सूबे में होगा सत्ता परिवर्तन

बेगूसराय (नगर) : आगामी बिहार विधान सभा के चुनाव में बिहार की जनता सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है. इसे जनता करके दिखायेगी. इससे पूर्व बिहार विधान परिषद का चुनाव अत्यंत ही महत्वपूर्ण है. Source: Begusarai News
Read more about सूबे में होगा सत्ता परिवर्तन
  • 0

दंपती की गोली मार कर हत्या

बौंसी (बांका) : अंधविश्वास के चक्कर में अपने ही सगे भतीजे व चचेरे भाई ने गुरुवार देर रात दंपती की गोली मार कर हत्या कर दी. घटना बंधुआकुराबा ओपी क्षेत्र के द्वारवे गांव की है. घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार है. नजदीक से सोये अवस्था में दंपती को गोली मारी गयी. आरोपी का पहले से भी विवाद था. गांव के लोगों की मानें तो मृतका को आरोपियों द्वारा डायन बताया जाता था. Source: Banka News
Read more about दंपती की गोली मार कर हत्या
  • 0

सरकारी कर्मी को पीटने का आरोप

भागलपुर : सुलतानगंज के पूर्व विधायक सह राजद नेता सुधांशु शेखर भास्कर ने शुक्रवार को आर्म्स लाइसेंस नवीकरण मामले में एसडीसी संजीव कुमार के सामने कर्मचारी प्रसुन्न कुमार पुष्प की पिटाई कर दी. मामले को ले दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. एससी-एसटी थाना में मामला दर्ज कराने के दौरान ही आदमपुर पुलिस ने पूर्व विधायक को गिरफ्तार कर लिया. Source: Bhagalpur News
Read more about सरकारी कर्मी को पीटने का आरोप
  • 0

हंगामा के बाद बिजली कंपनी ने हमेशा के लिए बंद किया कार्यालय

भागलपुर : मोजाहिदपुर मोहल्ला में गुरुवार को दिन भर समुचित बिजली नहीं मिलने के कारण रोजेदारों का गुस्सा फूट पड़ा था. शुक्रवार सुबह मोहल्लावासियों ने मोजाहिपुर बिजली कार्यालय में ताला जड़ दिया. Source: Bhagalpur News
Read more about हंगामा के बाद बिजली कंपनी ने हमेशा के लिए बंद किया कार्यालय
  • 0

न होगा इलाज, न ऑपरेशन

तीन चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति रद्द, बढ़ेगी मरीजों की परेशानी भागलपुर : सदर अस्पताल में मरीजों का ऑपरेशन शनिवार से बंद हो जायेगा. सरकार के निर्देश पर प्रतिनियुक्त चिकित्सक, नर्स व कर्मचारियों को उनके नियुक्ति स्थल पर भेजने के निर्देश के बाद अस्पताल प्रबंधन की बेचैनी बढ़ गयी है. Source: Bhagalpur News
Read more about न होगा इलाज, न ऑपरेशन
  • 0

टेंडर के पेच में फंसी योजनाओं की राह खुलने की उम्मीद

22 करोड़ की विभिन्न योजनाओं से बनेगी सड़क और पुल-पुलिया भागलपुर : सड़क से लेकर पुल-पुलिया निर्माण की फंसी कई योजनाओं की राह इस माह खुलने की उम्मीद है. लगभग 22 करोड़ की ये योजनाएं हैं. चंपा और भैना पुल छह साल से टेंडर के भंवर में फंसा है, तो भागलपुर-हंसडीहा पथ भी मेंटेनेंस के बिना जजर्र है. Source: Bhagalpur News
Read more about टेंडर के पेच में फंसी योजनाओं की राह खुलने की उम्मीद
  • 0

