धैर्य नहीं खोने व बेहतर इलाज का विधायक व जिप अध्यक्ष ने दिया आश्वासन

बांका: प्रखंड क्षेत्र की जमुआ पंचायत के जमुआ गांव में ब्रेन मलेरिया से एक ही परिवार के तीन सदस्यों के मौत की खबर पर पीड़ित परिवार को सांत्वना देने क्षेत्र के भाजपा विधायक राम नारायण मंडल व जिप अध्यक्ष श्वेता कुमारी पीड़ित परिवार से मिलीं. Source: Banka News
Read more about धैर्य नहीं खोने व बेहतर इलाज का विधायक व जिप अध्यक्ष ने दिया आश्वासन
  • 0

डॉक्टर लापरवाह, गयी जानें

भागलपुर के चिकित्सकों की लापरवाही एक बार फिर चर्चा में है. जेएलएनएमसीएच में एक डॉक्टर द्वारा इलाज के दौरान बरती गयी लापरवाही से गोराडीह निवासी श्रवण उर्फ गुलशन यादव की मौत हो गयी. Source: Bhagalpur News
Read more about डॉक्टर लापरवाह, गयी जानें
  • 0

जेएलएनएमसीएच : लगी थी गोली किया चोट का इलाज, हुई मौत

भागलपुर : जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल एक बार फिर चर्चा में है. असरगंज में गोली लगने से घायल श्रवण उर्फ गुलशन यादव को शनिवार देर रात इलाज के लिए परिजनों ने अस्पताल लाया. गोली गुलशन के कान के पीछे लगी थी, पर मौके पर तैनात चिकित्सक ने इलाज सिर में चोट लगने का किया. इसी दौरान गुलशन की मौत हो गयी. Source: Bhagalpur News
Read more about जेएलएनएमसीएच : लगी थी गोली किया चोट का इलाज, हुई मौत
  • 0

डय़ूटी से गायब थे डॉक्टर वार्ड सदस्य की गयी जान

जगदीशपुर : स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक के नहीं रहने से रविवार को वार्ड सदस्य राजेंद्र रजक (50) की मौत हो गयी. इससे आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने अस्पताल चौक पर शव रख कर भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. इस दौरान काफी हंगामा भी हुआ. Source: Bhagalpur News
Read more about डय़ूटी से गायब थे डॉक्टर वार्ड सदस्य की गयी जान
  • 0

गोवा की राज्यपाल आज भागलपुर में

भागलपुर : गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा व उनके पति रामकृपाल सिन्हा सोमवार को शहर में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने आ रहे हैं. उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया है. Source: Bhagalpur News
Read more about गोवा की राज्यपाल आज भागलपुर में
  • 0

दवा व्यवसायी से ढाई लाख लूटे

भागलपुर : रजौन थाना क्षेत्र के संझा गांव के पास रविवार की देर शाम अज्ञात अपराधियों ने बाइक सवार व्यवसायी आशीष सिंघानियां से ढाई लाख रुपये लूट लिये. पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है. तीन बाइक पर सवार थे छह अपराधी : भागलपुर के दवा व्यवसायी बांका से दवा के एवज में उधार पैसे की वसूली कर लौट रहे थे. Source: Bhagalpur News
Read more about दवा व्यवसायी से ढाई लाख लूटे
  • 0

बंद के दौरान उपद्रव, तोड़फोड़

गया के छात्र सीकू की मौत व राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ शनिवार को राज्य भर में बंद बुलाया गया था. बंद की घोषणा करते हुए मधेपुरा के सांसद पप्पू यादव ने भी यही दो कारण बताये थे. उन्होंने अपने फेसबुक पर भी यही बात पोस्ट की थी, पर बंद के दौरान भागलपुर की सड़कों पर बंद समर्थकों ने कानून व्यवस्था की हद तोड़ी. बंद करा रहे लोगों ने दर्जनों वाहनों के शीशे तोड़े, मारपीट की. इस दौरान आम लोगों से र्दुव्‍यवहार किया गया. एक महिला चिकित्सक की गाड़ी तोड़ी गयी, उनसे बदसलूकी की गयी. उनके गले से सोने की चेन गायब कर दी गयी. दो घंटे तक शहर के बड़े इलाके में तनाव रहा. Source: Bhagalpur News
Read more about बंद के दौरान उपद्रव, तोड़फोड़
  • 0

