पीयूष हत्याकांड में सूचक की गवाही पूरी

बेगूसराय (कोर्ट) : नगर थाने के हेमरा चौक निवासी मुकेश कुमार सूचक के नौ वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार हत्याकांड में मृतक के पिता व कांड के सूचक ने अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अष्टम संजय कुमार सिंह के समक्ष गवाही दी. मृतक के पिता ने न्यायालय के समक्ष पूरी हत्याकांड की जानकारी देते हुए आरोपित कृपाशंकर, राहुल और चंदन को पहचानने की बात कही, परंतु आरोपित राहुल कुमार की ओर से किये गये प्रतिरक्षण में सूचक गवाह ने न्यायालय में उपस्थित आरोपित तूफानी कुमार को राहुल के रूप में पहचान की गयी है, जबकि सूचक ने अपनी गवाही में बताया कि आरोपित राहुल कुमार का घर सूचक के घर से बगल में है. Source: Begusarai News
Read more about पीयूष हत्याकांड में सूचक की गवाही पूरी
  • 0

सड़क हादसे में विक्षिप्त युवक की गयी जान

साहेबपुरकमाल : एनएच 31 पर हीराटोल गांव के समीप गुरुवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. थानाध्यक्ष ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. समाचार प्रेषण तक शव की पहचान नहीं हो पायी थी. हालांकि, मृतक के हुलिया के आधार पर किसी विक्षिप्त युवक का शव प्रतीत हो रहा था. Source: Begusarai News
Read more about सड़क हादसे में विक्षिप्त युवक की गयी जान
  • 0

बेगूसराय स्टेशन के उत्तर में भी होगा बुकिंग काउंटर

बेगूसराय (नगर) : बेगूसराय स्टेशन का बहुत जल्द कायाकल्प होगा. बेगूसराय के रैक प्वांइट को तिलरथ स्थानांतरित किया जा रहा है. इसको लेकर तिलरथ स्टेशन पर तैयारी शुरू कर दी गयी है. उक्त बातें सोनपुर डीआरएम मनोज कुमार अग्रवाल ने गुरुवार को बेगूसराय स्टेशन के निरीक्षण के दौरान कहीं. Source: Begusarai News
Read more about बेगूसराय स्टेशन के उत्तर में भी होगा बुकिंग काउंटर
  • 0

लूट की बाइक के साथ पांच पकड़ाये

मोटरसाइकिल का नंबर प्लेट बदल कर करते थे इस्तेमाल कुछ दिन पहले एक युवक की बाइक व मोबाइल लूटने के बाद पुलिस की टीम की गयी थी गठित बेगूसराय (नगर) : अपराध एवं अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसने का अभियान बेगूसराय पुलिस के द्वारा इन दिनों चलाया जा रहा है. इस अभियान में बेगूसराय की पुलिस ने लूट की बाइक के साथ पांच कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. Source: Begusarai News
Read more about लूट की बाइक के साथ पांच पकड़ाये
  • 0

भागलपुर-अमरपुर मुख्य सड़क चार घंटे जाम

भागलपुर: गौरा चौकी-नवटोलिया गांव में आज भी बिजली की सुविधा नहीं है. इसके विरोध में वहां के ग्रामीणों ने बुधवार को भागलपुर-अमरपुर मुख्य सड़क जाम कर दिया. यह जाम गौरा चौकी पेट्रोल पंप के पास सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक रहा. इस दौरान चार घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप रही. जाम के कारण 12 किलोमीटर (किमी) तक लगभग पांच सौ बालू लदे ट्रक व अन्य वाहन फंसे रहे. इसके कारण भागलपुर आनेवाले और अमरपुर व बांका मुख्यालय जानेवाले यात्री परेशान रहे. Source: Bhagalpur News
Read more about भागलपुर-अमरपुर मुख्य सड़क चार घंटे जाम
  • 0

भवन से भंवर में छात्रों का भविष्य

भागलपुर: एक कमरे में दो स्कूल के बच्चे पढ़ने को मजबूर हैं. यह किसी गांव की पीड़ा नहीं, बल्कि नगर निगम क्षेत्र के नाथनगर में स्थित हिंदू अनाथालय प्राइमरी स्कूल व बाबू टोला प्राथमिक विद्यालय की है. Source: Bhagalpur News
Read more about भवन से भंवर में छात्रों का भविष्य
  • 0

घरों में लगेगा नया होल्डिंग प्लेट

भागलपुर: नगर निगम होल्डिंग टैक्स की चोरी रोकने की योजना बनायी है, जो पूरी तरह से तैयार है. निगम सभी घरों में होल्डिंग नंबर का प्लेट लगायेगा. यह काम हैदराबाद की कंपनी को दिया गया है. कंपनी ने निगम के सभी वाडरे का सेटेलाइट सर्वे कर अब प्रत्येक वार्ड के हर घर का सर्वे कर रही है. सर्वे का आधा काम पूरा हो गया है. Source: Bhagalpur News
Read more about घरों में लगेगा नया होल्डिंग प्लेट
  • 0

