पीरपैंती। पीरपैंती प्रखंड के संत माइकल बालिका प्लस 2 विद्यालय गोखला मिशन की छात्राओं ने इंटर की परीक्षा में शानदार सफलता अर्जित की है। प्रिंसिपल सिस्टर अमला ने बताया कि 112 छात्राओं ने प्रथम, 65 छात्राओं ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। सर्वाधिक 87 प्रतिशत अंक विज्ञान में डौली कुमारी, 86 प्रतिशत अंक आर्ट्स में इशरत परवीन, गुड़िया कुमारी, 83 प्रतिशत संध्या राज, 82 प्रतिशत लाली कुमारी, रिशु कुमारी आदि ने प्राप्त किया है। प्रिंसिपल सिस्टर अमला, सिस्टर सीना, वीना, लूसिया ने छात्राओं की सफलता पर उनके उज्ववल भविष्य की कामना की।
राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में रूबी को कांस्य पदक;
कहलगांव। कहलगांव प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर गौघट्टा गांव की रूबी कुमारी को इस्माईलपुर में आयोजित दो दिवसीय राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य मेडल प्राप्त हुआ है। रूबी की उपलब्धि पर पिता रामचंद्र पासवान, माता सुनीता देवी ने प्रसन्नता जाहिर की। रूबी के खेल प्रशिक्षक सिकंदर यादव, जय शंकर राय, सर्वोत्तम कुमार शर्मा, बिहार कुश्ती संघ सचिव विनय सिंह, अभिलाषा कुमारी, ब्रजेश कुमार ने बधाई दी ।
दिसंबर से शुरू होगा विक्रमशिला सेतु के समानांतर नये फोरलेन पुल का निर्माण, 12 अप्रैल को खुलेगी निविदा;
नये फोरलेन पुल को बनने से करीब 20 साल पुराने विक्रमशिला सेतु पर वाहनों का दबाव कम होगा और इस पुल की आयु भी बढ़ जायेगी. लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी.विक्रमशिला सेतु के समानांतर नये फोरलेन पुल का निर्माण इस साल दिसंबर से शुरू होगा. इस पुल का निर्माण कार्य को 1460 दिनों यानी चार साल में पूरा होने की समयसीमा तय की गयी है. पुल को बनाने के लिए फिर से नया टेंडर जारी किया गया है. इसका बिड 12 अप्रैल को खुलेगा. इस पुल की अनुमानित लागत 958 करोड़ 38 लाख रुपये है.
नये फोरलेन पुल को बनने से करीब 20 साल पुराने विक्रमशिला सेतु पर वाहनों का दबाव कम होगा और इस पुल की आयु भी बढ़ जायेगी. लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी. इससे खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, अररिया, भागलपुर व बांका सहित झारखंड और बंगाल के रास्ते आने-जाने वाली गाड़ियों को आवागमन में सुविधा होगी.
