टैब मिले बीते एक माह, अब भी अधिकांश पार्षद नहीं जानते चलाना, नहीं मिला लाभ

भागलपुर: हाइटेक नहीं हो पा रहे हैं निगम के पार्षद व कर्मी. महीने भर बाद भी 27 पुरुष पार्षदों और निगम के 15 कार्यालय प्रधानों में से सबने टैब का प्रयोग शुरू किया है. लेकिन अभी भी अधिकतर सीख ही रहे हैं या फिर उनके बच्चे उन्हें सिखा रहे हैं. कुछ पार्षदों के बच्चे तो टैब से गेम का आनंद लेते हैं. Source: Bhagalpur News
Read more about टैब मिले बीते एक माह, अब भी अधिकांश पार्षद नहीं जानते चलाना, नहीं मिला लाभ
  • 0

डीपीआर में फंसा भोलानाथ आरओबी

भागलपुर: भोला नाथ पुल के ऊपर रेलवे फ्लाइओवर ब्रिज निर्माण का रास्ता अब तक साफ नहीं हो सका है. पहले रेलवे की वजह से यह मामला अटका था. अब जब तीन माह पूर्व रेलवे ने फ्लाइ ओवर बनाने के लिए पथ निर्माण विभाग को एनओसी दे दी है, तो पथ निर्माण विभाग इसमें दिलचस्पी नहीं ले रहा है. नतीजा फ्लाइ ओवर ब्रिज के लिए छह साल से चल रहा प्रयास अब तक धरातल पर नहीं उतर पाया है. इसका खामियाजा शहर के लोग भुगत रहे हैं. Source: Bhagalpur News
Read more about डीपीआर में फंसा भोलानाथ आरओबी
  • 0

यमराज बनकर सड़क पर दौड़ रहे ट्रक रोकने की जगह पुलिस करती है वसूली

भागलपुर: दुर्घटना इंदुशेखर शर्मा की मौत पर मुहल्लेवासियों का आक्रोश पुलिस के खिलाफ फूट पड़ा. ट्रक चालकों से पुलिस की रोजाना वसूली को लेकर लोगों ने हंगामा और नारेबाजी करना शुरू कर दिया. लोगों का सीधा आरोप था कि बबरगंज, मोजाहिदपुर थाने की पुलिस पैसे लेकर ट्रकों को नो-इंट्री में प्रवेश कराती है. Source: Bhagalpur News
Read more about यमराज बनकर सड़क पर दौड़ रहे ट्रक रोकने की जगह पुलिस करती है वसूली
  • 0

बालक की मौत के बाद सड़क जाम

एनएच 28 पार करते समय स्कॉर्पियो ने मारा धक्का बछवाड़ा : थाना क्षेत्र के सूरो ढाला के सामने एनएच 28 पर सड़क पार करने क्रम में सूरो निवासी राजेश महतो के 14 वर्षीय इकलौते पुत्र शिवम कुमार की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी. इसके बाद ग्रामीणों ने रोड जाम कर घंटों प्रदर्शन किया. जानकारी के अनुसार, रविवार को शिवम अपने दो मित्रों के साथ सूरो ढाला से नीचे उतर कर एनएच पार कर रहा था. Source: Begusarai News
Read more about बालक की मौत के बाद सड़क जाम
  • 0

रसोई गैस के लिए एनएच 28 जाम

गढ़हारा : रसोई गैस की समस्या से जिले के विभिन्न क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पर रहा है. आये दिन जिले के कई क्षेत्रों में गैस एजेंसी की मनमानी के खिलाफ उपभोक्ता सिलिंडर लेकर सड़क पर उतरने को मजबूर हैं. रसोई गैस की किल्लत और प्रत्येक दिन गैस एजेंसी का घंटों चक्कर लगाने से अब उपभोक्ता परेशान हो चुके हैं. लगातार उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ने के बाद भी इस दिशा में कोई सकारात्मक पहल नहीं की जा रही है. Source: Begusarai News
Read more about रसोई गैस के लिए एनएच 28 जाम
  • 0

बुद्धि का नाश होना जीव का नाश होने के बराबर

अंतिम दिन मिथिला धाम भरौल में उमड़ पड़ी भक्तों की भीड़, मोरारी बापू ने कहा बेगूसराय/मिथिला धाम : मिथिला धाम बछवाड़ा, भरौल में आयोजित मोरारी बापू की राम कथा के अंतिम दिन रविवार को प्रेम यज्ञ मानस धनुष यज्ञ पर आधारित विश्लेषण यज्ञ का समापन राम-नाम की धुन के साथ संपन्न हो गया. Source: Begusarai News
Read more about बुद्धि का नाश होना जीव का नाश होने के बराबर
  • 0

शातिर शूटर गिरफ्तार

सूर्यगढ़ा/मेदनीचौकी: सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव में एसपी के दिशा निर्देश पर पुलिस बल ने कुख्यात अपराधी अजरुन सिंह के पुत्र चंदन सिंह को दो लोडेड पिस्तौल व 10 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार अपराधी कुख्यात अपराधी सरगना मृत हग्गन सिंह के भाई भिखारी सिंह गिरोह का शूटर था. Source: Jamui News
Read more about शातिर शूटर गिरफ्तार
  • 0

