छात्रों को फॉर्म भरने से रोका तो पहुंचे विवि;

तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के पीजी ग्रामीण अर्थशास्त्र एवं सहकारी प्रबंधन विभाग के सेमेस्टर थर्ड (2018-20) के करीब दर्जनभर छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय में प्रति कुलपति से मिलने पहुंचे। छात्रों ने बताया कि उन्हें पीजी सेमेस्टर थर्ड में प्रमोटेड कर दिया गया था लेकिन सेमेस्टर फोर में उन्हें सेमिनार, असाइनमेंट, सर्वेक्षण का विषय एवं इंटरनल परीक्षा से वंचित कर दिया जा रहा है। छात्रों ने बताया कि इसके अभाव में उन्हें सेमेस्टर चार का परीक्षा फॉर्म भरने नहीं दिया जाएगा।

छात्रों ने बताया कि प्रमोटेड लगे छात्रों का सेमेस्टर 2 का रिजल्ट अभी तक नहीं आया है। विश्वविद्यालय पहुंचे छात्रों में से विवेक कुमार, सविता कुमारी, जूही कुमारी, प्रियंका, ब्यूटी, वंदना, नुसरत, निर्मल एवं अन्य शामिल थे। छात्रों ने कहा कि विभागाध्यक्ष के पास जब आवेदन दिया तो उन्होंने कहा कि कुलपति या प्रतिकुलपति से लिखवा कर लाओ। वहीं छात्रों ने कहा कि जब प्रतिकुलपति से मिलने पहुंचे तो उन्होंने मिलने से इनकार कर दिया है। इधर प्रतिकुलपति ने परीक्षा नियंत्रक को बुलाकर मामले की जानकारी ली। साथ ही विभागाध…

Read more about छात्रों को फॉर्म भरने से रोका तो पहुंचे विवि;
  • 0

भीषण जाम में फंसे रहे स्कूली बच्चे, अभिभावक चिंतित;

भीषण तपिश के साथ बच्चों को जाम का दोहरा मार झेलना पड़ रहा है। बुधवार को रानी तालाब से लेकर जीरो माईल चौक तक भीषण जाम लगा था। जिसके कारण बच्चों को घर पहुंचने में तीन घंटे का समय लग गया। इस दौरान बच्चे प्यास से भी परेशान थे। कई अभिभावकों ने दुकान से खरीदकर बच्चों को पानी पिलाया।

अभिभावक आभा देवी ने बताया कि स्कूल में दस बजे छुट्टी हुई, लेकिन जाम के कारण वैन हवाई अड्डा के पास 12 बजे पहुंची। इस दौरान बच्चे पसीना से नहा चुके थे। आदमपुर में रहने वाले रमेश चंद्र ने बताया कि उनका लड़का माउंट असीसि में पढ़ता है, जो छुट्टी के बाद दूसरी बस से घर आता है। जाम के कारण वह 1:15 बजे घर पहुंचा। इस दौरान स्कूल ऑफिस का फोन नंबर बंद रहा। इस कारण बच्चों की बस की जानकारी नहीं मिल रही थी। एक और अभिभावक ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से जब भी स्कूल ऑफिस में फोन करते हैं तो फोन या तो नहीं उठता है या फिर बंद मिलता है। स्कूल प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए।

उधर बुधवार को विक्रमशिला पुल पर भी जाम लगा था। जाम के कारण यात्रियों को लगभग एक घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल पुल क…

Read more about भीषण जाम में फंसे रहे स्कूली बच्चे, अभिभावक चिंतित;
  • 0

बीएड और शिक्षा शास्त्री की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू;

बीएड और शिक्षा शास्त्री की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू हो गया है। इस बार भी प्रवेश परीक्षा एलएनएमयू लेगा। भागलपुर में होने वाली परीक्षा के लिए नोडल अधिकारी रजिस्ट्रार को बनाया गया है। जानकारी हो कि टीएमबीयू में 14 बीएड कॉलेजों में 1500 सीट हैं। एलएनएमयू द्वारा अधिसूचना में बताया गया कि राज्य के 342 बीएड कॉलेजों की 37350 सीटों पर नामांकन होगा जबकि शिक्षा शास्त्री की 100 सीटों पर दाखिला लिया जाएगा।

