संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर रविवार को बिहार राज्य किसान सभा एवं जय किसान आंदोलन के संयुक्त तत्वावधान में किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नाथनगर में केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया। इसकी शुरुआत टमटम चौक से हुई। प्रदर्शन में शामिल किसान अपनी मांगों के समर्थन में सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए चंपानगर के मेदनीनगर चौक तक गये। वहां आयोजित नुक्कड़ सभा में वक्ताओं ने सरकार से एमएसपी पर कानून बनाने, किसान आंदोलन के शहीद के परिवार को आवास एवं मुआवजा मुहैया कराने, नये बिजली कानून को वापस लेने, कृषि ऋण को माफ करने, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दाम में हो रही वृद्घि पर रोक लगाने आदि की मांग की। मौके पर अखिल भारतीय किसान सभा के जिला कन्वेनर उपेन्द्र प्रसाद यादव, जय किसान आंदोलन के जिला कन्वेनर शांती रमण, दशरथ प्रसाद, मनोहर मंडल, चंद्रगुप्त, नीलम देवी आदि मौजूद थे।
16 अगस्त की रात में कलश होगी स्थापित, 19 को निकलेगी विसर्जन शोभायात्रा;
विषहरी महारानी केंद्रीय पूजा समिति की ओर से विषहरी पूजा की तैयारी शुरू हो गयी है। लालूचक भट्ठा के पास रविवार को आमसभा अध्यक्ष भोला मंडल की अध्यक्षता में की गयी। आमसभा का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व महापौर डॉ. वीणा यादव ने किया। इस दौरान संगठन को पुनर्गठित करते हुए कुछ सदस्यों को नया दायित्व सौंपा गया है। सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। वे कार्यकारी अध्यक्ष के अलावा मीडिया प्रभारी का भी काम संभालेंगे।
सांवरिया सरकार नवगछिया द्वारा पंचम श्री श्याम वार्षिक महोत्सव के द्वितीय दिन रविवार को मारवाड़ी विवाह भवन से धूमधाम से गाजे-बाजे के साथ महा छप्पनभोग यात्रा निकाली गई,जो धर्मशाला से निकलकर मेन रोड होते हुए दुर्गा मंदिर रोड होते हुए नृत्य नाटिकाओं के साथ बड़ी घाट ठाकुरबाड़ी पहुंची। महिलाओं ने अपना 56 भोग बाबा को अर्पित किया।
उसके बाद छलिया का भेष बनाया, श्याम चूड़ी बेचने आया भजन पर सभी महिलाओं ने नित्य नाटिका के संग नृत्य किया। पूरा नवगछिया बाजार श्याम भक्ति में डूबा हुआ था, शाम को निशा द्वेदी (भोपाल), आकाश परिचय ( गिरिडीह), …
नवगछिया में निकाली गई महा छप्पनभोग यात्रा;
सांवरिया सरकार नवगछिया द्वारा पंचम श्री श्याम वार्षिक महोत्सव के द्वितीय दिन रविवार को मारवाड़ी विवाह भवन से धूमधाम से गाजे-बाजे के साथ महा छप्पनभोग यात्रा निकाली गई,जो धर्मशाला से निकलकर मेन रोड होते हुए दुर्गा मंदिर रोड होते हुए नृत्य नाटिकाओं के साथ बड़ी घाट ठाकुरबाड़ी पहुंची। महिलाओं ने अपना 56 भोग बाबा को अर्पित किया।
उसके बाद छलिया का भेष बनाया, श्याम चूड़ी बेचने आया भजन पर सभी महिलाओं ने नित्य नाटिका के संग नृत्य किया। पूरा नवगछिया बाजार श्याम भक्ति में डूबा हुआ था, शाम को निशा द्वेदी (भोपाल), आकाश परिचय ( गिरिडीह), आयुष परिचय( सिलीगुड़ी) आयुष मोदी (कोलकाता), तरुण मादोलिया (दरभंगा), युवराज भारद्वाज (नवगछिया) ने श्याम के भजनों पर लोगों को खूब झूमाया गया। कार्यक्रम में श्याम भक्त मंडल श्याम सेवा मित्र श्याम दीवाने महिला जागृति शाखा दादी मंडली ने भी अपना सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सांवरिया सरकार के समीर गुप्ता, पारस खेमका, राज चौधरी, यशराज केडिया, गौरव यादुका, शिवम मावंडिया, अशोक केडिया रंजीत जयसवाल राहुल, यादुका राज चौधरी मयूर केजरीवाल आदि ल…
