बैशाख पूर्णिमा, बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ गंगा घाट पर उमड़ पड़ी। इस दौरान जहां गंगा घाट पर वाहनों की भीड़ लगी रही। वही गंगा स्नान कर अजगैबीनाथ की पूजा-अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर पर उमड़ती रही। मन्नतें पूर्ण होने पर श्रद्धालु मुंडन कराया और मां गंगा को पाठी चढ़ाया। भीड़ के कारण एवं श्रद्धालुओं द्वारा लाए गए वाहनों की भीड़ से मुख्य चौक पर जाम लग गया। प्रातः 5:00 बजे से दिन के 11:00 बजे तक शहर के घाट रोड, थाना रोड, अपर रोड, बायपास रोड, में वाहनों की भीड़ लगती रही। गंगा घाट पर बांस बैरिकेडिंग किए जाने के साथ खतरनाक घाट होने, बैरिकेटिंग के बाहर स्नान न करने का बोर्ड लगाया गया है। ध्वनि विस्तारक यंत्र से प्रचार गंगा घाट पर किया जा रहा है। ताकी श्रद्धालु सुरक्षित गंगा स्नान कर सकें। अजगैबीनाथ मठ के स्थाना पति महंत प्रेमानंद गिरि ने बताया कि बैसाख पूर्णिमा के कारण मंदिर में पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक रही।
भागलपुर-गांधीधाम और अमरनाथ एक्सप्रेस रहेगी रद्द;
भागलपुर, वरीय संवाददाता। नार्थ इस्टर्न रेलवे जोन के गोंडा स्टेशन पर इंटरलॉकिंग वर्क के कारण कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। इसमें भागलपुर रेलखंड की भी दो ट्रेनें शामिल हैं। गांधीधाम-भागलपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 27 मई और 3 जून को रद्द रहेगी। वहीं भागलपुर-गांधीधाम एक्सप्रेस स्पेशल 30 मई और 6 जून को रद्द रहेगी। इसी रेलखंड से गुजरने वाली भागलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 9 जून और जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस 7 जून को रद्द रहेगी। यह जानकारी पूर्व रेलवे के सीपीआरओ एकलव्य चक्रवर्ती ने दी है।
30 मई तक हर हाल में पूरा करे कटाव निरोधी कार्य : डीएम;
डीएम सुब्रत कुमार सेन ने सोमवार के दोपहर को चार वर्षों से निर्माणाधीन जाह्नवी चौक से इस्माईलपुर तक बनने वाली तटबंध, लक्ष्मीपुर से स्पर संख्या पांच तक जमीनदारी तटबंध के जीर्णोद्धार कार्य व पिछले वर्ष स्पर संख्या दो व तीन के बीच डिमाहा गांव के निकट ध्वस्त हुए भाग में मिट्टी भराई कार्य व स्पर संख्या छह के डाउन स्ट्रीम में कराये जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने नवगछिया बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ई. दिनेश कुमार को निर्देश दिया कि हर हाल में 30 मई तक सभी कटाव निरोधक कार्य पूरा करें। उन्होंने कहा कि कार्य गुणवत्तापूर्ण हो यह ध्यान रहे। कार्यपालक अभियंता ने डीएम को बताया कि नदी की विपरीत दिशा में मिट्टी कटिंग व बंडालिंग का कार्य भी करवाया जा रहा है।
ब्रह्मोत्तर बांध का प्रपोजल बनाने का निर्देश
सैदपुर निवासी अधिवक्ता मुकेश कुमार व गोपालपुर प्रखंड जदयू अध्यक्ष साकेत बिहारी ने ब्रह्मोत्तर बांध के जीर्णोद्धार कराने की मांग की, ताकि गोपालपुर प्रखंड मुख्यालय सहित अधिकांश गांवों को बाढ़ से बचाया जा सके। डीएम ने मौके पर मौजूद अ…
वाराणसी के एक्सपोर्टरों ने देखा जिले में जर्दालू आम का बाग;