जूली खातून सरगना दर्जनों बच्चे गिरोह में

भागलपुर: बच्चों को खाना, कपड़ा, पैसा व सामान का लालच देकर अपराध करानेवाले गिरोह की महिला सरगना व एक बच्ची को तातारपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मामला उस समय सामने आया, जब पुलिस ने आरोपी महिला रूबी उर्फ जूली खातून व बच्ची से घंटों पूछताछ की. बच्ची ने पुलिस बताया कि रूबी उर्फ जूली खातून उसे अपने साथ रखती है. उससे चोरी कराती है. उसकी मां का निधन हो चुका है. बच्ची के अनुसार कई और छोटे बच्चे भी महिला के पास हैं. गरीब घर के बच्चों को अच्छा खाना, पैसा व कपड़ा का लालच देकर जूली उन्हें अपने साथ रखती है. बच्ची के अनुसार जूली बच्चों को कान-नाक का सोने का जेवर देने की भी बात करती थी. Source: Bhagalpur News
Read more about जूली खातून सरगना दर्जनों बच्चे गिरोह में
  • 0

तिलकामांझी को अपनाने में संकोच क्यों

भागलपुर: मैं तिलकामांझी. आज कुछ ज्यादा ही खुश हूं. आखिर खुद के नाम से जुड़े संस्थान (तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय) के जन्मदिन मनाने की खुशी किसे नहीं होती होगी. आज एक से बढ़ कर एक विद्वान मेरे उन दिनों की यादें ताजा करेंगे, जब देश अंगरेजों के हवाले था और लोग इससे जान छुड़ाने के लिए सारी ताकत झोंक चुके थे. लेकिन थोड़ा दुखी भी हूं कि स्वतंत्रता सेनानी के अलावा मेरे बारे में लोग बहुत कुछ नहीं जानते. भागलपुर विश्वविद्यालय से खुद के नाम जुड़े 22 साल बीत चुके (1992 में भागलपुर विश्वविद्यालय से तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय हुआ था नाम), पर आज भी युवा पीढ़ी भी मुझसे अनजान है. खास कर भागलपुर विश्वविद्यालय के अधिकतर छात्र-छात्रएं मेरे में बारे में कुछ नहीं जानते. आखिर युवा पीढ़ी मुङो क्यों जाने. उन्हें मेरे बारे में बताता ही कौन है. मुङो बेहद खुशी होती है कि जिस भागलपुर विश्वविद्यालय के साथ मेरा नाम जोड़ा गया, उसमें हर साल लाखों युवा पीढ़ी ज्ञान हासिल कर रही है. लेकिन मुङो दुख इस बात का होता है कि विश्वविद्यालय में पढ़ाये जानेवाले किसी भी पुस्तक में मुङो शामिल नहीं किया गया है. So…
Read more about तिलकामांझी को अपनाने में संकोच क्यों
  • 0

तोमर प्रकरण से आहत हुआ टीएमबीयू

भागलपुर: तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय की स्थापना 12 जुलाई 1960 को हुई थी. रविवार को यह संस्थान 56वां स्थापना दिवस मनायेगा. पिछले एक दशक में काफी उतार-चढ़ाव पर चल रहे इस संस्थान ने पिछले एक वर्ष से अपनी गरिमा वापस करने का प्रयास किया है. टीएनबी कॉलेज व मारवाड़ी कॉलेज को नैक से मिले ए ग्रेड से टीएमबीयू का सिर देश भर में ऊंचा हुआ. लेकिन पिछले चार महीने से चल रहे तोमर प्रकरण से टीएमबीयू आहत भी हुआ. हालांकि यह माना जा रहा है कि तोमर प्रकरण की जड़ में बैठे दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हुई, तो देश का विश्वास यह संस्थान जीत लेगा. Source: Bhagalpur News
Read more about तोमर प्रकरण से आहत हुआ टीएमबीयू
  • 0