स्टेशन से बाहर मिलेगा टिकट

भागलपुर : अब हर तरह का टिकट स्टेशन से बाहर भी मिलेगा. अनारक्षित सीनियर सिटीजन टिकट, प्लेटफॉर्म और एमएसटी बनाने की सुविधा प्राइवेट टिकट एजेंसियों को दी जायेगी. रेल सूत्र की मानें तो जीटीबीएस और यात्री टिकट सुविधा केंद्र (वाइटीएसके) पर सुविधाएं बढ़ायी जा रही हैं. इसके तहत रियायती दर पर सीनियर सिटीजन टिकट, मंथली सीजनल टिकट (एमएसटी) और प्लेटफॉर्म टिकट उक्त केंद्रों पर मिला करेगा. वर्तमान में जेनरल टिकट ही स्टेशन के बाहर मिलता है. Source: Bhagalpur News
Read more about स्टेशन से बाहर मिलेगा टिकट
  • 0

विद्यालय में ताला जड़ छात्रों ने शिक्षकों को बनाया बंधक एसएच-55 को घंटों किया जाम

समस्याओं के मकड़जाल में उलझा मध्य विद्यालय, बेगमपुर के त्रस्त स्कूली छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को विद्यालय में तालाबंदी कर शिक्षकों को बंधक बनाया. साथ ही व्यवस्था में सुधार की मांग को ले प्रदर्शन किया गया. आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने बताया कि विद्यालय में पेयजल, शौचालय, टेबुल, बेंच व शिक्षकों का घोर अभाव है. छात्र-छात्राओं के बीच पोशाक मद की राशि नहीं बांटी गयी है. छात्रों ने बताया कि पूर्व प्रधानाध्यापक किचन शेड में ताला लगा कर चले गये हैं. वहीं पूर्व में रखे सैकड़ों बोरियां चावल भी सड़ रहे हैं. इसका परिणाम वर्तमान एचएम अवधेश प्रसाद सिंह को भुगतना पड़ रहा है. वर्तमान एचएम किराये पर बरतन उपलब्ध करा कर मध्याह्न भोजन सुचारु रूप से चला रहे हैं. विगत तीन वर्ष पूर्व इस विद्यालय को उत्क्रमित कर उच्च विद्यालय का दर्जा दिया गया. Source: Begusarai News
Read more about विद्यालय में ताला जड़ छात्रों ने शिक्षकों को बनाया बंधक एसएच-55 को घंटों किया जाम
  • 0

एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में चलाया जनसंपर्क अभियान

बेगूसराय-खगडि़या निकाय चुनाव में एनडीए प्रत्याशी रजनीश कुमार के समर्थन में भाजपा युवा मोरचा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मोटरसाइकिल जत्था निकाल कर जनसंपर्क अभियान चलाया. इसका नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष रामरतन शर्मा ने किया. मौके पर उदय कुमार, चंद्रभूषण पोद्दार, राजेश कुमार आदि उपस्थित थे. भगवानपुर प्रतिनिधि के अनुसार लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में लोजपा के युवा नेता अविनाश झा, सिकंदर महतो, अनिल पासवान ने एनडीए प्रत्याशी रजनीश कुमार के समर्थन में जनसंपर्क किया. बलिया प्रतिनिधि के अनुसार एनडीए प्रत्याशी रजनीश कुमार के समर्थन में प्रमुख अनिल राय, बांक मुखिया सुरेंद्र पासवान ने सघन जनसंपर्क अभियान चलाया. Source: Begusarai News
Read more about एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में चलाया जनसंपर्क अभियान
  • 0

महागंठबंधन के प्रत्याशी के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने मांगा वोट

बेगूसराय-खगडि़या विधान परिषद सह निकाय चुनाव में महागंठबंधन के प्रत्याशी डॉ संजीव कुमार के समर्थन में जदयू नेता श्यामनंदन राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान चलाया. मौके पर कांग्रेस नेता महेंद्र कुंवर, राजद नेता कामदेव यादव आदि उपस्थित थे. बलिया प्रतिनिधि के अनुसार विधान पार्षद रूदल राय व पूर्व जिला जदयू जिलाध्यक्ष भोलाकांत झा के नेतृत्व में महागंठबंधन के कार्यकर्ताओं ने डॉ संजीव कुमार की जीत के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया. मौके पर ब्रजकिशोर मेहता, रामप्रवेश सिंह आदि शामिल थे. Source: Begusarai News
Read more about महागंठबंधन के प्रत्याशी के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने मांगा वोट
  • 0

