भागलपुर। जिले में 15 नवम्बर से धान की खरीद शुरू हो जाएगी। डीएम सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्ट की बैठक धान की खरीद करने के लिए 92 समितियों का चयन कर लिया गया है। इसमें नौ व्यापार मंडल भी शामिल है। सोमवार से धान की खरीद के लिए दी भागलपुर सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक पैक्स और व्यापार मंडल को कैश क्रेडिट देना शुरू कर देगा।
विभाग द्वारा अभी तक धान खरीद का लक्ष्य जिले को नहीं मिला है। एक-दो दिन में लक्ष्य मिलने की उम्मीद है। जिला सहकारिता पदाधिकारी सह दी भागलपुर सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक मो. अमजद हयात बर्क ने बताया कि लक्ष्य नहीं मिलने के बावजूद 15 नवम्बर से धान की खरीद शुरू कर दी जाएगी। धान की खरीद करने के लिए तैयारी पूरी कर ली गयी है। सोमवार से चयनित पैक्स और व्यापार मंडल को कैश क्रेडिट दिया जाएगा। तत्काल एक लॉट (433 क्विंटल) धान का कैश क्रेडिट दिया जाएगा। विभाग से लक्ष्य मिलने के बाद सभी पैक्स और व्यापार मंडलों का लक्ष्य निर्धारित किया जाएगा। शुरू में लक्ष्य का 20 प्रतिशत कैश क्रेडिट समितियों को दिया जाएगा। उतनी राशि की खरीद करने के ब…



