बिजली काटने को लेकर ग्रामीणो का फूटा गुस्सा, नौ घंटे तक सड़क जाम;
कहलगांव प्रखंड के चार पंचायत के लगभग दो दर्जन ट्रांसफर्मर की बिजली काटे जाने को लेकर एकचारी और भोलसर पंचायत के लोगों का रविवार को गुस्सा फूट गया और ग्रामीणो ने करीब आधा दर्जन स्थानों पर एकचारी–मोहनपुर पथ को जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। आक्रोशित ग्रामीणों का कहना था कि जिन लोगों के पास बिजली का बिल बाकी है उसकी बिजली काटी जानी चाहिए थी। ट्रांसफर्मर से संबंधित सभी उपभोक्ताओं की बिजली काटे जाने का विरोध कर रहे थे।
मालूम हो कि शनिवार को बिजली विभाग के द्वारा एकचारी, भोलसर, महेशामुंडा और जानीडीह पंचायत के लगभग दो दर्जन ट्रांसफर्मर की बिजली काट दी गई थी। जिसको लेकर ग्रामीणों को गर्मी में बिजली पानी के लिए महरूम हो परेशानियों का सामना करना पड़ा। रविवार की सुबह 8 बजे से ग्रामीणों ने एकचारी-मोहनपुर पथ को एकचारी रेलवे स्टेशन के करीब, जहानपुर, चकराजु, भोलसर, एकचारी, एकचारी के कलेश्वरी पोखर और श्रीमठ के पास टायर व बांस बल्ला लगाकर सड़क जाम कर दिया। जाम के कारण आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणो…
14 अगस्त को होगा तिरंगा क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन;
75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को धूमधाम से मनाने के लिए तैयारी को लेकर रविवार को अनुमंडल पदाधिकारी मधुकांत की अध्यक्षता में अधिकारियों और गणमान्य लोगों के साथ बैठक हुई। बैठक में प्रभात फेरी, झंडोत्तोलन, झांकी, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रभात फेरी के निर्णायक टीम का गठन, परेड की तैयारी, सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए चयन कमेटी आदि बनाने पर का निर्णय लिया गया। मुख्य समारोह स्थल शारदा पाठशाला के मैदान में परेड की सलामी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और एसडीओ मधुकांत झंडोत्तोलन करेंगे। सुबह 5:00 बजे से दिन के 12:00 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश शहर में प्रतिबंधित रहेगा। संध्या 3:00 बजे से फुटबॉल फैंसी मैच प्रशासन एकादश और नागरिक एकादश के बीच खेला जाएगा। एसडीओ ने बताया कि 15 अगस्त के एक दिन पूर्व 14 अगस्त को तिरंगा लेकर क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन होगा। एसडीओ ने कहा कि देशवासियों के लिए सबसे बड़ा पर्व है और केंद्र एवं राज्य सरकार 75वां आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है। इस आजादी के अमृत महोत्सव में कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए सभी सरकारी एवं गैर सरकारी…
भागलपुर बौसी मुख्य सड़क मार्ग पर डाक बम कांवरियों का जनसैलाब उमड़ा ;
