योग के लिए शहर तैयार

भागलपुर: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी जिले में पूरी कर ली गयी. योग कार्यक्रम को लेकर शनिवार को हरेक स्थानों पर आखिरी रिहर्सल हुआ. रविवार को कहीं योग प्रदर्शन तो कहीं योगाभ्यास तो कहीं योग को लेकर जागरूकता रैली निकाली जायेगी. स्टूडेंट हो या टीचर, कारोबारी हो या नौकरीपेशा वाले, मरीज हो या डॉक्टर. चाहें किसी धर्म व जाति के लोग ही क्यों नहीं हो, हरेक लोगों में योग के प्रति उत्साह है. एनसीसी के 23 बिहार बटालियन के समादेशी पदाधिकारी कर्नल रजीत सिंह के नेतृत्व में रविवार प्रात: सात से 7:35 बजे तक 2225 एनसीसी कैडेट्स महायोग कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. 1225 कैडेट्स सीएमएस मैदान में एवं 1000 कैडेट्स विश्वविद्यालय स्टेडियम में हिस्सा लेंगे. Source: Bhagalpur News
Read more about योग के लिए शहर तैयार
  • 0

योग के दौरान 18 कॉलेज के विद्यार्थियों ने दिखाया दम

भागलपुर. टीएमबीयू के सीनेट हॉल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर पहली बार एनएसएस की ओर से अंतर कॉलेज योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें 18 कॉलेज के 80 प्रतिभागियों (छात्र 50, छात्र 30) ने भाग लिया. Source: Bhagalpur News
Read more about योग के दौरान 18 कॉलेज के विद्यार्थियों ने दिखाया दम
  • 0

राजीव बने भागलपुर टॉपर

भागलपुर: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने शनिवार को मैट्रिक का रिजल्ट प्रकाशित किया. इंटर कॉमर्स के रिजल्ट को छोड़ दें, तो मैट्रिक के राज्य स्तर पर टॉप 10 की सूची में भी भागलपुर अपनी जगह सुरक्षित नहीं रख पाया. एक भी छात्र या छात्रा स्टेट टॉप 10 की सूची में शामिल नहीं हो पाये. Source: Bhagalpur News
Read more about राजीव बने भागलपुर टॉपर
  • 0

रद्द हो सकता है सरगना बप्पी का नामांकन

भागलपुर: तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रहे फर्जी डिग्री सरगना एसके बप्पी का पीएचडी का नामांकन रद्द हो सकता है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस ओर इशारा कर दिया है, लेकिन इससे पहले पुलिस की जांच पूरी होने का इंतजार किया जा रहा है. Source: Bhagalpur News
Read more about रद्द हो सकता है सरगना बप्पी का नामांकन
  • 0

फेल को किया जा रहा पास

भागलपुर. तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में फेल छात्रों को पास करने का बड़ा खेल खेला जाता रहा है. इसमें लाखों की कमाई होती रही है. कई छात्रों का रॉल नंबर, रॉल कोड, पंजीयन संख्या आदि का उल्लेख करते हुए और अंक पत्र संलग्न कर छात्र संघर्ष समिति के संयोजक अजीत कुमार सोनू ने कुलपति व प्रतिकुलपति को आवेदन सौंपा है. सोनू ने यह दावा किया है कि जिन छात्रों का उन्होंने आवेदन में उल्लेख किया है, उनके रिजल्ट की जांच करे विवि प्रशासन, तो बड़े कारनामे से परदा उठ जायेगा. प्रोवीसी प्रो एके राय ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है और उसकी गुप्त तरीके से जांच करायी जायेगी. Source: Bhagalpur News
Read more about फेल को किया जा रहा पास
  • 0

सुबह से ही परीक्षार्थी रिजल्ट जानने का कर रहे थे इंतजार

बेगूसराय(नगर) : शनिवार को मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट प्रकाशित होते ही छात्र-छात्राओं में उत्साह देखा गया. अहले सुबह से ही मैट्रिक के परीक्षार्थी परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे थे. जैसे ही दिन के 4 बजे रिजल्ट का प्रकाशन हुआ, साइबर कैफे में छात्र-छात्राओं की भीड़ परीक्षा परिणाम देखने के लिए उमड़ पड़ी. रिजल्ट मिलते ही छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे. Source: Begusarai News
Read more about सुबह से ही परीक्षार्थी रिजल्ट जानने का कर रहे थे इंतजार
  • 0

मारपीट में महिला सहित चार लोग घायल

साहेबपुरकमाल : मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गये. घायलों का इलाज पीएचसी में चल रहा है. शनिवार की सुबह चौकी गांव में दबंगों रामानुज सिंह, चंदन कुमार व गुलशन कुमार को बेरहमी से पिटाई कर घायल कर दिया. घायल ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दूसरी ओर आहोक विष्णुपुर में दबंगों ने आपसी विवाद में उर्मिला देवी की पिटाई कर दी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. Source: Begusarai News
Read more about मारपीट में महिला सहित चार लोग घायल
  • 0

