देर रात तक आधे शहर को नहीं मिली बिजली

भागलपुर: बुधवार को आये तेज हवा व बारिश से सबौर के झुरखुरिया गांव से गुजरे 33 हजार वोल्ट के हाइटेंशन तार पर पेड़ गिर गया. इस कारण आधे शहर की बिजली बंद रही. सुबह 12:59 बजे से गयी बिजली रात 12.30 बजे के करीब आयी. बिजली आपूर्ति की बहाली को लेकर बिजली कंपनी के एजीएम से लेकर सभी अधिकारी झुरखुरिया गांव में कैंप किये हुए थे. Source: Bhagalpur News
Read more about देर रात तक आधे शहर को नहीं मिली बिजली
  • 0

एडमिशन में पूरा नाम, परीक्षा में अधूरा

भागलपुर: विश्वनाथ सिंह विधि संस्थान से तोमर के एडमिशन फॉर्म व पार्ट थ्री की परीक्षा की उपस्थिति पंजी दिल्ली पुलिस के कब्जे में है. बताया जाता है कि नामांकन फॉर्म में आवेदक के हस्ताक्षर की जगह पर जितेंद्र सिंह तोमर लिखा हुआ है और पार्ट थ्री की परीक्षा की उपस्थिति पंजी पर केवल जितेंद्र सिंह लिखा हुआ है. तोमर लिखा हुआ नहीं है. विवि में इस बात पर चर्चा थी कि तोमर का संदिग्ध हस्ताक्षर उनकी डिग्री को फर्जी साबित कर सकता है. दिल्ली पुलिस ने जो तीनों पार्ट की परीक्षा की उपस्थिति पंजी अपने कब्जे में लिया है, वह लगभग 700 पेज की है. Source: Bhagalpur News
Read more about एडमिशन में पूरा नाम, परीक्षा में अधूरा
  • 0

टीएनबी ने जारी की दूसरी चयन सूची

भागलपुर: टीएनबी कॉलेज ने बुधवार को बीएससी व बीए पार्ट वन में नामांकन के लिए आवेदन कर चुके छात्रों की दूसरी कट ऑफ मार्क्‍स की सूची जारी की. जितने प्रतिशत मार्क्‍स जिन विषयों व कोटि के छात्रों के लिए जारी की गयी है, उतने या उतने से अधिक अंक वाले छात्रों का ही इस सूची के आधार पर नामांकन होगा. सूची के आधार पर 20 जुलाई तक नामांकन होगा. Source: Bhagalpur News
Read more about टीएनबी ने जारी की दूसरी चयन सूची
  • 0

आठ नियोजित शिक्षकों ने दिया इस्तीफा

भागलपुर: जिले के आठ नियोजित शिक्षकों ने बुधवार को इस्तीफा दे दिया. इससे पहले दो शिक्षकों ने इस्तीफा दिया था. सभी शिक्षकों के इस्तीफा देने की रिपोर्ट शिक्षा विभाग की स्थापना शाखा के डीपीओ ने राज्य परियोजना निदेशक को भेज दी. फर्जी डिग्री के आधार पर नियोजित शिक्षकों को इस्तीफा देने का मौका महज एक दिन रह गया है. Source: Bhagalpur News
Read more about आठ नियोजित शिक्षकों ने दिया इस्तीफा
  • 0

जमुई : माओवादियों ने छात्र का किया अपहरण, दी स्कूल पर हमले की धमकी

राज्य के सर्वाधिक प्रतिष्‍ठित सिमुलतल्ला रेजिडेंट विधालय के एक छात्र का माओवादियों ने कल रात अपहरण कर लिया था जिसे आज सुबह छोड़ दिया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्र के शरीर पर ब्लेड के कई निशान पाये गये हैं. माओवादियों ने धमकी दी है कि आज 12 बजे तक स्कूल खाली कर दें नहीं तो स्कूल पर हमला करके उसे छतिग्रस्त कर दिया जायेगा. Source: Jamui News
Read more about जमुई : माओवादियों ने छात्र का किया अपहरण, दी स्कूल पर हमले की धमकी
  • 0

सिद्धू कोड़ा का दाहिना हाथ महिला नक्सली सविता कोड़ा गिरफ्तार

जमुई/खैरा: जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सली गतिविधि होने की सूचना पर मंगलवार को गरही सीआरपीएफ बटालियन के जवानों ने सर्च अभियान के दौरान गोली पंचायत की गोली निवासी नक्सली महिला कमांडर सविता कोड़ा को गिरफ्तार किया है. सूत्रों की मानें तो पुलिस को काफी दिनों से इसकी तलाश थी. लगातार नक्सली गतिविधि में संलिप्त नक्सली महिला कमांडर सविता कोड़ा पूर्वी-उत्तरी बिहार जोनल कमांडर सिद्धू कोड़ा का दाहिना हाथ मानी जाती है. Source: Jamui News
Read more about सिद्धू कोड़ा का दाहिना हाथ महिला नक्सली सविता कोड़ा गिरफ्तार
  • 0