बायपास थाना क्षेत्र के भागलपुर-बौंसी मुख्य सड़क मार्ग पर सावन मास के तीसरी सोमवारी को डाक बम का जन सैलाब उमड़ गया। दो बजे से डाक बम कांवरियों का जत्था निकलना शुरू हुआ और सड़क पर लंबी-लंबी लाइन और कतारबद्ध बोल बम के जयकारे के साथ जा रहे थे। वहीं दर्जनों जगहों पर डाक बम सेवा समिति के द्वारा डाक बम का जल, फल, शरबत आदि से सेवा की जा रही थी। वहीं सड़क पर जाम नहीं लगे इसको लेकर सड़क पर बायपास थाना के समीप खिरीबाध चौक, पिस्ता चौक, बैजानी चौक, फुलवरिया चौक सहित अन्य जगहों पर पुलिस मुस्तैद रही। हालांकि बायपास थाना चौक, फुलवरिया चौक के टुटटापुल के पास आधा घंटा से अधिक भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई थी इसके बाद पुलिस ने वाहन को हटाया।
रग्बी में भागलपुर ने लखीसराय को हराया;
आठवीं सीनियर राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता का उद्घाटन, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के द्वारा भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड मैदान में किया गया। इस प्रतियोगिता के पहले दिन भागलपुर की टीम ने लखीसराय को 29-0 से पराजित किया। पटना की टीम ने सुपौल को 41-0 से पराजित किया। मुजफ्फरपुर की टीम ने जमुई की टीम को 22-0 से पराजित किया। नवादा की टीम ने शेखपुरा को 32-0 से हराया।
रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ भागलपुर के तत्वाधान में एवं युवा शक्ति संगठन के संरक्षक बिजय कुमार यादव के सहयोग से आयोजित किया गया। उद्घाटन ग्रामीण विकास मंत्री के अलावा बिजय कुमार यादव एवं अन्य आगत अतिथियों द्वारा किया गया । चैंपियनशिप का आयोजन सैंडिस कंपाउंड भागलपुर में 30 जुलाई से शुरू होकर एक अगस्त तक चलेगा। इस तीन दिवसीय रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के आयोजन में 26 बालक वर्ग की टीम एवं 20 बालिका वर्ग की टीम पूरे बिहार के लगभग सभी जिलों से भागलपुर पहुंच चुकी है। सभी खिलाड़ियों के रहने और खाने की व्यवस्था भी संयोजक के द्वारा की गई है। जिसमें पटना, नालंदा, नवादा, भोजपुर, वैशाली, दरभंगा, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर ,सुपौल, …
कहलगांव: दो दर्जन से ज्यादा ट्रांसफार्मर की काटी गयी बिजली;
बिजली बिल के बकाया भुगतान को लेकर कहलगांव प्रखंड के चार पंचायतों एकचारी, भोलसर, पक्कीसराय, महेशामुंडा के लगभग दो दर्जन ट्रांसफार्मर की बिजली काट दी गई है। बिजली काटे जाने से लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। कई स्थानों पर बिजली विभाग के जेई को ग्रामीणो के कोपभाजन का शिकार बनना पड़ा।
एकचारी, भोलसर एवं पक्कीसराय के बिजली उपभोक्ताओं ने बताया कि भीषण गर्मी में बिजली पानी की कमी से लोग हलकान हैं। बिजली ऐसे समय में विभाग द्वारा काटी जा रही है। जब इस क्षेत्र में सुखाड़ की स्थित बनी हुई है। लोग बिजली के सहारे अपने धान के बिचड़े को पटवन कर रहे हैं। ग्रामीणो ने यह भी बताया कि बिना कोई पूर्व सूचना के विभाग के सहायक अभियंता और कनीय अभियंता ने अपना तुगलकी फरमान जारी कर बिजली काटने का काम किया जो घोर अन्याय है। पक्कीसराय के सुधांशु कुमार, पप्पू यादव, विनय यादव आदि ने बताया कि जो उपभोक्ता बिल भुगतान नहीं किए हैं उनकी बिजली कनेक्शन कटा जाना उचित था। नियमित भुगतान करने वाले का लाइन बाधित किया जाना उचित नहीं है।