वाराणसी से आए दो एक्सपोर्टरों ने रविवार को जिले में जर्दालू आम के कुछ बागों को देखा और किसानों से बातचीत की। एक्सपोर्टरों ने कहा है कि अभी आम परिपक्व नहीं है। 15 दिन के बाद वे लोग फिर भागलपुर आएंगे और आम को देखेंगे। उसी दौरान सभी एक्सपोर्टर अपनी अपनी जरूरत भी बता देंगे। साथ ही आम का फाइटो साइनेटरी टेस्ट भी कराया जाएगा।
बागों के भ्रमण के दौरान आत्मा के उप परियोजना निदेशक प्रभात कुमार सिंह और एपेडा की फील्ड ऑफिसर, सबौर केवीके की वैज्ञानिक डा. ममता कुमारी भी थीं। एक्सपोर्टरों को कहलगांव, सिमरो और नवगछिया में तेतरी ले जाया गया था। वहां के किसानों ने भी एक्सपोर्टरों से बातचीत की। उप परियोजना निदेशक ने बताया कि एक्सपोर्टरों ने आम के बाग को देखकर संतोष व्यक्त किया है लेकिन 30 मई तक वे लोग फिर आएंगे।
महर्षि मेंहीं के 138 वी जयंती पर श्रद्धालुओं ने निकाली शोभायात्रा;
सद्गुरु महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज की 138वीं जयंती पर सत्संग भवन से शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा भवानीपुर एनएच 31 होते हुए नवगछिया नगर के मेन रोड, स्टेशन रोड मखातकिया, कुम्हार पट्टी होते हुए वापस सत्संग मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में जगह-जगह सत्संग प्रेमियों के लिए नींबू पानी बिस्किट शीतल पेय जल आदि की व्यवस्था की गई थी। क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया द्वारा महाराज जी चौक पर सत्संग प्रेमियों के लिए शीतल पेय जल एवं शरबत की व्यवस्था की गई थी। शोभायात्रा के मंदिर पहुंचने के बाद मंदिर में प्रवचन एवं ध्याना अभ्यास का कार्यक्रम हुआ। उसके बाद महाभंडारा का आयोजन किया गया। संतोष कुमार कनोडिया, गोपी यादव, कैलाश यादव, प्रेम सागर उर्फ डब्ल्यू यादव, पितांबरी देवी, उपेंद्र यादव, गोपाल यादव, उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार, वीरेंद्र यादव, अजय कुमार यादव, मंगल किशोर, शशि धर साह, अंकेक्षक अनिल कुमार यादव, श्याम सुंदर पोद्दार, राजेश कुमार साह, अशोक केडिया, राजू गुप्ता, सुरेश कुमार पुष्कर कुमार, विभा देवी, बुद्धि मती देवी, शिरोमणि देवी, ललिता देवी, मीरा देवी, पार्वती देवी, संजू भग…
शहरी क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने का सिलसिला जारी;
शहर की प्रमुख सड़कों पर से रविवार को चौथे दिन भी अतिक्रमण हटाया गया। अभियान के दौरान शहर की महत्वपूर्ण सड़कों से अतिक्रमण तो हटा दिया गया है, लेकिन फिर अतिक्रमण को रोकना प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है। 12 से 15 मई तक शहर में अतिक्रण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गयी थी।
निगम के वरीय अतिक्रमण प्रभारी सह कनीय अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि रविवार को तिलकामांझी चौक से कचहरी चौक तक, कचहरी चौक से पीरबाबा चौक तक तथा पीरबाबा चौक से एसएम कॉलेज बजरंगवली चौक से बड़गाछ चौक तक अतिक्रमण हटाया गया। बुलडोजर से सड़क किनारे के दुकानों को हटाया गया। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए चार दिनों तक शहर की महत्वपूर्ण सड़कों पर से अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण हटाने के पहले माइकिंग करायी गयी। इसके चलते बहुत से दुकानदार खुद अपना सामान लेकर चले गये।
कल से सैंडिस के चारो तरफ बदल जाएगी ट्रैफिक व्यवस्था;