इस पुल का टेंडर पहले भी हुआ था और इसका ठेका एलएंडटी कंपनी को मिला था और फरवरी में टेंडर अवार्ड किया गया था. पुल की डिजाइन सहित अन्य तकनीकी समस्या के कारण इसमें संशोधन करना पड़ा है. …
एमएलसी चुनाव : 7 प्रत्याशी मैदान में, कोई पर्चा रद्द नहीं;
बिहार विधान परिषद के लिए भागलपुर-बांका स्थानीय प्राधिकार से सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की गुरुवार को स्क्रूटनी हुई। जिसमें सभी पर्चे सही पाये गए। इस तरह जदयू के विजय कुमार सिंह, सीपीआई के संजय कुमार के अलावा निर्दलीय गुलशन कुमार, देवाशीष कुमार, सिम्पल देवी, चिरंजीवी राय और विजय कुमार फिलहाल चुनावी मैदान में हैं। 21 मार्च तक नाम वापसी की आखिरी तारीख है। चुनाव 4 अप्रैल और मतगणना 7 अप्रैल से होगी।
भागलपुर: जल्द शुरू होगा सर्वे, विवाद रोकने को इस मशीन से मापी जाएगी जमीन, अफसरों और अमीनों को दिया गया प्रशिक्षण;
भागलपुर जिले में जमीन का सर्वे जल्द शुरू होगा। जमीन पैमाइश में विवाद को रोकने के लिए अब ईटीएस (इलेक्ट्रॉनिक टोटल स्टेशन) मशीन का उपयोग किया जाएगा। अब जरीब चेन की जगह ईटीएस मशीन लेगी। इसकी शुरूआत भागलपुर जिले में भी कर दी गयी। इसके लिए जिला प्रशासन ने आठ मशीनों की खरीद की है। गुरुवार को तीन अनुमंडल, चार अंचल और एक राजस्व शाखा को मशीन सौंप दी गयी। डीएम को भी मशीन के बारे में जानकारी दी गयी।
टीएनबी कॉलेज में 26 को होगा टेक फेस्ट;
टीएनबी कॉलेज में 26 मार्च को टेक फेस्ट और ट्रेनिंग व प्लेसमेंट कार्यक्रम होगा। इसमें बिहार स्टेट यूनिवर्सिटी सर्विस कमिशन (बीएसयूएससी) के चेयरमैन राज्वर्धन आजाद, डीआईजी सुजीत कुमार, ट्रिपल आईटी के निदेशक प्रो. अरविंद चौबे शामिल होंगे। प्राचार्य डॉ. संजय चौधरी ने कहा कि कार्यक्रम में बीएनएमयू के पूर्व वीसी प्रो. एके राय, सेंट्रल यूनिवर्सिटी झारखंड रांची के पूर्व वीसी डॉ. एनकेवाय इंदु, बीएसयूएससी के सदस्य डॉ. विजयकांत दास भी शामिल होंगे।
गंगा महाआरती का आयोजन;
गंगा समग्र खंड द्वारा जहाज घाट में फाल्गुन पूर्णिमा के अवसर पर गंगा महाआरती का आयोजन किया गया। गंगा आरती का उद्घाटन पंजाबी बाबा पहाड़ के पूज्य संत संजय बाबा, प्रजापिता ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के साध्वी बहन पूजा कुमारी, गायत्री परिवार के डॉ विपल्व चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य महिला और पुरुष उपस्थित थे।
इलेक्ट्रिक ट्रेन शुरू हुई;
कहलगांव से स्टेशन से एनटीपीसी परियोजना के कोयला यार्ड बिजली आधारित ट्रेन गुरुवार को चालू हो गई। कहलगांव स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र कुमार मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि एनटीपीसी के मुख्य महाप्रबंधक और महाप्रबंधक एफएम ने हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक इंजन चालू होने की वजह से कहलगांव स्टेशन में इंजन की पलटी नहीं करनी पड़ेगी। समय की बचत होगी।
बांका के हर्बल गुलाल का बढ़ी डिमांड; दिल्ली, यूपी, बंगाल व महाराष्ट्र से मिले ऑडर, खासियत जानकर दंग रह जांएगे आप;
