मृत व वृद्ध लाइसेंसधारकों के आर्म्स शस्त्रागार में होंगे जमा;

जिले के मृत व वृद्ध हो चुके लाइसेंसधारकों के आर्म्स शस्त्रागार में जमा होंगे। इनमें 10 लाइसेंसधारक की मृत्यु हो गई है। जबकि तीन वृद्घ हो चुके हैं। इसे लेकर जिला शस्त्र दंडाधिकारी ने निर्देश जारी किया है। आर्म्स मजिस्ट्रेट ने बताया कि जिनकी सूची जारी की गई है, उनके लाइसेंस तत्कालिक प्रभाव से रद्द किया गया है। उन्हें लाइसेंस संबंधित थाना के शस्त्रागार या अधिकृत शस्त्र प्रतिष्ठान में जमा करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि जीवित लाइसेंसधारक और मृत के वैध उत्तराधिकारी को निदेश दिया गया है कि एक सप्ताह के अंदर शस्त्र जमाकर रसीद ले लें। इसके लिए 1000 रुपये की रसीद भी कटा लें ताकि ऐलिस पोर्टल पर डाटा हटाने की कार्रवाई की जा सके।

Read more about मृत व वृद्ध लाइसेंसधारकों के आर्म्स शस्त्रागार में होंगे जमा;
  • 0

एनएच और बायपास से कूड़े का उठाव शुरू;

एनएच-80 और बायपास पर नगर निगम ने डंप किए गए कूड़े को उठाने का काम शुरू कर दिया है। सोमवार को हाईवा और जेसीबी से कूड़े का उठाव किया जा रहा था। पहले दिन 29 हाइवा कूड़े का उठाव रात नौ बजे तक हुआ, लेकिन बायपास के पास अभी 500 से ज्यादा फेरा लगाना पड़ेगा। क्योंकि यहां काफी मात्रा में कूड़ा जमा है। इसको हटाने में करीब 15 दिन का वक्त लग सकता है। नगर आयुक्त डा. योगेश सागर के निर्देश पर सिटी मैनेजर रवीश चंद्र वर्मा ने निगमकर्मी राकेश भारती, पुर्णेंदु झा व अन्य कर्मियों को इस काम में लगाया है। बताया गया कि बायपास के अलावा भी शहर के किसी हिस्से में अगर लंबे समय से कूड़ा डंप है तो वहां से भी अभियान चलाकर हटाया जाएगा। इसके बाद डंपिंग ग्राउंड में सभी कूड़े को पहुंचाया जाएगा। वहां भी आने वाले दिनों में कूड़े की प्रोसेसिंग करायी जाएगी। बायपास और एनएच 80 पर कूड़ा जमा होने के बारे में एनएच के अधिकारियों ने जिलाधिकारी से लिखित शिकायत की थी। जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया था कि जल्द से जल्द वहां से कूड़े का उठाव कराएं और डंपिंग ग्राउंड तक पहुंचाएं।

Read more about एनएच और बायपास से कूड़े का उठाव शुरू;
  • 0

एनटीपीसी  एक महीने में बच्चियों को बनाएगा आत्मनिर्भर;

एनटीपीसी कहलगांव ने सोमवार से आस-पास के क्षेत्रों की बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए बालिका सशक्तिकरण अभियान प्रारंम्भ किया है। इस अभियान का मुख्य उदेश्य एनटीपीसी परियोजनाओं के आस-पास के रहने वाली सुविधा विहिन बालिकाओं को शिक्षित और सशक्त बनाना है। चार सप्ताह तक चलने वाली इस आवासीय कार्यशाला में परियोजना प्रभावित विभिन्न प्राथमिक विद्यालय के 10-12 आयुवर्ग के 120 बालिकाएं हिस्सा ले रही हैं।

एनटीपीसी कहलगांव के अंग भवन में आयोजित कार्यक्रम में एनटीपीसी के दिल्ली स्थित मुख्यालय के  राकेश प्रसाद, कार्यकारी निदेशक (सीएसआर/आर एंड आर) एवं  शुभा प्रसाद, अरिंदम सिन्हा, मुख्य महाप्रबंधक (कहलगांव) एवं  रूपाली सिन्हा, अध्यक्षा, सृष्टि समाज के साथ-साथ सभी विभागाध्यक्ष, यूनियन एवं एसोशियेशन, एनटीपीसी कर्मी एवं बड़ी संख्या में बालिका सशक्तिकरण अभियान में चयनित बालिकाओं और उनके अभिभावकों की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर बालिका सशक्तिकरण अभियान 2022 का शुभारंभ किया। 

