सुविधाएं कम, फीस ज्यादा, फिर भी कोचिंग के पीछे भाग रहे छात्र

भागलपुर: विश्वविद्यालय की गिरती प्रतिष्ठा के पीछे एक बड़ा कारण पढ़ाई के प्रति आकर्षण का बदलता नजरिया भी है. आज कॉलेज में होनेवाली कक्षाओं से ज्यादा प्राइवेट ट्यूशन की ओर आकर्षित हैं विद्यार्थी. यह स्थिति तब है, जब सरकारी कॉलेज में योग्य शिक्षकों की भरमार है. ट्यूशन फीस में भी बड़ा अंतर है. कॉलेजों में समृद्ध लाइब्रेरी और लेबोरेट्री है. खेल के पर्याप्त संसाधन हैं. कंप्यूटर सीखने के लिए मामूली शुल्क पर छोटे-छोटे कोर्स के अलावा अन्य सामान्य सुविधाएं भी हैं. Source: Bhagalpur News
Read more about सुविधाएं कम, फीस ज्यादा, फिर भी कोचिंग के पीछे भाग रहे छात्र
  • 0

स्कूली बच्चे लेंगे पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भागलपुर: वायु, जल व अन्न के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती. यह सब हमें पर्यावरण देता है. पर्यावरण संरक्षण हमारा कर्तव्य है और इसको बचाना हमारी जिम्मेवारी. विश्व पर्यावरण दिवस पर पांच जून को सीबीएसइ स्कूलों के बच्चे पर्यावरण को बचाने का संकल्प लेंगे. कक्षा के अनुसार स्कूलों में पर्यावरण संरक्षण व जागरूकता पर केंद्रित विभिन्न कार्यक्रम होंगे. इसको लेकर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सभी स्कूलों को निर्देश भेज दिया है. गरमी की छुट्टी होने से जिले के जो स्कूल बंद हैं, उनके लिए ऑनलाइन शपथ लेने का भी निर्देश दिया गया है. Source: Bhagalpur News
Read more about स्कूली बच्चे लेंगे पर्यावरण संरक्षण की शपथ
  • 0

4 जून से खुलेंगे हाईस्कूल

भागलपुर। जिले के सभी हाइस्कूल 4 जून से खुल जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा के निदेशक प्रशासन ने इस बाबत पत्र जारी कर दिया है। स्कूल में सुबह की कक्षा होगी या फिर दिन में पढ़ाई होगी इसका निर्णय फिलहाल नहीं हो पाया है। 1 मई से हाइस्कूलों में पढ़ाई ठप है। 1 मई से हाइस्कूल के शिक्षक वेतनमान की मांग को लेकर हड़ताल पर थे। बाद में 12 मई से सरकार ने गर्मी की छुट्टी को लेकर स्कूलों को बंद कर दिया था। जिला शिक्षा पदाधिकारी फूल बाबू चौधरी ने बताया कि बुधवार को स्कूल के सुबह या दिन में खोलने पर डीएम से मार्गदर्शन लिया - See more at: http://www.jagran.com/bihar/bhagalpur-12438052.html#sthash.pUwYYmue.dpuf
Read more about 4 जून से खुलेंगे हाईस्कूल
  • 0

नक्सली महिला मारक दस्ता की है सक्रिय सदस्या, महिला नक्सली गिरफ्तार

जमुई. पुलिस अधीक्षक जयंतकांत के नेतृत्व में सीआरपीएफ जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को छापेमारी अभियान चला कर जिले के चकाई थाना क्षेत्र के पतोआ दुलमपुर गांव से एक महिला नक्सली को गिरफ्तार कर किया. इसकी शिनाख्त नक्सली महिला मारक दस्ता की सक्रिय सदस्या शबा खातून उर्फ रोजीना, उर्फ शोभा ग्राम लुप्पी, थाना बेंगावाद (झारखंड) के रूप में की गयी है. लुप्पी निवासी रोजीना मो शहादत अंसारी की पुत्री बतायी जाती है. Source: Jamui News
Read more about नक्सली महिला मारक दस्ता की है सक्रिय सदस्या, महिला नक्सली गिरफ्तार
  • 0

मंत्री ने सभा में किया उपलब्धियों का बखान

झाझा: पूरे जिले के साथ झाझा का विकास मेरी प्राथमिकता सूची में है. उक्त बातें सूबे के भवन निर्माण मंत्री सह स्थानीय विधायक दामोदर रावत ने स्थानीय रेलवे स्टेशन क्लब में मंगलवार को आयोजित माल पहाड़िया कल्याणकारी महासंघ द्वारा आयोजित विराट धन्यवाद जनसभा में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही. Source: Jamui News
Read more about मंत्री ने सभा में किया उपलब्धियों का बखान
  • 0

जिला की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरायी

जमुई: संविदा स्वास्थ्यकर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा. जिसके कारण जिले भर में चिकित्सा सेवा पर बुरा प्रभाव पड़ा है. सदर अस्पताल के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कार्यालय के बाहर संविदा स्वास्थ्यकर्मी धरना पर बैठे रहे. Source: Jamui News
Read more about जिला की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरायी
  • 0