आज दो हजार लोग करेंगे योग

बेगूसराय(नगर) : 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कई कार्यक्रम होंगे. इसको लेकर ले के विभिन्न भागों में उत्साह देखा जा रहा है. कई जगहों पर सुबह में योग शिविर का आयोजन होगा, जहां बड़ी संख्या में लोग इस शिविर में भाग लेंगे. Source: Begusarai News
Read more about आज दो हजार लोग करेंगे योग
  • 0

देवता तुल्य समान हैं माता-पिता

बेगूसराय कार्यालय : दैनिक प्रभात खबर के तत्वावधान में पितृ दिवस (फादर्स डे) कीपूर्व संध्या पर पूर्व प्राचार्य सह साहित्यकार डॉ सीताराम सिंह प्रभंजन की अध्यक्षता में मुक्त कथन कार्यालय में गोष्ठी की गयी. Source: Begusarai News
Read more about देवता तुल्य समान हैं माता-पिता
  • 0

मामला फर्जी डिग्री के रैकेट के खुलासे का : टीएमबीयू से ही पीएचडी कर रहा है सरगना बप्पी

भागलपुर : फर्जी डिग्री का सरगना एसके बप्पी तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय से पीएचडी कोर्स कर रहा है. इसी वर्ष उसने प्री-पीएचडी की परीक्षा उत्तीर्ण की है और इसके बाद पीएचडी कोर्स में नामांकन कराया है. शुक्रवार को विवि प्रशासन ने एसके बप्पी के सारे कागजात जुटाये और विवि थाना पुलिस को उसके बंगाल के मालदा जिला स्थित घर पता उपलब्ध कराया. पुलिस ने बप्पी की खोज शुरू कर दी है. Source: Bhagalpur News
Read more about मामला फर्जी डिग्री के रैकेट के खुलासे का : टीएमबीयू से ही पीएचडी कर रहा है सरगना बप्पी
  • 0

श्रावणी मेला में चलेगी निगम की तीन और बसें

सावन को ले पथ परिवहन निगम की तैयारी भागलपुर : अगस्त महीने से शुरू होने वाले श्रावणी मेला के दौरान भागलपुर पथ परिवहन निगम इस रूट में तीन और बस चलायेगा. वर्तमान में इस रूट में तीन बस चल ही रही है. मेले में राजस्व अधिक प्राप्त हो, इसके लिए यह निर्णय लिया गया है. Source: Bhagalpur News
Read more about श्रावणी मेला में चलेगी निगम की तीन और बसें
  • 0

अभद्र व्यवहार मामले में तत्कालीन प्रतिष्ठान अधीक्षक निलंबित

भागलपुर : बिहार पथ परिवहन निगम के अधिकारी ने भागलपुर पथ परिवहन निगम के तत्कालीन प्रतिष्ठान अधीक्षक भूप नारायण पांडे (अभी संवाहक पद पर कार्यरत) को उनके कार्य से निलंबित कर दिया है. Source: Bhagalpur News
Read more about अभद्र व्यवहार मामले में तत्कालीन प्रतिष्ठान अधीक्षक निलंबित
  • 0

15 जून तक एप्रोच पथ बनाने का दावा फेल

भागलपुर : 15 जून तक विक्रमशिला सेतु एप्रोच पथ बनाने का दावा फेल हो गया है. यह दावा पथ निर्माण मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने 11 अप्रैल को परिसदन में संवाददाता सम्मेलन के दौरान किया गया था. इससे पहले 31 दिसंबर तक विक्रमशिला सेतु एप्रोच बना कर तैयार होने का दावा किया गया था. कार्यपालक अभियंता और इसकी टीम एवं कांट्रैक्टर के कारण हर बार पथ निर्माण मंत्री श्री सिंह शहरवासियों के सामने झूठा साबित हो रहे हैं. Source: Bhagalpur News
Read more about 15 जून तक एप्रोच पथ बनाने का दावा फेल
  • 0

हवा की विपरीत चाल ने मॉनसून को रोका

भागलपुर : भागलपुर वासियों को मॉनसूनी बारिश के रिमझिम फुहार का आनंद लेने के लिए और चार दिन इंतजार करना पड़ेगा. जमीन से दो किलोमीटर ऊपर हवा के विपरीत चाल ने मानसूनी बादल को ओडिशा में ही रोक दिया है. इस तरह बिहार तक पहुंचने की संभावित 20 जून की तिथि और चार दिन आगे बढ़ गयी है. Source: Bhagalpur News
Read more about हवा की विपरीत चाल ने मॉनसून को रोका
  • 0

नीतीश ने दिल से नहीं, दल से किया तालमेल

बेगूसराय (नगर) : नीतीश कुमार एक समय अपने को मजबूत नेता मानते थे, लेकिन आज वे एक मजबूर मुख्यमंत्री बन कर रह गये हैं. नीतीश कुमार का लालू के साथ दिल का नहीं, दल के साथ तालमेल हुआ है. उक्त बातें बेगूसराय जिले में बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने शुक्रवार को विधान पार्षद रजनीश कुमार के आवास पर पत्रकारों से कहीं. उन्होंने कहा कि लालू व नीतीश के एक साथ आने से जंगलराज पार्ट टू की झलक मिल गयी है. Source: Begusarai News
Read more about नीतीश ने दिल से नहीं, दल से किया तालमेल
  • 0