इस संबंघ में बिजली विभाग के सहायक अभियंता दीपक चौध…
शाहजंगी तालाब के पास से हटेगा अतिक्रमण;
शाहजंगी तालाब के पास से अतिक्रमण हटेगा। इसके लिए राजस्व शाखा के प्रभारी ने एसडीओ को दंडाधिकारी की व्यवस्था करने को कहा है। शाहजंगी दरगाह को पर्यटन स्थल बनाये जाने के राज्य सरकार के निर्णय के बाद यहां जमीन की नापी वगैरह की जानी है। इसे लेकर शाहजंगी मजार कमेटी के सचिव तारिक शम्स ने प्रशासन को पत्र लिखा था।
गरीब रथ एक्सप्रेस भागलपुर से विलंब से खुली;
गरीब रथ एक्सप्रेस शनिवार को भागलपुर से 2 घंटे विलंब से रवाना हुई। दरअसल डाउन गरीब रथ एक्सप्रेस 3 घंटे 25 मिनट की देरी से भागलपुर पहुंची थी। इसके कारण अप गरीब रथ एक्सप्रेस को रिशिड्यूल कर 1.50 घंटे विलंब से खोलने की घोषणा की गई। लेकिन यह ट्रेन भागलपुर से 1.40 की जगह 3.40 बजे रवाना हो पायी। इसके कारण यात्रियों को स्टेशन पर ट्रेन का लंबा इंतजार करना पड़ा।
सुब्रतो कप के फाइनल में साहू परबत्ता उच्च विद्यालय बना चैंपियन;
कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त प्रयास से जिला प्रशासन भागलपुर द्वारा जिला स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल अंडर-17 बालक चयन प्रतियोगिता 2022 का आयोजन किया गया। शनिवार को सैंडिस कंपाउंड खेल मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता में साहू परबत्ता उच्च विद्यालय विजेता बना और वह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये भागलपुर का प्रतिनिधित्व करेगा।
सैंडिस में हुई प्रतियोगिता में प्रथम सेमीफाइनल मैच, दूसरा सेमीफाइनल मैच और फाइनल मैच खेले गए। प्रथम सेमीफाइनल मैच में पीटी मध्य विद्यालय तिलकामांझी को उच्च विद्यालय मथुरापुर कहलगांव ने 2-0 से हरा दिया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल मैच में उच्च विद्यालय साहू परबत्ता ने मध्य विद्यालय बसंतपुर पीरपैंती को टाईब्रेकर में 5-3 से हराया। फाइनल मैच में भी उच्च विद्यालय साहू परबत्ता भागलपुर ने उच्च विद्यालय मथुरापुर को 1-0 से हरा दिया। उच्च विद्यालय साहू परबत्ता से गोल्डन गोल विश्वजीत कुमार ने पाया। उसने एक गोल कर टीम को जीत दिलाई। मैच के निर्णायक के रूप में मनोज कुमार मंडल, मोहम्मद नसर आलम, फारूक आजम, …
विश्वविद्यालय में अराजकता के विरोध में भुस्टा एवं भूटा का विरोध-प्रदर्शन 1 अगस्त को;
विश्वविद्यालय में अराजक स्थिति के विरोध में भुस्टा एवं भूटा का विरोध-प्रदर्शन 1 अगस्त को होगा। भुस्टा के महासचिव प्रो. जगधर मंडल ने बताया कि भुस्टा और भुटा के संयुक्त तत्वावधान में यह निर्णय लिया गया कि विश्वविद्यालय में व्याप्त अराजकता के विरोध में 1 अगस्त को दिनकर भवन स्थित भुस्टा कार्यालय से विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक एकत्रित होकर सुबह 11 बजे जुलूस निकालेंगे। जुलूस टीएमबीयू तक जाएगा। उन्होंने बताया कि टीएमबीयू में स्थायी कुलपति की मांग की जाएगी। अगर 15 अगस्त तक टीएमबीयू को स्थायी कुलपति नहीं मिलेगा तो भुस्टा एवं भुटा के तत्वावधान में अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा। इधर यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट टीचर एसोसिएशन के कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रो. विजेन्द्र कुमार ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट टीचर एसोसिएशन, भुस्टा एवं भुटा के निर्णय के आलोक में 1 अगस्त को विश्वविद्यालय में व्याव्त अराजकता की स्थिति को दूर करने के लिए सहयोग करेगा। जुलूस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शिक्षकों की उपस्थिति की अपील की गयी।
पाइप बिछाने में बरारी रोड हुआ बदहाल, मरम्मत नहीं;
पाइपलाइन के काम के कारण पिछले कई दिनों से बरारी रोड बदहाल है। माउंट कार्मेल स्कूल के आगे बढ़ने पर हाउसिंग बोर्ड कालोनी से लेकर लगभग 500 मीटर तक पक्की सड़क ऐसी हो गई है कि इसपर पैदल चलना भी दुभर हो गया है। यह सड़क शहर की तमाम सड़कों से सबसे अच्छी सड़क मानी जाती थी। सड़क पर एक भी गड्ढे नहीं थे। लेकिन पाइप बिछाने के कारण सड़क काट दी गयी है। अब भी पाइपलाइन का काम चल ही रहा है। जेसीबी से काम कराया जा रहा है। सड़क की इस बदहाली के कारण बारिश होने के बाद कीचड़ तो धूप होने के बाद धूल ही धूल होती है।
इस सड़क पर नए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तक इंजीनियरिंग कालेज परिसर में बन रहे इंटकवेल से पानी लाने के लिए मेन पाइपलाइन बिछायी जा रही है। इस पाइप की मोटाई अधिक है और इसके कारण सड़क अधिक चौड़ाई में काटी जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले दो महीने से इस सड़क पर काम चल रहा है। काम धीमा होने के कारण लोगों की समस्या बनी हुई है। काटी गई सड़क की मरम्मत भी नहीं की जा रही है। बारिश होने के बाद पक्की सड़क पर न सिर्फ कीचड़ हो जाता है बल्कि बाइक से आने जाने के दौरान लोग स्लीप भी कर रहे …
टूटे कूड़ेदान बदलें, चौड़ी सड़क पर लगावाएं;
नगर निगम के सिटी मैनेजर रवीश चन्द्र वर्मा ने रविवार को शहर के दक्षिणी क्षेत्र में साफ-सफाई का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कई जगह सड़कों पर कूड़ेदान बेतरतीब ढंग से रखा हुआ पाया। इस बारे में उन्होंने फौरन जोनल प्रभारी हसन खान से बात की और सभी कूड़ेदान को व्यवस्थित तरीके से लगवाने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि जो टूटे हुए कूड़ेदान हैं उसकी रिपेयरिंग के लिए गोदाम भिजवा दें और उसकी वजह वहां से दूसरा डस्टबीन लेकर लगवाएं। यह भी निर्देश दिया गया कि सड़क पर जहां जगह कम है वहां डस्टबीन न लगवाएं। जगह बदलकर उन जगहों पर डस्टबीन लगवाएं जहां अपेक्षाकृत जगह अधिक होगी।
प्लास्टिक मुक्त भागलपुर अभियान के दौरान एक हजार थैले बांटे;
लायंस क्लब ऑफ भागलपुर स्मार्ट सिटी की ओर से रविवार को प्लास्टिक मुक्त भागलपुर अभियान की शुरुआत की गयी। अध्यक्ष कृष्णा गोयल की अध्यक्षता में वेरायटी चौक से खलीफाबाग के बीच लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक से दूर रहने का आग्रह किया गया। अध्यक्ष ने दावा किया कि भागलपुर में पहली हमारी संस्था है जिसने लोगों के बीच एक हजार थैला बांटकर इस अभियान को चलाया और सरकार की इस मुहिम का पालन करने की अपील की गयी। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत आईएमए के अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह, सचिव डॉ. बिहारी लाल, ईस्टर्न बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के पीआरओ दीपक शर्मा व भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के अध्यक्ष मोंटी जोशी ने संयुक्त रूप से किया। आशीष सर्राफ, अभिषेक सफर, तेजेश शर्मा, राहुल छापोलिका, सूरज अग्रवाल आदि मौजूद थे।
