आर्म्स एक्ट में फूलेना महतो को तीन वर्षों की सजा

एसडीजेएम बालेंद्र शुक्ला ने आर्म्स एक्ट मामले में आरोपित मुफस्सिल थाने के पहाड़पुर निवासी फुलेना महतो को दोषी पाकर तीन वर्ष सश्रम कारावास एवं पांच हजार अर्थदंड की सजा सुनायी. अभियोजन की ओर से एपीओ सुरुचि कुमारी ने छह गवाहों की गवाही करायी. आरोपित पर आरोप है कि 22 मार्च, 1992 को ग्राम धबौली टोला पहाड़पुर में तत्कालीन मुफस्सिल थानाध्यक्ष श्यामकांत झा के द्वारा मुफस्सिल कांड संख्या 52/92 के अनुसंधान के दौरान एक देसी पिस्तौल बरामद की गयी. घटना की प्राथमिकी सूचक ने मुफस्सिल थाना कांड संख्या 63/92 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. Source: Begusarai News
Read more about आर्म्स एक्ट में फूलेना महतो को तीन वर्षों की सजा
  • 0

अब तक नहीं प्रारंभ हो सकी हैं खरीफ फसल की बुआई

जमुई: जिले में मानसून का आगमन होने के बाद भी बारिश नहीं होने के कारण अब तक धान, मक्का,अरहर आदि खरीफ फसलों की बुआई नहीं हो पायी है. बारिश नहीं होने के कारण रोहण नक्षत्र बीत जाने के बाद भी धान का बिचड़ा तैयार नहीं होने कारण किसान काफी परेशान नजर आ रहे हैं. कृषि विभाग के कर्मियों की मानें तो सही तरीके से बारिश नहीं होने के कारण धान का बिचड़ा तैयार नहीं हो पाया है. जिसके कारण किसानों को यह चिंता सताने लगी है कि अगर अभी तक बारिश नहीं हुई है तो धान की बुआई कैसे सही समय पर हो पायेगी. Source: Jamui News
Read more about अब तक नहीं प्रारंभ हो सकी हैं खरीफ फसल की बुआई
  • 0

हथियार बरामद: एक साथ तीन बाइक लूटकांड का हुआ उद्भेदन, एक महिला समेत पांच गिरफ्तार

जमुई/झाझा: बीते 20 मई 2015 को थाना क्षेत्र के कुम्हैनी सड़क पर एक साथ तीन बाइक की हुई लूटकांड मामले में झाझा पुलिस ने एक महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक जयंतकांत ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेसवार्ता के दौरान दी. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो लोडेड देसी कट्टा व पांच मोबाइल बरामद किया गया है. Source: Jamui News
Read more about हथियार बरामद: एक साथ तीन बाइक लूटकांड का हुआ उद्भेदन, एक महिला समेत पांच गिरफ्तार
  • 0

आपदा प्रबंधन को लेकर जिलास्तरीय कार्यशाला

जमुई: मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा योजना के तहत समाहरणालय परिसर स्थित संवाद कक्ष में शिक्षा विभाग की ओर से मास्टर ट्रेनर के जिलास्तरीय प्रशिक्षण सह मॉक ड्रील का आयोजन किया गया. Source: Jamui News
Read more about आपदा प्रबंधन को लेकर जिलास्तरीय कार्यशाला
  • 0

हुजूर! घर में घुस कर मारपीट की

जमुई: जिलाधिकारी शशिकांत तिवारी द्वारा गुरुवार को समाहरणालय कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में सौ से अधिक फरियादियों ने अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन दिया. झाझा थाना क्षेत्र के पिपराडीह निवासी कलावती देवी ने डीएम को आवेदन देकर सात जून को बलराम सिंह व उनके परिवार के लोगों द्वारा घर में घुस कर मारपीट करने तथा घर बनाने से रोक दिया. साथ ही कहा कि राजस्व कर्मचारी द्वारा दो वर्षो से एक ही जमीन का रसीद अलग-अलग दो लोगों के नाम से काटा जा रहा है. Source: Jamui News
Read more about हुजूर! घर में घुस कर मारपीट की
  • 0