मौसम बदलते ही गांव में फैल रहे चीकन पॉक्स

मौसम बदलते ही प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों में चीकन पॉक्स जोरों से फैल रहा है. खास कर राता पंचायत के कई घरों एवं खेसर पंचायत के विश्वकर्मा टोला के अलावा मैदान गांव में चीकन पॉक्स फैल रहा है. मैदान गांव के देवेंद्र यादव, एकवाल यादव, अर्जुन यादव के अलावा विश्वकर्मा टोला के नयन शर्मा के घर में दर्जनों लोग इसकी चपेट में हैं. इस संबंध में अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को जानकारी दे दी गयी है. चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि इससे घबराने का कोई बात नहीं है. यह इस मौसम में होता है. दो तीन दिन में यह अपने आप ठीक हो जाता है. पुलिया टूट जाने से संपर्क पथ बाधित फुल्लीडुमर. प्रखंड क्षेत्र के राता पंचायत अंतर्गत खडुआ महादलित टोला के पुलिया टूट जाने से संपर्क पथ बाधित हो गया है. Source: Banka News
Read more about मौसम बदलते ही गांव में फैल रहे चीकन पॉक्स
  • 0

अगर हुई कार्रवाई तो करेंगे सामूहिक आत्मदाह

हड़ताली पंचायत रोजगार सेवक की बैठक गुरुवार को स्थानीय तारा मंदिर मैदान में बैठक हुई. बैठक की अध्यक्ष जिलाध्यक्ष आलोक कुमार ने की. इस बैठक में सर्व सम्मति से यह फैसला लिया गया कि अगर जिला प्रशासन के द्वारा किसी भी पीआरएस पर कार्रवाई की जाती है, तो सभी पीआरएस सामूहिक तौर पर आत्मदाह कर लेंगे. जिलाध Source: Banka News
Read more about अगर हुई कार्रवाई तो करेंगे सामूहिक आत्मदाह
  • 0

पुत्र वधु का हत्या करने के मामले में सास, ससुर को भेजा जेल

थाना क्षेत्र के सोनारी गांव में मई 2015 में दहेज की मांग पूरा नहीं करने पर पति सहित परिवार वालों ने नवविवाहिता की हत्या कर लाश गायब कर दी थी. इस संबंध में मृतका के पिता ने मामला दर्ज कराया था. पुलिस मामला दर्ज कर अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी. इस दौरान शुक्रवार को मृतका के ससुर बाबूलाल यादव, सास रानी देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष सूर्यनाथ सिंह ने बताया कि मृतका के पति, सास एवं ससुर पर मार कर लाश गायब करने का मामला दर्ज कराया था. पति को घटना के बाद ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. अन्य सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी एसआइ अरुण कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस बल के सहयोग से कर जेल भेज दिया गया. Source: Banka News
Read more about पुत्र वधु का हत्या करने के मामले में सास, ससुर को भेजा जेल
  • 0

पत्नी से झगड़ा होने पर पति ने खाया जहर, मौत

थाना क्षेत्र के वारसावाद पंचायत अंतर्गत बेलसिरा गांव में गुरुवार को एक युवक की मौत जहर खाने से होने की सूचना मिली है. प्राप्त सूचना के अनुसार थाना क्षेत्र के करसोप पंचायत अंतर्गत रूदपै गांव के भागीरथ रजक का पुत्र चंदू रजक की शादी बेलसिरा गांव के टुन्ना रजक की पुत्री संगीता कुमारी के साथ चार वर्ष पूर्व हुई थी. मृतक चंदू रजक बाहर रह कर अपना काम करता था. प्राप्त सूचना के अनुसार मृतक का झगड़ा पत्नी से हुआ जिसमें चंदू रजक ने जहर खा लिया. मृतक अपना ससुराल दो दिन पहले गया था. सूचना मिलने पर शंभुगंज थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि घटना सत्य है. शव की खोजबीन की जा रही है. Source: Banka News
Read more about पत्नी से झगड़ा होने पर पति ने खाया जहर, मौत
  • 0

