खुलेआम बिक्री: हाइकोर्ट के आदेश की जिले में उड़ायी जा रही है धज्जियां, टाउन थाने की सह पर बिक रहा गुटखा

बांका: हाइकोर्ट के आदेश के बाद भी शहर में गुटखे की बिक्री धड़ल्ले से जारी है. कुछ स्थानों पर डर की वजह से दुकानदार काले पन्नी में गुटखा रखते हैं और ग्राहक को देते हैं. इस प्रकार से अगर बांका पुलिस के सह पर हाइकोर्ट के नियम की धज्जी उड़ेगी तो आमलोग किस पर भरोसा करेंगे. कुछ स्थानों पर टांग कर तो कुछ स्थानों पर काली पन्नी में दुकानदार गुटखा रखते है. हालांकि ग्राहक द्वारा मांगने पर चुप होने का इशारा दिया जाता है. उसके बाद गुटखे को निकाल कर उसके हाथ में देते हैं. गुटखा की बिक्री चोरी से किये जाने पर दुकानदारों द्वारा उसका कीमत दाम से ज्यादा वसूला जाता है. Source: Banka News
Read more about खुलेआम बिक्री: हाइकोर्ट के आदेश की जिले में उड़ायी जा रही है धज्जियां, टाउन थाने की सह पर बिक रहा गुटखा
  • 0

सैप की हड़ताल शुरू

बांका. बिहार सैपर्स वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर पूरे राज्य में मंगलवार से सैप जवान अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं. इनका आरोप है कि सरकार दोरंगी नीति अपना कर उनके साथ भेदभाव कर रही है. Source: Banka News
Read more about सैप की हड़ताल शुरू
  • 0

पीएचइडी विभाग के सौतेलेपन पर किसी का ध्यान नहीं

रजौन: प्रखंड मुख्यालय परिसर में बने जलमीनार की सुविधा से रजौन पूर्वी छोरवासी अब भी महरूम है. चुनावी सरगरमी तेज होते ही क्षेत्रवासी भी अपने नेताओं से हिसाब लेने के लिए व्याकुल हो रहे हैं. ज्ञात हो कि उनकी मांगों पर संबंधित विभाग सहित प्रशासन अब तक विचार नहीं कर पायी और ना ही क्षेत्र से चुन कर जाने वाले जनप्रतिनिधि ने ही इस ओर ध्यान दिया. बता दें कि रजौन बाजार के पूर्वी क्षेत्र में पाइप लाइन बिछाने का कार्य विभाग द्वारा चार वर्ष बीतने के बाद भी नहीं किया गया है. Source: Banka News
Read more about पीएचइडी विभाग के सौतेलेपन पर किसी का ध्यान नहीं
  • 0

एमएलसी ने किया क्षेत्र का दौरा, सुनी समस्या

बेलहर: प्रखंड अंतर्गत रांगा, धौरी, राजपुर, साहबगंज, हथियादाड़ा, तेलियाकुमरी सहित कई पंचायतों का दौरा एमएलसी मनोज यादव ने मंगलवार को अपने कार्यकर्ता के साथ किया. उन्होंने इन पंचायतों के मुखिया, वार्ड सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य से मिल कर विधानसभा परिसर चुनाव में मत देने की अपील की. Source: Banka News
Read more about एमएलसी ने किया क्षेत्र का दौरा, सुनी समस्या
  • 0

पुलिस हिरासत में आरोपित की मौत, हंगामा

भागलपुर: ग्रामीण बैंक भागलपुर की घंटाघर चौक स्थित शाखा में 26 मई को हुई 49 लाख की डकैती के आरोपित रतन यादव (40) की मंगलवार की सुबह पुलिस हिरासत में मौत हो गयी. रतन यादव को मधुसूदनपुर थाना पुलिस ने रविवार देर रात सरदारपुर गांव स्थित घर से उठाया था. उसे हबीबपुर थाना में पूछताछ के लिए रखा गया था. Source: Bhagalpur News
Read more about पुलिस हिरासत में आरोपित की मौत, हंगामा
  • 0

44 राजस्व कर्मचारियों का हुआ तबादला

भागलपुर: समाहर्ता सह जिला पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र प्रसाद यादव ने जिला के विभिन्न अंचलों में कार्यरत 44 राजस्व कर्मचारियों का स्थानांतरण किया है. मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के संकल्प संख्या 434 दिनांक एक मार्च 2007 व पत्रंक 881 दिनांक तीन जून 2009 में निहित निर्देश के आलोक में इन राजस्व कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है. Source: Bhagalpur News
Read more about 44 राजस्व कर्मचारियों का हुआ तबादला
  • 0

