Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
भागलपुर। छात्र राजद ने टीएनबी कॉलेज के प्राचार्य पद पर संजय चौधरी के पांच वर्ष पूरे होने पर उन्हें स्थानांतरित करने के बदले विवि द्वारा उनके कार्य की समीक्षा के लिए कमेटी बनाने का विरोध किया है। छात्र राजद के विवि अध्यक्ष दिलीप कुमार ने कहा कि प्राचार्य संजय चौधरी को पांच वर्ष के लिए पद पर बैठाने की साजिश की जा रही है। दिलीप कुमार ने डॉ. चौधरी के मुरारका कॉलेज, एसएसवी कॉलेज और टीएनबी कॉलेज में किए गए कार्यों में अनियमितता का आरोप लगा और इन मामलों की जांच को आधार बनाकर उन्हें हटाने की मांग की है। साथ ही कहा है कि इसके विरोध में रविवार को कुलपति और रजिस्ट्रार के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा।



















