वोट हासिल करने को गोमांस पर राजनीति कर रहे लालू : राजनाथ
बांका : केंद्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा सांसद राजनाथ सिंह ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के गोमांस को लेकर दिये गये बयान पर जमकर निशाना साधा है. राजनाथ सिंह ने कहा कि बिहार में चुनाव होने वाला है और इस समय अहम चुनावी मुद्दों से राज्य की जनता का ध्यान हटाकर वोट हासिल करने के लिए लालू प्रसाद इस तरह का बयान दे रहे है. इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने नीतीश सरकार पर हमला करते हुए कहा कि बिहार में भ्रष्टाचार को छोड़कर किसी भी अन्य क्षेत्र में विकास नहीं हुआ है.
Source: Banka News
Read more
about वोट हासिल करने को गोमांस पर राजनीति कर रहे लालू : राजनाथ



