आज सुबह 11 बजे से कटेगी बिजली

एक सप्ताह से बिजली संकट, परेशान हैं शहरवासी भागलपुर : ट्रांसमिशन विभाग शहर के साथ खिलवाड़ कर रहा है और खामियाजा रोजाना सात लाख से अधिक लोगों को भुगतना पड़ रहा है. यह सिलसिला पिछले एक सप्ताह से है. रोजाना की तरह शुक्रवार को भी ट्रांसमिशन विभाग सबौर ग्रिड में स्थापित पावर ट्रांसफॉर्मर-1 को मेंटेनेंस के लिए बिजली बंद रखेगा. सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक शहरवासियों को बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा. इस दौरान शहर को 35 मेगावाट बिजली मिलेगी, जिससे एक बार में 20 से 25 मिनट के लिए आधा शहर को ही बिजली मिलेगी. एक तरफ बिजली आयेगी, तो दूसरी ओर कटी रहेगी. Source: Bhagalpur News
Read more about आज सुबह 11 बजे से कटेगी बिजली
  • 0

पार्ट वन का पहला कट ऑफ जारी

मारवाड़ी कॉलेज : नामांकन आज से 10 जुलाई तक भागलपुर : मारवाड़ी कॉलेज ने गुरुवार को पार्ट वन के विज्ञान, कला व वाणिज्य संकाय में नामांकन के लिए पहली कट ऑफ सूची जारी की. इसके आधार पर नामांकन शुक्रवार को शुरू होगा और 10 जुलाई तक चलेगा. Source: Bhagalpur News
Read more about पार्ट वन का पहला कट ऑफ जारी
  • 0

खाली हाथ दिल्ली जायेंगे कर्मी

भागलपुर : दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर की एलएलबी डिग्री मामले में दिल्ली पुलिस ने जिन कर्मियों को विभिन्न कागजात के साथ छह जुलाई को दिल्ली बुलाने की नोटिस दी थी, वे खाली हाथ ही दिल्ली जायेंगे. Source: Bhagalpur News
Read more about खाली हाथ दिल्ली जायेंगे कर्मी
  • 0

प्रधानाध्यापक इधर से उधर

भागलपुर. ऐच्छिक स्थानांतरण को लेकर राजकीयकृत माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों ने मुख्यालय को आवेदन भेज गुहार लगायी थी. राज्य स्तरीय स्थानांतरण समिति ने गुरुवार को ऐच्छिक स्थानांतरण पर अंतिम मुहर लगा दी. इस संबंध में मुख्यालय ने अधिसूचना जारी कर दिया है. प्रधानाध्यापकों का नाम इस प्रकार है. Source: Bhagalpur News
Read more about प्रधानाध्यापक इधर से उधर
  • 0

अधूरे मकान में बिजली व शौचालय की होगी व्यवस्था

भागलपुर : निगम क्षेत्र में आठ साल पहले आइएचएसडीपी कार्यक्रम के तहत बने 607 मकानों में बिजली व शौचालय की भी व्यवस्था होगी. निगम इन बस्तियों में सड़क की भी व्यवस्था करेगा. Source: Bhagalpur News
Read more about अधूरे मकान में बिजली व शौचालय की होगी व्यवस्था
  • 0

निकम्मी हो गयी है राज्य सरकार : उपेंद्र कुशवाहा

बेलहर (बांका) : प्रखंड के जिलेबिया मोड़ स्थित अन्नपूर्णा धर्मशाला में गुरुवार को केंद्रीय राज्यमंत्री सह राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्षा उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में राज्य सरकार निकम्मी हो चुकी है. Source: Banka News
Read more about निकम्मी हो गयी है राज्य सरकार : उपेंद्र कुशवाहा
  • 0

दो पक्षों में मारपीट, पांच जख्मी

प्रतिनिधि, बेलहर थाना क्षेत्र के बनगांव चौहतीय गांव में डायन कहने के नाम पर हुए दो पक्षों के बीच मारपीट में पांच लोग जख्मी हो गये Source: Banka News
Read more about दो पक्षों में मारपीट, पांच जख्मी
  • 0