पूर्व जदयू जिलाध्यक्ष व जमुई विधायक भिड़े

जमुई: विधान परिषद चुनाव के दौरान मंगलवार को खैरा अंचल कार्यालय मतदान केंद्र पर जमुई विधायक अजय प्रताप व पूर्व जदयू जिलाध्यक्ष इंजीनियर शंभूशरण के बीच बहस हो गयी. हालांकि इस मामले में किसी तरह की कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है. Source: Jamui News
Read more about पूर्व जदयू जिलाध्यक्ष व जमुई विधायक भिड़े
  • 0

विधान परिषद चुनाव: जिले में 93 प्रतिशत मतदाताओं ने डाले वोट

जमुई: बिहार विधान परिषद स्थानीय प्राधिकार मुंगेर-जमुई-लखीसराय-शेखपुरा का चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया. कुल 91.32 प्रतिशत मतदाताओं ने इन चारों जिलों में अपने मताधिकार का प्रयोग किया. जिसमें सर्वाधिक जमुई जिले में 93 प्रतिशत एवं सबसे कम लखीसराय जिले में 89.02 प्रतिशत वोट डाले गये. Source: Jamui News
Read more about विधान परिषद चुनाव: जिले में 93 प्रतिशत मतदाताओं ने डाले वोट
  • 0

प्रखंड कार्यालय परिसर में जलजमाव से लोगों को हो रही परेशानी

जमुई: बारिश की वजह से पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने स्थित प्रखंड कार्यालय परिसर का अधिकांश हिस्सा तालाब में तब्दील हो गया है . जलजमाव की वजह से अपने जरूरी कार्य से प्रखंड कार्यालय आने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अपने जरूरी कार्य से प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंचे कई लोगों ने बताया कि पानी जम जाने के कारण कार्यालय परिसर के समीप खड़ा होना भी मुश्किल हो गया है और दोपहिया वाहनों को पार्किग करना मुश्किल हो गया है. Source: Jamui News
Read more about प्रखंड कार्यालय परिसर में जलजमाव से लोगों को हो रही परेशानी
  • 0

शब-ए-कद्र हजार महीनों से बेहतर

जमुई: रमजानुल मुबारक नेकियों का मौसमे बहार है. इस माह में अल्लाह की रहमतों और बरकतों का नुजुल होता है तथा जहन्नम से नजात के लिए बख्शीश के दरवाजे खोल दिये जाते हैं. Source: Jamui News
Read more about शब-ए-कद्र हजार महीनों से बेहतर
  • 0

बस-ऑटो में टक्कर तीन लोगों की मौत

चांदन (बांका)/ देवघर: देवघर-चांदन मुख्य मार्ग पर देवघर कॉलेज के पास मंगलवार को बस व ऑटो में टक्कर हो गयी. इससे ऑटो सवार तीन लोगों की मौत घटना स्थल पर हो गयी. वहीं ऑटो पर सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गये. घटना से आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस से लोगों की झड़प हो गयी. बेकाबू भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया जिसे हटाने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी. Source: Banka News
Read more about बस-ऑटो में टक्कर तीन लोगों की मौत
  • 0

समस्या . बिजली विभाग ने जारी की सूचना, आज नहीं रहेगी बिजली

बांका: जिले भर बुधवार को बिजली आपूर्ति पूरी बंद होने की सूचना बिजली विभाग के अधिकारी ने दी है. इस आशय कि जानकारी देते हुए बिजली विभाग के एसडीओ सुभाष कुमार ने बताया कि बुधवार 8 जुलाई को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक जिले भर में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. Source: Banka News
Read more about समस्या . बिजली विभाग ने जारी की सूचना, आज नहीं रहेगी बिजली
  • 0

30 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद

बांका: थाना क्षेत्र के खमारी गांव के समीप यात्री शेड के सामने मंगलवार को 30 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला. जानकारी के अनुसार शेड के समीप शव को देख कर स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी टाउन थाने को दी. सूचना मिलते ही एसआइ लक्ष्मण कुमार अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया. Source: Banka News
Read more about 30 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद
  • 0

लावारिस बाइक को पुलिस ने किया जब्त

बांका. साक्षर भारत मिशन जिला लोक शिक्षा समिति कार्यालय के सामने दो दिन से पड़ी एक लावारिस पल्सर गाड़ी नंबर जे एच 17 जी 9261 को बांका पुलिस ने बरामद की है. जानकारी के अनुसार कार्यालय के सामने दो दिन से पड़ी बाइक की सूचना प्रभात खबर टोली को दी जिसकी सूचना बांका थानाध्यक्ष को दी गयी. Source: Banka News
Read more about लावारिस बाइक को पुलिस ने किया जब्त
  • 0

