जिला प्रशासन ने सफल छात्रों को दिया प्रशस्तिपत्र

बेगूसराय (नगर) : इंटर बिहार में टॉप टेन के छात्र-छात्राओं का जिला प्रशासन के द्वारा सम्मान किया गया. इंटर विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के परीक्षा परिणाम घोषित होने के उपरांत इस जिले के छात्र-छात्रएं जो राज्य में टॉप टेन में अपना स्थान बनाया. उसे जिला पदाधिकारी सीमा त्रिपाठी ने प्रशस्त्रि पत्र देकर सम्मानित किया. ज्ञात हो कि जिले के आठ छात्र-छात्र टॉप टेन में अपना स्थान बनाया है. Source: Begusarai News
Read more about जिला प्रशासन ने सफल छात्रों को दिया प्रशस्तिपत्र
  • 0

महिलाओं ने की नारेबाजी

बछवाड़ा : प्रखंड क्षेत्र की फतेहा पंचायत के यूको बैंक में खाता नहीं खुलने से स्वयं सहायता समूह की सैकड़ों महिलाओं ने बैंक के खिलाफ जम कर नारेबाजी की. समूह की महिलाओं ने बताया कि हमलोग दो वर्षो से समूह बना कर बचत कर रहे हैं. एक वर्ष से बैंक का चक्कर लगा कर थक चुके हैं. Source: Begusarai News
Read more about महिलाओं ने की नारेबाजी
  • 0

घर से निकलना लोगों का हुआ दूभर

बेगूसराय (नगर) : चिलचिलाती धूप से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. बाजारों में सुबह से शाम तक सन्नाटा छाया रहता है. चिलचिलाती धूप के कारण जहां लोग परेशान है. वहीं पेड़-पौधे, पशु-पक्षी भी इस भीषण तपती गरमी से हलकान है. गरमी की वजह से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल का गंभीर संकट गहराता चला जा रहा है. पानी का स्तर भी काफी नीचे चला गया है. Source: Begusarai News
Read more about घर से निकलना लोगों का हुआ दूभर
  • 0

पिकअप व बस की टक्कर में एक की मौत, तीन अन्य घायल

साहेबपुरकमाल : एनएच-31 पर कुरहा ढाले के समीप शुक्रवार की सुबह पिकअप गाड़ी में बस द्वारा ठोकर मार देने के कारण पिकअप पर सवार एक युवक की मौत हो गयी. जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये. Source: Begusarai News
Read more about पिकअप व बस की टक्कर में एक की मौत, तीन अन्य घायल
  • 0

गंगा में डूबने से युवक की मौत

बेगूसराय (नगर) : बेगूसराय पोखरिया निवासी स्व मुरली मनोहर के 38 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार मुन्ना की सिमरिया गंगा नदी में नहाने के क्रम में डूबने से मौत हो गयी. राजीव कुमार मुन्ना गांधी चौक पर हनुमान मार्केट में किराना सामग्री थोक व्यापार करता था. Source: Begusarai News
Read more about गंगा में डूबने से युवक की मौत
  • 0

छात्राओं और प्राचार्य ने एक-दूसरे पर लगाया आरोप

भागलपुर : जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय की गल्र्स हॉस्टल में गुरुवार को हुई चोरी को लेकर शुक्रवार को छात्राओं का प्रतिनिधिमंडल प्राचार्य डॉ अजरुन कुमार सिंह से मिलने पहुंचा. प्राचार्य से मुलाकात के बाद बाहर निकली छात्रएं नाराज दिखीं. Source: Bhagalpur News
Read more about छात्राओं और प्राचार्य ने एक-दूसरे पर लगाया आरोप
  • 0

टोका लगायेंगे, तो कैसे मिलेगी निर्बाध बिजली

बढ़ते लोड के कारण ही हर पांच मिनट में कट रही बिजली भागलपुर : शहर में तकरीबन दो लाख होल्डिंग टैक्स देनेवाले हैं. लेकिन बिजली कनेक्शन करीब एक लाख ही है. शहर में कई जगहों पर टोका लगा कर बिजली चोरी की जाती है. नतीजा, बढ़ते लोड के कारण हर पांच मिनट में बिजली कट रही है. निर्बाध आपूर्ति संभव नहीं हो रहा है. बिजली संकट बरकरार है. Source: Bhagalpur News
Read more about टोका लगायेंगे, तो कैसे मिलेगी निर्बाध बिजली
  • 0