सड़क किनारे लगा है कूड़े का अंबार, लोग परेशान

जमुई: नगर परिषद की सुस्त कार्यप्रणाली की वजह से इस भीषण गरमी में भी नगर क्षेत्र के कई मुहल्लों में साफ -सफाई के अभाव में सड़क किनारे कूड़ा-कचरा का अंबार लगा हुआ है. सबसे बदतर स्थिति तो शिवनडीह, थाना चौक, पूर्वी टोला,पुरानी बाजार, भछियार और नीमारंग मुहल्ले की है. Source: Jamui News
Read more about सड़क किनारे लगा है कूड़े का अंबार, लोग परेशान
  • 0

दिन में लू, लोग घरों में रहे कैद

जमुई. जेठ माह के तपती दोपहरिया में अब सड़कों पर ऐसी वीरानी छा रही है मानो भगवान भास्कर ने कफ्यरू लगा दिया हो. चिलचिलाती धूप में लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे. पैदल चलने वाने राहगीरों की बात तो दूर, सड़क पर चलने वाहनों की संख्या भी नगण्य हो जाती है. Source: Jamui News
Read more about दिन में लू, लोग घरों में रहे कैद
  • 0

लापरवाही. फसल क्षति मुआवजा के लिए पीड़ित किसान परेशान दूसरे के खाते में डाल दी राशि

बांका: एक ओर जहां बेमौसम बरसात व आंधी तूफान के साथ हुई ओला वृष्टि ने किसानों को तबाह कर दिया है. वहीं अब मुआवजा राशि लेने में विभागीय कर्मी ने किसानों की परेशानी बढ़ा रखी है. इससे सरकार द्वारा उन्हें दी जाने वाली मुआवजा की राशि प्राप्त करने की उनकी राह मुश्किल होती जा रही है. Source: Banka News
Read more about लापरवाही. फसल क्षति मुआवजा के लिए पीड़ित किसान परेशान दूसरे के खाते में डाल दी राशि
  • 0

चार सदस्यीय टीम ने किया पैक्सों का भौतिक सत्यापन

धोरैया: जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में मंगलवार को चार सदस्यीय टीम ने प्रखंड के पैक्सों का निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन किया़ टीम में धोरैया के वरीय प्रभारी सह डीसीएलआर ब्रजेश कुमार, बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता, एमओ डीडी झा आदि शामिल थ़े. Source: Banka News
Read more about चार सदस्यीय टीम ने किया पैक्सों का भौतिक सत्यापन
  • 0

आउटसोर्सिग में मची है लूट

बांका: राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के द्वारा मिलने वाली धन राशि की बांका में आउटसोर्सिग के माध्यम से लूट मची हुई है. मालूम हो कि बांका जिला अंतर्गत बरौथा ग्रामवासी समाज सेवी धीरेंद्र यादव ने 29 जनवरी 2014 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी इसकी जानकारी दी थी. चकमुनियां रजाैन में आयोजित विकास यात्र में सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के जनता से मुखातिब होने के क्रम में उन्होंने मुख्यमंत्री आवेदन देकर बांका में हो रहे लूट की जानकारी दी थी. Source: Banka News
Read more about आउटसोर्सिग में मची है लूट
  • 0

चार लोगों को कुचला, गयी जान

भागलपुर/नवगछिया: नवगछिया पुलिस जिले में तीन अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी. एनएच-31 पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार डबलू यादव (34) पिता स्वर्गीय लक्ष्मी यादव की मौत हो गयी. घटना रात के तकरीबन 10 बजे की है. डबलू यादव अपने गोसाईंगांव स्थित घर से अपनी बहन के घर कुरसेला जा रहा था. Source: Bhagalpur News
Read more about चार लोगों को कुचला, गयी जान
  • 0

रात 1.30 बजे लौटे इंजीनियर, बिजली कंपनी ने खड़े किये हाथ

भागलपुर: पहले पेड़ और फिर लोकल फॉल्ट ने बिजली व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया. इसके कारण पूरे शहर में त्रहिमाम रहा. सोमवार शाम आये आंधी-तूफान में ध्वस्त हुई बिजली व्यवस्था को सुधारने में फ्रेंचाइजी कंपनी को 24 घंटे लगे, पर बिजली की आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी. मंगलवार रात 1.30 बजे इंजीनियर व लाइन मैन हाथ खड़े कर लिये और ऑफिस लौट आये. बिजली कंपनी ने कहा कि बुधवार सुबह फिर से काम शुरू होगा. इसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो पायेगी. Source: Bhagalpur News
Read more about रात 1.30 बजे लौटे इंजीनियर, बिजली कंपनी ने खड़े किये हाथ
  • 0

