छात्रों ने प्राचार्य को घेरा

शौचालय में बंद ताले को तोड़ा बेगूसराय (नगर) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री मृत्युंजय गोलू एवं छात्र नेता ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में श्रीकृष्ण महिला कॉलेज में छात्राओं की समस्याओं को लेकर प्राचार्य का घेराव किया गया. आक्रोशित छात्रों ने कॉलेज के शौचालय का ताला तोड़ दिया. प्रदेश सह मंत्री अजीत चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार के द्वारा कॉलेजों में शौचालयों का निर्माण करवाया गया था. Source: Begusarai News
Read more about छात्रों ने प्राचार्य को घेरा
  • 0

टेको यादव के हत्यारे को आजीवन कारावास

जमुई: अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार ने सिकंदरा थाना कांड संख्या 191/95 में विशुनदेव यादव को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. Source: Jamui News
Read more about टेको यादव के हत्यारे को आजीवन कारावास
  • 0

सभी को लगाना चाहिए एक पौधा

खैरा: प्रखंड क्षेत्र स्थित एसएसबी कैंप पकरी (बेला) के पुलिस जवानों द्वारा गुरुवार को वन महोत्सव के अवसर पर पौधरोपन किया गया. Source: Jamui News
Read more about सभी को लगाना चाहिए एक पौधा
  • 0

डीइओ के आदेश पर छात्रवृत्ति वितरण पर रोक लगा दी गयी है.

जमुई: सदर थाना क्षेत्र के भछियार मुहल्ला में स्थित उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय भछियार में छात्रवृत्ति वितरण के दौरान शराब पीकर हंगामा कर रहे पप्पू सिंह को पुलिस ने लोगों की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया. Source: Jamui News
Read more about डीइओ के आदेश पर छात्रवृत्ति वितरण पर रोक लगा दी गयी है.
  • 0

हमलोगों की मांगों पर गंभीर नहीं है सरकार

गिद्धौर: प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को सांख्यिकी स्वयं सेवक संघ की एक बैठक संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुजीत कुमार तिवारी की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में सांख्यिकी कार्यकर्ताओं ने सरकार द्वारा किये जा रहे वादा खिलाफी पर आक्रोश व्यक्त किया. Source: Jamui News
Read more about हमलोगों की मांगों पर गंभीर नहीं है सरकार
  • 0

शांतिपूर्ण ढंग से मनायें ईद

जमुई: सदर थाना परिसर में गुरुवार को ईद को लेकर शांति समिति की बैठक पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष संजीव कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वप्रथम पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने लोगों को आपसी प्रेम,भाईचारा व सद्भाव के साथ त्योहार मनाने की अपील की. साथ ही कहा कि त्योहार को हम सबों को सादगी और शांति के साथ मनाना चाहिए. Source: Jamui News
Read more about शांतिपूर्ण ढंग से मनायें ईद
  • 0

परचा साटते नक्सली गिरफ्तार

झाझा: झाझा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नक्सली परचा साटते एक व्यक्ति को थाना क्षेत्र के द्वापरपहड़ी के समीप से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. Source: Banka News
Read more about परचा साटते नक्सली गिरफ्तार
  • 0

बांकावासियों को लगे खुशी का पंख

बांका: पूर्व सांसद स्व दिग्विजय सिंह का सपना जल्द ही पूरा होने वाला है. उन्होंने बांका के गरीब, लाचार व पिछड़ी जनता के लिए अपने कार्यकाल में कई योजनाएं लायी थी. इसमें रेल परियोजना उनकी सबसे बड़ी योजना थी. अपने रेल राज्य मंत्री रहते हुए उन्होंने देवघर तक रेल लाइन बिछाने का सपना देखा था. Source: Banka News
Read more about बांकावासियों को लगे खुशी का पंख
  • 0

उचडीहा में प्रशासन को करनी होगी विशेष निगरानी

धोरैया: ईद के मद्देनजर इस बार बांका जिला प्रशासन को धोरैया के पैर पंचायत के उचडीहा पर विशेष निगरानी रखनी होगी़ बिहार सरकार की 81 डिसमिल गैर मजरूआ आम जमीन को लेकर दो पक्षों में अक्सर त्योहारों के मौके पर हिंसक झड़प होती आ रही है़ ऐसे में इस गांव पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शांति कायम रखने के लिए प्रशासन को काफी चौकस रहना पड़ेगा़ बताते चलें कि पिछले रामनवमी व शबेबरात के मौके पर दो पक्षों में अपने-अपने धार्मिक कार्यो को उक्त भूमि पर निष्पादित करने को लेकर काफी तनाव कायम हो गया था़. Source: Banka News
Read more about उचडीहा में प्रशासन को करनी होगी विशेष निगरानी
  • 0