खरीफ फसल के लिए किसान तैयार, बारिश नहीं होने से हो रही देरी, धनरोपनी में होगा विलंब

बांका: मौसम की मार से त्रस्त किसान खरीफ फसल की तैयारी में जुट गये हैं. लेकिन मौसम की बेरुखी के कारण अब तक जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्र के किसानों द्वारा धान का बिचड़ा अब तक नहीं बोया गया है. साथ ही अन्य खरीक फसल मक्का अरहर सहित अन्य फसल की बोआई बाधित है. सरकार की ओर से किसानों के उत्थान के लिए रियायती दर पर बीज उपलब्ध करायी जाती है. लेकिन बारिश नहीं होने की वजह से किसान बीज की खरीदारी नहीं कर रहे हैं. Source: Banka News
Read more about खरीफ फसल के लिए किसान तैयार, बारिश नहीं होने से हो रही देरी, धनरोपनी में होगा विलंब
  • 0

अनुदानित दर पर किसानों के बीच बीज वितरित

शंभुगंज. प्रखंड स्थित ट्राइसेम भवन कृषि कार्यालय में किसानों के बीच अनुदानित दर पर बीज वितरण किया जा रहा है. प्रखंड क्षेत्र के दो हजार से ज्यादा किसानों के बीच सरकार द्वारा अनुदानित दर पर मिलने वाली बीच कृषि विभाग द्वारा तय किया गया. प्रखंड क्षेत्र के किसानों को मुख्यमंत्री तीव्र बीज योजना के अंतर्गत प्रति किसान 900 रुपये का अनुदान क्षेत्र के 372 किसानों को मिलेगा. श्री विधि धान प्रत्यक्षण में प्रति किसानों को 2500 रुपये का अनुदान क्षेत्र के 393 किसानों को दिया जायेगा. Source: Banka News
Read more about अनुदानित दर पर किसानों के बीच बीज वितरित
  • 0

एमएलसी चुनाव को ले राजग ने की बैठक

बांका: राजग गंठबंधन की बैठक गुरुवार को रालोसपा जिला कार्यालय बांका में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह व मंच संचालन रालोसपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह ने की. Source: Banka News
Read more about एमएलसी चुनाव को ले राजग ने की बैठक
  • 0

पहली पत्नी को छोड़ पति ने की शादी

बांका: अग्नि को साक्षी मानते हुए पति और पत्नी सात फेरे लगा कर जीवन भर साथ रहने की कसमें खाते हैं. लेकिन कुछ लोग कुछ दिन साथ रहने के बाद सारी कसमें भूल जाते हैं. कुछ इसी तरह की घटना प्रकाश में आया है. मालूम हो कि धनकुंड ओपी क्षेत्र के देवैया गांव की रीना देवी की शादी हिंदू रीति रिवाज के अनुसार ओपी क्षेत्र अंतर्गत सैनचक गांव निवासी अशोक प्रसाद सिंह के पुत्र पवन कुमार सिंह के साथ संपन्न हुआ था. कुछ दिन तक पति-पत्नी एक साथ रह कर हंसी-खुशी जीवन गुजारने लगे. दो पुत्र एवं एक पुत्री की प्राप्ति भी हुई. इसके बाद पिछले कई महीनों से पति और पत्नी के बीच आपसी विवाद चलने लगा. Source: Banka News
Read more about पहली पत्नी को छोड़ पति ने की शादी
  • 0

हुजूर, बैंक का लगा रहा चक्कर नहीं मिला ऋण

बांका: समाहरणालय सभागार में गुरुवार को डीएम साकेत कुमार द्वारा आयोजित जनता दरबार में 149 मामलों की सुनवाई की गयी. इसमें अधिकांश मामले भूमि विवाद, योजनाओं को पूर्ण करने में बरती गयी अनियमितता, वृद्धा पेंशन, इंदिरा आवास, सहित अन्य मामलों से जुड़े थे. Source: Banka News
Read more about हुजूर, बैंक का लगा रहा चक्कर नहीं मिला ऋण
  • 0