शहर में मंगलवार से ट्रैफिक व्यवस्था बदल जाएगी। जाम से निजात दिलाने को कई महत्वपूर्ण रूट पर ट्रैफिक को वन-वे कर दिया जाएगा। हालांकि मंगलवार से इसकी शुरुआत सैंडिस कंपाउंड के चारों ओर वन-वे ट्रैफिक सिस्टम लागू कर ट्रायल किया जाएगा। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने मैप तैयार किया है। वरीय अधिकारियों की बैठक के पास ट्रैफिक डीएसपी को जाम से निजात दिलाने के उपाय करने को कहा गया था। इसे लेकर तैयार किए गए मैप के अनुसार ही ट्रैफिक व्यवस्था लागू हो, इसके लिए पुलिस बल की भी तैनाती रहेगी। खास बात यह है कि खलीफाबाग चौक से वेरायटी चौक होते हुए स्टेशन तक वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।
पहले सैंडिस के चारो तरफ ही लागू होगी व्यवस्था, बाद में अन्य जगहों पर;
ट्रैफिक की नई व्यवस्था सबसे पहले सैंडिस कम्पाउंड के चारो तरफ ही लागू की जाएगी। यानी तिलकामांझी से कचहरी चौक और तिलकामांझी से घूरनपीर बाबा चौक तक ही इसे लागू कर देखा जाएगा। इसके सफल रहने पर अन्य जगहों पर भी उसे लागू किया जाएगा। नई व्यवस्था का प्रचार प्रसार भी किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस ने इसको लेकर टेम्पो और टोटो एसोसिएशन के लोगो…
पीजी छात्रों को फॉर्म भरने के लिये तीन दिन शेष;
टीएमबीयू के पीजी सेमेस्टर-1 और 4 के छात्रों के लिये परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 19 मई है। इन छात्रों के पास सिर्फ तीन दिन ही बचे हुये हैं। टीएमबीयू के पीजी सेमेसटर के छात्र लगातार कई दिनों से फॉर्म भर रहे हैं। अभी बड़ी संख्या में छात्र फॉर्म नहीं भर सके हैं। शुक्रवार को भी फॉर्म भरने के लिये छात्र विवि पहुंचे, लेकिन एक कर्मचारी की मौत के बाद दोपहर बाद कार्यालय बंद हो जाने के कारण वे फॉर्म नहीं जमा कर सके। वहीं शनिवार को बैंक बंद था। रविवार के बाद सोमवार को भी छुट्टी है। इसलिये मंगलवार से गुरुवार तक फॉर्म भर सकते हैं। हालांकि छात्रों को डर है कि वे लोग इन तीन दिनों में फॉर्म भर सकेंगे या नहीं। विवि को चाहिये कि वे इन छुट्टियों को देखते हुये ज्यादा दिन का समय दे।
परशुराम ठाकुर ब्रह्मवादी (Parashuram Thakur Brahamvadi)
परशुराम ठाकुर ब्रह्मवादी भारत के एक खोजी इतिहासकार, पुरातत्वविद एवं अंगिका भाषा के विद्वान हैं।
परशुराम ठाकुर ने अपने चालीस वर्षों के ऐतिहासिक अनुसंधान कार्य के द्वारा विश्व इतिहास को एक नई दिशा प्रदान की है। भारतीय इतिहास कांग्रेस के सदस्य रह चुके ब्रह्मवादी के अनेकों ग्रंथ प्रकाशित हुए हैं जिनमे सृष्टि का मूल इतिहास, अंगिका भाषा उद्भव और विकास, इतिहास को एक नई दिशा, प्राचीन बिहार की शिक्षा संस्कृति का इतिहास, मूल भाषा विज्ञान , आर्य संस्कृति का उद्भव विकास, विक्रमशिला का इतिहास, आर्यों का मूल क्षेत्र: अंगदेश , मंदार : जहाँ से प्रकट हुई गंगा आदि शामिल है। इन्होंने अपने शोध के द्वारा यह साबित किया है कि सृष्टि का आदि और मूल क्षेत्र अंगदेश ही है, जहाँ से सारी सभ्यता का उद्भव और विकास हुआ। इनके मान्यतानुसार आर्यों का मूल क्षेत्र अंगदेश ही था और यहीं से वो बाहर गये। भारतीय इतिहास कांग्रेस के ६१वें सेमिनार में इन्होनें भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार प्रो० रामशरण शर्मा की मान्यताओं पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए सारे प्रमाण के साथ यह साबित किया कि आर्य अंगद…
