प्रेम लगन (Prem-Lagan) – Angika Movie

Film Name – Prem Lagan

Star cast – Aajit Anand, Mohan Rathod,Jay Singh Etc.

Producer –Rajesh Kumar Gupta

Director – Nitesh Singh Nirmal

Music director – Lovely Sharma, Govind Ojha

Song lyrics – R r Pankaj, Nitesh Nirmal, Govind Ojha.

https://www.youtube.com/watch?v=Cf2Qy42huS8

Film writer – Nitesh Singh Nirmal

Banner – Rock Film Production

Company/Label – Wave Music

Copyrights – Vee Gee Audio 

Digital Managed by – Lokdhun

Read more about प्रेम लगन (Prem-Lagan) – Angika Movie
  • 0

शाहकुंड में दो हजार की आबादी को नहीं मिल रहा नल का जल, मिनी जलापूर्ति योजना से सप्लाई बंद;

शाहकुंड। प्रखंड की कसवा खेरही पंचायत जो चारों तरफ से पहाड़ी एरिया से घिरा हुआ है। इसी पंचायत में प्रखंड कार्यालय के सभी आफिस भी संचालित होते हैं। फिर भी यहां लोगों को पेयजल संकट की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। मुख्यालय से सटे कसवा खेरही पंचायत में गर्मी के दस्तक देते ही पेयजल का संकट गहराने लगा है। जबकि पीएचईडी द्वारा पूर्व से लगाए गए सोलर प्लेट से संचालित होने वाली मिनी जलापूर्ति योजना के तहत ग्रामीण एवं शाहकुंड बजार में सप्लाई दी गई थी।

लेकिन उक्त योजना बीते कई वर्षों से ठप पड़ी हुई है। कसवा खेरही पंचायत के ही वार्ड संख्या-12 में पुरानी खेरही गांव में पीएचईडी द्वारा सोलर प्लेट से संचालित होने वाले मिनी जलापूर्ति योजना के तहत करीब दो हजार आबादी वाले इलाके को पानी की सप्लाई दी जाती थी। दूसरों की प्यास बुझाने वाला अब खुद जीर्णोद्धार की बाट जोह रहा है।

क्या कहते हैैं ग्रामीण

ग्रामीण पीयूष पासवान ने बताया कि उक्त योजना से दर्जनों टोले के लोगों को पेयजल की आपूर्ति की जाती थी, लेकिन रखरखाव नहीं होने के कारण जगह-जगह पाइप टूट चुका है और स्थिति यह…

Read more about शाहकुंड में दो हजार की आबादी को नहीं मिल रहा नल का जल, मिनी जलापूर्ति योजना से सप्लाई बंद;
  • 0

लखीसराय: नल-जल योजना का लोगों को नहीं मिल रहा लाभ, कसबा पंचायत के कई वार्डों में जलापूर्ति ठप;

पीरी बाजार (लखीसराय)। सूर्यगढा प्रखंड के पीरी बाजार क्षेत्र अंतर्गत कसबा पंचायत के वार्ड नंबर सात महादलित टोला में इन दिनों पानी की किल्लत से लोग परेशान हैं। एक ओर जहां नल-जल योजना से जलापूर्ति फिलहाल बंद है वहीं मोहल्ले में लगा सरकारी चापाकल पूर्व में ही दगा दे गया है। महादलित टोला स्थित कुएं का जलस्तर भी दूर चला गया है जो पीने योग्य नहीं है। भीषण गर्मी में लोगों को अपनी प्यास बुझाने के लिए भटकना पड़ रहा है। पशु पालकों को मवेशी की प्यास बुझाने के लिए भी सोचना पड़ रहा है। अपनी समस्याओं से जूझ रहे ग्रामीणों में इस कारण व्यवस्था के प्रति गुस्सा भी है।

नलजल योजना से फिलहाल बंद है आपूर्ति

इस मुहल्ले में लगी नल जल योजना हाथी का दांत साबित हो रही है। नल जल योजना में लगे मोटर में खराबी के कारण फिलहाल जलापूर्ति बंद है। खराब मोटर को तीन बार ठीक कराया जा चुका है। उसके दिन बाद ही दोबारा जल जाता है। ऐसे में अब वहां नया मोटर लगाने की दरकार है।

सरकारी हैंडपंप भी है कई वर्षों से खराब ,नलजल योजना से फिलहाल बंद है ;