तालाब में डाल दिया जहर, मछलियां मरीं

बांका: प्रखंड क्षेत्र के रीगा गांव महादलित टोला स्थित तालाब में देर रात असामाजिक तत्व द्वारा तालाब में जहर डाल देने से तालाब की सभी मछलियां मर गयी. जानकारी के अनुसार तालाब तट के चारों ओर दर्जनों परिवार अपना घर बना कर रह रहे हैं. ये लोग इस तालाब के पानी को प्रतिदिन स्नान सहित घरेलू कार्य के लिए उपयोग में लाते हैं. गुरुवार की सुबह ग्रामीणों की जब नींद खुली तो तालाब में काफी संख्या में छोटी व बड़ी मछली मरी थी. इस संबंध में ग्रामीण हिरालाल, कारुलाल, विनोद कुमार, रामविलास कुमार ने बताया कि यह तालाब सार्वजनिक है. Source: Banka News
Read more about तालाब में डाल दिया जहर, मछलियां मरीं
  • 0

प्रशासन की व्यवस्था नाकाफी, मुश्किल में मेला भगवान मधुसूदन का रथ मेला कल

बौंसी: आधी अधूरी तैयारी के बीच मंदार क्षेत्र का ऐतिहासिक रथ यात्र मेला का आयोजन कल किया जायेगा. हजारों लोगों की आस्था से जुड़े भगवान मधुसूदन की रथयात्र को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह से ढीली है. बौंसी में देखने से ऐसा लगता नहीं कि कल यहां पर इतना बड़ा आयोजन होने वाला है. स्थानीय लोगों ने बताया कि रथयात्र की तैयारी को लेकर महज रथ को जैसे तैसे रंगाई पुताई का काम किया जा रहा है. मंदिर के आस - पास गंदगी का अंबार लगा हुआ है. Source: Banka News
Read more about प्रशासन की व्यवस्था नाकाफी, मुश्किल में मेला भगवान मधुसूदन का रथ मेला कल
  • 0

सीडीपीओ के पति व सास को बांध 8.50 लाख लूटे

भागलपुर: फलका प्रखंड की सीडीपीओ रेणु मिश्र के भागलपुर स्थित इशाकचक थाना क्षेत्र के इशाकचक पानी टंकी मोहल्ले के घर में मंगलवार की देर रात चार की संख्या में आये नकाबपोश अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया. अपराधियों ने घर से पांच लाख के जेवरात व साढ़े तीन लाख नकदी लूट लिया. Source: Bhagalpur News
Read more about सीडीपीओ के पति व सास को बांध 8.50 लाख लूटे
  • 0

जेएलएनएमसीएच में सिटी स्कैन शुरू

भागलपुर: जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अब मरीजों का सिटी स्कैन शुरू हो गया है. बुधवार को तीन मरीजों का ट्रायल के तौर पर सिटी स्कैन किया गया. प्रभारी विभागाध्यक्ष डॉ एके मुरारका ने बताया कि कि सोमवार से मरीजों को सिटी स्कैन का प्रिंट भी दिया जायेगा. अभी मरीजों की नि:शुल्क जांच की जा रही है. Source: Bhagalpur News
Read more about जेएलएनएमसीएच में सिटी स्कैन शुरू
  • 0

वोकेशनल कोर्स: अगले सत्र से रुक सकता है एडमिशन

भागलपुर: व्यावसायिक पाठ्यक्रमों से संबंधित रिपोर्ट पिछले साल मांगे जाने के बाद भी विश्वविद्यालयों द्वारा सरकार को नहीं सौंपे जाने पर एक बार फिर रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया गया है. Source: Bhagalpur News
Read more about वोकेशनल कोर्स: अगले सत्र से रुक सकता है एडमिशन
  • 0