आज से 26 मार्च तक हावड़ा जयनगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी;
हावड़ा से भागलपुर होकर चलने वाली हावड़ा जयनगर एक्सप्रेस शनिवार से 26 मई तक रद्द रहेगी। बांडेल सेक्शन में नन इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है। इस कारण कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। हावड़ा जयनगर एक्सप्रेस शनिवार से तो जयनगर हावड़ा एक्सप्रेस रविवार से रद्द रहेगी। हालांकि हावड़ा जाने के लिए दो अन्य ट्रेनें गया हावड़ा एक्सप्रेस और जमालपुर हावड़ा एक्सप्रेस सुपर एक्सप्रेस की सेवा बहाल रहेंगी। नन इंटरलॉकिंग के कारण चार घंटे का ही ब्लॉक लिया जा रहा है।
टिशू कल्चर लैब में केला के पौधे तैयार होते देखा बच्चों ने;
बिहार कृषि विश्वविद्यालय में शुक्रवार को होली फैमिली स्कूल के दसवीं के छात्र-छात्राओं ने शैक्षणिक भ्रमण किया। वहां कृषि तकनीक, कृषि का महत्व, संभावनाएं विभिन्न तरह की जानकारी प्राप्त की। इसी क्रम में डॉ एसके गुप्ता ने हाइड्रोपोनिक्स तकनीक के माध्यम से पशुओं के लिए हरे चारे के उत्पादन की वैज्ञानिक जानकारी दी। इसके बाद सभी बच्चों को टिशू कल्चर लैब ले जाया गया। जहां उन्हें इस तकनीक से तैयार रोग निरोधी केले के पौधे को दिखाया गया। टिशू कल्चर लैब में तैयार केले के पौधों को पॉलीहाउस में देखकर बच्चे काफी प्रसन्न हुए। वैज्ञानिकों ने बताया कि लैब में तैयार पौधों को पहले पॉलीहाउस में इसलिए रखा जाता है, ताकि वह बाहर के वातावरण को सहन कर सके। इसके बाद इसे किसानों के खेत में ले जाया जाता है।
फिल्ड से लेकर लैब का विजिट कराने के बाद सभी बच्चे विश्वविद्यालय के सभागार में पहुंचे। जहां उन्हें बीएयू मीडिया सेंटर द्वारा तैयार अनुसूचित जनजाति उपयोजना पर आधारित टेली फिल्म ‘उम्मीद ए होप दिखाया गया। इसके बाद बिहार कृषि कॉलेज के प्राचार्य डॉ एसएन सिंह ने सभी बच्चों का स्वागत किया। बीएयू के…
शहर में वन-वे ट्रैफिक जल्द, जाम मिलेगी मुक्ति;
भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहरवासियों को जल्द महाजाम से राहत मिलेगी। महाजाम से मुक्ति के लिए यातायात प्रशासन ने वन-वे ट्रैफिक का प्रस्ताव तैयार किया है। जिसे संबंधित विभागों से विचार-विमर्श के बाद लागू किया जाएगा। इसके अलावा जाम की बड़ी वजह बनी डिक्सन बस स्टैंड (कोयला डिपो) को जगदीशपुर के रक्साडीह ले जाने की तैयारी भी की जा रही है। तब तक रेलवे को यहां बुनियादी सुविधाएं बहाल करने के निर्देश दिए गए। जीरोमाइल चौक से लेकर नवगछिया जीरोमाइल तक नो ओवरटेक जोन घोषित होने के बाद विक्रमशिला सेतु पर तैनात कर्मियों के लिए सेतु पर ही दो शेड लगाने का निर्णय लिया गया। यातायात के सुगम संचालन में बाधा के निराकरण के लिए शुक्रवार को डीएम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक बुलाई गई। इसमें एसएसपी, नवगछिया के एसपी, सभी एसडीओ, डीटीओ के अलावा कई संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने शहर में रोज लगने वाले जाम से राहत के लिए अफसरों से एजेंडे पर चर्चा की। जिसमें 10 बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में शहरी इलाकों में फेजवाइज अतिक्रमण हटाने से लेकर वेंडरों की शिफ्टिंग आदि योजना पर चर्चा की गई।
