देवर ने भाभी को पीट कर मार डाला
भागलपुर : सबौर थाना क्षेत्र के छोटी सरदोह गांव में जमीन विवाद में देवर ने भाभी को डंडे से पीट कर मार डाला. घटना रात लगभग सवा सात बजे की है. भाभी किरण को जान से मार देने के बाद अजय अपनी पत्नी और बच्चों सहित वहां से भाग निकला. घटना के बाद मृतक के घर पर मातम का माहौल है. जिस समय अजय मंडल ने अपनी भाभी को मारा उस समय घर पर कोई पुरुष नहीं था. घटना की जानकारी मिलते ही सबौर थाना प्रभारी नीरज तिवारी और लोदीपुर इंस्पेक्टर भाई भरत घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस हत्यारे की तलाश कर रही है. पुलिस ने कहा कि देर रात प्राथमिकी दर्ज कर ली जायेगी.
Source: Bhagalpur News
Read more
about देवर ने भाभी को पीट कर मार डाला



