आर्थिक विकास में गांवों की भागीदारी हो

भागलपुर: महादेव सिंह कॉलेज में बुधवार को तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो रमा शंकर दुबे ने वातानुकूलित सेमिनार हॉल व यूजीसी प्रायोजित दो दिवसीय सेमिनार का उद्घाटन किया. राजनीति विज्ञान की ओर से आयोजित सेमिनार का विषय आर्थिक विकास व नये भारत में बढ़ती सामाजिक-आर्थिक असमानता है. Source: Bhagalpur News
Read more about आर्थिक विकास में गांवों की भागीदारी हो
  • 0

पीजी गर्ल्‍स होस्टल का किया निरीक्षण

भागलपुर: तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में बिहार सरकार द्वारा गठित टीम पहुंची. टीम के सदस्यों ने बुधवार को विभिन्न पीजी विभागों व पीजी गल्र्स होस्टल का निरीक्षण किया. विभिन्न भवनों के मरम्मत कार्य में होनेवाले खर्च का टीम आकलन करेगी ताकि यह तय किया जा सके कि मरम्मत में कितना खर्च होगा. Source: Bhagalpur News
Read more about पीजी गर्ल्‍स होस्टल का किया निरीक्षण
  • 0

सात हत्यारों को उम्रकैद की सजा

बेगूसराय (कोर्ट) : जिला एवं सत्र न्यायाधीश कृष्ण गोपाल त्रिवेदी ने हत्या मामले के आरोपित चकिया थाने के मल्हीपुर निवासी मो शौकत मियां, अब्दुल रज्जा उर्फ नेपाली, मो वसीम अकरम उर्फ बिट्ट, मो चांद उर्फ चंदेलवा, मो अदु उर्फ मो आजाद, मो यूनुस, मो बरकत मियां को दोषी पाकर आजीवन कारावास की सजा सुनायी. Source: Begusarai News
Read more about सात हत्यारों को उम्रकैद की सजा
  • 0

टैंकर की चपेट में आ मां-बच्चे की मौत

गिद्घौर: गिद्घौर-झाझा मुख्य मार्ग पर बनङूलिया आरके लाइन होटल के पास झाझा की ओर से आ रही अनियंत्रित दूध टैंकर वाहन के चपेट में आने से मां व बच्चे की मौत घटना स्थल पर हो गयी. मृतका की पहचान थाना क्षेत्र के ही गांधी ग्राम निवासी राजकुमार रावत की पुत्री रिंकी व उसके नवजात शिशु के रूप में की गयी है. Source: Jamui News
Read more about टैंकर की चपेट में आ मां-बच्चे की मौत
  • 0

सम्मेलन की सफलता को लेकर चर्चा

सिकंदरा: आगामी 18 जुलाई को प्रखंड क्षेत्र के कुमार गांव में आयोजित होने वाले भाजपा के सिकंदरा विधान सभा कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता को लेकर मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय की गांधी बाजार स्थित पुस्तकालय में सिकंदरा विधानसभा के कार्यकर्ता की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता अलीगंज के प्रखंड अध्यक्ष नंद किशोर सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने की. Source: Jamui News
Read more about सम्मेलन की सफलता को लेकर चर्चा
  • 0

लंबित मानदेय भुगतान करने की मांग

जमुई: टोला सेवक संघ के सदस्यों की बैठक बुधवार को जिला परिषद कार्यालय के प्रांगण में जिलाध्यक्ष दरोगी मांझी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में टोला सेवक संघ की ओर ेसे नीतीश कुमार के चौथी बार मुख्यमंत्री बनने पर 21 जुलाई को पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित किये जाने वाले सम्मान समारोह में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने, टोला सेवकों का स्थायीकरण करने एवं मानदेय 15 हजार रुपया करने पर चर्चा हुई. साथ ही टोला सेवकों के लंबित मानदेय का आज तक भुगतान नहीं किये जाने पर भी चर्चा की गयी. Source: Jamui News
Read more about लंबित मानदेय भुगतान करने की मांग
  • 0

राशि कटौती को लेकर केंद्र का विरोध

जमुई: केंद्र सरकार द्वारा राज्य के योजना मद में भारी कटौती के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय के समक्ष जिलाध्यक्ष हरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में धरना दिया. इसके पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय कांग्रेस कार्यालय से लेकर समाहरणालय तक जुलूस निकाला. मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि केंद्र की सरकार गरीब, किसान व विकास विरोधी है. Source: Jamui News
Read more about राशि कटौती को लेकर केंद्र का विरोध
  • 0