आधी आबादी पर बढ़े शोध, किताबें पूरी नहीं

भागलपुर: तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में महिलाओं यानी आधी आबादी संबंधी विषयों पर शोध करनेवाले छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ चुकी है, लेकिन उन्हें विश्वविद्यालय में उनकी किताबों की मांग पूरी नहीं हो पाती. अधिकतर शोधार्थी हिंदी माध्यम की पुस्तकें पढ़ना पसंद करते हैं और पुस्तकालयों में अधिकतर पुस्तकें अंगरेजी माध्यम की हैं. Source: Bhagalpur News
Read more about आधी आबादी पर बढ़े शोध, किताबें पूरी नहीं
  • 0

तोमर प्रकरण: परीक्षा विभाग में फटा पन्ना तलाश रही पुलिस

भागलपुर: दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर की डिग्री जांच को लेकर पिछले पांच दिनों से दिल्ली पुलिस साक्ष्यों की तलाश कर रही है. कभी रजिस्ट्रार कार्यालय, तो कभी परीक्षा विभाग जाकर कागजात को तलाश रही है. बुधवार को दिन भर टीआर का फटा पन्ना परीक्षा विभाग में पुलिस तलाशती रही. लेकिन देर शाम तक नहीं पाया. Source: Bhagalpur News
Read more about तोमर प्रकरण: परीक्षा विभाग में फटा पन्ना तलाश रही पुलिस
  • 0

गला रेत चाचा की हत्या

भगवानपुर : जिले में लाख कोशिश के बाद भी अपराधी अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं. निचले स्तर पर पुलिसिया व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और अपराधी कानून-व्यवस्था को धता बताते हुए हत्या, लूट, बलात्कार, छिनतई जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. Source: Begusarai News
Read more about गला रेत चाचा की हत्या
  • 0

सड़क हादसे में महिला की मौत

खोदाबंदपुर : बेगूसराय-रोसड़ा पथ पर बाड़ा मोड़ के पास बुधवार की शाम एक अनियंत्रित वाहन की ठोकर से टेंपो सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. स्थानीय लोगों ने महिला को पीएचसी में लाया. Source: Begusarai News
Read more about सड़क हादसे में महिला की मौत
  • 0

दो पक्षों में मारपीट, कई लोग घायल

छौड़ाही : सरकार द्वारा जब्त वाजितपुर गांव स्थित 241 एकड़ पर बनी झुग्गी बस्ती में दो पक्षों में झड़प हो गयी, जिसमें एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद दो पक्षों के समर्थकों में मारपीट हो गयी, जिसमें दोनों पक्ष के कई लोग घायल हो गये. थाने में दोनों पक्षों की ओर से करीब दो दर्जन लोगों के खिलाफ मारपीट, लूटपाट जानलेवा हमला व महिलाओं के साथ बदसलूकी करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. Source: Begusarai News
Read more about दो पक्षों में मारपीट, कई लोग घायल
  • 0

छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक का फूंका पुतला

आरबीएस, तेयाय कॉलेज के छात्रों का सेंटर रामचरित्र सिंह कॉलेज, मंझौल में करने पर हुए आक्रोशित बेगूसराय(नगर) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा एसबीएसएस कॉलेज के समीप राष्ट्रीय उच्च पथ 31 पर बीए पार्ट टू के प्रवेशपत्र में गड़बड़ी को लेकर बुधवार को परीक्षा नियंत्रक का पुतला जलाया. Source: Begusarai News
Read more about छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक का फूंका पुतला
  • 0

ग्रामीणों व छात्रों ने स्कूल में किया हंगामा

गढ़पुरा : उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कौड़ा के छह रसोइयों को मध्याह्न् भोजन की सामग्री की चोरी के क्रम में विद्यालय शिक्षा समिति सचिव व ग्रामीण के द्वारा पकड़े जाने के मामले में बुधवार को ग्रामीणों ने बच्चों के साथ विद्यालय में जम कर हंगामा किया. Source: Begusarai News
Read more about ग्रामीणों व छात्रों ने स्कूल में किया हंगामा
  • 0