आज शहर में रहेगा बिजली संकट

भागलपुर : शनिवार को शहर में बिजली संकट रहेगा. ग्रिड से 70 मेगावाट की बजाय 40 से 50 मेगावाट ही आपूर्ति की जायेगी. नतीजा, हर घंटे-डेढ़ घंटे पर बिजली कटौती होगी. ट्रांसमिशन के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर गोपाल सिंह परमार के अनुसार बांका पावर ग्रिड और सबौर ग्रिड के बीच नयी लाइन का काम होगा. इस लाइन के नीचे से एनटीपीसी की लाइन गुजरी है. Source: Bhagalpur News
Read more about आज शहर में रहेगा बिजली संकट
  • 0

कन्हैया व साथियों पर इनाम घोषित

ग्रामीण बैंक डकैती कांड में फरार अपराधियों का पुलिस ने जारी की तसवीर भागलपुर : बिहार ग्रामीण बैंक में 49 लाख की डकैती मामले का फरार शातिर बैंक डकैत कन्हैया यादव और उसके सहयोगियों पर भागलपुर पुलिस ने इनाम घोषित कर दिया है. एसएसपी विवेक कुमार ने बताया कि कन्हैया को पकड़वाने वाले को 50 हजार रुपये इनाम दिया जायेगा. Source: Bhagalpur News
Read more about कन्हैया व साथियों पर इनाम घोषित
  • 0

सबसे पहले पकड़ाये सत्तन ने दिया सुराग

भागलपुर : पुलिस ने सबसे पहले भयगांव (गोराडीह) निवासी टेंपो चालक सत्तन यादव को गिरफ्तार किया. पूछताछ में उसने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकारी और कन्हैया यादव व उसके रिश्तेदारों का नाम बताया. पुलिस ने सत्तन के घर से लूट की राशि आठ हजार रुपये भी बरामद किये. Source: Bhagalpur News
Read more about सबसे पहले पकड़ाये सत्तन ने दिया सुराग
  • 0

बांका में स्कूली छात्रा से छेड़खानी का प्रयास

बांका : स्कूली छात्रा के साथ गांव के ही एक अधेड़ व्यक्ति ने छेड़छाड़ करने का प्रयास किया. जब लड़की ने इसका विरोध किया तो उस मनचले ने छात्रा के सीने में तीर मार दिया, जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गयी. बौंसी-बंधवाकुरावा ओपी क्षेत्र के धोरवरना गांव की एक 15 वर्षीय स्कूली छात्रा के परिजन पड़ोसी के घर गये थे. Source: Banka News
Read more about बांका में स्कूली छात्रा से छेड़खानी का प्रयास
  • 0

पिकअप व बस की टक्कर एक की मौत, तीन अन्य घायल

एनएच-31 पर कुरहा ढाले के समीप शुक्रवार की सुबह पिकअप गाड़ी में बस द्वारा ठोकर मार देने के कारण पिकअप पर सवार एक युवक की मौत हो गयी. जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों का पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बेगूसराय रेफर कर दिया गया. थानाध्यक्ष ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया. बताया जाता है कि डीजे साउंड वाला पिकअप वैन शुक्रवार की सुबह खातोपुर से मानसी की ओर जा रहा था. इसी बीच चालक ने कुरहा ढाले पर गाड़ी को खड़ी कर किसी कार्य को लेकर गाड़ी से नीचे उतर गया. बेगूसराय दिशा से तेज गति से आ रही कोच बस अनियंत्रित होकर उक्त गाड़ी से टकरा गयी. Source: Begusarai News
Read more about पिकअप व बस की टक्कर एक की मौत, तीन अन्य घायल
  • 0