राज्यरानी एक्सप्रेस के घंटों रुकने पर फूटा आक्रोश

मोकामा के विधायक अनंत सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में उनके समर्थकों ने गुरुवार को बाढ़ बंद करने का एलान किया था. उसी के तहत कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर रुकी रहीं. लाखो स्टेशन पर 12567 अप राज्यरानी एक्सप्रेस के घंटों रुकने पर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी. नतीजा हुआ कि यात्रा ियों ने स्टेशन प्रबंधक का घेराव कर जम कर हंगामा किया. Source: Begusarai News
Read more about राज्यरानी एक्सप्रेस के घंटों रुकने पर फूटा आक्रोश
  • 0

ट्रेन से लूटे गये कपड़े बरामद

गढ़हारा : चकिया थाना अंतर्गत चकिया गांव से भारी संख्या में लूटे गये कपड़े बरामद होने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार, आसनसोल से आजमगढ़ के लिए कपड़े को ट्रेन में बुकिंग कराया गया था, जिसे अपराधियों ने हथिदह व गड़हारा के बीच लुटेरों ने कपड़े को लूट लिया था. Source: Begusarai News
Read more about ट्रेन से लूटे गये कपड़े बरामद
  • 0

नामांकन की अंतिम तिथि 30 तक

बेगूसराय (नगर) : 10वीं और 12वीं के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के लिए भीपीएस कंप्यूटर कल्याण केंद्र में इग्‍नू के विभिन्न रोजगारपरक पाठय़क्रमों के महत्व पर परामर्शदाताओं के द्वारा परामर्श सत्र का आयोजन किया गया. Source: Begusarai News
Read more about नामांकन की अंतिम तिथि 30 तक
  • 0

दामाद को खूंटे में बांध कर पीटा

बरौनी : आज के बदलते परिवेश में पैसे की इतनी अहमियत बढ़ गयी है कि इसके सामने रिश्ता-नाता सब खत्म हो गया है. पैसे के चलते जिस दामाद को आरती उतार कर एक समय अपने घर के अंदर लाया जाता है, उसी दामाद को चंद पैसों के लिए पीटना रिश्ते को तार-तार करता है. इसी तरह की घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के मधुरापुर पुरवारी टोला में बकाया रुपये मांगने पर ससुरालवालों ने अपने ही दामाद को खूंटा में बांध कर जम कर पिटाई कर दी, जिससे उसका सिर फट गया. Source: Begusarai News
Read more about दामाद को खूंटे में बांध कर पीटा
  • 0

ग्रामीणों ने विद्यालय में जड़ा ताला

पोशाक व छात्रवृत्ति की राशि देने में अनियमितता बरतने व विद्यालय का चापाकल खराब होने पर हुए आक्रोशित बेगूसराय(नगर) : नगर निगम क्षेत्र के सिंघौल वार्ड नंबर एक स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में ग्रामीणों व छात्रों ने विद्यालय प्रबंधन के विरोध में विद्यालय में ताला जड़ दिया. Source: Begusarai News
Read more about ग्रामीणों ने विद्यालय में जड़ा ताला
  • 0

तोमर प्रकरण: टीएमबीयू के छह कर्मी दिल्ली तलब

भागलपुर: दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर की कथित फर्जी डिग्री की जांच मामले में दिल्ली पुलिस को कई अहम साक्ष्य हाथ लगे हैं. विवि से जाते समय दिल्ली पुलिस के एडीसीपी प्रमोद सिंह कुशवाहा से जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या तोमर की डिग्री फर्जी साबित करने में दिल्ली पुलिस नाकाम हो गयी है. Source: Bhagalpur News
Read more about तोमर प्रकरण: टीएमबीयू के छह कर्मी दिल्ली तलब
  • 0