टीएमबीयू के नोडल पदाधिकारी डॉ. निरंजन प्रसाद यादव ने बताया कि बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन आवेदन 17 मई तक लिया जाएगा। जबकि विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने की तिथि 18 से 21 मई तक है। एडमिट कार्ड नौ जून से ऑनलाइन उपलब्ध होगा और परीक्षा की संभावित तिथि 23 जून है। सामान्य श्रेणी के लिए शुल्क एक हजार रुपये, ईडब्ल्यूएस, महिला, बीसी और ईबीसी के लिए 750 रुपये और एससी-एसटी के लिए 500 रुपये रखा गया है। शुल्क भी ऑनलाइन जमा लिया जाएगा।

Read more about बीएड और शिक्षा शास्त्री की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू;
  • 0

योग प्रतियोगिता में कुमार शिवम, शिल्पी प्रिया पहले स्थान पर;

भागलपुर। टीएनबी कॉलेज में आयोजित अंतर विभागीय योग प्रतियोगिता में बीसीए के छात्र कुमार शिवम पहले स्थान पर रहे। देवब्रत कुमार दूसरे और सुनील कुमार सिंह तीसरे स्थान पर रहे। जबकि लड़कियों में शिल्पी प्रिया पहले, स्वीटी कुमारी दूसरे स्थान पर रही। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन पीटीआई डॉ. उमेश कुमार पासवान ने किया।

Read more about योग प्रतियोगिता में कुमार शिवम, शिल्पी प्रिया पहले स्थान पर;
  • 0

इस बार भागलपुर से 500 क्विंटल जर्दालू आम होगा निर्यात;

भागलपुर से इस बार 500 क्विंटल जर्दालू आम का निर्यात किया जाएगा। यह भरोसा जर्दालू आम उत्पादक किसानों ने डीएम को दिलाया। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) की मंगलवार को हुई कार्यशाला में जर्दालू आम के उत्पादन और उसके निर्यात को लेकर डीएम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में डीएम सुब्रत कुमार सेन ने कहा कि जीआई टैग मिलने के बाद अब भागलपुर का मशहूर जर्दालू आम का निर्यात विदेशों में केंद्र सरकार के सहयोग से होने लगा है। पिछले साल यहां के जर्दालू का स्वाद लंदनवासियों ने चखा था। ऐसे में जर्दालू आम के उत्पादक किसानों को अब निर्यातक बनना चाहिए। डीएम ने आत्मा के पदाधिकारियों को कहा कि वे निर्यातकों से संपर्क कर इन किसानों से ऑनलाइन मीटिंग कराएं। ताकि ये पूरी प्रक्रिया से अवगत हो सकें। जर्दालू आम के बाजार व मांग की जानकारी मिलने पर किसान समय रहते इसकी तैयारी कर सकेंगे।

बैठक में डीएओ केके झा ने बताया कि इस बार कम से कम 100 जर्दालू आम उत्पादक किसानों का एपीईडीए के फार्म रजिस्ट्रेशन एप पर निबंधन का लक्ष्य मिला है। अब तक 27 किसानों ने इस एप पर रजिस्ट्रेशन कराया है। …

Read more about इस बार भागलपुर से 500 क्विंटल जर्दालू आम होगा निर्यात;
  • 0

23 वार्डों में बनेगा प्याऊ, 2.53 करोड़ होगा खर्ज;

निगम क्षेत्र के 23 वार्डों में 11-11 लाख की लागत से प्याऊ का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए मंगलवार को लॉटरी से संवेदकों का चयन किया गया।

