अवैध रूप से जला रहे थे बिजली, जुर्माना

सोनो. विद्युत विभाग झाझा के सहायक विद्युत अभियंता दीपांजन घोराई के नेतृत्व में मंगलवार को विद्युत विभाग की एक टीम द्वारा प्रखंड के बलथर पंचायत अंतर्गत तेरूखा गांव स्थित कई पॉल्ट्री फॉर्म पर छापेमारी की गयी. छापेमारी अभियान में पांच ऐसे पॉल्ट्री फॉर्म पाये गये. जहां अवैध रूप से बिजली का उपयोग किया जा रहा था. विभाग द्वारा तेरूखा निवासी प्रसादी यादव व दिल मोहम्मद पर पॉल्ट्री फॉर्म में चोरी से बिजली जलाने को लेकर कंपाउडिंग राशि सहित 32-32 हजार रुपये का जुर्माना किया गया. Source: Jamui News
Read more about अवैध रूप से जला रहे थे बिजली, जुर्माना
  • 0

लापता महिला का मिला शव सड़क जाम

लक्ष्मीपुर: थाना क्षेत्र के हारचक गांव से आठ दिन पूर्व से लापता महिला का शव खैरी पहाड़ के समीप एक कुआं से बरामद होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को जमुई-खड़गपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. जानकारी के अनुसार हारचक निवासी बिंदा देवी एक सप्ताह पूर्व अपने गांव से बगल के गांव में गयी है. इसके बाद वह लापता हो गयी थी. Source: Jamui News
Read more about लापता महिला का मिला शव सड़क जाम
  • 0

मांगों को लेकर किसान सलाहकारों ने दिया धरना

जमुई. जिला किसान सलाहकार संघ के नेतृत्व में किसान सलाहकारों ने अपनी मांगों को लेकर सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में जिलाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह की अध्यक्षता में धरना दिया. मौके पर उपस्थित किसान सलाहकारों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि आज से खरीफ महोत्सव को लेकर किसानों को प्रशिक्षण दिया जाना था और 27 मई से श्री विधि और शंकर विधि के धान के बीज का वितरण होना था. Source: Jamui News
Read more about मांगों को लेकर किसान सलाहकारों ने दिया धरना
  • 0

हादसे में दो की मौत, जाम

अमरपुर (बांका): बांका-अमरपुर मुख्य मार्ग के विश्वम्भरचक के पास ट्रैक्टर ने एक बाइक को धक्का मार दिया. इसमें बाइक सवार की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी, जबकि पीछे बैठी महिला की मौत इलाज के दौरान रेफरल अस्पताल अमरपुर में हो गयी. दोनों मृतक में शेखर लाल नाथनगर का बताया जा रहा है. जबकि महिला भागलपुर के इशाकचक की रहनेवाली बतायी जा रही है. चर्चा है कि यह दोनों व्यक्ति एसबीआइ लाइफ इंश्योरेंस में एजेंट का भी काम करते थे. Source: Banka News
Read more about हादसे में दो की मौत, जाम
  • 0

हत्या कर शव किया गायब

बांका: थाना क्षेत्र सोनारी गांव में दहेज की खातिर एक महिला की हत्या कर शव को जला देने का मामला प्रकाश में आया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार कटोरिया थाना क्षेत्र के पुंजरपट्टा गांव निवासी पुलिस यादव ने अपना पुत्री हिरिया कुमारी की शादी पिछले साल बांका थाना क्षेत्र सोनारी गांव निवासी बाबुलाल यादव के पुत्र सुरेश यादव के साथ हिंदू रीति रिवाज के अनुसार की थी. इसमें उन्होंने दहेज के रूप में नगद व घरेलू समान भी दिये थे. Source: Banka News
Read more about हत्या कर शव किया गायब
  • 0