बांका वन क्षेत्र की पिरौटा वन समिति होली के अवसर पर इस बार भी बड़े पैमाने पर हर्बल गुलाल तैयार किया है। जीविका की लगभग सौ से अधिक महिलाओं ने प्राकृतिक उत्पादों से तैयार आर्गेनिक हर्बल अबीर बाजार में भी उपलब्ध कराया है। इसकी डिमांड राष्ट्रपति से लेकर मुख्यमंत्री आवास तक है। इस बार दिल्ली के बिहार भवन दो क्विंटल गुलाल वन विभाग के प्रयास से भेजा गया है। जबकि बिहारी एजेंट ने कोलकाता एवं महाराष्ट्र तक डेढ़-डेढ़ क्विंटल गुलाल पहुंचाया है। यूपी से दो क्विंटल की मांग थी। पर समिति द्वारा आपूर्ति नहीं की गई। अगले साल इसकी मात्रा अधिक तैयार करने की है। इससे जीविका सदस्यों को रोजगार भी मिलेगा। पचास से सौ ग्राम के पैकेट में इसकी पैकिंग की गई है।
जिले के फुल्लीडुमर निवासी सह ललमटिया वन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र यादव ने बताया कि बिहार भवन से पांच साल से गुलाल का आर्डर आ रहा है। वर्ष 2012 में तत्कालीन डीएम आदेश तितरमारे के प्रयास से बिहार के मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रपति तक के यहां भेजा गया था। इसके लिए समिति को शुभकामना पत्र भी प्राप्त हुआ था।
कैसे होता तैयार
उ…
अग्रवाल सम्मेलन का होली मिलन समारोह 20 को;
भागलपुर जिला अग्रवाल सम्मेलन की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन 20 मार्च को अग्रसेन भवन में होगा। अध्यक्ष कुंजबिहारी झुनझुनवाला ने बताया कि होली मिलन समारोह की सफलता को लेकर अमरनाथ चमड़िया व प्रदीप जालान को संयोजक बनाया गया है। स्वागताध्यक्ष संजय कुमार जैन होंगे। उन्होंने बताया कि कोरोना के कारण दो साल बाद होली मिलन समारोह का आयोजन होगा।
टीएनबी, मारवाड़ी, एसएम कॉलेज में नामांकन आसान नहीं;
तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) में स्नातक में हर साल 11 अंगीभूत और 12 संबद्ध कॉलेजों में 66 हजार सीटों पर नामांकन होता है। जिले के इंटरमीडिएट के छात्रों की संख्या इस बार 45461 ही है। इसके अलावा आसपास के 15 जिलों के छात्र भी यहां के मुख्य कॉलेजों में नामांकन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करते हैं। इस वजह से भी नामांकन में कटऑफ काफी अधिक चला जाता है। टीएमबीयू में 80 प्रतिशत बिहार बोर्ड और 20 प्रतिशत दूसरे बोर्ड के छात्रों को नामांकन का मौका मिलता है। दोनों पर ही रिजर्वेशन सिस्टम लागू रहता है।
सीसीडीसी प्रो. केएम सिंह बताते हैं कि टीएमबीयू के टीएनबी, मारवाड़ी और छात्राओं के लिए एसएम कॉलेज में नामांकन के लिए सबसे अधिक आवेदन आते है। यही कारण है कि इन कॉलेजों में सिर्फ प्रथम श्रेणी के उत्तीर्ण छात्रों का औसत बिहार बोर्ड से 65-70 प्रतिशत होने पर ही नामांकन संभव है।
टीएमबीयू में 20 प्रतिशत बढ़ी सीटों पर होगा नामांकन;
तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में इस सत्र से ही स्नातक में 20 प्रतिशत बढ़ी हुई सीटों पर नामांकन लिया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। विश्वविद्यालय प्रशासन अगर इसी माह से इस प्रक्रिया को तेजी से कराए और नामांकन की प्रक्रिया को शुरू करे तो इस बार सत्र नियमित हो सकता है। पिछले दो साल से कोरोना की वजह से नवंबर से कक्षाएं शुरू हुईं। लेकिन इस बार सबकुछ सामान्य है। इंटरमीडिएट का रिजल्ट भी जारी हो चुका है। जानकार बताते हैं कि बिहार बोर्ड के 80 प्रतिशत छात्रों का नामांकन लेने के बाद 20 प्रतिशत दूसरे बोर्ड की सीट को बाद में भरा जा सकता है।