विवि के बजट में खामियां बुलाये गये पदाधिकारी

भागलपुर: राज्य के विश्वविद्यालयों द्वारा राज्य सरकार को भेजे गये वित्तीय वर्ष 2015-16 के बजट में कई खामियां मिली हैं. इनमें तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय व बीएन मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के बजट भी शामिल हैं. खामियों को दूर करने के लिए कुलसचिवों को उच्च शिक्षा विभाग में आयोजित बैठक में उपस्थित होने का निर्देश उच्च शिक्षा के निदेशक एसएम करीम ने दिया है. Source: Bhagalpur News
Read more about विवि के बजट में खामियां बुलाये गये पदाधिकारी
  • 0

उच्च शिक्षा व शोध के लिए फेलोशिप जारी

भागलपुर: उच्च शिक्षा ग्रहण करने व शोध करने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग(यूजीसी) ने मेधावी व गरीब छात्र-छात्राओं के उच्च शिक्षा में मदद करने के उद्देश्य से विभिन्न कोटि में फेलोशिप योजना जारी की है. इसके अंतर्गत स्नातकोत्तर(पीजी) व एमफिल/पीएचडी(शोध) के लिए स्कॉलरशिप व फेलोशिप शामिल हैं. Source: Bhagalpur News
Read more about उच्च शिक्षा व शोध के लिए फेलोशिप जारी
  • 0

हड़ताल शुरू, 1532 बच्चियां गयीं घर

भागलपुर: बिहार शिक्षा परियोजना इंप्लाइज यूनियन के आह्वान पर कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार से शुरू हो गयी. हड़ताल का सर्वाधिक असर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों पर पड़ा है. Source: Bhagalpur News
Read more about हड़ताल शुरू, 1532 बच्चियां गयीं घर
  • 0

रिकॉर्ड तोड़ गरमी ने बढ़ायी मुसीबत

पूरे सूबे समेत जिले में कड़ाके की धूप व ऊमस भरी गरमी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. सुबह से ही गरमी अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर देती है. हालत यह है कि लोग घरों में ही दुबके रहना बेहतर समझते हैं. Source: Begusarai News
Read more about रिकॉर्ड तोड़ गरमी ने बढ़ायी मुसीबत
  • 0

खेत की रखवाली कर रहे किसान को गोली मारी, घायल

पांच की संख्या में रहे अपराधियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से कई चक्र गोलिया चलायीं बलिया : थाना क्षेत्र के हुसैना दियारे में सोमवार की रात्रि परवल खेत की रखवाली कर रहे किसान हुसैना निवासी 60 वर्षीय सुरेश महतो को अपराधियों ने गोली मार कर घायल कर दिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि पांच की संख्या में रहे अपराधी खेत पर पहुंच कर दहशत फैलाने के लिए कई चक्र गोलियां फायर की, जिसमें एक गोली किसान को लग गयी. घायल किसान को इलाज के लिए बलिया अनुमंडलीय अस्पताल में भरती कराया गया है. Source: Begusarai News
Read more about खेत की रखवाली कर रहे किसान को गोली मारी, घायल
  • 0

पिटाई के बाद मनचलों को भेजा गया जेल

गढ़पुरा : थाना क्षेत्र के कुम्हारसों गांव में मंगलवार को एक युवती से छेड़खानी करना दो मनचलों को महंगा पड़ गया. युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों मनचलों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. Source: Begusarai News
Read more about पिटाई के बाद मनचलों को भेजा गया जेल
  • 0

छात्र-छात्राओं की चाहत : एसएनएनआर कॉलेज, चमथा में हो नामांकन

बेगूसराय : जिले के बछवाड़ा प्रखंड के दियारा क्षेत्र में स्थापित एसएनएनआर कॉलेज, चमथा शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगा रहा है. दियारा क्षेत्र में होने के बाद भी शिक्षा की गुणवत्ता को देखते हुए इस कॉलेज में जिले से बाहर के जिलों से भी छात्र-छात्रएं आकर नामांकन कराते हैं Source: Begusarai News
Read more about छात्र-छात्राओं की चाहत : एसएनएनआर कॉलेज, चमथा में हो नामांकन
  • 0

हत्या के आरोपितों को 16 को सुनायी जायेगी सजा

बेगूसराय (कोर्ट) : जिला एवं सत्र न्यायाधीश कृष्णगोपाल द्विवेदी ने एपीपी श्यामनारायण यादव की हत्या में दो आरोपितों को दोषी पाकर सजा की बिंदु पर सुनवाई के लिए 16 जून की तारीख तय की है. Source: Begusarai News
Read more about हत्या के आरोपितों को 16 को सुनायी जायेगी सजा
  • 0