मंगलवार को निगम में कार्यपालक अभियंता अमलेंदू कुमार सुमन की देखरेख में 23 वार्डों के लिए 23 ग्रुप की लॉटरी निकाली गयी। इस मौके पर सभी ग्रुप के संवेदक मौजूद थे। 23 वार्डों में वार्ड 11, 15, 21, 22, 1, 23, 20, 30, 24, 26, 37, 36, 6, 7, 4, 3, 2 आदि शामिल है, जहां प्याऊ का निर्माण कराया जाएगा। निगम के योजना शाखा प्रभारी मोहम्मद रेहान अहमद ने बताया कि 23 वार्डों के लिए 23 ग्रुप की लॉटरी निकाली गयी। संवेदकों को कार्य का आवंटन किया गया है। अब सभी को वर्क ऑर्डर दिया जाएगा। इसके बाद काम शुरू होगा। एक प्याऊ का निर्माण लगभग 11 लाख (कुल 2.53 करोड़) की लागत से किया जायेगा। प्याऊ निर्माण के बाद कुछ मीटर तक पाइप का कनेक्शन कर नल भी लगाया जाएगा। ताकि सभी लोगों को पानी उपलब्ध हो सके। उन्होंने बताया कि जो वार्ड बचे हुए हैं उनका एकल टेंडर निकाला जाएगा। ताकि सभी वार्डों में पानी की समस्या दूर हो सके।

Read more about 23 वार्डों में बनेगा प्याऊ, 2.53 करोड़ होगा खर्ज;
  • 0

किसी भी सूरत में पराली ना जलाएं: सांसद;

भागलपुर,सांसद अजय मंडल ने किसानों से कहा कि किसान भाई किसी भी सूरत में पराली न जलाएं। पराली जलाने से मिट्टी की पोषक तत्व में कमी आती है। इससे उत्पादन पर बुरा असर पड़ता है। साथ ही पर्यावरण भी प्रदूषित होता है। वहीं नाथनगर के विधायक अली अशरफ सिद्दीकी ने कहा कि खेती में घाटे को कम करने के लिए किसान उपयुक्त कृषि यंत्रों की मदद से मौसम अनुकूल खेती करें। इससे कम लागत पर बेहतर उत्पादन होगा और मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी बनी रहेगी। ये बातें मंगलवार को आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र सबौर में आयोजित किसान मेला सह प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए सांसद और विधायक बोल रहे थे।

विधायक ने कहा कि भागलपुर जिले के लिए यह सौभाग्य की बात है कि यहां कृषि विश्वविद्यालय और कृषि विज्ञान केंद्र दोनों संस्थाएं हैं। किसान इसका भरपूर लाभ उठाएं। मेले में विभिन्न प्रकार के पौधे, कृषि व उद्यानिक टूल्स, फल व सब्जियों के प्रसंस्कृत उत्पाद और सुधा के विभिन्न उत्पाद का स्टाल लगाए गए थे। जिसे सांसद, विधायक और किसानों ने देखकर जानकारी ली। इस मेले में जिले के विभिन्न प्रखंडों से करीब च…

Read more about किसी भी सूरत में पराली ना जलाएं: सांसद;
  • 0

बीडीओ ने आवास योजना का निरीक्षण किया;

प्रखंड के सिहपुर पश्चिम पंचायत में मंगलवार को बीडीओ हरिमोहन कुमार ने आवास योजना का निरीक्षण किया। इसमें सर्टिफिकेट केस होने के बावजूद अपूर्ण आवास योजना के लाभुक निर्मला देवी, गायत्री देवी, पुष्पलता देवी, रूपम देवी, शोभा देवी व रिंकु देवी को हिदायत देते हुए जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। पन्द्रह दिन के अंदर काम पूरा नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मौके पर आवास सहायक, ग्रामीण सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Read more about बीडीओ ने आवास योजना का निरीक्षण किया;
  • 0

खेतों को समतल कर 15 फीसदी उत्पादन बढ़ा सकेंगे किसान;

भागलपुर के किसान अब अपने खेतों को समतल कर खेती करेंगे। इस विधि से खेती कर वे न सिर्फ अपनी लागत को कम करेंगे, बल्कि 15 फीसदी तक उत्पादन भी बढ़ा सकेंगे। मौसम अनुकूल खेती योजना के तहत यह प्रयास फिलहाल धान (खरीफ) की खेती के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा किया जा रहा है। इसे अन्य जिलों में बीएयू अपने केवीके के माध्यम से चलायेगा।

बिहार कृषि विश्वविद्यालय भागलपुर में फिलहाल 138 एकड़ खेत में इस तरीके से खेती कराएगा। इसके लिये गोराडीह के पांच गांव लॉगांए, दामुचक, तरछा, गोरड़ा, कासिमपुर को चयनित किया गया है। इसमें एक किसान का अधिकतम एक एकड़ से अधिक खेत नहीं लिये जायेंगे। इस तरह जिले के 150 से अधिक किसानों को इस योजना का लाभ मिलने की उम्मीद है।