प्रतिकुलपति प्रो.रमेश कुमार ने कहा कि इसके लिए कुलपति से चर्चा करने के बाद नामांकन की प्रक्रिया को जल्द शुरू कराया जाएगा। ताकि इस सत्र को नियमित स्तर पर कक्षा, परीक्षा और रिजल्ट दिया जा सके। इस सत्र को नियमित करने से पिछले सत्र को नियमित करने में भी आसानी होगी। इसी को ध्यान में रखकर विवि प्रशासन रणनीति बनाकर काम करेगा।
अंग-बंग की संस्कृति संग दिखेंगे सात रंग;
जिले में रंगों का पर्व होली में सात रंग दिखेंगे। हर समाज की ओर से अलग-अलग ढंग से होली मनायी जाती है। यहां स्थानीय रंग के साथ राजस्थानी परंपरा के साथ अंग-बंग की संस्कृति भी दिखाई पड़ती है। वहीं पंजाबी, जैन, आदिवासी और पछियारा होली भी खेली जाती है।
भीखनपुर की मधु देवी झुनझुनवाला ने बताया कि भागलपुर में वर्षों से राजस्थानी परंपरा निभाई जा रही है। होलिका दहन से पहले गोबार से बड़कुल्ला बनाया जाता है। बड़कुल्ला बनाने वक्त बच्चों व देवताओं की खुशी भी देखी जाती है। बच्चों के लिए खिलौना तो देवताओं के लिए पान, सुपाड़ी, नारियल आदि बनाया जाता है। राजस्थान का प्रतीक के रूप में तलवार, ढ़ाल, कृपाण आदि तैयार किये जाते हैं। इस दौरान सबसे अंतिम में होलिका का प्रतीक चिह्न बनाया जाता है। होलिका दहन के दिन सारे बड़कुल्ला को हल्दी, रोली, राख, सिदूर से सजाकर पूजा की जाती है। उसके बाद उसे अग्नि में डाली जाती है। उन्होंने बताया कि होलिका दहन के दिन बड़कुल्ला जलाने से घर में सुख-शांति आती है।
बुनकरों को मिली पहली किस्त के तौर पर 60-60 हजार रुपये;
बुनकरों का हैंडलूम अब बारिश व धूप में खराब नहीं होगा। उद्योग विभाग ने बुनकरों को वर्क शेड निर्माण के लिए 1.20-1.20 लाख रुपये की राशि में पहली किस्त के तौर पर 60-60 हजार रुपये बुनकरों को उपलब्ध करा दिया है। प्रारंभिक चरण में 12 बुनकरों को यह राशि दी गयी है, लेकिन चार बुनकरों का बैंक के अकाउंट में तकनीकी गड़बड़ी के कारण उन्हें अभी राशि नहीं मिली है। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि शेड निर्माण के लिए बुनकरों को 1.20-1.20 लाख रुपये मिलना है। पहली किस्त के तौर पर 50 प्रतिशत राशि उनके बैंक खाते में भेज दी गयी है। उन्होंने बताया कि विनोद तांती, मीरा देवी, अर्चना देवी, रतन कुमार तांती, मिथलेश कुमार तांती, बीबी हसीना व अमित कुमार तांती की राशि बैंक में जा चुकी है। वहीं भोला प्रसाद गुप्ता, मुकुंद तांती, रेखा देवी व शिवशंकर तांती के खाते में कुछ गड़बड़ी है। इसे बुनकरों के द्वारा ठीक कराया जा रहा है। उसके बाद उनके भी खाते में राशि भेज दी जाएगी। टेक्निकल सुपरवाइजर हेमंत कुमार ने बताया कि बुनकर कर्मशाला के तहत यह राशि उन्हें मिली है।
दो दिवसीय श्याम फाल्गुन उत्सव का समापन;
कहलगांव। मारवाड़ी टोला स्थित पंचदेव श्री श्याम मंदिर में दो दिवसीय फाल्गुन उत्सव का मंगलवार को समापन हुआ। पंडित विकास शर्मा के नेतृत्व में यजमान अमित संथालिया तथा उनकी पत्नी पूजा संथालिया ने अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित किया। 101 महिलाओं द्वारा ज्योति पाठ किया गया। प्रभु श्री श्याम का अलौकिक शृंगार किया गया। इस अवसर पर श्याम मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। संध्या में महाप्रसाद का वितरण किया गया। श्याम बाबा को सवामणी प्रसाद अर्पित किया गया। ज्योति पाठ में शर्मिला वाकिया, सुनीता शर्मा, नेहा वर्मा, मीनू रुंगटा, पायल वाकिया, कल्पना संथालिया, पूजा संथालिया आदि दर्जनों महिलाओं ने भाग लिया।
