प्रतिनिधि, कटोरिया थाना क्षेत्र के तिलैया गांव की सावित्री देवी पति गणेश यादव द्वारा शादी शुदा बेटी को ससुराल वालों द्वारा दहेज के खातिर मारपीट कर मायके पहुंचा देने को लेकर कटोरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दर्ज प्राथमिकी में अपने दामाद वकील यादव, जेठ राजेश यादव, देवर विकास यादव, गोतनी अर्चना देवी एवं सास उषा देवी सभी ग्राम बगरा थाना आनंदपुर को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. प्राथमिकी में बताया गया है कि अपनी बेटी बिंदु की शादी वर्ष 2013 के जून में बगरा गांव के ईश्वर यादव के पुत्र वकील यादव के साथ हिंदू रीति-रिवाज के साथ की थी.
Source: Banka News
भागलपुर: व्यवसाय के खत्म होते माहौल व बढ़ते अपराध से परेशान शहर के व्यवसायी पहली बार बुधवार को सड़क पर उतरे. बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के नेतृत्व में व्यवसायियों ने वेरायटी चौक पर धरना दिया. धरना में व्यवसायियों के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया. लगभग दो घंटे तक चले धरना में इस बात पर चिंता व्यक्त की गयी कि शहर में व्यवसाय का माहौल समाप्त होता जा रहा है. अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है. यदि कोई व्यवसायी नया व्यवसाय खड़ा करता है, तो उसके यहां हमला होता है. कोई आगे बढ़ रहा होता है, तो उससे रंगदारी मांगी जाती है.
Source: Bhagalpur News
भागलपुर: मलिन बस्ती योजना मद से वार्ड 41, 48 व 49 में सड़क व नाला निर्माण कार्य शुरू नहीं होने और योजना शाखा द्वारा कार्य प्रगति पर लिखे जाने की खबर छपने के बाद नगर आयुक्त अविनीश कुमार ने मामले को गंभीरता से लिया है. उन्होंने योजना शाखा प्रभारी को निर्देश दिया कि जल्द काम शुरू करवायें.
Source: Bhagalpur News
भागलपुर: दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर को एलएलबी डिग्री इशू होने को लेकर देश भर में फजीहत ङोल चुका तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में बदलाव की कवायद शुरू कर दी गयी है. इसे लेकर परीक्षा विभाग की शाखाओं को मजबूत करने और कुछ शाखाओं के ढीले रवैये पर सख्ती बरतने का विवि प्रशासन ने पहला चरण बुधवार को शुरू किया. इसके लिए तीन कर्मचारियों को एक विभाग से दूसरे विभाग में स्थानांतरित किया गया.
Source: Bhagalpur News
भागलपुर: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने पूर्व में देश के 21 शिक्षण संस्थानों को फर्जी घोषित किया था. बुधवार को यूजीसी ने निर्देश जारी कर कहा है कि जिन 21 संस्थानों को फर्जी घोषित किया गया है, उनके लिए ‘विश्वविद्यालय’ शब्द का प्रयोग निषिद्ध है.
Source: Bhagalpur News
भागलपुर: बरसात का मौसम शुरू हो चुका है. साफ-सफाई के अभाव में कीड़े-मकौड़े के फैलने और संक्रमण होने की हर जगह अधिक संभावना बनी रहेगी. इसकी चपेट में बच्चे जल्द आ सकते हैं. खासकर स्कूलों के मध्याह्न् भोजन योजना के किचेन की हर दिन गहन साफ-सफाई जरूरी है. इसे ध्यान में रखते हुए राज्य के मध्याह्न् योजना निदेशक संजीवन सिन्हा ने बुधवार को मध्याह्न् भोजन योजना के जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को निर्देश जारी किया कि किचेन निरीक्षण अभियान शुरू करें.
Source: Bhagalpur News
जमुई. पुलिस ने एटीएम से फर्जी निकासी के मामले में सदर थाना क्षेत्र के दौलतपुर निवासी सौदागर मंडल के पुत्र मनोज मंडल, मदन मंडल के पुत्र मनोज कुमार, दौलतपुर निवासी पंकज कुमार मंडल, केशोपुर ईदगाह रोड जमालपुर (मुंगेर) निवासी गौरव राज को बायपास रोड महिसौड़ी स्थित एसबीआइ एटीएम से अलग-अलग बैंकों के 28 एटीएम कार्ड, 7 मोबाइल, एक लैपटॉप, एक यामहा एफ जेड मोटरसाईकिल और 78 हजार 4 सौ रूपया नगद के साथ गिरफ्तार किया है.
Source: Jamui News
जमुई: जिलाधिकारी शशिकांत तिवारी की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय संवाद कक्ष में जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई. बैठक में सर्वप्रथम आगामी विधानसभा चुनाव के तैयारी की समीक्षा की गयी. इस दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी मोद नारायण झा ने बताया कि निर्वाचन से संबंधित सभी प्रतिवेदन प्रखंडों से प्राप्त हो चुका है और उसे निर्वाचन विभाग को भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण के तहत कुल 26534 फॉर्म-6,9998 फॉर्म-7,10334 फॉर्म-8 व 338 फॉर्म-8 ए प्राप्त हुआ है, जिसे ऑनलाइन अपलोड कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि बिहार विधान परिषद के चुनाव की तैयारी के क्रम में सभी बीडीओ को पीठासीन पदाधिकारी बनाया गया है.