वैश्य सुरक्षा एक्ट की मांग;
वैश्य चेतना समिति की जिलास्तरीय बैठक रविवार को तिलकामांझी में की गयी। जिसमें वैश्य समाज को लूट, हत्या, अपहरण आदि के विरूद्व एकजुट होने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने सरकार से वैश्य सुरक्षा एक्ट लागू करने की मांग की गयी। बैठक के बाद भागलपुर के व्यवसायी देवकीनंदन झुनझुनवाला के बेटे अजित तुलस्यान झुनझुनवाला की पत्नी देवकीनंदन की हत्या बंगलुरु में होने के विरोध में आक्रोश मार्च निकाला गया और बदमाशों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गयी। इस मौके पर डॉ. संजीव पोद्दार, नंदकिशोर पोद्दार, मंजू देवी, चंदन कुमार साह आदि मौजूद थे।
राष्ट्रीय व प्रांतीय कार्यक्रमों में भागलपुर की बढ़ेगी भागीदारी: राष्ट्रीय अध्यक्ष,
अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के पदाधिकारी संगठनात्मक दौरे पर रविवार को भागलपुर पहुंचे। इस दौरान स्थानीय पदाधिकारी अभिषेक जैन के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल लाखोटिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमित चमरिया, राष्ट्रीय महामंत्री प्रशांत खंडेलिया, बिहार प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष विकास खंडेलिया, प्रांतीय उपाध्यक्ष अमित खेमका, प्रांतीय महामंत्री निखिल चिरानिया का स्वागत अंग वस्त्र व बुके देकर किया गया। स्थानीय एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भागलपुर शाखा सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है व आने वाले राष्ट्रीय व प्रांतीय कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी देगी। उन्होंने शाखा अध्यक्ष अभिषेक जैन को बेहतर कार्य करने के लिए अपना पिन देकर सम्मानित किया।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमित चमरिया ने कहा कि निकट भविष्य में भागलपुर शाखा और भी अधिक ऊर्जा के साथ सभी काम करेगा। राष्ट्रीय महामंत्री महिला शाखा गठन करने पर बधाई देते हुए बताया कि इस वर्ष पूरे बिहार प्रांत में यह प्रथम महिला शाखा का गठन हुआ है। प्रांतीय अध्यक्ष विकास खंडेलिया ने नवग…
कहलगांव के पड़ाव संघ की टोली का विधायक ने किया स्वागत,
कहलगांव के उत्तरवाहिनी गंगा तट से जल भरकर बाबा बासुकीनाथ की यात्रा पर निकले पड़ाव संघ के कांवरियों का कहलगांव विधायक पवन यादव की अगुवाई में सन्हौला वासियों ने स्वागत किया। शिव मंदिर परिसर में कांवरियों के सुबह से दोपहर तक के पड़ाव में विधायक पवन यादव के द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। विधायक की अगुवाई में सिलहन खजुरिया पंचायत के पूर्व मुखिया सुभाष भगत, उप मुखिया संतोष भगत, विधायक प्रतिनिधि पवन चौधरी, पूर्व मुखिया कुलदीप मंडल, फाजिलपुर सकरामा की पंचायत समिति सदस्या इत्रा देवी, पूर्व मुखिया अनुज झा, नवीन पासवान, पूर्व मुखिया सोनुडीह सुरेन्द्र मंडल, कौशल तांती,जितेंद्र साह, संदीप कुमार,राजेश यादव,राजू सिंह, मुकेश झा आदि कांवरियों की सेवा में तत्पर रहे। पड़ाव संघ के अध्यक्ष संतोष चौधरी,गौतम चौधरी ने बताया की पड़ाव संघ की 110 वी कावर यात्रा उत्तरवाहिनी गंगा तट कहलगांव से निकलकर दूसरी सोमवारी को फौजदारी बाबा बासुकीनाथ पर जल चढ़ाएगी।