हर जगह एक समान पहुंचेगा पानी;

इसमें लेजर लैंड लेवर मशीन द्वारा खेतों को समतल किया जायेगा। इसमें ऊबड़ खाबड़ खेत बराबर हो जाता है। यह इस ढंग से बराबर हो जायेगा कि इसमें हर जगह एक समान पानी रहेगा। पोषक तत्व हर जगह बराबर मात्रा में पहुंचेंगे और एक समान फसल होगी। फसल का जमाव और परिपक्वता एक समान होगी। इसमें 20 से 22 फी…

Read more about खेतों को समतल कर 15 फीसदी उत्पादन बढ़ा सकेंगे किसान;
  • 0

इंग्लिश फरका से कहलगांव तक 15 घंटे तक जाम;

एनएच 80 पर लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी लगभग 15 घंटे का महाजाम लगा रहा। इसको लेकर आम लोगों को खास कर छोटे वाहन चालकों को इस गर्मी व धूप में काफी परेशानी हुई। प्रचंड धूप में घंटों जाम में लोग वाहन के साथ फंसे रहे। जाम का यह आलम था कि पैदल चलने के लिए भी सड़क के किनारे उतरना पड़ रहा था। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चो को हुई। जाम में फंसे स्कूली बच्चों की स्कूल छूट गई। साथ ही जाम में फंसे होने के कारण बच्चों को अपने घर लौटने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। हालांकि कहलगांव क्षेत्र में करीब 11:30  बजे तक जाम की स्थिति रही, लेकिन घोघा, त्रिमुहान आदि में  3:00 बजे के बाद ही गाड़ी सरकना शुरू हुई।

ओवरलोड वाहनों के खराब होने से लगता है जाम:

जर्जर एनएच 80 पर चल रहे ओवरलोड भारी वाहनों तथा ट्रकों के खराब होने की वजह से  जाम लगता है। सोमवार देर रात  इंग्लिश फरका के पास ट्रक का गुल्ला टूट जाने की वजह से  महाजाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। गुल्ला बीच सड़क पर टूट जाने के कारण बमुश्किल छोटी गाड़ियों का भी निकलना मुश्किल था।  जर्जर एनएच प…

Read more about इंग्लिश फरका से कहलगांव तक 15 घंटे तक जाम;
  • 0

टीएमबीयू कुलपति पद के लिए सात मई को होगा इंटरेक्शन;

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) को अगले माह नया कुलपति मिल सकता है। स्क्रूटनी के बाद अब इंटरेक्शन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इंटरेक्शन में शामिल होने वाले दावेदारों को ईमेल आ चुका है। वे अपनी-अपनी तैयारी में जुट गए हैं। इस बार 64 से अधिक उम्र वाले को इंटरेक्शन में शामिल नहीं करने की सूचना है। वहीं एक दावेदार ने बताया कि उन्हें सात मई को होने वाले इंटरेक्शन में शामिल होने के लिए राजभवन से ईमेल प्राप्त हो चुका है। इधर इंटरेक्शन के ईमेल आने की सूचना पर टीएमबीयू में खुशी की लहर दिखी। अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक नए कुलपति का इंतजार कर रहे है।

कई विवि के कुलपति व प्राध्यापक शामिल:इंटरेक्शन में टीएमबीयू सहित बिहार और यूपी के कई विवि के पूर्व प्रभारी कुलपति सहित प्राध्यापकों को ईमेल और कॉल आया है। इसके अलावा कुछ कॉलेज के प्राचार्य, डीन, प्रतिकुलपति भी दावेदारी में शामिल हैं। वहीं ईमेल आने के साथ ही टीएमबीयू को लेकर जानकारी इकट्ठा करने में जुट गए हैं। जानकारी हो कि राजभवन में स्क्रूटनी नौ अप्रैल को हुई थी। बहाली के लिए नवंबर में ही राजभवन ने आवेदन लिया था। प्र…

Read more about टीएमबीयू कुलपति पद के लिए सात मई को होगा इंटरेक्शन;
  • 0

स्नातक पार्ट वन की परीक्षा 26 से, तैयारी पूरी;