ट्रांसफॉर्मर नहीं, कैरियर पर ब्रेक

भागलपुर: तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के सैकड़ों शोधार्थी व आम छात्र महज एक ट्रांसफॉर्मर के चलते ‘उड़ान’ नहीं भर पा रहे हैं. विद्युत विभाग से बार-बार अनुरोध करने के बाद भी एक ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है. इससे केंद्रीय पुस्तकालय में साइबर लाइब्रेरी नहीं खुल रहा है. यह स्थिति तब है, जब डिजिटल इंडिया योजना की तरफ देश अग्रसर है. Source: Bhagalpur News
Read more about ट्रांसफॉर्मर नहीं, कैरियर पर ब्रेक
  • 0

विप चुनाव : मतगणना को लेकर मची रही अफरा-तफरी, रात आठ बजे के बाद आया फैसला

बेगूसराय (नगर) : बेगूसराय-खगड़िया निकाय चुनाव में एनडीए के प्रत्याशी रजनीश कुमार गंठबंधन के प्रत्याशी डॉ संजीव कुमार से कड़े मुकाबले में 66 मतों से विजयी घोषित किये गये. शुक्रवार की देर शाम प्रत्याशी की जीत की घोषणा समाहरणालय स्थित मतगणना केंद्र कारगिल भवन से की गयी. बताया जाता है कि एनडीए प्रत्याशी रजनीश कुमार को कुल 2494 मत मिले. वहीं गंठबंधन के प्रत्याशी डॉ संजीव कुमार को 2428 मत मिला. ज्ञात हो कि बेगूसराय-खगड़िया निकाय चुनाव के परिणाम को लेकर पूरे दिन जिच की स्थिति बनी रही. Source: Begusarai News
Read more about विप चुनाव : मतगणना को लेकर मची रही अफरा-तफरी, रात आठ बजे के बाद आया फैसला
  • 0

समाहरणालय के बाहर चाक-चौबंद थी सुरक्षा व्यवस्था

बेगूसराय (नगर) : बेगूसराय-खगड़िया निकाय चुनाव को लेकर समाहरणालय के बाहर चाक-चौबंद व्यवस्था देखी गयी. जिला पुलिस प्रशासन के द्वारा मतगणना स्थल के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मियों एवं मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया था. Source: Begusarai News
Read more about समाहरणालय के बाहर चाक-चौबंद थी सुरक्षा व्यवस्था
  • 0

भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत

बेगूसराय (नगर) : बेगूसराय-खगड़िया निकाय चुनाव की मतगणना जिले ही नहीं पूरे राज्य में चर्चा का विषय बना हुआ है. परिणाम की जानकारी के लिए लोग दिन के 10 बजे ही उत्सुक थे लेकिन मतगणना का कार्य धीमा होने से लोगों का आक्रोश काफी बढ़ रहा था. परिणाम में हो रहे काफी बिलंब से बाहर खड़े समर्थकों में सब्र का बांध टूट रहा था. धीरे-धीरे समाहरणालय के बाहर लोगों की भीड़ काफी जमा हो गयी. Source: Begusarai News
Read more about भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत
  • 0

नहीं रहे स्वतंत्रता सेनानी वैद्यनाथ चौधरी

बेगूसराय (नगर) : जिले के जाने-माने समाजसेवी सह स्वतंत्रता सेनानी 90 वर्षीय वैद्यनाथ चौधरी का निधन गुरुवार की रात्रि शहर के एक निजी क्लिनिक में हो गया. ज्ञात हो कि गत एक सप्ताह पूर्व वे सड़क हादसे में गंभीर रू प से घायल हो गये थे. इसमें इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उनका एक पैर काट दिया था. Source: Begusarai News
Read more about नहीं रहे स्वतंत्रता सेनानी वैद्यनाथ चौधरी
  • 0