ए ग्रेड परिचारिका का नौवें दिन भी नहीं हुआ पदस्थापन

बांका. जिले भर के स्वास्थ्य केंद्रों जैसे सदर अस्पताल, रेफर अस्पताल व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में अनुबंध पर कार्यरत एक ग्रेड परिचारिका के द्वारा विभागीय परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद जिले के 51 ए ग्रेड परिचारिका अब नियमित हो जायेगी. सभी उत्तीर्ण परिचारिका विगत 18 मई को सिविल सजर्न के कार्यालय में योगदान दिया. योगदान देने के बाद चयनित परिचारिका के द्वारा जो जहां कार्यरत थे ने त्याग पत्र दे दिया. Source: Banka News
Read more about ए ग्रेड परिचारिका का नौवें दिन भी नहीं हुआ पदस्थापन
  • 0

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंका

बांका: भारतीय जनता पार्टी सरकार के एक साल पूरा होने व इस दौरान एक भी वादे को पूरा नहीं करने पर कांग्रेस ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका. स्थानीय गांधी चौक पर हुए इस कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने किया. इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री पर चुनाव पूर्व किये गये वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया. Source: Banka News
Read more about कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंका
  • 0

ग्रामीण बैंक में 49 लाख का डाका

भागलपुर: आदमपुर थाना क्षेत्र के घंटाघर चौक स्थित बिहार ग्रामीण बैंक की भागलपुर शाखा में मंगलवार की शाम साढ़े चार बजे हथियार से लैस सात नकाबपोश अपराधियों ने 49 लाख 10 हजार 372 रुपये लूट लिये. अपराधियों ने बैंक के मैनेजर, कैशियर सहित सभी छह कर्मचारियों को हथियार का भय दिखा कर बैंक के ही बाथरूम में बंद कर दिया. जब कैशियर जय शेखर ने अपराधियों को लॉकर की चाबी देने से इनकार किया, तो अपराधियों ने उसे रिवॉल्वर की बट से मार कर जख्मी कर दिया और चाबी ले ली. Source: Bhagalpur News
Read more about ग्रामीण बैंक में 49 लाख का डाका
  • 0

कारबाइन व इंसास तैयार करनेवाली मिनी गन फैक्टरी पकड़ायी

भागलपुर: लोदीपुर थाना क्षेत्र के उस्तू गांव से सटे खलखलिया नदी के पास एक बगीचे से मंगलवार को पुलिस ने अत्याधुनिक हथियार तैयार करनेवाली मिनी गन फैक्टरी का उद्भेदन किया है. यहां कारबाइन, इंसास राइफल के अलावा ऑर्डर होने पर अत्याधुनिक हथियार तैयार किया जाता था. Source: Bhagalpur News
Read more about कारबाइन व इंसास तैयार करनेवाली मिनी गन फैक्टरी पकड़ायी
  • 0

दिल्ली के विधि मंत्री का खाता खंगाल रही पुलिस

भागलपुर/मुंगेर: दिल्ली के आप सरकार के कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर के लॉ की डिग्री से संबंधित दस्तावेज की जांच मंगलवार को मुंगेर के विश्वनाथ सिंह विधि संस्थान में दिल्ली पुलिस द्वारा की गयी. दिल्ली के होजखास थाना के इंस्पेक्टर आनंद स्वरूप ने विधि संस्थान में नामांकन उपस्थिति पंजी एवं अन्य दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन किया और उससे संबंधित दस्तावेज अपने साथ ले गये. Source: Bhagalpur News
Read more about दिल्ली के विधि मंत्री का खाता खंगाल रही पुलिस
  • 0

एसएम ने फस्र्ट डिवीजन देने में मारवाड़ी को पीछे छोड़ा

भागलपुर: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मंगलवार को आइकॉम का रिजल्ट प्रकाशित किया. इसमें मारवाड़ी कॉलेज ने राज्य स्तर पर टॉप 10 में दो छात्र देने का गौरव हासिल किया, लेकिन फस्र्ट डिवीजन देने में छात्रों की संख्या देखी जाये, तो एसएम कॉलेज ने मारवाड़ी कॉलेज को दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया. यह स्थिति तब है, जबकि मारवाड़ी कॉलेज में कॉमर्स विभाग में नौ और एसएम कॉलेज में महज तीन शिक्षक कार्यरत हैं. Source: Bhagalpur News
Read more about एसएम ने फस्र्ट डिवीजन देने में मारवाड़ी को पीछे छोड़ा
  • 0