98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया

प्रखंड के बीपीएस पब्लिक स्कूल, नावकोठी के छात्र शिवम कुमार, प्रिंस कुमार तथा पीयूष कुमार बजाज ने सीबीएससी 2014-15 की बोर्ड परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रखंड सहित जिले का मान बढ़ाया है. इस बार की परीक्षा में 55.17 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने 90-98 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त किया. 41.37 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने 80 से 89 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त किया. प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार ने छात्र-छात्राओं की कामयाबी पर प्रसन्नता व्यक्त किया है. वहीं उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं इसी तरह से मेहनत करते रहे, तो वे अपने मंजिल को अवश्य प्राप्त कर लेंगे. Source: Begusarai News
Read more about 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया
  • 0

स्कूली छात्रा से छेड़खानी का प्रयास, विरोध करने पर सीने में मारा तीर

स्कूली छात्रा के साथ गांव के ही एक अधेड़ व्यक्ति ने छेड़ छाड़ करने का प्रयास किया. जब लड़की ने इसका विरोध किया तो उस मनचले ने छात्रा के सीने में तीर मार दिया जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गयी. बौंसी-बंधवाकुरावा ओपी क्षेत्र के धोरवरना गांव की एक 15 वर्षीय स्कूली छात्रा के परिजन पड़ोसी के घर गये थे. छात्रा को अकेला देख कर गांव के ही एक शादी शुदा 45 वर्षीय बेटका मुर्मू ने छेड़खानी का प्रयास किया. छात्रा ने जब इस बात का विरोध किया तो बेटका मुर्मू ने छात्रा के सीना में तीर मार कर जख्मी कर दिया. छात्रा को घायल देख कर उक्त व्यक्ति भाग निकला. छात्रा चिल्लाते हुए घर से बाहर निकली और घटना की जानकारी आस-पास के लोगों की दी. Source: Banka News
Read more about स्कूली छात्रा से छेड़खानी का प्रयास, विरोध करने पर सीने में मारा तीर
  • 0

लू लगने से युवक की मौत

प्रखंड के बभनगामा गांव में भीषण गरमी के दौरान लू लगने से एक युवक की मौत हो गयी. युवक के असमय मौत पर उसके घर में कोहराम मचा हुआ है. परिजनों के मुताबिक जयकृ ष्ण पूर्वे शुक्रवार को किसी काम को लेकर दोपहर साइकिल लेकर बाहर निकला था. इस दौरान बभनगामा उच्च विद्यालय के समीप उसे चक्कर आ गया. कुछ स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे पानी पिला कर संभालने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी बेहोशी नहीं टूटी. जब तक उसके परिजन घटनास्थल पर पहुंचते उसकी मौत हो चुकी थी. युवक की मौत पर पंचायत के मुखिया दिगंबर मंडल ने मृत युवक के परिजनों से मिल कर उन्हें ढाढ़स बंधाया, साथ ही उन्हें हर तरह की मदद का भरोसा दिया. Source: Banka News
Read more about लू लगने से युवक की मौत
  • 0

अपहर्ता को यूपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के रैनिया गांव से यूपी पुलिस ने शुक्रवार को एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. रैनिया गांव निवासी पवन कुमार सिंह की शादी करीब सात वर्ष पूर्व खेसर थाना क्षेत्र के राता गांव में हुई थी. शादी के कुछ दिन बाद पवन पत्नी को घर पर रख यूपी बुलंद शहर अपने बहन के घर चला गया. यूपी जाने के बाद पंकज ने अपनी पत्नी से संपर्क करना छोड़ दिया. इसके बाद नव विवाहिता इंतजार करते-करते अपने मायके चली गयी. इधर पंकज ने यूपी बुलंद नगर स्थित अपने बहन के घर रहने के दौरान बगल की नीतू नाम की एक युवती के साथ अपना चक्कर चलाने लगा. इस दौरान पंकज ने नीतू को 2013 में शादी की नियत से लेकर भाग गया. Source: Banka News
Read more about अपहर्ता को यूपी पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • 0