इंस्पेक्टर सहित तीन थानेदारों को भेजा जेल

भागलपुर: प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद रुश्तम उर्फ मीनू मियां को पूछताछ के दौरान पुलिस द्वारा टॉर्चर किये जाने के मामले में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी त्रिभुवन यादव ने मंगलवार को एक इंस्पेक्टर व दो थानेदारों को जेल भेज दिया. बता दें कि इंस्पेक्टर कुमोद कुमार व थानेदार संजय विश्वास तथा संतोष शर्मा ने मंगलवार को सीजेएम कोर्ट में सरेंडर किया और कोर्ट से जमानत की गुहार लगायी थी. जमानत के पक्ष में अधिवक्ता विरेश मिश्र ने बहस में भाग लिया. Source: Bhagalpur News
Read more about इंस्पेक्टर सहित तीन थानेदारों को भेजा जेल
  • 0

राजस्थान की कंपनी को काम कराने की मिली अनुमति, सितंबर से बनेगा बाइपास

भागलपुर: बाइपास निर्माण का रास्ता अब पूरी तरह साफ हो गया है. राजस्थान की कंपनी जीआर इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड बाइपास बनायेगी. कंपनी को काम कराने का वर्क ऑर्डर मिल गया है. एनएच विभाग से भेजी गयी फाइनांसियल बिड की फाइल पर मंगलवार को केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्रलय ने मुहर लगा दी. Source: Bhagalpur News
Read more about राजस्थान की कंपनी को काम कराने की मिली अनुमति, सितंबर से बनेगा बाइपास
  • 0

मरीजों की उखड़ रही सांस

भागलपुर: जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में में लगे ऑक्सीजन पाइप की मरम्मत सात साल से नहीं हुई है. इस पाइप में कहीं लीकेज हो गया है, तो कहीं ब्लॉकेज की समस्या है. इस कारण आये दिन ऑक्सीजन रुकने से मरीजों की मौत हो रही है. बता दें कि अस्पताल प्रबंधन ने एक वर्ष में चार बार राज्य स्वास्थ्य समिति को पत्र भेज कर ऑक्सीजन पाइप की मरम्मत के लिए आग्रह किया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है. Source: Bhagalpur News
Read more about मरीजों की उखड़ रही सांस
  • 0

कहां गयी बेबी देवी, किसी को नहीं पता

भागलपुर: गोपालपुर की बेबी देवी को फर्श पर रख कर इलाज करने की खबर प्रभात खबर में छपने के बाद मंगलवार को वह अस्पताल से गायब हो गयी. हालांकि यहां के चिकित्सकों व कर्मचारियों ने बताया कि उसे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है, पर जब सजर्री वार्ड में उसकी तलाश की गयी, तो कुछ पता नहीं चला. इस संबंध में इमरजेंसी प्रभारी डॉ सुरेश प्रसाद ने बताया कि मरीज की हालत में सुधार होने पर प्रतिदिन मरीजों को वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाता है. ऐसे में किसी मरीज का नाम याद नहीं रहता है. Source: Bhagalpur News
Read more about कहां गयी बेबी देवी, किसी को नहीं पता
  • 0

कहां गयी बेबी देवी, किसी को नहीं पता

भागलपुर: गोपालपुर की बेबी देवी को फर्श पर रख कर इलाज करने की खबर प्रभात खबर में छपने के बाद मंगलवार को वह अस्पताल से गायब हो गयी. हालांकि यहां के चिकित्सकों व कर्मचारियों ने बताया कि उसे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है, पर जब सजर्री वार्ड में उसकी तलाश की गयी, तो कुछ पता नहीं चला. इस संबंध में इमरजेंसी प्रभारी डॉ सुरेश प्रसाद ने बताया कि मरीज की हालत में सुधार होने पर प्रतिदिन मरीजों को वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाता है. Source: Bhagalpur News
Read more about कहां गयी बेबी देवी, किसी को नहीं पता
  • 0

दो दिन से है बेहोश फर्श पर हो रहा इलाज

भागलपुर: बारिश के मौसम में भी जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में खुले फर्श पर मरीजों का इलाज किया जा रहा है. सोमवार को देखा गया कि इमरजेंसी वार्ड के बरामदे में बिना किसी चादर के फर्श पर लिटा कर मरीजों का इलाज किया जा रहा था. गोपालपुर की मरीज बेबी देवी को फर्श पर जैसे-तैसे स्लाइन चढ़ाया जा रहा था. Source: Bhagalpur News
Read more about दो दिन से है बेहोश फर्श पर हो रहा इलाज
  • 0

पांच वर्षो में निचले स्तर पर पहुंची कीमत, फीकी हुई सोने चांदी की चमक

भागलपुर: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में आयी गिरावट के कारण सोना-चांदी के भाव पर भी असर दिखने लगा है. एक माह में सोना के भाव 1500 रुपये, तो चांदी के 4000 रुपये तक गिर चुके हैं. Source: Bhagalpur News
Read more about पांच वर्षो में निचले स्तर पर पहुंची कीमत, फीकी हुई सोने चांदी की चमक
  • 0