न…
सुल्तानगंज में जाम से लोग रहे परेशान;
सुल्तानगंज।शहर में शुक्रवार को सुबह से रह-रह कर लगने वाले जाम से लोग परेशान होते रहे। संकीर्ण सड़कों पर वाहनों का बढ़ता दबाव और गंगा स्नान करने आए श्रद्धालुओं की वाहन से मुख्य चौक सहित अपर रोड, स्टेशन रोड, घाट रोड, में वाहनों की भीड़ लगती रही। बायपास रोड में दो बड़े वाहन फंस जाने से घंटों जाम लग गया। इसी प्रकार स्टेशन रोड में भी रह-रह कर जाम लगता रहा। जाम की ये स्थिति थी कि थाना पुलिस आकर जाम को छुड़वाती रही। इस दौरान एंबुलेंस को भी बढ़ाने में परेशानी उठानी पड़ी। सीओ शंभू शरण राय ने बताया कि अभी पहले कच्ची कांवरिया पथ से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही हो रही है। इसके बाद शहर को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।
श्रावणी मेला को लेकर अस्पताल प्रबंधन ने शुरू की तैयारी;
सुल्तानगंज। श्रावणी मेला के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेला क्षेत्र अन्तर्गत स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु रेफरल अस्पताल प्रबंधन द्वारा तैयारी शुरू कर दिया गया है। अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक चंदन कुमार ने बताया कि मेला क्षेत्र अन्तर्गत लगाए जाने वाले अस्थाई स्वास्थ्य शिविर में आवश्यक दवा उपलब्ध कराने हेतु दवा की सूची बनाई जा रही है।जिसका डिमांड करने हेतु विभाग को भेजा जाएगा।सूची में जीवनरक्षक दवा सहित इंजरी तथा अन्य आवश्यक दवा शामिल हैं।
नौलखा मंदिर, बेगूसराय (Naulakha Temple) – Begusarai
The Naulakha Temple is located in the Begusarai area of Bishanpur. It was erected in 1953 by the saint Mahavir Das.
This old-aged Temple is decorated with outstanding works of art and carving on its walls. The word "Naulakha" means "Nine Lakhs" in English. This is the excessive cost of construction of the Temple.
It is believed that in the Temple, Mahant Deer Das had worked in the seventeenth century. In the year 1952, Mahath Mahavir Das tried to undertake ventures to restore and improve the Temple. Divinity is decorated with shiny gems and head gears, and equipped with fine clothes.
Many devotees comes in search of approval and appeal to God for their fate and long life here.
/*! elementor - v3.20.0 - 20-03-2024 */ .elementor-widget-google_maps .elementor-widget-container{overflow:hidden}.elementor-widget-google_maps .elementor-custom-embed{line-height:0}.elementor-widget-google_maps iframe{height:300px} …जयमंगला गढ़, बेगूसराय (Jaimangala Garh) – Begusarai
Jaimangalagarh (जयमंगला गढ़) is a major tourist destination and bird sanctuary of Bihar. It is surrounded by Kabar Lake , where every year lakhs of birds come from all over the country and abroad. There is a famous temple of Mata Jayamangala here. Also known as Monkey Island as there are many monkeys found on this island.