इस मुहल्ले में लगी नल जल योजना हाथी…

Read more about लखीसराय: नल-जल योजना का लोगों को नहीं मिल रहा लाभ, कसबा पंचायत के कई वार्डों में जलापूर्ति ठप;
  • 0

कांवरिया पथ से प्रशासन ने शुरू किया अतिक्रमण हटाओ अभियान;

विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला आयोजित होने की संभावना को देखते हुए स्थानीय पुलिस और प्रशासन बुधवार को कच्चा कांवरिया पथ से अतिक्रमण हटाए जाने का कार्य प्रारंभ कर दिया है। इसके पूर्व प्रशासन द्वारा चार मई को माइकिंग कराकर अतिक्रमण हटाने हेतु अतिक्रमणकारियों को सूचना दी गई थी। बावजूद अतिक्रमण कारियों पर इसका कोई असर नहीं हुआ।

बुधवार को जिला से पुलिस बल, महिला पुलिस मंगाए जाने के बाद सीओ शम्भू शरण राय, बीडीओ मनोज कुमार मुर्मू, थानाध्यक्ष लाल बहादुर, एमओ डॉ. संजीव कुमार ने अपनी उपस्थिति में सड़क के दोनों ओर 70-70 फीट अतिक्रमित जगह को खाली कराया। सीओ ने बताया कि पथ के आरंभिक छोर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई जो पहले दिन पहले कठपुलवा तक अतिक्रमण मुक्त कराया गया। पुलिस बल उपलब्ध होने पर आगे भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रहेगी। अतिक्रमण मुक्त कराए गए जगहों पर नजर रखी जाएगी। इधर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू होते हीं कई अतिक्रमण कारियों द्वारा दो घंटे का समय प्रशासन से मांगते रहे। लेकिन प्रशासन द्वारा कोई मोहलत नहीं दी गई। यहां तक कि एक निवर्तमान महिला पार्ष…

Read more about कांवरिया पथ से प्रशासन ने शुरू किया अतिक्रमण हटाओ अभियान;
  • 0

शहर में जाम हटाने को आज से 15 तक चलेगा अभियान;

शहरी क्षेत्र में जाम हटाने के लिए आज से 15 मई तक निरंतर अभियान चलाया जाएगा। इसे लेकर सदर एसडीओ धनंजय कुमार व एएसपी सिटी ने संयुक्त आदेश जारी किया है। एसडीओ ने बताया कि पिछले दिनों शहर में भ्रमण के दौरान विभिन्न चौक-चौराहों पर काफी जाम पाया गया, जिसका मुख्य कारण संबंधित क्षेत्र के आसपास अवैध रूप से किया गया अतिक्रमण है। इन मार्गों के आसपास अतिक्रमण हटाया गया था, लेकिन अतिक्रमणकारियों द्वारा दोबारा स्थल पर कब्जा कर लिया गया है। ऐसे में निर्णय लिया गया कि निगम के अतिक्रमण शाखा प्रभारी के नेतृत्व में 12 से 15 मई तक शहर से अतिक्रमण हटाया जाएगा। साथ ही अतिक्रमणकारियों से नियमानुसार पेनाल्टी की वसूली भी की जाएगी। पूरी अभियान के वरीय पदाधिकारी नगर प्रबंधक को बनाया गया है। एसडीओ ने मोजाहिदपुर, तिलकामांझी, कोतवाली व जोगसर थानेदार को अतिक्रमणकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को भी कहा है।

Read more about शहर में जाम हटाने को आज से 15 तक चलेगा अभियान;
  • 0

कहलगांव बाराहाट रोड में लगी रही घंटों भीषण जाम;

कहलगांव शहर में  कहलगांव बाराहाट रोड किनारे लगने वाली सप्ताहिक हाट की वजह से बुधवार को लोगों  घंटों जाम में फंसे रहे। ऐसे में जाम का सिलसिला सुबह नौ बजे के बाद से ही शुरू हो गया था जो शाम में सात बजे तक बरकरार रहा।

 बुधवार को और शनिवार को दो  दिन सप्ताहिक हाट लगती है। सब्जी समेत अन्य  सामानों की बिक्री के लिए हाट के अंदर से ज्यादा  रोड पर ही दुकानें सज जाती हैं। वहीं दूसरी ओर  सड़क छर्री और बालू रहकर अतिक्रमण करने की वजह से जाम की नौबत खड़ी हो जा रही है।

