इंजीनियरिंग कॉलेज: छात्रों ने आठ घंटे जाम रखा एनएच 80
भागलपुर: भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने सुरक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर शुक्रवार को कॉलेज गेट के सामने सुबह ग्यारह बजे से शाम सात बजे तक एनएच-80 को जाम कर दिया. आंदोलनकारी छात्र गेट के सामने सड़क के दोनों ओर बांस लगा कर और बैनर पोस्टर के साथ सड़क पर बैठे थे. इस दौरान वे कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जम कर नारेबाजी कर हो हंगामा कर रहे थे. छात्र कॉलेज प्रशासन मुरदाबाद व प्रिंसिपल हाय-हाय के नारे भी लगा रहे थे. आंदोलनकारी छात्र जाम स्थल पर समस्या के समाधान के लिए डीएम को बुलाने की मांग कर रहे थे.
Source: Bhagalpur News
Read more
about इंजीनियरिंग कॉलेज: छात्रों ने आठ घंटे जाम रखा एनएच 80



