/*! elementor - v3.20.0 - 20-03-2024 */ .elementor-widget-divider{--divider-border-style:none;--divider-border-width:1px;--divider-color:#0c0d0e;--divider-icon-size:20px;--divider-element-spacing:10px;--divider-pattern-height:24px;--divider-pattern-size:20px;--divider-pattern-url:none;--divider-pattern-repeat:repeat-x}.elementor-widget-divider .elementor-divider{display:flex}.elementor-widget-divider .elementor-divider__text{font-size:15px;line-height:1;max-width:95%}.elementor-widget-divider .elementor-divider__element{margin:0 var(--divider-element-spacing);flex-shrink:0}.elementor-wi…
बच्चों को दिलाया संकल्प, जीवन में सात पौधे जरूर लगाएं;
भागलपुर। पर्यावरणविद मनोहर मानव ने जिला स्कूल में बच्चों को सकंल्प दिलाया कि वे जीवन में सात पौधे जरूर लगायें। वह जल, जीवन और हरियाली के संबंध में जिला स्कूल में पर्यावरण पर बोल रहे थे। इस दौरान जिला स्कूल के मुख्य हॉल में उसी स्कूल और राजकीय गर्ल्स इंटर स्कूल के नौवीं और दसवीं की करीब तीन सौ छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
मनोहर मानव ने बच्चों से कहा कि पर्यावरण के लिए जल महत्वपूर्ण है, क्योंकि वह भी जल पर ही निर्भर है। जल नहीं तो पौधा नहीं और पौधा नहीं तो हम भी नहीं होंगे। इसलिए जल संचय के साथ प्रदूषित होने से बचाने के लिए प्रयास करना जरूरी है। एक कहानी के द्वारा समझाया कि जल संचय और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रयास करते रहना चाहिये। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि हड़प्पा और मोहनजोदड़ो सभ्यता के आज सिर्फ अवशेष बचे हैं। जिसका हम अध्ययन करते हैं। पर्यावरण का दोहन करते रहें और उसपर ध्यान नहीं दिया तो हमारी भी हालत उसी खंडहर की तरह हो जायेगी। उन्होंने वर्षा जल संचय पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर मनोहर मानव और उनकी तीन लोगों की टीम पहुंची थी। जिसका स्वागत जिला स्कूल की प्रभ…
डिक्शन रोड में खुला ग्लोबल ईएनटी हॉस्पिटल;
डिक्शन मोड़ कोयला डिपो के पास ग्लोबल ईएनटी हॉस्पिटल खुल गया। हॉस्पिटल का उद्घाटन भागलपुर के विधायक अजीत शर्मा ने फीता काटकर किया। इस मौके पर विधायक शर्मा ने कहा कि इस हॉस्पिटल में कान, नाक व गला रोग से जुड़े अत्याधुनिक मशीन से लेकर इलाज के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध हैं। ऐसे में कान, नाक व गला रोग के मरीजों को इलाज के लिए पटना जैसे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। वहीं ग्लोबल ईएनटी हॉस्पिटल के निदेशक सह ईएनटी हॉस्पिटल जयपुर से प्रशिक्षित डॉ. राकेश कुमार निराला ने कहा कि इस हॉस्पिटल में कान, नाक व गला (ईएनटी) रोग से संबंधित हर प्रकार की बीमारियों के इलाज की सुविधा है। इसके अलावा गंभीर ईएनटी रोगों के इलाज के तहत अत्याधुनिक मशीनों के जरिये ऑपरेशन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ईएनटी मरीजों के लिए 16 मई से लेकर 19 मई तक नि:शुल्क ईएनटी जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।https://ffcc543699981f2349ba6b5a02985aee.safeframe.googlesyndication.com/safeframe/1-0-38/html/container.html
कहलगांव में हाट वाले दिन पूरे रोड पर दुकानदारों का रहता है कब्जा, जाम से जूझते हैं शहरवासी;
कहलगांव। कहलगांव नगर में स्थित हाट रोड पर विभिन्न सरकारी कार्यालय, एनटीपीसी, अनुमंडल अस्पताल, न्यायालय आदि हैं। हाट के पास मुख्य मार्ग से थोड़ा हटकर अपनी जमीन भी है लेकिन पूरा हाट सड़क के किनारे ही लगता है। इसके एवज में हाट ठेकेदार इनसे बट्टी वसूल करते हैं। सड़क किनारे लगने वाली दुकानों, सब्जी विक्रेताओं को हाट के अंदर ले जाने का प्रयास नहीं किया जाता है।
