स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को सैंडिस मैदान में प्रमंडलीय आयुक्त दयानिधान पांडेय सुबह 9 बजे झंडोत्तोलन करेंगे। वे 8.50 बजे मैदान में आएंगे और 8.55 बजे ग्राउंड में परेड का निरीक्षण करेंगे। यहां से झंडोत्तोलन के बाद 9.30 बजे आयुक्त कार्यालय में झंडोत्तोलन करेंगे। सामान्य शाखा ने प्रमुख कार्यक्रमों का शेड्यूल जारी किया है। डीएम आवास पर 8 बजे, डीआईजी कार्यालय में 9.45 बजे, समाहरणालय में 10 बजे, एसडीओ ऑफिस में 10.10 बजे, एसएसपी कार्यालय में 10.30 बजे, होमगार्ड कार्यालय में 10.45 बजे, पुलिस लाइन में 11 बजे और महादलित टोला में 11.30 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा।
14 महापुरुषों की प्रतिमा पर होगा माल्यार्पण
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 14 महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। तिलकामांझी चौक पर शहीद तिलकामांझी, लाजपत पार्क में नेताजी सुभाष चंद्र बोस, कचहरी चौक पर सरदार बल्लभ भाई पटेल, नाथनगर में सरदार भगत सिंह, शहीद चौक घंटाघर पर सरदार भगत सिंह, स्टेशन चौक पर डॉ. बीआर आंबेडकर, सदर अस्पताल कैंपस में जयप्रकाश नारायण, भीखनपुर गुमटी-2 पर त्रिमूर्ति, परिसदन में डॉ…



