भागलपुर, वरीय संवाददाता। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) के 22 परीक्षा केंद्रों पर 26 अप्रैल से स्नातक पार्ट वन की परीक्षा शुरू होगी। परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर विश्वविद्यालय स्तर पर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। टीएमबीयू के प्रतिकुलपति प्रो. रमेश कुमार ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में प्रभारी परीक्षा नियंत्रक डॉ आनंद कुमार झा सहित विश्वविद्यालय अधिकारियों के साथ परीक्षा संचालन और अब तक की गई तैयारी की समीक्षा की। प्रतिकुलपति ने कहा कि परीक्षा के दौरान केंद्रों का लगातार औचक निरीक्षण किया जाएगा। सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षकों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा संचालन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

44 हजार छात्र परीक्षा में होंगे शामिल

सभी परीक्षा केंद्रों को उत्तरपुस्तिका, अटेंडेंस शीट और रोल शीट आदि उपलब्ध करा दिया गया है। इस बार लगभग 44 हजार छात्र स्नातक पार्ट वन की परीक्षा में शामिल होंगे। जिनमें रेगुलर परीक्षार्थियों की संख्या 36 हजार के करीब है। जबकि करीब आठ हजार पूर्ववर्ती छात्र परीक्षा में शामिल होंगे।…

Read more about स्नातक पार्ट वन की परीक्षा 26 से, तैयारी पूरी;
  • 0

पीजी वाणिज्य में 25 से होगा साक्षात्कार;

रिसर्च मेथोडोलॉजी कोर्स में नामांकन के लिए साक्षात्कार का आयोजन पीजी वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रशासन विभाग में 25 अप्रैल से आयोजित होगा। जो 27 अप्रैल तक चलेगा। इसकी जानकारी विभागाध्यक्ष ने दी। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार की प्रक्रिया सुबह नौ बजे से शुरू होगी।

Read more about पीजी वाणिज्य में 25 से होगा साक्षात्कार;
  • 0

ट्रिपल आईटी अगले माह से ऑफलाइन कक्षा की तैयारी में;

भागलपुर ट्रिपल आईटी में अगले माह से ऑफलाइन कक्षा शुरू करने की योजना है। इसे लेकर सेकेंड सेमेस्टर के छात्रों और उनके अभिभावकों से फीडबैक मांगा गया है। 25 से 28 अप्रैल तक फीडबैक आने के बाद कॉलेज प्रशासन ऑफलाइन कक्षा शुरू करने की योजना बनाएगा। अगर ऐसा होता है तो पहले बैच के 250 छात्रों के लिए कॉलेज खुलेगा। इसके बाद धीरे-धीरे दूसरे बैच के छात्रों को मौका दिया जाएगा। पिछले माह भी भागलपुर ट्रिपल आईटी ने कॉलेज खोलने को लेकर छात्रों और उनके अभिभावकों से फीडबैक लिया गया था। इसमें 80 प्रतिशत रिजल्ट नकारात्मक रहा। इस वजह से ऑनलाइन ही कक्षा और परीक्षा का आयोजन ट्रिपल आईटी में हो रहा है।

ट्रिपल आईटी के निदेशक प्रो. अरविंद चौबे ने कहा कि हर जगह ऑफलाइन कक्षा शुरू हो गई है। इसके लिए छात्र और अभिभावकों से फीडबैक मंगवाया गया है। फीडबैक आने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। उम्मीद है कि इस बार छात्रों और अभिभावकों का सकारात्मक जवाब आएगा। कोरोना संक्रमण की स्थिति काफी थमी हुई है। हर जगह ऑफलाइन कक्षा और परीक्षा का आयोजन हो रहा है। जानकारी हो कि भागलपुर में 2020 मार्च माह में कोरोना की …

Read more about ट्रिपल आईटी अगले माह से ऑफलाइन कक्षा की तैयारी में;
  • 0

चैंबर कार्यालय में होल्डिंग टैक्स जमा करने के लिए शिविर आज भी;

ईस्टर्न बिहार चैंबर ऑफ कामर्स के कार्यालय में शुक्रवार को भी नगर निगम का शिविर लगेगा। नगर निगम के कर शाखा प्रभारी प्रदीप झा ने बताया कि यह शिविर 23 अप्रैल तक चलेगा। बाजार क्षेत्र के कोई भी होल्डिंग टैक्स दाता वहां जाकर अपना टैक्स जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि शिविर में काफी संख्या में लोग आ रहे हैं।