मंत्री के आवास पर प्रदर्शन

गिद्घौर: अपनी मांगों के समर्थन में पिछले कई दिनों से हड़ताल पर रहे गृहरक्षक सदस्यों ने शनिवार को स्थानीय विधायक सह सूबे के भवन निर्माण मंत्री के गिद्धौर स्थित आवास पर पहुंच कर विरोध प्रकट किया गया. इस दौरान सरकार विरोधी नारा भी लगाया. इसके उपरांत गृहरक्षकों ने अपनी मांगों का एक ज्ञापन भी माननीय मंत्री को सौंपा. Source: Jamui News
Read more about मंत्री के आवास पर प्रदर्शन
  • 0

मध्यस्थता है विवादों के निबटारे की सुलभ प्रक्रिया

जमुई: जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से शनिवार को स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित न्याय सदन में अपर जिला व सत्र न्यायाधीश द्वितीय भोला नाथ तिवारी की अध्यक्षता में मध्यस्थता जागरूकता शिविर लगाया गया. मौके पर जानकारी देते हुए अपर जिला सत्र न्यायाधीश द्वितीय श्री तिवारी ने कहा कि मध्यस्थता विवादों के निबटारे की सुलभ, सरल,आधुनिक व ढांचागत प्रक्रिया है. मध्यस्थता के तहत विवादों के निबटारे में दोनों पक्ष के सहमति को महत्व दिया जाता है. Source: Jamui News
Read more about मध्यस्थता है विवादों के निबटारे की सुलभ प्रक्रिया
  • 0

दो नाबालिग लड़की को बेचने का प्रयास

बौंसी: थाना क्षेत्र के कुशमाहा गांव में नाबालिग दो सगी बहनों को उसके ही माता-पिता व भाई द्वारा यूपी के लड़के को बेचे जाने का मामला सामने आया है. पंचायत के मुखिया सुरेंद्र मोहन साह, सरपंच अमित कुमार व लड़की के ममेरे भाई अरुण मंडल के प्रयास से लड़की को बिकने से बचाया गया. Source: Banka News
Read more about दो नाबालिग लड़की को बेचने का प्रयास
  • 0

सामूहिक विवाह: आस्था फाउंडेशन कर रहा आयोजन,101 जोड़े का होगा विवाह

शंभुगंज प्रखंड परिसर में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिए 75 जोड़े से अधिक का नामांकन किया जा चुका है. समारोह में शामिल होने के लिए 29 मई तक का समय निर्धारित किया गया था. कार्यक्रम में वर-वधू की ओर से आने वाले लोगों के लिए खाने-पीने की भी व्यवस्था की गयी है. Source: Banka News
Read more about सामूहिक विवाह: आस्था फाउंडेशन कर रहा आयोजन,101 जोड़े का होगा विवाह
  • 0

कुख्यात अपराधी नवला हथियार समेत गिरफ्तार

अमरपुर. थाना क्षेत्र के कुशमाहा पंचायत अंर्तगत विदुवा गांव से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नवला मंडल को एक देशी कट्टा व चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि विदुवा गांव में कुख्यात नवल किशोर मंडल उर्फ नवला अपराध की योजना बना रहा है. Source: Banka News
Read more about कुख्यात अपराधी नवला हथियार समेत गिरफ्तार
  • 0

अधेड़ के साथ ब्याही जा रही हैं बेटियां

पंजवारा: शादी जैसे पवित्र बंधन को हाल के कुछ वर्षो में चंद लालची लोगों ने व्यापार का रूप दे दिया है. जहां इस रिश्ते की अहमियत को तार-तार कर रख दिया है. यहां तक की बाप अपने बेटी को भी सब कुछ जानते हुए एक ऐसे शख्स के साथ उसका रिश्ता तय कर रहा है जो खुद उसकी उम्र का है या फिर 40 , 50 साल का हो चुका है. ऐसे दर्जनों मामले पंजवारा और इसके आस-पास के इलाके में घट चुकी है. Source: Banka News
Read more about अधेड़ के साथ ब्याही जा रही हैं बेटियां
  • 0

हॉस्टल में लगेगा सीसीटीवी कैमरा

भागलपुर: प्राचार्य के तबादले की मांग को लेकर जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने शनिवार की सुबह नौ बजे कॉलेज में तालाबंदी कर दी. आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य के विरोध में नारेबाजी की और धरना दिया. इस दौरान कक्षाएं बाधित रहीं और परिसर स्थित यूनियन बैंक का कामकाज प्रभावित रहा. Source: Bhagalpur News
Read more about हॉस्टल में लगेगा सीसीटीवी कैमरा
  • 0