रात में शादी सुबह में लड़की ने रिश्ता तोड़ा

तारापुर/भागलपुर: रात में हुई शादी, सुबह में लड़की ने रिश्ते को तोड़ दिया. घटना है तारापुर प्रखंड के देवगांव गांव की जो चर्चा का विषय है. शादी टूटने के बाद वर एवं वधु पक्ष द्वारा पंचायती भी हुई. जिसमें लड़का और लड़की पक्ष के लोगों ने एक दूसरे को दिये उपहार को भी लौटा दिया. सोमवार की रात खैरा पंचायत के देवगांव निवासी गोरेलाल शर्मा की पुत्री की शादी भागलपुर जिले के नाथनगर नूरपूर निवासी लक्ष्मी शर्मा के पुत्र प्रताप कुमार के साथ हिंदू रीति-रिवाज के साथ हुआ. Source: Bhagalpur News
Read more about रात में शादी सुबह में लड़की ने रिश्ता तोड़ा
  • 0

दारोगा ने चालक को पीटा, फिर चलायी गोली

सेंट्रल बैंक के समीप बखरी थाने में पदस्थापित दारोगा बबलू पंडित ने अपनी वरदी का धौंस दिलाते हुए ट्रक के केबिन में घुस कर पहले चालक की जम कर पिटाई की. बाद में उस पर गोली चला दी, जो केबिन को चीरती हुई सामने की दुकान के शीशे में जा लगी. काउंटर पर बैठा दुकानदार बाल-बाल बच गया. आक्रोशित लोगों ने दो घंटे तक सड़क को जाम कर दिया. Source: Begusarai News
Read more about दारोगा ने चालक को पीटा, फिर चलायी गोली
  • 0

दारोगा के कारनामे पर अचंभित हैं क्षेत्र के लोग

बखरी(नगर) : महज बाइक की डिक्की में खरोंच आने पर चालक के जान का दुश्मन बननेवाले दारोगा के कारनामों से स्थानीय लोग अचंभित हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक छोटी सी भूल पर पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों का पुलिस के प्रति विश्वास घटता जा रहा है. Source: Begusarai News
Read more about दारोगा के कारनामे पर अचंभित हैं क्षेत्र के लोग
  • 0

बारहवीं की परीक्षा में छात्रों की सफलता पर स्कूलों में खुशी

बेगूसराय (नगर) : सन फ्लावर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसइ की 12 वीं परीक्षा में अपने अभूतपूर्व प्रदर्शन से विद्यालय का गौरव बढ़ाया है. इस परीक्षा परिणाम के बाद विद्यालय में जश्न का माहौल है. Source: Begusarai News
Read more about बारहवीं की परीक्षा में छात्रों की सफलता पर स्कूलों में खुशी
  • 0

रीवर वैली स्कूल के बच्चों ने लहराया परचम

सीबीएसइ की 12 वीं की परीक्षा बेगूसराय(नगर) : सीबीएसइ 12 वीं की परीक्षा में इस बार जिले के रीवर वैली के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है. विज्ञान में प्रथम टॉपर अभिनव कुमार 93.4 प्रतिशत, पियूष कुमार ने 91.2 प्रतिशत, प्रज्ञा रू पम 89 प्रतिशत तथा रौनक केशरी ने 86.8 प्रतिशत अंक अजिर्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है. वाणिज्य विषय में सुभेश कुमार 89.4 प्रतिशत अंक अजिर्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान लाया. Source: Begusarai News
Read more about रीवर वैली स्कूल के बच्चों ने लहराया परचम
  • 0