Read more about चैंबर कार्यालय में होल्डिंग टैक्स जमा करने के लिए शिविर आज भी;
  • 0

22 से साक्षात्कार शुरू;

पीजी भूगोल विभाग में पैट 2021 के लिए साक्षात्कार 22 अप्रैल से है। विभागाध्यक्ष प्रो. संजय कुमार झा ने बताया कि अभ्यर्थी को इसकी सूचना दे दी गयी है। साक्षात्कार में अभ्यर्थी अपने जरूरी कागजात के साथ समय पर पहुंचें।

Read more about 22 से साक्षात्कार शुरू;
  • 0

विवि के छह हजार छात्र डिग्री का कर रहे इंतजार;

टीएमबीयू के प्रभारी कुलपति प्रो. हनुमान प्रसाद पांडेय के नहीं होने की वजह से छह हजार के करीब छात्र स्नातक से लेकर पीजी तक डिग्री के लिए परेशान हैं। हर दिन छात्र विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग का चक्कर लगा रहे हैं। डिग्री के बदले छात्रों को सिर्फ आश्वासन मिल रहा है कि जल्द ही डिग्री मिल जाएगी। जबकि सच्चाई है कि छह हजार के करीब डिग्री कुलपति के हस्ताक्षर का इंतजार कर रहा है। युवा राजद के प्रदेश महासचिव डॉ. आनन्द आजाद ने कहा कि विश्वविद्यालय में कुलपति नहीं होने की वजह से स्थिति काफी खराब है। अभ्यर्थी से लेकर छात्र तक डिग्री के लिए विवि का चक्कर लगा रहे हैं।

कुलसचिव डॉ. निरंजन प्रसाद यादव ने कहा कि कुलपति के हस्ताक्षर के बिना डिग्री नहीं दी जा सकती है। इसलिए जो भी जरूरी कागजात की मांग की जा रही है उसे फौरन दिया जा रहा है ताकि छात्रों को किसी भी तरह की परेशानी न हो। इधर अभाविप के सदस्यों ने कहा कि रिजल्ट से लेकर डिग्री के लिए छात्रों को विवि का चक्कर लगाना पड़ रहा है। यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा। सीनेट सदस्य जयप्रीत मिश्रा ने कहा कि कुलपत…

Read more about विवि के छह हजार छात्र डिग्री का कर रहे इंतजार;
  • 0

महंगाई के खिलाफ का धरना 27 को;

भागलपुर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ अभय आनन्द एवं बिपिन बिहारी यादव संयुक्त बयान जारी कर कहा कि बढ़ती महंगाई से देश की जनता त्रस्त हो गई है। खाने का तेल, डीजल, पेट्रोल, गैस सिलेंडर सहित साग सब्जी व हर सामानों के दाम में बेतहाशा मूल्यवृद्धि से आम आदमी को जीना मुहाल हो गया है। इन लोगों ने मूल्यवृद्धि के लिये केंद्र सरकार की गलत नीतियों को कारण बताया है। ऐसे में बढ़ती महंगाई के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी चरणबद्ध आंदोलन आंदोलन करेगी। इस क्रम में सबसे पहले नवगछिया में 27 अप्रैल को एक दिवसीय धरना का आयोजन किया जाएगा। फिर जिला के सभी प्रखण्ड कार्यालय मुख्यालय फिर जिला मुख्यालय पर पार्टी प्रदर्शन करेगी। साथ ही जनता के बीच जनजागरण भी किया जायेगा।

Read more about महंगाई के खिलाफ का धरना 27 को;
  • 0

भागलपुर मांगे हवाई जहाज को लेकर तेतरी जीरो माइल में दिया धरना;