कल मेयर व नगर आयुक्त कार्यालय की कटेगी बिजली

भागलपुर: आखिरकार फ्रेंचाइजी कंपनी बीइडीसीपीएल ने नगर निगम की बिजली कनेक्शन को काटने का निर्णय लिया है. बिजली कनेक्शन सोमवार से बुधवार तक काटा जायेगा. फ्रेंचाइजी कंपनी के अनुसार सोमवार को मेयर दीपक भुवानिया और नगर आयुक्त अवनीश कुमार के कार्यालय का कनेक्शन काटा जायेगा. इसके बाद मंगलवार को नगर निगम क्षेत्र कीस्ट्रीट लाइट और बुधवार को पंप हाउस और बोरिंग का कनेक्शन काटा जायेगा. नगर निगम पर बिजली बिल का 12.50 करोड़ रुपये बकाया है. Source: Bhagalpur News
Read more about कल मेयर व नगर आयुक्त कार्यालय की कटेगी बिजली
  • 0

पांच घंटे शहर में बिजली संकट, लोग परेशान

भागलपुर. शहर में पांच घंटे बिजली संकट रहा. शनिवार दोपहर 11.05 से शाम 4.10 बजे के बीच डेढ़-दो घंटे पर आधा घंटे से ज्यादा बिजली नहीं मिल सकी. मिरजानहाट, कुतुबगंज, अलीगंज, कमलनगर कॉलोनी, मशाकचक, नयाबाजार, खलीफाबाग, पटल बाबू रोड सहित दर्जनों मुहल्ले में दोपहर 11.05 से तीन बजे तक बिजली कटी रही. Source: Bhagalpur News
Read more about पांच घंटे शहर में बिजली संकट, लोग परेशान
  • 0

एमएस कॉलेज में होगा दो राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

भागलपुर: महादेव सिंह कॉलेज में दो राष्ट्रीय संगोष्ठियों का आयोजन होगा. दोनों संगोष्ठी यूजीसी प्रायोजित है. 13 व 14 जुलाई को लीव इन रिलेशनशिप (अविवाहित सह-जीवन) : भारत में आधुनिक विकास व चुनौतियां विषय पर संगोष्ठी आयोजित होगी. 15 व 16 जुलाई को आर्थिक विकास व नवीन भारत में बढ़ती हुई सामाजिक व आर्थिक विषमता विषय पर आयोजित होगी. इन संगोष्ठियों में देश भर के विद्वान भाग लेने के लिए आयेंगे और विचार व्यक्त करेंगे. यह बातें शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में महादेव सिंह कॉलेज के प्राचार्य डॉ केडी प्रभात ने कही. उन्होंने कहा कि संगोष्ठियों के लिए शोध पत्र 10 जुलाई तक आमंत्रित किये गये हैं. Source: Bhagalpur News
Read more about एमएस कॉलेज में होगा दो राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन
  • 0

पॉलिटेक्निक में अब आमने सामने बैठ होगी काउंसेलिंग

भागलपुर: भागलपुर समेत सूबे के पॉलिटेक्निक कॉलेजों में एडमिशन के लिए इस बार ऑफ लाइन काउंसेलिंग होगी. इसके आधार पर राज्य भर के 22 पॉलिटेक्निक कॉलेज में कुल 5055 सीटों पर दाखिला होगा. बीसीइसीइ ने तीन मई को प्रवेश परीक्षा आयोजित करायी थी, जिसका रिजल्ट बीते 25 मई को जारी किया गया है. Source: Bhagalpur News
Read more about पॉलिटेक्निक में अब आमने सामने बैठ होगी काउंसेलिंग
  • 0

विधायकों को घेरा,नारेबाजी

दैनिक यात्रा भत्ता समेत कई मांगों को लेकर 15 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं गृह रक्षावाहिनी के जवान. इसी क्रम में उन्होंने जिले के विधायकों का घेराव करके नारेबाजी भी की. उन्होंने विधायकों को अपना मांगपत्र भी सौंपा. विधायकों ने उनके आंदोलन को जायज ठहराते हुए उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया. Source: Begusarai News
Read more about विधायकों को घेरा,नारेबाजी
  • 0

ट्रेन से कट कर महिला की मौत

बरौनी : पूर्व-मध्य रेलवे के बरौनी बाइपास स्टेशन पर शुक्रवार की देर शाम आम्रपाली एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक 40 वर्षीया महिला की दर्दनाक मौत हो गयी. मृतका के परिजनों ने आनन-फानन में शव को पटरी से उठा कर गायब कर दिया. बाद में रेल पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतका की पहचान बरौनी थाने के हाजीपुर निवासी मृत्युंजय राय की पत्नी पिंकी देवी के रूप में की गयी है. पुलिस मामले की छानबीन की जा रही है. Source: Begusarai News
Read more about ट्रेन से कट कर महिला की मौत
  • 0

ट्रैक्टर लूटकांड का आरोपित गिरफ्तार

बरौनी : तेघड़ा पुलिस ने शनिवार को ट्रैक्टर लूटकांड का आरोपित पन्हांस निवासी रोशन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित पर गत 18 मार्च को नक्सलग्रस्त क्षेत्र के नोनपुर बहियार में पिस्तौल के बल पर ट्रैक्टर लूटने का मामला दर्ज है. Source: Begusarai News
Read more about ट्रैक्टर लूटकांड का आरोपित गिरफ्तार
  • 0