शाहकुंड: रोजगार मेले में 1796 अभ्यर्थियों ने निबंधन कराया;
प्रखंड मुख्यालय परिसर में मंगलवार को जीविका द्वारा आयोजित रोजगार मेले में 1796 अभ्यर्थियों ने निबंधन कराया। जिनमें 101 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। 80 अभ्यर्थियों को मेला में ही नियुक्ति पत्र दिया गया। विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा 607 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। कौशल विकास हेतु आरएसईटी वन द्वारा 272 युवक-युवतियों का चयन किया गया। मेला में विभिन्न ट्रेडों से 12 कंपनियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्धाटन बीडीओ अभिनव भारती ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि जीविका द्वारा आयोजित रोजगार मेले में युवक-युवतियों को रोजगार पाने का अच्छा अवसर मिला है। साथ ही प्रशिक्षण के लिए भी अपने क्षेत्र का चुनाव कर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। एसबीआई के शाखा प्रबंधक चंद्रशेखर झा ने कहा कि जीविका की दीदियां समय पर ऋण वापसी करती हैं। इससे स्वयं सहायता समूह एनपीए में नहीं जाता। जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक ने सभी चयनित अभ्यर्थियों के लिए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित स्वास्थ्य प्रबंधक कुमार रोहित, थानाध्यक्ष अनिल कुमार, जीवि…
बच्चों के बीच बांटे गए स्टेशनरी सहित स्कूल बैग;
प्रखंड संसाधन केंद्र रंगरा चौक में ड्रॉपआउट बच्चों को पढ़ाई की मुख्यधारा में शामिल करने के लिए स्कूल बैग, अंग्रेजी, हिंदी एवं गणित की तीन-तीन कॉपियां, पुस्तक, पेंसिल, कलर बॉक्स एवं अन्य स्टेशनरी वितरित की गई।
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रंगरा चौक कुमारी निर्मला ने कहा कि यह सभी सामग्रियां बच्चों को पढ़ाई की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए दी जा रही है। जिससे बच्चे पढ़ाई के प्रति आकर्षित होंगे। उपस्थित अभिभावकों से भी निवेदन किया गया कि बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजें एवं घर पर भी पढ़ने के लिए प्रेरित करें। वरीय प्रखंड साधन सेवी मुकेश मंडल ने कहा कि गत वर्ष प्रबंध पोर्टल पर प्रखंड रंगरा चौक के 234 ड्रॉपआउट बच्चों की सूची पंजीकृत की गई थी जिसे विभाग द्वारा सामग्री उपलब्ध कराते हुए सामान्य बच्चों की तरह पढ़ाई की मुख्यधारा में शामिल होने के लिए प्रेरित एवं आकर्षित करने का लक्ष्य है। बच्चों के साथ अभिभावकों के भी चेहरे पर खुशी देखी गई कि शिक्षा विभाग का यह अनूठा प्रयास है। इससे बच्चों में पढ़ने के प्रति जागृति आएगी। मौके पर सभी शिक्षक मौजूद थे।
आंगनबाड़ी केंद्र पर सूखा राशन वितरित;
सुल्तानगंज। बाल विकास परियोजना द्वारा प्रखंड में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर मंगलवार को गर्भवती, धात्री महिला, कुपोषित, अति कुपोषित बच्चों के बीच सेविका द्वारा सरकारी मापदंड के अनुसार सूखा राशन वितरित की गयी। वितरण को सुनिश्चित कराने के लिए परियोजना में पदस्थापित महिला पर्यवेक्षिका भ्रमणशील रहीं तथा जगह-जगह पहुंचकर अपनी देखरेख में वितरण सुनिश्चित कराया।