इसके चलते हाट के दिन बड़े वाहन, ट्रैक्टर आदि जाने पर भीषण जाम लग जाता है। अभी तो सड़क पर ही भवन दुकान निर्माण कराने वाले गिट्टी, बालू गिराकर रखे हुए हैं। यह भी जाम लगने का मुख्य कारण है। हाट ठेकेदार जाम न लगे इसका कोई प्रयास नहीं करते हैं। प्रशासनिक अधिकारी भी जाम से रूबरू होने के बाद भी मौन रहते हैं। बुधवार को सुबह से लेकर शाम तक रह रहकर भीषण जाम लगता रहा। जाम में स्कूली बच्चे, एंबुलेंस भी घंटों फंसे रहे। पैदल आने-जाने की संधि नहीं थी।
बिहपुर प्रखंड के बभनगामा बाजार में सड़क के किनारे हाट लगता है। इसकी कई बार शिकायत भी की गई। यहां तक कि ग्रामीण इकट्ठा होकर जनता दरबार में भी पहुंच चुके हैैं। लोगों ने तत…
टीएनबी कालेज में वैल्यू ऐडेड कोर्स की शुरुआत, 10 दिनों की कक्षा के बाद छात्रों को मिलेगा प्रमाण पत्र;
भागलपुर। तिलकामांझी भागलपुर विवि के कालेजों में वैल्यू ऐडेड कोर्स शुरू हो गई है। इस कोर्स में छात्र नामांकन भी ले रहे हैं। अभी इसकी शुरुआत टीएनबी कालेज में की गई है। यह कोर्स पूरे 10 दिनों तक चलेगा। इसमें छात्रों को कई पहलूओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। कोर्स के समापन पर सभी छात्रों को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।
-टीएनबी कालेज में शुरू हुआ 10 दिवसीय वैल्यू ऐडेड कोर्स
नई शिक्षा नीति के तहत शुरू हुआ है कोर्स, 70 लोगों ने कराया पंजीयन
टीएनबी कालेज के प्राचार्य डा संजय कुमार चौधरी ने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 में नैतिक और सामाजिक ज्ञान पर काफी बल दिया गया है। किसी भी संस्थान का उद्देश्य छात्रों को बस रोजगार प्रदान करना नहीं होता है। बल्कि उन्हें नैतिक और मूल्यवान इंसान बनाना भी है।
वे कालेज में वैल्यू ऐडेड कोर्स की शुरूआत के मौके पर कह रहे थे। उन्होंने कहा अभी केवल तकनीकी संस्थानों में इस तरह के कोर्स चलाए जा रहे थे। टीएनबी कालेज में यह कोर्स शुरू कर एक नई शुरुुुुआत की गई है। कोर्स का थीम 'वैल्यू एजुकेशन, हेल्थ, अ…
PM Kisan Samman Yojana: भागलपुर-बांका के दो लाख 75 हजार किसानों को नहीं मिलेगा लाभ, रद किए गए आवेदन;
भागलपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत भागलपुर और बांका जिला में सात लाख 51 हजार 232 किसानों ने आवेदन किया है, जिसमें अधिकारियों ने लगभग 2.75 लाख आवेदनों को अस्वीकृत कर दिया है। इतने बड़े पैमाने पर आवेदन अस्वीकृत किए जाने की बात सामने आने पर प्रमंडलीय आयुक्त दयानिधान पांडेय भी चकित रह गए।
साथ ही बड़े पैमाने पर आवेदन लंबित होने की बात भी सामने आई। प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि दोनों जिले के कृषि पदाधिकारी अस्वीकृत और लंबित आवेदनों के दो प्रतिशत आवेदन की रेंडम जांच करेंगे। वहीं, प्रखंड कृषि पदाधिकारी पांच प्रतिशत आवेदनों की जांच करेंगे। जांच में इस बात की पड़ताल करेंगे कि कहीं जानबूझ कर आवेदनों को अस्वीकृत तो नहीं किया गया। आवेदन लंबित रखने का कारण अधिकारियों की लापरवाही तो नहीं है।
प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि जांच प्रतिवेदन अनिवार्य रूप से आयुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे। जांच रिपोर्ट में गलत मंशा से आवेदन को लंबित रखने या अस्वीकृत किए जाने की बात सामने आने पर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। प्रमंडलीय आयुक्त बुधवार को कृषि विभाग की …



