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज भागलपुर में

भागलपुर. केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह बुधवार को भागलपुर आयेंगे. वे यहां जिला परिषद सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं को केन्द्र सरकार की एक साल की उपलब्धियों से अवगत करायेंगे. कार्यक्रम में विधान पार्षद डॉ एनके यादव, बिहपुर विधायक ई शैलेंद्र, पीरपैंती विधायक अमन कुमार प्रदेश महामंत्री डॉ संजीव चौरसिया भी भाग लेंगे. Source: Bhagalpur News
Read more about केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज भागलपुर में
  • 0

एचपी गैस का सरवर फेल, नहीं लग रहा नंबर

भागलपुर: शहर में एचपी गैस एजेंसी के उपभोक्ताओं का मोबाइल फोन से नंबर नहीं लग रहा है. इससे उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गयी है. एजेंसी द्वारा दिये गये नंबर पर कॉल करने पर बताया जाता है कि डायल किया गया नंबर सही नहीं है. कृपया नंबर की दोबारा जांच कर लें. परेशानी यह है कि उपभोक्ताओं को पहले तो पता ही नहीं चलता है कि आखिर परेशानी क्या है. Source: Bhagalpur News
Read more about एचपी गैस का सरवर फेल, नहीं लग रहा नंबर
  • 0

इंजीनियरिंग नयी व्यवस्था से इंजीनियरिंग एडमिशन में होगा बड़ा बदलाव, एक सीट के लिए एक काउंसेलिंग

भागलपुर: देश के नामी तकनीकी शिक्षा संस्थानों में करीब 32 हजार सीटों पर एडमिशन के लिए इस बार एक ही काउंसेलिंग होगी. पहली बार हो रही इस नयी व्यवस्था के तहत छात्र आइआइटी, एनआइटी व अन्य कोर्स के विकल्प भर सकेंगे. इससे एक ओर इंजीनियरिंग की सीटें खाली नहीं रहेंगी तो दूसरी ओर छात्रों का समय भी बचेगा. Source: Bhagalpur News
Read more about इंजीनियरिंग नयी व्यवस्था से इंजीनियरिंग एडमिशन में होगा बड़ा बदलाव, एक सीट के लिए एक काउंसेलिंग
  • 0

दुर्घटना के विरोध में सड़क पर उतरे ग्रामीण

खोदाबंदपुर : बेगूसराय-रोसड़ा स्टेट हाइवे 55 पर मंगलवार की सुबह मेघौल गांव स्थित सड़क पर अनियंत्रित बोलेरो की ठोकर से भगवानपुर थाना क्षेत्र के नौला निवासी 40 वर्षीय पवन कुमार सहनी की दर्दनाक मौत हो गयी. इस हादसे के विरोध में स्थानीय लोगों ने शव के साथ बेगूसराय-रोसड़ा स्टेट हाइवे 55 को जाम कर दिया. जाम को लेकर सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं. नतीजा हुआ कि इस कड़ाके की धूप व गरमी में आने-जाने वाले लोग हलकान रहे. आक्रोशित लोग इस मौके पर मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. Source: Begusarai News
Read more about दुर्घटना के विरोध में सड़क पर उतरे ग्रामीण
  • 0

हत्या मामले में दोषी करार, सजा चार जून को

बेगूसराय (कोर्ट) : अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अष्टम संजय कुमार सिंह ने हत्या के आरोपित खगड़िया जिले के मानसी थाने के चकहुसैनी निवासी सतीश कुमार को धारा 302 भारतीय दंड विधान एवं शस्त्र अधिनियम की धारा 25(1-बी)ए, 26,27 आर्म्स एक्ट का दोषी करार दिया. Source: Begusarai News
Read more about हत्या मामले में दोषी करार, सजा चार जून को
  • 0

हत्या में दोषी, सजा 11 जून को

बेगूसराय (कोर्ट) : तृतीय न्यायाधीश दोयम भानू प्रताप सिंह ने हत्या के आरोपित नावकोठी थाने के समसा निवासी हरिनंदन महतो व रंजीत महतो को अंकित धारा 302/34 भादवि में दोषी पाकर सजा की बिंदु पर सुनवाई 11 जून को होगी. Source: Begusarai News
Read more about हत्या में दोषी, सजा 11 जून को
  • 0

मांगों के समर्थन में सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

बेगूसराय (नगर) : बिहार रक्षावाहिनी स्वयंसेवक संघ केंद्रीय कमेटी, बिहार, पटना के निर्देश के आलोक में पूरे सूबे में गृहरक्षकों के द्वारा पांच सूत्री मांगों के समर्थन में चलाया जा रहा आंदोलन 19 वें दिन भी जारी रहा. Source: Begusarai News
Read more about मांगों के समर्थन में सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
  • 0

जिले की स्वास्थ्य सेवा अस्त-व्यस्त

जमुई: सोमवार से जिले के सभी संविदा स्वास्थ्यकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये. जिसके कारण सदर अस्पताल से लेकर प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक स्वास्थ्य सेवा बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गयी. एक ओर जहां मरीज इलाज को लेकर परची कटाने के लिए घंटों इधर-उधर भटकते रहे. Source: Jamui News
Read more about जिले की स्वास्थ्य सेवा अस्त-व्यस्त
  • 0