 मालूम हो कि शहर में बुधवार और शनिवार लगने वाली सप्ताहिक हाट के दिन उक्त मार्गों से भारी वाहनों का प्रवेश पूर्व में वर्जित था। गांगुली पार्क चौक तथा बजरंगबली चौक के पास पुलिस की प्रतिनियुक्ति कर भारी वाहनों को रोका जाता था। हालिया दिनों में पुलिस की प्रतिनियुक्ति हटा दी गई है ऐसे में हाट में अतिक्रमण और भारी वाहनों के प्रवेश की वजह से भीषण जाम लग जाता है।

इस संदर्भ में एसडीओ मधुकांत ने बताया कि हाट के दिन भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित करा दिया जाएगा। अंचल अधिका…

Read more about कहलगांव बाराहाट रोड में लगी रही घंटों भीषण जाम;
  • 0

भागलपुर समेत 24 जिलों में खनन विभाग का होगा अपना दफ्तर;

भागलपुर समेत 24 जिलों में खनन विभाग का जल्द ही अपना दफ्तर होगा। अभी इन जिलों में किराये के मकान में जिला और अंचल कार्यालय चल रहा है। इसे लेकर खनन विभाग के निदेशक गोपाल मीणा ने संबंधित जिलों को पत्र भेज दफ्तर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। निदेशक ने कहा है कि समाहरणालय व वर्तमान में संचालित खनन विभाग के बीच की दूरी अधिक रहने से समाहर्ता नजर नहीं रख पा रहे हैं। भागलपुर में अभी विभाग जिला परिषद के अधीन वाले जर्जर भवन में चल रहा है। इसके लिए प्रतिमाह विभाग द्वारा जिला परिषद को 10 हजार रुपये किराया भी दिया जाता है। भागलपुर राजस्व मामले में अव्वल है। बीते वित्तीय वर्ष में विभागीय लक्ष्य से काफी ज्यादा राजस्व की वसूली कर रिकॉर्ड भी बनाया गया था।बताया जाता है कि डीएम ने निदेशक के पत्र के आलोक में सामान्य शाखा को व्यवस्था देखने को कहा है। सामान्य शाखा समाहरणालय में तीन कमरे के खाली भवन की तलाश में है, ताकि उसमें खनन विभाग को शिफ्ट किया जा सके। साथ ही समाहरणालय परिसर के आसपास वैसी खाली जमीन भी ढूंढ़ी जा रही है। जहां मकान बनाया जा सके। जमीन की तलाश पूरी होने के बाद विभाग से भवन …

Read more about भागलपुर समेत 24 जिलों में खनन विभाग का होगा अपना दफ्तर;
  • 0

अकबरनगर सहित कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप, लोग परेशान;

एक तरफ जहां भीषण गर्मी से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं दूसरी तरफ मंगलवार को दोपहर से अकबरनगर में तीन घंटे से अधिक बिजली गुल रहने के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। बिजली कटौती के कारण अकबरनगर, खेरैहिया, इंग्लिश चिचरौंन, रशिदपुर, आलमगीरपुर, सिमराहा, श्रीरामपुर कोठी सहित विभिन्न इलाकों के लोग दिनभर हलकान रहे। मंगलवार को सुबह 11 बजे बिजली चले जाने के बाद 3 बजे तक आंख मिचौली कर वापस लौटी। उपभोक्ताओं का कहना है कि शाम के समय में भी बिजली की कटौती से परेशानी हो रही है। बिजली कटौती ने दिनचर्या ही बिगाड़ कर रख दी।

Read more about अकबरनगर सहित कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप, लोग परेशान;
  • 0

एसडी कॉलेज गौरीपुर में 11वीं की वार्षिक परीक्षा 14 से;

बिहपुर, संवाद सूत्र। प्रखंड के सत्यदेव महाविद्यालय गौरीपुर में 11वीं की वार्षिक परीक्षा (विज्ञान एवं कला)14 मई से18 मई तक होगी। प्राचार्य विनोद कुमार झा ने बताया कि इस वार्षिक परीक्षा में सभी छात्र-छात्राओं को शामिल होना अनिवार्य है। सभी परीक्षार्थी अपने परिचय पत्र के साथ परीक्षा में शामिल होंगे, जो परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं होंगे। वे 12वीं कक्षा में प्रोन्नत नहीं होंगे।

Read more about एसडी कॉलेज गौरीपुर में 11वीं की वार्षिक परीक्षा 14 से;
  • 0

एमजीआर रेल ट्रैक जाम, 12 घंटे से रेल ट्रैक जाम रहा;

