयों से भरा बैग छीना, फिर फेंका

झाझा: स्थानीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से एक लाख पांच हजार की निकासी कर घर लौट रहे युवक से जेसी साहा सड़क पर बाइक सवार लुटेरे ने शरीर पर पाउडर छिड़कर लूट लिया. पीड़ित के चिल्लाने पर राहगीर के जमा हो जाने से लुटेरे बाइक एवं लूटी गयी रुपये भरा बैग छोड़ कर रेलवे कॉलोनी तरफ भाग निकला. Source: Jamui News
Read more about रुपयों से भरा बैग छीना, फिर फेंका
  • 0

बच्चों को मिला क्राफ्ट का प्रशिक्षण

जमुई . किलकारी बाल भवन पटना के द्वारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिहारी के प्रांगण में संचालित बाल केंद्र में दो दिवसीय क्रॉफ्ट प्रशिक्षण का समापन हो गया. इस बाबत जानकारी देते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक साकेंद्र कुमार ने बताया कि दो दिनों के इस प्रशिक्षण में 22 जुलाई को प्रशिक्षक पवन कुमार के द्वारा छात्र-छात्राओं का नारियल के छिलके, न्यूज पेपर, गत्ता आदि को मिलाकर बच्चों को पटना का गोलघर बनाने का प्रशिक्षण दिया गया. वहीं 23 जुलाई को पेपर वर्क का प्रशिक्षण दिया गया. जिसमें छात्र-छात्रओं को रंगीन कागज से सुंदर पेड़-पौधा व विभिन्न प्रकार का मुखौटा बनाने के बारे में जानकारी दी गयी. Source: Jamui News
Read more about बच्चों को मिला क्राफ्ट का प्रशिक्षण
  • 0

बांका व जमुई : वज्रपात से छह लोगों की मौत

जमुई/बांका: जमुई व बांका जिले में अलग-अलग जगहों पर वज्रपात से छह लोगों की मौत हो गयी व दो स्कूली बच्चे घायल हो गये हैं. घायलों को अस्पताल में भरती कराया गया है. Source: Banka News
Read more about बांका व जमुई : वज्रपात से छह लोगों की मौत
  • 0

सड़क दुर्घटना में दो जख्मी, भरती

बांका: थाना क्षेत्र के अमरपुर-बांका मुख्य मार्ग समुखिया मोड़ के समीप शुक्रवार को सड़क दुर्घटना एक व्यक्ति जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार शहर के बिजली कार्यालय शीतला स्थान बगल निवासी दिनेश मंडल के पुत्र दीपक कुमार जो मकुदमा से गाड़ी ठीक कर अपने बाइक से बांका शास्त्री चौक के समीप अपने गैरेज लौट रहा था. इसी दौरान बांका की ओर से तेज रफ्तार में जा रही एक मोटर साइकिल चालक ने धक्का मार दिया. जिससे मिस्त्री दीपक कुमार जख्मी हो गये. Source: Banka News
Read more about सड़क दुर्घटना में दो जख्मी, भरती
  • 0

अब तक चालू नहीं हुआ आइसीयू

बांका: बेहतर स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने के लिए बांका के विधायक राम नारायण मंडल ने वर्ष 2010 में अनुमंडल अस्पताल को जिला अस्पताल में परिणत किया था. सौ सैय्या वाले अस्पताल में सरकार का दावा था कि मरीजों व बांका वासियों को सभी अत्याधुनिक सुविधा बांका अस्पताल में मिलेगी. Source: Banka News
Read more about अब तक चालू नहीं हुआ आइसीयू
  • 0

चलने लायक नहीं हैं जिले की कई सड़कें

बांका: शहर के लोग खराब सड़कों की वजह से लोग लगातार जाम से परेशान रहते हैं. ऐसे में जाम से बचने के लिए लोग करहरिया होकर गुजरने वाली बाइपास सड़क का इस्तेमाल करते हैं लेकिन अगर बाइपास सड़क के हाल को देखा जाये तो आपको समझ में आ जायेगा कि क्या हालत है. यहां पर सड़कों पर गड्ढे नहीं, बल्कि सड़कों पर तालाब है. साथ ही कीचड़ का जो आलम है. उसमें कई मोटरसाइकिल सवार रोज गिरते हैं. Source: Banka News
Read more about चलने लायक नहीं हैं जिले की कई सड़कें
  • 0