होमगार्ड जवान आज करेंगे मंत्री व विधायक का घेराव

बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ का 15वें दिन भी हड़ताल जारी रहा. पूर्व घोषित धरना कार्यक्रम के अनुसार जवानों ने अपना कार्यक्रम जारी रखते हुए. नीतीश सरकार व प्रधान सचिव के विरोध में जम कर नारे बाजी की. संघ के जिलाध्यक्ष नकुल प्रसाद यादव ने सरकार के वादाखिलाफी के कारण गृह रक्षक परेशान हैं. 30 मई को स्थानीय विधायक व मंत्री का घेराव किया जायेगा. केंद्रीय कमेटी के द्वारा हर सभी मांगों को सरकार तक पहंुचाने का काम किया जायेगा. सचिव विभाष कुमार झा ने कहा कि वर्तमान में सूबे की नीतीश सरकार अपनी कुरसी बचाने के चक्कर में है वहीं सचिव अमीर सुबहानी राजनैतिक रोटी सेंकने का काम कर रहे हैं. जनता व कर्मी की कोई परवाह नहीं है. होमगार्ड के हड़ताल पर जाने से विधि व्यवस्था का स्तर नीचे चला गया है. जवान अब आर पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है. Source: Banka News
Read more about होमगार्ड जवान आज करेंगे मंत्री व विधायक का घेराव
  • 0

लापता भोला राणा का अब तक नहीं मिला सुराग

सोनो: दहियारी पंचायत क डोमाथान निवासी 45 वर्षीय भोला राणा का लापता होने का 25 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला पाया है. पत्नी देवंती देवी, पुत्र मिथुन राणा,भाई महेंद्र राणा, पिता पूरन राणा के अलावा उसकी पुत्री व अन्य परिजन बेहद चिंतित है. प्रत्येक सुबह भोला की सकुशल बरामदगी की खबर की आशा लगाये परिजन को अब तक मायूसी ही नसीब हुई है. Source: Jamui News
Read more about लापता भोला राणा का अब तक नहीं मिला सुराग
  • 0

सारडॉनिक्स स्कूल ने की भूकंप पीड़ितों की मदद

झाझा: स्थानीय सरडॉनिक्स विद्यालय के निदेशक इएम अख्तर ने बिहार व नेपाल भूकंप पीड़ितों के सहायतार्थ मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 हजार रुपये की राशि दी. उन्होंने बुधवार को प्लस टू महात्मा गांधी उच्च विद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे जमुई डीएम शशिकांत तिवारी को उक्त राशि का ड्राफ्ट दिया. इस कार्य के लिए डीएम श्री तिवारी ने उनकी सराहना की. Source: Jamui News
Read more about सारडॉनिक्स स्कूल ने की भूकंप पीड़ितों की मदद
  • 0

उद्भेदन. अपहरण व दर्जनों कांडों का आरोपी गिरफ्तार गनौरी की हुई गिरफ्तारी

जमुई: पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना क्षेत्र के राजपुरा निवासी गनौरी यादव उर्फ जिगर को एक डिस्कवर बाइक, एक कट्टा, चार जिंदा कारतूस, एक मोबाइल व नौ सिम के साथ गिरफ्तार किया है. इसकी जानकारी एसपी जयंतकांत ने दी. उन्होंने बताया कि इस पर लक्ष्मीपुर, गिद्धौर, झाझा, जमुई, चानन व लखीसराय में दर्जनों मामले दर्ज है. Source: Jamui News
Read more about उद्भेदन. अपहरण व दर्जनों कांडों का आरोपी गिरफ्तार गनौरी की हुई गिरफ्तारी
  • 0

घर में आग लगने से एक लाख का नुकसान

सोनो. थाना क्षेत्र के बलथर पंचायत अंतर्गत भीठरा गांव में बीती रात्रि भागो यादव नामक व्यक्ति के घर में लगी आग से एक लाख रुपये से भी अधिक मूल्य की संपत्ति जल गयी. बुधवार की रात्रि आठ बजे लोगों ने भागो यादव के खपरैल मकान से आग की लपटें उठते देख शोर करने लगे. इसके गृह स्वामी सहित तमाम परिवार के सदस्य सुरक्षित घर से बाहर निकले. Source: Jamui News
Read more about घर में आग लगने से एक लाख का नुकसान
  • 0