दाता के उर्स को लेकर हुई प्रशासनिक बैठक;
कौमी एकता का प्रतीक मिल्की गांव स्थित दाता मांगनशाह रहमतुल्ला अलैय के सलाना उर्स-ए-पाक को लेकर मंगलवार को अनुमंडलीय स्तरीय प्रशासनिक बैठक दाता की मजार परिसर में सम्पन्न हुई।
बैठक में बताया गया कि सलाना उर्स-ए-पाक 20 मार्च को धूमधाम से मनाया जायेगा। इसको लेकर जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं। दाता की चादरपोशी करने आने वाले जायरीनों की सेवा, सुरक्षा, पेयजल, शौचालय, वाहन पार्किंग, मेडिकल सुविधा, रोशनी, चिकित्सा आदि विषयों पर विचार विमर्श किया गया। सात दिवसीय उर्स में राज्य ही नहीं राज्य से बाहर के भी जायरीन चादरपोशी व नियाज फातिया करने आते हैं। दाता के रहमोकरम से जिनकी मांग पूरी होती है, वैसे जायरीनों की संख्या दिन ब दिन बढ़ती जा रही है।
बैठक में एसडीओ यतेंद्र कुमार पाल के अलावा एसडीपीओ, बीडीओ, सीओ, उर्स इंतेजामिया कमेटी के अध्यक्ष, सचिव, उपसचिव सहित जनप्रतिनिधि, इंस्पेक्टर, थानाध्यक्ष व गणमान्य लोग मौजूद थे।
बीएयू में आईसीएआर के कोटे से भी हो सकेगा नामांकन;
बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) में इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च (आईसीएआर) से मूल्यांकन के लिए सेल्फ स्टडी रिपोर्ट (एसएसआर) भेज दी गयी है। यानी अब बीएयू का जल्द ही एक्रिडिटेशन हो जायेगा और अगले सत्र में आईसीएआर के कोटे से बीएयू में नामांकन हो सकेगा।
मार्च 2020 में ही बीएयू का आईसीएआर से मूल्यांकन की वैद्यता की समय सीमा समाप्त हो गई थी। इसके पहले बीएयू ने एसएसआर भेज दी थी, लेकिन कोरोना के कारण इसके एक्रिडिटेशन की वैद्यता को एक साल के लिए बढ़ा दिया गया था। सितंबर 2021 में आईसीएआर से भेजी गयी एसएसआर के बाद 13 बिन्दुओं पर जानकारी मांगी थी। इसके अंतर्गत कुछ सुधार कर रिपोर्ट भेजी जानी थी। इसके लिए एकेडमिक काउंसिल की बैठक में कुछ निर्णय लेने थे, लेकिन अस्थाई कुलपति के कारण यह संभव नहीं हो पा रहा था। मूल्यांकन में देरी होने के कारण हो रही परेशानी को देखते हुए विवि प्रशासन उच्चाधिकारियों की बैठक में एकेडमिक काउंसिल से मंजूरी की प्रत्याशा में आवश्यक बदलाव कर आईसीएआर द्वारा मांगी गयी रिपोर्ट भेज दी। इस रिपोर्ट के भेजे जाने के बाद अब आईसीएआर जल्द ही मूल्यांकन के लिए …
गरमा फसल के तहत मूंग का वितरण;
सुल्तानगंज। प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के वैसे किसान जो गरमा फसल लगा रहे हैं। उनके लिए मूंग का बीज वितरण प्रारंभ कर दिया गया है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी अजय मणि ने बताया कि प्रखंड के 187 किसान अबतक प्रत्यक्षण एवं मिनी किट योजना के तहत मूंग बीज का उठाव कर लिया है। उन्होंने बताया कि प्रत्यक्षण योजना में प्रखंड के 116 किसानों के बीच 9 क्विंटल 28 केजी तथा मिनी किट योजना में 71 किसान 5 क्विंटल बीज वितरण हो चुका है। उन्होंने बताया कि 3 योजनाएं प्रत्यक्षण, अनुदानित बीज एवं मिनी किट योजना है। प्रत्यक्षण योजना में पहले किसान को अपनी राशि लगाकर बीज लेना पड़ता है। जिन्हें बाद में नियमानुसार शत-प्रतिशत राशि उनके खाते में डाल दी जाती है। अनुदानित बीज योजना में 50% तथा मिनी किट योजना में 80% अनुदान की योजना है।



