कहलगांव एनटीपीसी के एमजीआर कुशापुर रेलवे पुल के निकट रेल ट्रैक पर स्थाई नौकरी और रोजगार की मांग को लेकर एनटीपीसी एंप्लॉयज यूनियन (एटक) के बैनर तले भू विस्थापितों ने मंगलवार सुबह 9:00 बजे से एमजीआर रेल ट्रैक पर धरना प्रदर्शन कर रेल चक्का को जाम कर दिया है। कहलगांव अंचल अधिकारी राम अवतार यादव, कहलगांव थाना और एनटीपीसी थाना की पुलिस के साथ पहुंच कर भू विस्थापितों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। भू विस्थापित का कहना था कि एनटीपीसी के द्वारा जमीन अधिग्रहण के वक्त आश्वस्त किया गया था कि प्रत्येक घर के भू विस्थापितों को एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी। अब तक चंद लोगों को नौकरी व रोजगार दिया जा सका। भू विस्थापित होने की वजह से रोजगार छिन गया। रात्रि 9:00 बजे तक रेल ट्रैक पर भू विस्थापित जमे हुए थे। एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा भू-विस्थापित को नौकरी नहीं देंगे तो आन्दोलन जारी रहेगा। अंततः स्थानीय प्रशासन की पहल पर रात्रि 9:00 बजे बुधवार को एनटीपीसी प्रबंधन तथा स्थानीय प्रशासन और भू विस्थापितों के बीच वार्ता कर समाधान करने के आश्वासन पर जाम तोड़ा गया। भू-विस्थापित राजदेव पाल,अमीत…

Read more about एमजीआर रेल ट्रैक जाम, 12 घंटे से रेल ट्रैक जाम रहा;
  • 0

पुलिस प्रशासन के खिलाफ 14 मई को धरना;

कहलगांव, जबरदस्ती घर तोड़ने को लेकर दिए गए आवेदन पर कार्रवाई नहीं करने को लेकर कहलगांव थाना तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के खिलाफ 14 मई को कहलगांव थाना के सामने सदानंदपुर पंचायत की औरंगाबाद गांव की जदयू महिला जिला उपाध्यक्ष कल्पना देवी धरना देगी। कहलगांव जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोहर कुमार ने जानकारी देते बताया कि थाना अध्यक्ष कहलगांव के द्वारा 9 मई को दिए गए आवेदन पर कोई त्वरित करवाई नहीं करने के कारण कल्पना देवी के आधा पक्का मकान उपद्रवी के द्वारा तोड़ दिया गया। इसी के खिलाफ थाना अध्यक्ष कहलगांव और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी का अभिलंब हटाने के लिए कहलगांव जदयू परिवार दिनांक 14 मई शनिवार को थाना परिसर के बाहर धरना देगी।

Read more about पुलिस प्रशासन के खिलाफ 14 मई को धरना;
  • 0

संस्था द्वारा विद्यालय में छात्राओ को स्वास्थ्य जानकारी व प्रशिक्षण;

घोघा। महिलाओं की समस्या को केंद्रित कर धरोहर समाजिक संस्था द्वारा विभिन्न स्कूलों व ग्रामीण इलाकाई क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम मे सोमवार को धरोहर समाजिक संस्था की अध्यक्षा रीना वर्मा व डॉक्टरों की टीम संत उच्च विद्यालय घोघा पहुंची और छात्राओं को प्रशिक्षण देते हुए माहवारी के दौरारान सेनेटरी पैड के प्रयोग व अन्य संबंधित आवश्यक जानकारी दी। मौके पर संस्था के दिगदर्शक डॉ. अजय चौधरी, सचिव अशोक श्रीवास्तव सहित स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक व शिक्षिका उपस्थित रहे।

Read more about संस्था द्वारा विद्यालय में छात्राओ को स्वास्थ्य जानकारी व प्रशिक्षण;
  • 0

अप्रैल माह के अनाज का वितरण अब 15 मई तक;

भागलपुर। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अप्रैल माह के अनाज का वितरण अब 15 मई तक किया जाएगा। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी विनोद कुमार तिवारी ने डीएम को पत्र भेजकर अवधि विस्तार की जानकारी दी है। पहले 30 अप्रैल से नौ मई तक वितरण अवधि का विस्तार किया गया था। जिला आपूर्ति पदाधिकारी अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में 83 प्रतिशत से अधिक अनाज का वितरण हो चुका है। अवधि विस्तार की जानकारी जनवितरण प्रणाली के विक्रेताओं को दे दी गयी है।