कुव्यवस्था: बस स्टैंड पर यात्रियों को नहीं मिलती सुविधा

जमुई: जिला जज व डीडीसी आवास के समीप स्थित प्राइवेट बस स्टैंड पर यात्री सुविधाओं का अभाव है. यात्री सुविधा के नाम पर यहां मात्र एक चापाकल लगा हुआ है जो अक्सर खराब ही रहता है. आस-पास के लोगों की मानें तो प्रत्येक दिन यहां सौ से ज्यादा वाहनों का आना-जाना लगा रहता है और करीब एक से डेढ़ हजार मुसाफिर विभिन्न वाहनों से अपने गंतव्य को आते-जाते हैं, लेकिन आज जिला प्रशासन द्वारा आज तक इस वाहन पड़ाव की कोई सुधि नहीं ली गयी. ज्ञात हो कि प्रत्येक वर्ष इस स्टैंड के माध्यम से नगर परिषद को राजस्व के नाम पर लाखों रुपये की आमदनी होती है, लेकिन नगर परिषद द्वारा न तो इस स्टैंड की साफ-सफाई करायी जाती है और न ही यहां कोई सुविधा बहाल की गयी है. Source: Jamui News
Read more about कुव्यवस्था: बस स्टैंड पर यात्रियों को नहीं मिलती सुविधा
  • 0

बैठक में खराब मीटर को बदलने का निर्देश

जमुई. डीएम शशिकांत तिवारी की अध्यक्षता में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक हुई. डीएम ने विद्युत कार्यपालक अभियंता को राजस्व वसूली में वृद्धि करने के लिए आवश्यक निर्देश दिये. उन्होंने ट्रांसफॉर्मर व खराब पड़े मीटर क ो अविलंब बदलने और राजस्व वसूली के लक्ष्य को अनुमंडलवार विभाजित करने का निर्देश दिया. Source: Jamui News
Read more about बैठक में खराब मीटर को बदलने का निर्देश
  • 0

आज से रोजे पर रहेंगे मुसलिम भाई

जमुई: उन्नीस जून से प्रारंभ होने वाले रमजान को लेकर बाजार में लोगों की चहल-पहल काफी तेज हो गयी है. बाजार स्थित दुकानों पर मुसलिम भाई अपनी जरूरत की सामग्री खरीदते दिखे. इस दौरान फलों, मिठाइयों व अन्य जरूरी सामग्री की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ दिखी. Source: Jamui News
Read more about आज से रोजे पर रहेंगे मुसलिम भाई
  • 0

हूजूर ! नहीं मिली योजना की राशि

जमुई: डीएम शशिकांत तिवारी द्वारा गुरुवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया. जिसमें 125 से अधिक फरियादियों ने अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन दिया. सुधीर पंडित एवं सुमित कुमार सहित पांच विकलांग आवेदकों ने ट्राइ साइकिल के लिए आवेदन दिया. जिन्हें सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक द्वारा ट्राइ साइकिल दिया गया. शंभू महतो एवं ताजपुर गांव के ग्रामीणों ने आवेदन देकर मंझवे पैक्स के जन वितरण प्रणाली के दुकानदार मिथिलेश गुप्ता द्वारा मार्च माह के बाद चावल,गेहूं व केरोसिन तेल का वितरण नहीं करने की जानकारी दिया. Source: Jamui News
Read more about हूजूर ! नहीं मिली योजना की राशि
  • 0

योग से स्वस्थ रहता है मानव का तन-मन

चंद्रमंडीह: चकाई प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय केवाल में नेहरू युवा केंद्र जमुई द्वारा गुरुवार को योगाभ्यास शिविर सह पड़ोस युवा संसद का कार्यक्रम किया गया़ इसका उद्घाटन योगगुरू अवध किशोर पांडेय, एनवाइके के लेखापाल उमेश प्रसाद, समाजसेवी नीलकंठ सिंह, ब्रजेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया़. Source: Jamui News
Read more about योग से स्वस्थ रहता है मानव का तन-मन
  • 0

पुलिस-बालू माफिया गंठजोड़ का खुलासा, थानेदार लपेटे में

जगदीशपुर/बांका: भागलपुर और बांका जिले में पुलिस-बालू माफिया और खनन विभाग के गंठजोड़ का खुलासा हुआ है. जोनल आइजी बीएस मीणा को लगातार ऐसी सूचना मिल रही थी. गुरुवार अल सुबह आइजी ने खुद जगदीशपुर, रजाैन और अमरपुर के प्रतिबंधित घाटों में छापेमारी कर दर्जन बालू लदा ट्रक-ट्रैक्टर जब्त किया. Source: Banka News
Read more about पुलिस-बालू माफिया गंठजोड़ का खुलासा, थानेदार लपेटे में
  • 0