Source: Jamui News
सोनो: प्रखंड क्षेत्र के नैयाडीह पंचायत अंतर्गत खोटवा स्थित मध्य विद्यालय में कार्यरत नियमित शिक्षक जगदेव पासवान का निधन पटना में इलाज के दौरान हो गया. उनके असामयिक निधन पर शैक्षणिक अंचल में शोक की लहर दौड़ गयी. प्रखंड संसाधन केंद्र में प्रखंड के दर्जनों शिक्षकों ने एक शोक सभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया और दो मिनट का मौन रख कर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया.
Source: Jamui News
चकाई/ सिकंदरा: अपनी ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर भाकपा माले प्रखंड इकाई द्वारा सचिव मनोज कुमार पांडेय के नेतृत्व में मंगलवार को जुलूस निकाल विरोध प्रदर्शन किया गया. जुलूस पार्टी कार्यालय से प्रारंभ होकर चकाई बाजार, थाना रोड होते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंच सभा में बदल गया. मौके पर उपस्थित भाकपा माले जिला सचिव शंभूशरण सिंह ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार अपने एक साल की उपलब्धि लोगों के सामने पेश कर वाहवाही लूट रही है.
Source: Jamui News
बांका: बाराहाट प्रखंड क्षेत्र के कमलपुर में प्रेमिका की हत्या के विरुद्ध मात्र 13 दिनों की सुनवाई में प्रेमी को उम्रकैद की सजा मंगलवार को सुना कर नया इतिहास रचा है. मालूम हो कि अप्रैल 2015 में बाराहाट के कमलपुर गांव में एक विवाहित महिला की हत्या कर दी गयी थी. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने आधुनिक तरीके स
Source: Banka News
बाराहाट: झारखंड को बिहार से जोड़ने वाली सड़क की जजर्र स्थिति से वाहन चालक परेशान हैं. सड़क इतनी जजर्र है कि इस पर चलना जान हथेली पर लेकर चलने के बराबर है.
Source: Banka News
बांका : माह-ए-रमजान के शुरू होते ही बाजार की रौनक बढ़ गयी है. नये-नये वस्त्र, फल, मेवा, इत्र, सेवइयां एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की ब्रिकी में कई गुणा का इजाफा हो गया है. ईद पर्व को लेकर इसलाम धर्मावलंबियों में उत्साह का माहौल चरम पर है. पुरुष गोटेदार कुर्ता पायजामा खरीदने में लगे हैं तो महिलाएं फैंसी व आकर्षक सलवार कुरती की खरीदारी कर रही है.
Source: Banka News
शंभुगंज: प्रखंड जदयू कार्यालय में मंगलवार को महागंठबंधन की एक संयुक्त बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड जदयू अध्यक्ष बालेश्वर प्रसाद सिंह ने की. बैठक में मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक जनार्दन मांझी उपस्थित थे, जिसमें जदयू, राजद कार्यकर्ता ने भाग लिया.
Source: Banka News
बांका: शहर के गांधी चौक स्थित पुरानी सदर अस्पताल परिसर में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी कार्यालय वेश्म में आयोजित कुष्ठ उन्मुखीकरण प्रशिक्षण मंगलवार को संपन्न हो गया. कार्यक्रम राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत 29 जून से आयोजित की गयी थी.
Source: Banka News
शहर में पानी निकासी के लिए निगम प्रशासन ने शुरू की पहल
बेगूसराय (नगर) : बेगूसराय नगर निगम के कई इलाके बरसात में जलजमाव की समस्या से वर्षो से जूझ रहे हैं. इससे निजात दिलाने के लिए कई बार प्रयास भी किया गया, लेकिन यह प्रयास आज तक कारगर नहीं हो सका. इसके चलते निगम प्रशासन के लिए शहर के कई वार्ड जहां जलमगA रहते हैं, वहीं आम लोगों को भी नारकीय जीवन जीने को विवश होना पड़ता है.
Source: Begusarai News
भागलपुर: शहर में सफाई के नाम पर खेल और 25 लाख खर्च के बाद भी नालों की उड़ाही नहीं होने को लेकर चर्चा में आया निगम अब योजना शाखा को लेकर चर्चा में है. वार्ड 41, 48 व 49 में काम शुरू भी नहीं हुआ और योजना शाखा ने लिस्ट में कार्य की प्रगति का जिक्र कर दिया है.
Source: Bhagalpur News
भागलपुर: भोलानाथ फ्लाइओवर ब्रिज के निर्माण में अभी भी कई अड़चनें हैं, जबकि रेलवे ने आरओबी निर्माण पर दो माह पहले ही सहमति जता दी है. याद रहे ब्रिज निर्माण को लेकर 2009 से प्रयास चल रहा है. सात माह पहले इसमें तेजी आयी. पुल निर्माण निगम के तत्कालीन कार्यपालक अभियंता बहादुर चौधरी ने स्वीकृति के लिए सात नवंबर 2014 से पहले 64 करोड़ का डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) हेडक्वार्टर भेजा. जानकारी के अनुसार इसे अब तक मंजूरी नहीं मिल सकी है. डीपीआर मुख्यालय में पड़ा है.
Source: Bhagalpur News
खोदाबंदपुर : थाना क्षेत्र के दौलतपुर पंचायत स्थित मोहनपुर गांव निवासी 70 वर्षीय लक्ष्मी राम की मौत सड़क हादसे में हो गयी. स्थानीय लोगों ने बताया कि बेगूसराय-रोसड़ा मुख्य पथ पर बाड़ा गांव के पास अज्ञात वाहन ने उसे कुचलते हुए भाग निकला. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
Source: Begusarai News