कहर बन कर लोगों पर गिरा ठनका

बांका: शुक्रवार की दोपहर हुई वज्रपात में तीन लोगों के मरने की सूचना है. बांका थाना क्षेत्र के बेहरा पंचायत के कल्याणपुर गांव की बविता देवी(42 वर्ष), रजाैन कुनौनी गांव के मो जहांगीर (35 वर्ष) तथा चांदन कुशुमजोरी पंचायत के हरना गांव के चांदसी यादव (36 वर्ष) की मौत हुई है. Source: Banka News
Read more about कहर बन कर लोगों पर गिरा ठनका
  • 0

दुर्घटना में बाल-बाल बचे मंत्री रावत

गिद्घौर (जमुई): गिद्घौर-झाझा मुख्य मार्ग पर गुरुवार की दोपहर बनझुलिया उत्क्रमित मध्य विद्यालय के समीप तेज रफ्तार से झाझा की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने भवन निर्माण मंत्री दामोदर रावत के स्कार्ट वाहन में टक्कर मार दी. इसमें स्कॉर्ट गाड़ी के चालक नागेंद्र सिंह, हवलदार नगीना पासवान व सिपाही राकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. Source: Jamui News
Read more about दुर्घटना में बाल-बाल बचे मंत्री रावत
  • 0

बाजार में नक्सलियों ने की गोलीबारी

कटोरिया (बांका): सुइया ओपी क्षेत्र के तेतरिया बाजार में देर शाम दो बाइक से आये पांच से छह की संख्या में नक्सलियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की. इस दौरान बाजार स्थित मणि वर्णवाल की मोबाइल दुकान ओम मोबाइल सेंटर में लूटपाट कर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी. लगभग 15 से 20 मिनट तक नक्सली दुकान के पास रुके और गोलीबारी करते रहे. घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नही है. जानकारी के अनुसार दो बाइक पर आये नक्सलियों ने एक बाइक तेतरिया स्कूल के पास लगायी, जबकि दूसरे बाइक पर सवार नक्सली दुकान के पास पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी. Source: Banka News
Read more about बाजार में नक्सलियों ने की गोलीबारी
  • 0

भलजोर के समीप नाइट गार्ड की हत्या

बौंसी (बांका): बौंसी थाना क्षेत्र के भलजोर के समीप अपराधियों ने एक नाइट गार्ड की हत्या कर दी. मृतक के पुत्र का कहना है कि उनके पिता अमरपुर विधायक जनार्दन मांझी के क्रसर की रखवाली करते थे. वहीं विधायक ने कहा कि उनका क्रसर बंद है. वहां कोई काम नहीं करता है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. Source: Banka News
Read more about भलजोर के समीप नाइट गार्ड की हत्या
  • 0

खुद बीमार है सदर अस्पताल

बांका: राज्य सरकार का यह दावा रहा है कि लोगों के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और खाद्य की समुचित व्यवस्था है. किसी को भी इन सब चीजों से महरूम नहीं होने दिया जायेगा. लेकिन, अगर बांका जिले की बात करें तो यहां पर न तो लोगों के लिए समुचित पेयजल, न विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और न ही स्वास्थ्य सेवा ठीक से मिल पा रही है. हम अगर स्वास्थ्य की बात करें, तो यहां के सदर अस्पताल में करीब तीन सौ पदों में से सिर्फ 78 पर कर्मी ही कार्य कर रहे हैं. Source: Banka News
Read more about खुद बीमार है सदर अस्पताल
  • 0

तेतरिया बाजार मे मोबाइल दुकान में लूटपाट व आग लगाने का मामला, थम नहीं रहा नक्सलियों का हमला

बांका/ कटोरिया: रविवार को बांका थाना क्षेत्र से महज आठ किलोमीटर दूर छत्रपाल पंचायत के दुधिया तरी व पिडरॉन गांव के समीप ओढ़नी नदी पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य में लगी कंपनी को नक्सलियों द्वारा आग लगा दी गयी थी. इसमें पुलिस अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छापेमारी कर रही थी कि गुरुवार को दूसरी बड़ी घटना घट गयी. Source: Banka News
Read more about तेतरिया बाजार मे मोबाइल दुकान में लूटपाट व आग लगाने का मामला, थम नहीं रहा नक्सलियों का हमला
  • 0

ग्रामीणों ने घेरी सीडीपीओ की गाड़ी

बौंसी: आंगनबाड़ी सेविका सहायिका चयन में इन दिनों काफी हंगामा हो रहा है. गुरुवार को सांगा पंचायत के बुढ़वातरी और मंजुर कोला में भी सेविका चयन होना था. इन जगहों पर आमसभा का समय बुढ़वातरी में दस बजे सुबह और मंजुर कोला में दो बजे का दिया गया था, लेकिन सीडीपीओ की मनमानी की वजह से वो अपने निर्धारित समय से तीन घंटे विलंब से बुढ़वातरी पहुंची. Source: Banka News
Read more about ग्रामीणों ने घेरी सीडीपीओ की गाड़ी
  • 0