दूसरे दिन भी बारिश, शहर की बिगड़ी सूरत

बेगूसराय : दूसरे दिन भी झमाझम बारिश से एक तरफ जहां ऊमस भरी गरमी से लोग राहत महसूस कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर शहर के कई वार्डो में जलजमाव की समस्या गंभीर होने से लोग किच-किच से परेशान हैं. बारिश होने के बाद लोगों को सड़कों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है. मंगलवार को भी सुबह से लेकर शाम तक रुक-रुक कर बारिश होने से लोगों की परेशानी काफी बढ़ गयी. रोजा को लेकर इन दिनों बाजारों में विशेष चहल-पहल बनी रहती है, लेकिन बारिश हो जाने के बाद मार्केट पर इसका असर पड़ने लगता है. Source: Begusarai News
Read more about दूसरे दिन भी बारिश, शहर की बिगड़ी सूरत
  • 0

गैर इरादतन हत्या मामले में पांच वर्षो की हुई सजा

बेगूसराय (कोर्ट) : तदर्थ न्यायाधीश दोयम भानुप्रताप सिंह ने गैर इरादतन हत्या मामलों के आरोपित बछवाड़ा थाने के नारेपुर पश्चिम निवासी रामचंद्र यादव, सुनयना देवी, जितेंद्र कुमार, राजेश कुमार को दोषी पाकर पांच वर्षो की सजा सुनायी. अभियोजन पक्ष की ओर से एपीपी प्रभाकर कुमार ने 11 गवाहों की गवाही करायी. Source: Begusarai News
Read more about गैर इरादतन हत्या मामले में पांच वर्षो की हुई सजा
  • 0

किसान पशुपति सिंह से मांगी डेढ़ लाख की रंगदारी

नीमाचांदपुरा : रिफाइनरी थाना क्षेत्र स्थित मकरदही गांव निवासी किसान पशुपति सिंह से अपराधियों द्वारा डेढ़ लाख रुपये रंगदारी मांगी गयी है. इस संबंध में पीड़ित किसान श्री सिंह ने मंगलवार को नीमाचांदपुरा थाने में कांड संख्या 46/15 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें दो लोगों को नामजद किया गया है. Source: Begusarai News
Read more about किसान पशुपति सिंह से मांगी डेढ़ लाख की रंगदारी
  • 0

पहली मेरिट लिस्ट जारी

बेगूसराय (नगर) : इंटर विज्ञान में नामांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन की तिथि तीन जुलाई को समाप्त हो जाने के पश्चात पांच जुलाई को इंटरनेट पर मेधा सूची जारी कर दी गयी है. इसकी जानकारी देते हुए एसएनएनआर कॉलेज, चमथा के प्राचार्य प्रो अशोक कुमार सिंह अमर ने कहा कि नौ जुलाई और 10 जुलाई को अन्य बोर्डो के छात्र-छात्राओं का नामांकन लिया जायेगा. 13 एवं 14 जुलाई को बिहार बोर्ड के 75 प्रतिशत से अधिक अंकवाले छात्र-छात्राओं का नामांकन होगा. Source: Begusarai News
Read more about पहली मेरिट लिस्ट जारी
  • 0

5740 वोटरों ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग

विधान परिषद चुनाव. कड़ी सुरक्षा में डाले गये वोट, 10 को होगा भाग्य का फैसला बेगूसराय (नगर) : बेगूसराय-खगड़िया निकाय चुनाव मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हो गया. चुनाव समाप्त होते ही जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने जहां राहत की सांस ली, वहीं जीत-हार को लेकर विभिन्न दलों के प्रत्याशियों की बेचैनी परिणाम को लेकर बढ़ गयी है. 10 जुलाई को समाहरणालय स्थित कारगिल भवन में मतगणना होगी. दो दिनों तक कार्यकर्ताओं व आम लोगों के बीच बेगूसराय एवं खगड़िया में अटकलों का बाजार गरम रहेगा. Source: Begusarai News
Read more about 5740 वोटरों ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग
  • 0

होली फैमिली की शिक्षिका से र्दुव्‍यवहार, जड़ा थप्पड़

भागलपुर: होली फैमिली स्कूल के बस चालक अरविंद यादव की दो लोगों ने बेरहमी से पिटाई कर घायल कर दिया. तेज धारदार हथियार से चालक के हाथ व पैर पर वार किया गया जिसमें चालक का हाथ कट गया. बीच-बचाव करने गयी स्कूल की शिक्षिका व महिला स्टाफ को भी थप्पड़ जड़ दिया गया. Source: Bhagalpur News
Read more about होली फैमिली की शिक्षिका से र्दुव्‍यवहार, जड़ा थप्पड़
  • 0

आज भी बारिश की संभावना

भागलपुर: मंगलवार को सुबह-सुबह धूप खिला रहा, आसमान साफ दिखा. दोपहर दो बजे के बाद शुरू हुई बारिश ने गरम वातावरण को ठंडा कर दिया, इससे लोगों को ऊमस भरी गरमी से राहत मिली. मौसम विभाग की ओर से मंगलवार को 17.6 एमएम बारिश दर्ज की गयी.बुधवार को भी इसी तरह बारिश होने की संभावना व्यक्त की गयी है. Source: Bhagalpur News
Read more about आज भी बारिश की संभावना
  • 0