खुशनूमा हुआ मौसम तो उमड़ी कांवरियों की भीड़, केसरियामय हुआ सुल्तानगंज;
इस साल श्रावणी मेला में मौसम के हिसाब से गुरुवार का दिन कांवरियों के लिए बेहतर रहा। आसमान में छाये बादल और बीच-बीच में होती रही झमाझम बारिश से कांवरियों के हौसले बुंलद दिखे। बारिश में कांवरियों के बोल बम के नारों से पूरा मेला परिसर दिनभर गूंजता रहा। खुशनूमा मौसम मिला तो कांवरियों की संख्या भी बढ़ी। गुरुवार को 65058 हजार से अधिक कांवरिये सुल्तानगंज से देवघर के लिए रवाना हुए। सुल्तानगंज मेला क्षेत्र गुरुवार को केसरियामय हो गया था। कांवरियों में उत्साह देखते ही बन रहा था।
सुल्तानगंज में जल भरकर देवघर जाने वालों में हजारों कांवरिये ऐसे थे, जो दूसरी सोमवारी को जल चढ़ायेंगे। इसे लेकर नमामि गंगे घाट (जहाज घाट) में दिनभर कांवरियों की भीड़ लगी रही। सीढ़ी घाट से भी कांवरिये जल लेकर देवघर के लिए रवाना हुए। गोरखपुर से आए अमित पांडेय, गोलू पासवान, विकास पासवान और विशाल पासवान ने बताया कि वह सोमवार को बाबा को जल चढ़ायेंगे। अगर पहले देवघर पहुंच गये तो रात में कहीं रुक जायेंगे। कांवरियों के लिए आज का मौसम बहुत अच्छा है। सहरसा के राजीव कुमार और रूसेन्द्र कुमार ने बताया कि 12 लोगों…
कल फिर रेलवे मनायेगा आजादी का अमृत महोत्सव;
भागलपुर। भागलपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को फिर रेलवे आजादी का महोत्सव मनायेगा। इस महोत्सव के उपलक्ष्य में आजादी की रेलगाड़ी और स्टेशन से जुड़े कई कार्यक्रम होंगे। इसमें मालदा रेल डिवीजन के डीआरएम यतेंद्र कुमार के शामिल होने की उम्मीद की जा रही है। यह जानकारी स्टेशन अधीक्षक राजीव शंकर ने दी है। बता दें कि 18 जुलाई को आइकॉनिक सप्ताह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ हुआ था। इस आइकॉनिक सप्ताह समारोह के विभन्नि कार्यक्रमों में इस ऐतिहासिक महत्व वाले भागलपुर रेलवे स्टेशन और ट्रेनों दोनों पर ही फोकस किया गया था।
सत्र को ठीक करना विश्वविद्यालय की चुनौती;
भागलपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग सह संयोजक कुणाल पाण्डेय ने कहा कि विश्वविद्यालय न तो छात्रों की समस्या का समाधान कर पा रहा है न तो अपने कर्मचारियों का। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के पदाधिकारी खुद चाहते हैं कि विश्वविद्यालय लंबे समय तक बंद रहे, ताकि वह अपना छुट्टी मना सकें। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सभी परीक्षाओं व सभी कक्षाओं को रद्द कर दिया गया, जो निंदनीय है। एक तरफ छात्रों का सत्र विलंब से चल रहा है। उनके सत्र को ठीक करने की चुनौती विश्वविद्यालय के समक्ष है। लेकिन यहां तो परीक्षा को भी रद्द कर दिया जाता है, ऐसे में छात्रों के भविष्य का क्या होगा।



