एडीएम से मांगी 10 लाख की रंगदारी

परिवार को अगवा करने व जान मारने की दी धमकी भागलपुर : भागलपुर के एडीएम हरिशंकर प्रसाद से अपराधियों ने 10 लाख रुपये रंगदारी की मांग की है. रंगदारी नहीं देने पर परिवार को अगवा करने व जान मारने की धमकी दी है. अपर समाहर्ता (राजस्व) हरिशंकर प्रसाद को सात जुलाई को अपराधियों ने फोन पर धमकी दी. Source: Bhagalpur News
Read more about एडीएम से मांगी 10 लाख की रंगदारी
  • 0

मारवाड़ी सम्मेलन का अधिवेशन आज से

भागलपुर : बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन का दो दिवसीय 29 वां अधिवेशन सह कौस्तुभ जयंती शनिवार से शुरू हो जायेगा. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. आयोजन टाउन हॉल में किया जायेगा. यह जानकारी बिहार प्रदेश के अध्यक्ष पवन सुरेका ने शुक्रवार को टाउन हॉल में संवाददाता सम्मेलन में दी. श्री सुरेका ने बताया कि सम्मेलन का यह 75वां वर्ष होगा. Source: Bhagalpur News
Read more about मारवाड़ी सम्मेलन का अधिवेशन आज से
  • 0

मशाल जुलूस निकाला, बंद आज

बिहार बंद आज : युवा शक्ति, जन अधिकार पार्टी व रालोसपा का आह्वान भागलपुर : जन अधिकार पार्टी ने छात्र सिंकू राज भारद्वाज की पुलिस पिटाई से हुई मौत के विरोध में शनिवार को बिहार बंद का एलान किया है. इसकी पूर्व संध्या पर पार्टी व युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकाला. यह मशाल जुलूस नाथनगर सुभाष चौक से निकल कर स्टेशन चौक पहुंचा और सभा में तब्दील हो गया. Source: Bhagalpur News
Read more about मशाल जुलूस निकाला, बंद आज
  • 0

वनांचल की बोगी जजर्र कैसे होगी सुखद यात्रा

भागलपुर : अन्य रूटों तरह भागलपुर से खुलने वाली लंबी दूरी के ट्रेनों की बोगियां चकाचक नहीं रहती है. दोपहर 3.30 में प्लेटफॉर्म संख्या-चार से रांची के लिए रवाना होने वाली वनांचल एक्सप्रेस की एसी बोगी का था. इस ट्रेन में सफर करने वाले यात्राी रेलवे की व्यवस्था से नाखुश थे. Source: Bhagalpur News
Read more about वनांचल की बोगी जजर्र कैसे होगी सुखद यात्रा
  • 0

यूएसए से फिर जुड़ा टीएमबीयू

भागलपुर : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय एक बार फिर यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका से जुड़ गया है. पूर्व में भागलपुर विश्वविद्यालय यूएसए के द फील्ड म्यूजियम, शिकागो, नोट्रेडम यूनिवर्सिटी, वियेना व केंट यूनिवर्सिटी, ओहियो से जुड़ कर शोध कार्य किया करता था. Source: Bhagalpur News
Read more about यूएसए से फिर जुड़ा टीएमबीयू
  • 0

कांग्रेसी करेंगे प्रधानमंत्री के दौरे का विरोध

केंद्र सरकार की नीति के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गयी. इसमें प्रधानमंत्री के आगामी बिहार दौरे का विरोध करने की बात पर चर्चा की गयी. साथ ही बैठक में प्रधानमंत्री के बिहार के साथ किये गये वादे को पूरा नहीं करने पर भी चर्चा की गयी. बैठक में कहा गया कि यूपीए के शासन काल में कभी भी पाकिस्तान के द्वारा परमाणु बम से हमला करने की बात नहीं कही गयी थी. लेकिन मोदी के सत्ता में आने के बाद ही पड़ोसी देशों के द्वारा ऐसी बात कही जाने लगी है. साथ ही आगामी 11 जुलाई को होने वाले धरना कार्यक्रम पर भी चर्चा की गयी और प्रखंड के सभी कांग्रेसी को धरना में शामिल होने का आह्वान किया. Source: Banka News
Read more about कांग्रेसी करेंगे प्रधानमंत्री के दौरे का विरोध
  • 0