रेलवे पूछताछ केंद्र: जमा नहीं किया टेलीफोन बिल, कनेक्शन कटा

भागलपुर: रेलवे ने पूछताछ केंद्र के टेलीफोन का बिल जमा करना भूल गया, जिस कारण बीएसएनएल ने फोन (0641-2421232) का कनेक्शन काट दिया है. इस नंबर पर बीएसएनएल का महज 1298 रुपये का बिल बकाया है. बकाया बिल का भुगतान रेलवे ने पिछले तीन माह से नहीं किया है. Source: Bhagalpur News
Read more about रेलवे पूछताछ केंद्र: जमा नहीं किया टेलीफोन बिल, कनेक्शन कटा
  • 0

लगातार हो रहे हमले से व्यवसायी सहमे,कहा मिले हथियार का लाइसेंस

भागलपुर: जिले के विभिन्न स्थानों पर लगातार व्यवसायी वर्ग पर अपराधियों की ओर से हो रहे हमले, अपहरण, धमकी, लूट की घटना के बाद व्यवसायी प्रतिनिधियों में आक्रोश दिख रहा है. उनका कहना है कि आज व्यवसायी असुरक्षित है. हमें सुरक्षा चाहिए. तभी व्यवसाय होगा. प्रशासन व्यवस्था पुरी तरह से निष्क्रिय हो गयी है. एक ओर जहां सरकार व्यवसायियों को प्रोत्साहित करने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर उन्हें सुरक्षा देने में विफल साबित हो रही है. इतना ही नहीं व्यवसायी प्रतिनिधियों ने व्यवसायियों को सुरक्षा देने के साथ-साथ खुद की सुरक्षा के लिए हथियार के लाइसेंस की भी मांग की है. Source: Bhagalpur News
Read more about लगातार हो रहे हमले से व्यवसायी सहमे,कहा मिले हथियार का लाइसेंस
  • 0

बरारी व अकबरनगर के पूर्व थानेदारों पर प्राथमिकी दर्ज

भागलपुर: एक महिला की संदिग्ध मौत मामले में बरारी के तत्कालीन थानेदार रामप्रीत कुमार और अकबरनगर थाने के तत्कालीन थानेदार रामचंद्र यादव खिलाफ अकबरनगर थाने में सबूत मिटाने की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. रामचंद्र यादव पुलिस विभाग से रिटायर्ड हो चुके हैं, जबकि रामप्रीत कुमार वर्तमान में बांका थाना में जेएसआइ के पद पर पदस्थापित है. मानवाधिकार आयोग ने इस मामले में संज्ञान लिया था और एसएसपी को दोनों तत्कालीन पुलिस अफसरों पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया.16 जून को एसएसपी ने अकबरनगर थानेदार को मामले में भादवि की धारा 201 (सबूत मिटाना) के तहत रिपोर्ट दर्ज करने का निर्देश दिया. दोनों पुलिस अफसरों के खिलाफ अकबरनगर थाना कांड संख्या-52/15 दर्ज किया गया है. Source: Bhagalpur News
Read more about बरारी व अकबरनगर के पूर्व थानेदारों पर प्राथमिकी दर्ज
  • 0

राशि देने में आनाकानी कर रहा बैंक

भागलपुर: बैंक की अफसरशाही से फसल क्षति पूर्ति मुआवजे का लाभ किसानों को नहीं मिल रहा है. बीडीओ द्वारा मुआवजे की राशि किसानों के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से हस्तांतरण करने की स्वीकृति के बाद भी विभिन्न बैंक किसानों के खाते में राशि नहीं भेज रहे हैं. गुरुवार को डीएम डॉ वीरेंद्र प्रसाद के पास इस संबंध में कई शिकायतें प्राप्त हुई. Source: Bhagalpur News
Read more about राशि देने में आनाकानी कर रहा बैंक
  • 0

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मनायी गयी पुण्यतिथि

जमुई: भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पंचायतीराज प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रसाद सिंह के नेतृत्व में मनायी गयी. Source: Jamui News
Read more about डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मनायी गयी पुण्यतिथि
  • 0