Read more about अप्रैल माह के अनाज का वितरण अब 15 मई तक;
  • 0

पांच डाकघरों में बीमा कैंप 16 से;

भागलपुर। डाक जीवन बीमा को लेकर शहर के पांच डाकघरों में बीमा कैंप लगाया जायेगा। कैंप में ग्राहकों को बीमा संबंधी जानकारी देते हुए उनसे बीमा कराने का आग्रह किया जायेगा। डाक अधीक्षक आरपी प्रसाद ने बताया कि प्रधान डाकघर, सिटी डाकघर, मिरजानहाट, चंपानगर, नाथनगर डाकघर में 16 मई से स्पेशल बीमा कैंप लगाया जायेगा। यह अभियान एक सप्ताह तक चलेगा।

Read more about पांच डाकघरों में बीमा कैंप 16 से;
  • 0

बरारी पुल घाट पर रिवर फ्रंट डेवलपमेंट का काम फिर से शुरू;

भागलपुर, वरीय संवाददाता। बरारी पुल घाट पर रिवर फ्रंट डेवलपमेंट का काम फिर से शुरू हो गया है। लगभग 15 दिन पहले डीएफओ ने साइट पर जाकर काम बंद करा दिया था। क्योंकि यह डाल्फिन सेंचुरी का हिस्सा है और वहां काम करने के लिए वन विभाग से एनओसी नहीं लिया गया था। डीएफओ ने मौके पर से दो ट्रैक्टर को जब्त भी किया था। इसके बाद से स्मार्ट सिटी कंपनी के अधिकारी लगातार वन विभाग के अधिकारियों के संपर्क में थे।

स्मार्ट सिटी कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि डीएफओ की सहमति से ही वहां फिर से काम शुरू किया गया है। उन्हें पूरे प्रोजेक्ट की जानकारी दी गई है और उनसे सहमति मिलने के बाद ही काम शुरू किया गया है। बताया गया है कि अगले 10-15 दिनों में वन विभाग के पटना कार्यालय से भी एनओसी का पत्र मिल जाने की संभावना है। इधर जोगसर रिक्रिएशनल डेवलपमेंट योजना के लिए भी वन विभाग से एनओसी की जरूरत है। इसके लिए भी वन विभाग को स्मार्ट सिटी कंपनी की ओर से पत्र दिया गया है। हालांकि यहां काम चल रहा है, लेकिन एनओसी नहीं मिला तो आगे काम रुक सकता है।

स्मार्ट सिटी योजना से काजवलीचक में बड़े नाला का …

Read more about बरारी पुल घाट पर रिवर फ्रंट डेवलपमेंट का काम फिर से शुरू;
  • 0

भागलपुर से साहेबगंज के लिए खुली बस;

भागलपुर। वर्षों बाद भागलपुर से साहेबगंज के लिए बस तिलकामांझी डिपो से खुली। कुछ दिन पहले ही इस बस को परमिट मिली थी। यह बस लगभग ढाई बजे खुली और सुल्तानगंज, असरगंज, तारापुर, संग्रामपुर, बेलहर होते हुए साहेबगंज पहुंची। क्षेत्रीय प्रबंधक संचालन रामनारायण दूबे ने बताया कि भागलपुर से साहेबगंज तीन घंटे का सफर है। रात में यह गाड़ी साहेबगंज में रुक जायेगी। फिर मंगलवार सुबह बस वहां से भागलपुर के लिए खुलेगी। उन्होंने बताया कि दस वर्ष से अधिक समय के बाद इस रूट में निगम की बस चल रही है।

Read more about भागलपुर से साहेबगंज के लिए खुली बस;
  • 0

महायज्ञ को लेकर निकली गयी कलश शोभायात्रा;

प्रखंडक्षेत्र के भुवालपुर पंचायत के फतेहपुर ग्राम में नौ दिवसीय श्री श्री 108 लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर रविवार सुबह भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इसमें कुल 1100 महिला श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा में महिला श्रद्धालु सुल्तानगंज तक पदयात्रा करते हुए गयी। वहां उत्तरवाहिनी गंगा तट पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जल भरा गया। फिर कलश यात्रा वापस यज्ञ स्थल तक आई, जाहां कलश के जल को रखा गया। इसके बाद यज्ञ का विधिवत उद्घाटन जिप सदस्य धनंजय मंडल, भुवालपुर मुखिया प्रतिनिधि नरेंद्र कुमार आदि ने किया। यज्ञ के उपलक्ष्य पर सोमवार से फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत भी होगी। पहले दिन का उद्घाटन मैच घोघा के पन्नूचक बनाम बांका के कूर्माडीह के बीच होगी।