उपद्रव. सड़क निर्माण रोकने गयी पुलिस पर पत्थरबाजी, एसडीओ व एएसपी सहित कई घायल, ग्रामीण व पुलिस में हिंसक झड़प

भागलपुर: नारायणपुर प्रखंड की शहजादपुर पंचायत के लोगों ने गुरुवार को शाहपुर पुल से उनके गांव तक बन रही सड़क का निर्माण कार्य रोकने आयी पुलिस को तीन बार खदेड़ दिया. इस दौरान पुलिस व ग्रामीणों के बीच झड़प में एसडीओ कुमार अनुज, एएसपी वीणा कुमारी, कजरैली थाना प्रभारी निर्मल कुमार, होमगार्ड का जवान पद्माकर झा एवं बीएमपी की कांस्टेबल सुनिता कुमारी घायल हो गये. Source: Bhagalpur News
Read more about उपद्रव. सड़क निर्माण रोकने गयी पुलिस पर पत्थरबाजी, एसडीओ व एएसपी सहित कई घायल, ग्रामीण व पुलिस में हिंसक झड़प
  • 0

केंद्रीय मंत्री गडकरी बाइपास का 31 को करेंगे शिलान्यास

भागलपुर: भाजपा नेता व पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि भागलपुर में 230.77 करोड़ की लागत से बननेवाले बाइपास सड़क निर्माण का शिलान्यास करने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 31 जुलाई को भागलपुर आयेंगे. बाइपास निर्माण की सारी औपचारिकताएं पूरी हो गयी है. शुक्रवार तक संवेदक को पत्र भी दे दिया जायेगा. एक सप्ताह के अंदर एग्रीमेंट व दो वर्षो के अंदर निर्माण कार्य भी पूरा हो जायेगा. वे गुरुवार को परिसदन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे. Source: Bhagalpur News
Read more about केंद्रीय मंत्री गडकरी बाइपास का 31 को करेंगे शिलान्यास
  • 0

अब भागलपुर में खुलेगा ओपेन जेल

भागलपुर: भागलपुर सेंट्रल जेल में ओपेन जेल खोले जाने की तैयारी है. इसके लिए प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है. बड़े अधिकारियों की एक टीम ने जेल निरीक्षण भी किया है. यह बिहार का दूसरा ओपेन जेल होगा. अभी तक बिहार में एक मात्र ओपेन जेल बक्सर में है. Source: Bhagalpur News
Read more about अब भागलपुर में खुलेगा ओपेन जेल
  • 0

मौलानाचक में बनेगी वधशाला

भागलपुर: शहर में 12 वर्ष बाद वधशाला का निर्माण होगा. मौलानाचक में बननेवाला यह वधशाला पूरी तरह वातानुकूलित होगा. दो बीघा में बननेवाले इस वधशाला पर तीन करोड़ 28 लाख रुपये की लागत आयेगी. नगर निगम ने इसके निर्माण की तैयारी पूरी कर ली है. Source: Bhagalpur News
Read more about मौलानाचक में बनेगी वधशाला
  • 0

उपभोक्ताओं का अलीगंज विद्युत उपकेंद्र पर हंगामा

भागलपुर: दक्षिणी शहर की बिजली व्यवस्था गड़बड़ाने के बाद सुधार न होता देख गुरुवार को काफी संख्या में उपभोक्ता अलीगंज विद्युत उपकेंद्र पहुंचे और हंगामा किया. उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र में मौजूद बिजली कंपनी के कर्मचारियों को खरीखोटी सुनाई. इससे पहले उपभोक्ताओं ने बिजली आपूर्ति ठप होने की पूरी जानकारी ली. Source: Bhagalpur News
Read more about उपभोक्ताओं का अलीगंज विद्युत उपकेंद्र पर हंगामा
  • 0

अक्तूबर-नवंबर से दौड़ेंगी ट्रेनें

साहेबपुरकमाल : सोनपुर मंडल रेल महाप्रबंधक एमके अग्रवाल ने गुरुवार को मुंगेर गंगा नदी पर निर्माणाधीन रेल सह सड़क पुल निर्माण कार्य का जायजा लिया. उन्होंने मल्हीपुर स्थित वर्कशॉप में अधिकारियों से रेल पुल और रेल एलायमेंट निर्माण कार्य में प्रगति के बारे में जानकारी ली. Source: Begusarai News
Read more about अक्तूबर-नवंबर से दौड़ेंगी ट्रेनें
  • 0