गर्भवती महिला को पीटा, पेट में पल रहे शिशु की मौत

विरोध करने पर महिला के पति को भी पीट कर जख्मी किया सूचना देने के बावजूद दर्ज नहीं हुई थी प्राथमिकी बरौनी : फुलवड़िया थाना क्षेत्र के कुम्हार टोली गांव में मामूली विवाद को लेकर दबंगों ने एक गर्भवती महिला की जम कर पिटाई कर दी, जिससे उसके पेट में पल रहे शिशु की मौत हो गयी. Source: Begusarai News
Read more about गर्भवती महिला को पीटा, पेट में पल रहे शिशु की मौत
  • 0

महादलित टोला में गहराया पेयजल संकट, परेशानी

चकाई: प्रखंड मुख्यालय से महज एक किलोमीटर दूरी पर अवस्थित महादलित टोला कोहवारा गांव में एक मात्र कुआं के सुख जाने तथा चापाकल से पानी कम निकलने के कारण ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है. कोहवारा के ग्रामीण लगन मोहली, हारो मोहली, सुनील तुरी, धोकल तुरी आदि ने बताया कि कोहवारा की आबादी लगभग एक हजार है. जहां महादलित समुदाय से संबंध रखने वाले तुरी, मोहली की संख्या लगभग 100 के करीब है. Source: Jamui News
Read more about महादलित टोला में गहराया पेयजल संकट, परेशानी
  • 0

विकास से कोसों दूर हैं चरकापत्थर के कई गांव

सोनो (जमुई): पिछले दो-ढाई दशक से प्रखंड का कुछ भाग नक्सल प्रभावित रहा है. इसमें चरकापत्थर थाना क्षेत्र के पहाड़ी, जंगली व दूरस्थ क्षेत्र सर्वाधिक चर्चित रहा है. इन क्षेत्रों में नक्सली सोच व उसकी गतिविधियों के खिलाफ चल रही प्रशासनिक लड़ाई में सरकार ने ऐसे क्षेत्र में विकास कार्यो को बड़े स्तर पर करने की योजना बनायी. करोड़ों रुपये ऐसे नक्सल प्रभावित क्षेत्र के विकास पर खर्च भी हुए, परंतु परिणाम सकारात्मक नजर नहीं आता है. Source: Jamui News
Read more about विकास से कोसों दूर हैं चरकापत्थर के कई गांव
  • 0

ऐक्टू ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

जमुई: ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन (ऐक्टू ) के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत जिला इकाई ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका. सरकार द्वारा कॉरपोरेट परस्त नीति को अपनाये जाने और श्रम कानूनों में संशोधन कर श्रमिकों पर हमले के खिलाफ विरोध मार्च भी निकाला गया. पुतला दहन से पूर्व सिरचंद नवादा से कचहरी चौक तक विरोध मार्च निकाला गया. Source: Jamui News
Read more about ऐक्टू ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला
  • 0

नहीं चले वाहन, सड़कों पर सन्नाटा

जमुई/चकाई/ खैरा: भाकपा माओवादी संगठन द्वारा आहूत दो दिवसीय बंदी को ले कर पहले दिन जिला के सबसे अधिक नक्सल प्रभावित क्षेत्र में व्यापक असर देखा गया. बंदी का असर इस कदर रहा कि निजी प्रतिष्ठानों के साथ-साथ सरकारी प्रतिष्ठान में भी दिन भर ताला लटका रहा. अर्थात प्रखंड, अंचल, सीडीपीओ कार्यालय, सभी तरह के बैंक पूर्ण रुपेण बंद रहे. चकाई प्रतिनिधि के अनुसार माओवादी संगठन द्वारा घोषित दो दिवसीय बंदी के दौरान पहले दिन सोमवार को असर देखा गया. बंदी को लेकर प्रखंड कार्यालय, निबंधन कार्यालय, अंचल कार्यालय सहित सभी बैंकों में ताला लटका रहा. Source: Jamui News
Read more about नहीं चले वाहन, सड़कों पर सन्नाटा
  • 0