Read more about महायज्ञ को लेकर निकली गयी कलश शोभायात्रा;
  • 0

बिहपुर में एमएलसी का सम्मान समारोह आज;

बिहपुर । संवाद सूत्र : सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन कर बिहपुर डाकबंगला परिसर में नवनिर्वाचित विधान पार्षद विजय कुमार सिंह को सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी देते मुखिया संघ अध्यक्ष मनोज कुमार लाल, प्रमुख प्रतिनिधि श्रीहरि एवं शमीम उर्फ मुन्ना ने बताया सम्मान समारोह में जिला परिषद सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य की उपस्थिति रहेगी । कार्यक्रम दिन के 11बजे से शुरू होगा।

Read more about बिहपुर में एमएलसी का सम्मान समारोह आज;
  • 0

अनाज वितरण का आज अंतिम दिन;

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत अनाज वितरण की अंतिम तिथि नौ मई है। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने 30 अप्रैल से नौ मई तक वितरण अवधि का विस्तार किया था। जिला आपूर्ति पदाधिकारी अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में 83 प्रतिशत अनाज का वितरण हुआ है। नौ मई के बाद विभाग के वितरण अवधि विस्तार करने की संभावना है। जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं को अनाज वितरण में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है।

Read more about अनाज वितरण का आज अंतिम दिन;
  • 0

अकबरनगर स्टेशन पर चार में से तीन चापानल खराब;

रेलवे भले ही स्टेशन को चकाचक और सौंदर्य बनाने का दावा करता हो, लेकिन अकबरनगर स्टेशन पर सुविधा के नाम पर कुछ नहीं है। स्टेशन पर पानी पीने के लिए चार चापानल हैं, लेकिन तीन खराब हैं। जो एक चापानल ठीक है, उससे साफ पानी नहीं निकल रहा। मजबूरन यात्रियों को प्यास बुझाने के लिए दूषित पानी पीना पड़ रहा है। अकबरनगर स्टेशन की आय की बात करें तो रोजना 30 से 35 हजार की टिकट की बिक्री होती है पर सुविधाएं नदारद हैं।

स्टेशन पर शौचालय से लेकर पानी तक की व्यवस्था नहीं है। यात्रियों को पीने के लिए स्वच्छ पानी नसीब नहीं है। रेल विभाग के पीडब्ल्यू ने अकबरनगर स्टेशन में तीन साल पूर्व बोरिंग व नल लगाया, लेकिन बोरिंग से अभी भी गंदा पानी निकल रहा है। बोरिंग को समय पर नहीं चलाने के कारण पानी साफ नहीं हो पाया। स्टेशन के दो नंबर प्लेटफॉर्म पर बने शौचालय की स्थिति बद से बदतर हो गई है। स्टेशन पर यात्रियों को रात में रुकने के लिए सोचना पड़ता है। अकबरनगर स्टेशन ट्रेन पकड़ने के लिए किरणपुर, अमरपुर, शाहकुण्ड, तिलकपुर, मकनपुर, रन्नूचक, इंग्लिश चिंचरौन, खेरैहिया, भवनाथपुर, पचरुखी सहित दर्जनों गांवों क…

Read more about अकबरनगर स्टेशन पर चार में से तीन चापानल खराब;
  • 0

स्वास्थ्य शिविर में हुआ 30 मरीजों का जांच-इलाज;

अम्मा जी सेवा केंद्र की ओर से रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन केंद्र परिसर में किया गया। इस मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने 30 मरीजों के इलाज के साथ शुगर व ब्लड प्रेशर की जांच की। इस मौके पर डॉ. मो. जिया अहमद ने बताया कि शिविर में मौजूद ज्यादातर मरीजों का ब्लड शुगर व शुगर बढ़ा पाया गया। इसके अलावा मौसम के उतार-चढ़ाव के दौर में मरीजों में बदन दर्द, सर्दी-जुकाम, खांसी आदि की शिकायत मिली। इस मौके पर केंद्र के सचिव जयप्रकाश यादव, सैय्यद जीजाह हुसैन, दुलला खान, बादशाह खान, मो. रहीम आदि की मौजूदगी रही।

Read more about स्वास्थ्य शिविर में हुआ 30 मरीजों का जांच-इलाज;
  • 0