भागलपुर के बाद अब नवगछिया में भी भागलपुर में हवाई जहाज उड़ाने की मांग शुरू हो गयी है। गुरुवार को तेतरी जीरो माइल में हवाई जहाज शुरू करवाने के लिए लोगों ने धरना दिया।धरने की शुरुआत समाजसेवी प्रेमसागर उर्फ डब्लू यादव ने नारियल फोड़कर की। धरना पर संजीव कुमार उर्फ झाबो दा, पार्षद मुन्ना भगत, मुखिया प्रतिनिधि पप्पू यादव, गुलशन कुमार, सुबोध मण्डल सहित कई लोगो ने भाग लिया। धरना पर बैठे प्रेमसागर ने कहा कि भागलपुर के लोगों के लिए यह जरूरी है कि भागलपुर से जहाज उड़े। उन्होंने कहा कि लोग जब गंभीर रूप से बीमार पड़ जाते हैं और इलाज के लिए बाहर जाना पड़ता है तो उस समय हवाई सेवा की जरूरत महसूस होती है।

Read more about भागलपुर मांगे हवाई जहाज को लेकर तेतरी जीरो माइल में दिया धरना;
  • 0

फोरलेन के बगल में भागलपुर में 100 और मुंगेर 50 एकड़ भूमि खरीदने का लक्ष्य, चिंता ना करें आपको ही मिलेगा रोजगार;

भागलपुर। भागलपुर में औद्योगिक विकास की रफ्तार को पंख लगेंगे। प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना के तहत बनने वाले मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन के बगल में औद्योगिक इकाईयों की स्थापना की जाएगी। इसके लिए बियाडा को भागलपुर में सौ एकड़ और मुंगेर में 50 एकड़ जमीन खरीदने का लक्ष्य दिया गया है। प्राइवेट लैंड परचेज पालिसी (बियाडा की निजी जमीन खरीद की नीति) 2021 के तहत बियाडा किसानों से जमीन खरीदेगा।बियाडा के विकास पदाधिकारी सह प्रभारी कार्यकारी निदेशक सौम्य वर्मा ने कहा कि मुंगेर और भागलपुर में नए उद्योग लगाने के लिए जमीन खरीदने का निर्देश मुख्यालय की ओर से दिया गया है। दोनों जिलों में प्रस्तावित फोरलेन के किनारे जमीन क्रय करने की कवायद शुरू की गई है। कोई भी व्यक्ति अगर अपनी निजी जमीन बियाडा को बेचना चाहता है, तो वह कार्यालय में संपर्क कर सकता है। कृषि योग्य भूमि के लिए निर्धारित दर या रजिस्ट्री कार्यालय द्वारा निर्धारित एमवीआर से भूमि की कीमत अधिक नहीं होना चाहिए।

बियाडा के प्रभारी कार्यकारी निदेशक ने कहा कि फोरलेन के किनारे औद्योगिक विकास की काफी संभावनाएं हैं। इसी कारण भागलपुर और …

Read more about फोरलेन के बगल में भागलपुर में 100 और मुंगेर 50 एकड़ भूमि खरीदने का लक्ष्य, चिंता ना करें आपको ही मिलेगा रोजगार;
  • 0

पटोरी बाजार में सहरसा सुपौल मार्ग हुआ जलमग्न;

सहरसा

मंगलवार की रात तेज हवा के साथ हुई हल्की बारिश में ही जहां ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति नारकीय हो गई है। वहीं पटोरी बाजार स्थित सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग में जमा पानी से तालाब जैसा नजारा दिखने लगा है। हल्की बारिश में ही सभी पंचायतों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है लेकिन पटोरी बाजार स्थित मुख्य मार्ग में घुटना भर पानी के जमा होने से वाहनों के आवागमन करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

स्थानीय व्यवसायी प्रीतेश सिंह सोनू , मनोज दत्ता , मुन्ना झा , कंचन गुप्ता एवं मनोज भगत आदि का कहना था कि बिहरा - पटोरी बाजार स्थित सहरसा - सुपौल मुख्य मार्ग के दोनों ओर सघन बाजार रहने एवं जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं रहने से हल्की बारिश में भी यहां घुटना भर पानी का जमाव हो जाता है। जलजमाव होने से जहां व्यवसायियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। वहीं आवागमन करने वाले यात्रियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जलजमाव को लेकर सड़क किनारे सब्जी बेचकर परिवार का भरण पोषण करने वाले कई छोटे व्यवसायियों का रोजगार प्रभावित हो गया है।

Read more about पटोरी बाजार में सहरसा सुपौल मार्ग हुआ जलमग्न;
  • 0