पेयजल के लिए करनी पड़ रही है मशक्कत

जमुई: नगर परिषद क्षेत्र के कचहरी चौक से लेकर महाराजगंज चौक तक एक भी सरकारी चापाकल नहीं होने से बाजार आने वाले लोगों को इस भीषण गरमी में पेयजल के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लोगों की मानें तो बाजार करने के लिए आने वाले लोग नाश्ते की दुकान और खाना खिलाने वाले होटलों से बोतलबंद पानी खरीद कर अपनी प्यास बुझाने को विवश हैं. बाजार करने के लिए आने वाले कई लोग तो दुकानदारों से पानी मांग कर अपनी प्यास बुझाते हैं. Source: Jamui News
Read more about पेयजल के लिए करनी पड़ रही है मशक्कत
  • 0

जिला टास्क फोर्स की बैठक

जमुई: जिलाधिकारी शशिकांत तिवारी की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय संवाद कक्ष में टास्क फोर्स की बैठक हुई. बैठक में श्रम अधीक्षक ने बताया कि बिहार शताब्दी असंगठित कामगार सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत 79 आवेदन प्राप्त हुए हैं. जिनमें से 21 लाभुकों के बीच एक करोड़ 82 लाख रुपये का भुगतान किया गया है. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत लक्ष्मीपुर और बरहट प्रखंड में स्मार्ट कार्ड बनाने का कार्य किया जा रहा है. Source: Jamui News
Read more about जिला टास्क फोर्स की बैठक
  • 0

जविप्र शिकायतों की होगी जांच

सोनो: दरियारी व बलथर पंचायत के ग्रामीणों ने प्रखंड प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी को शिकायती आवेदन देकर जन वितरण प्रणाली दुकानदार पर अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है. प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी जयराम प्रसाद सिंह ने शिकायतकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि शीघ्र ही इन शिकायतों को लेकर स्थलीय जांच किया जायेगा. Source: Jamui News
Read more about जविप्र शिकायतों की होगी जांच
  • 0

स्टेशन परिसर में पसरी गंदगी से यात्रियों में आक्रोश

झाझा: प्रधानमंत्री सड़क से लेकर सदन तक लगातार स्वच्छता अभियान चला कर देश के कोने-कोने तक साफ रहने का अभियान चला रहे हैं. लेकिन इसके बावजूद भी झाझा स्टेशन कर्मियों पर इसका कोई खासा असर दिखता नजर नहीं आता है. लाखों खर्च के बावजूद झाझा स्टेशन पर यत्र-तत्र गंदगी बिखरा रहता है. Source: Jamui News
Read more about स्टेशन परिसर में पसरी गंदगी से यात्रियों में आक्रोश
  • 0

उप मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्ताव

लक्ष्मीपुर: प्रखंड अंतर्गत नजारी पंचायत के उप मुखिया बबिता देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. बताते चलें कि उक्त पंचायत में कुल 14 वार्ड है. अविश्वास प्रस्ताव लाये वार्ड सदस्यों ने आरोप लगाते हुए कहा कि बबिता देवी ने उप मुखिया के पद संभालने के बाद चार वर्ष के अंतराल में एक भी बैठक में भाग नहीं लिया है और ना ही हम सभी वार्ड सदस्यों को किसी भी प्रकार विकास कार्य आदि की जानकारी दिया है. Source: Jamui News
Read more about उप मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्ताव
  • 0

अस्पताल में सुरक्षा की मांग को ले चिकित्सकों ने दो घंटे तक काम किया बाधित

बांका. सदर अस्पताल बांका में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग को लेकर सोमवार को ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने दो घंटे तक अपना कार्य बाधित रखा. इस दौरान आउटडोर इमरजेंसी सेवा सहित अन्य सेवाएं बाधित रही. ग्रामीण इलाके से इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को बिना इलाज के ही वापस लौटना पड़ा. सेवा बाधित होने की सूचना सीएस डॉ जितेंद्र कुमार को मिलते ही वो अस्पताल पहुंचे. सभा कक्ष में चिकित्सक के साथ बैठक की. Source: Banka News
Read more about अस्पताल में सुरक्षा की मांग को ले चिकित्सकों ने दो घंटे तक काम किया बाधित
  • 0

अब किसानों को मिलेगी राशि

बांका: किसानों को एसएफसी के पास बकाये राशि के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, क्यों कि अब सरकार के द्वारा बांका एसएफसी के पास दस करोड़ रुपये का आवंटन होने वाला है. उस दस करोड़ रुपये से एसएफसी किसानों को बकाये राशि का भुगतान करेगी. Source: Banka News
Read more about अब किसानों को मिलेगी राशि
  • 0