बालिका सशक्तिकरण अभियान 28 दिन का एक आवासीय प्रशिक्षण कार्यशाला है। इसमें योग, ड्राईंग-पेन्टिग, नृत्य एव…

Read more about एनटीपीसी  एक महीने में बच्चियों को बनाएगा आत्मनिर्भर;
  • 0

कविगुरु एक्सप्रेस और जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस रहेगी रद्द;

जमालपुर से भागलपुर दुमका होते हुए हावड़ा जाने वाली कविगुरु एक्सप्रेस और जयनगर से भागलपुर साहिबगंज होते हुए हावड़ा जाने वाली जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस मंगलवार को रद्द रहेगी। दरअसल बांडेल सेक्शन में थर्ड लाइन के नन इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है। यह काम 31 मई तक चलेगा। इसलिए इन दोनों ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। 27 से गया-हावड़ा एक्सप्रेस भी रद्द हो जाएगी।

Read more about कविगुरु एक्सप्रेस और जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस रहेगी रद्द;
  • 0

नगर निगम सामान्य बोर्ड की बैठक आज, पेश होगा बजट;

वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट पर चर्चा के लिए सोमवार को नगर निगम के सामान्य बोर्ड की बैठक होगी। बैठक की तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी पार्षदों के घर पर एजेंडा की कॉपी भेज दी गई है। इधर नगर निगम के सभागार की व्यवस्था ठीक की गई है। इसके लिए रविवार को भी कुछ कर्मचारी निगम कार्यालय पहुंचे थे। इस कार्यकाल में सामान्य बोर्ड की यह अंतिम बैठक होगी। क्योंकि 9 जून को नगर निगम के मौजूदा बोर्ड का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।

बजट के दो दिन पहले डिप्टी मेयर राजेश वर्मा ने नगर आयुक्त के चेंबर में जाकर मुलाकात की थी। वहीं निगम प्रशासन की ओर से अलग-अलग कुछ पार्षदों से भी बात की गई और इस आवश्यक बैठक में बजट को पारित करने पर सहमति बनी है। लिहाजा बजट पारित होने में किसी तरह की अड़चन नहीं लग रही है। कुछ पार्षद अन्य मुद्दों को भी उठाएंगे। पिछले साल सामने आए नगर निगम के कुछ घोटालों पर सदन में हंगामा हो सकता है। हालांकि निगम प्रशासन ने इन घोटालों को लेकर कुछ कर्मियों को निलंबित कर दिया है। लेकिन पार्षदों की मांग है कि इस मामले में हर पहलू की जांच हो। जहां किसी तरह की अनियमितता हुई है उसकी भी …

Read more about नगर निगम सामान्य बोर्ड की बैठक आज, पेश होगा बजट;
  • 0

सबौर कॉलेज में राष्ट्रीय सेमिनार 28 से;

सबौर कॉलेज में 28 और 29 मई को राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। ‘वैश्विक महामारी कोविड -19 के कारण बदलती सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और शैक्षणिक संरचना भारतीय समाज के परिपेक्ष्य में विषय पर आयोजित इस दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ टीएमबीयू के कुलपति प्रो. हनुमान प्रसाद पांडेय करेंगे। सेमिनार संयोजक सह प्रधानाचार्य प्रो. कामिनी दुबे और आयोजन सचिव डॉ. राकेश रंजन ने बताया कि सेमिनार के मुख्य अतिथि बीएन मंडल विवि के पूर्व कुलपति प्रो. अवध किशोर राय और विशिष्ट अतिथि टीएमबीयू के प्रतिकुलपति प्रो. रमेश कुमार होंगे। इसके अलावा टीएमबीयू के डीएसडब्ल्यू प्रो. राम प्रवेश सिंह और कुलसचिव डॉ. निरंजन प्रसाद यादव भी सेमिनार में शिरकत करेंगे।

Read more about सबौर कॉलेज में राष्ट्रीय सेमिनार 28 से;
  • 0

आज से बायपास का कूड़ा उठाया जाएगा, डंपिंग ग्राउंड पहुंचेगा;

बायपास पर नगर निगम द्वारा गिराए गए कूड़े का उठाव सोमवार से शुरू हो जाएगा। इसके लिए रविवार को सिटी मैनेजर रवीश चन्द्र वर्मा ने डंपिंग ग्राउंड और बायपास पर जमा कूड़े का जायजा लिया। बताया गया कि डंपिंग ग्राउंड में कूड़े को व्यवस्थित करने के लिए पोकलैंड गाड़ी का भी इंतजाम कर लिया गया है। हाईवा से बायपास से कूड़ा उठाया जाएगा और उसे डंपिंग ग्राउंड तक पहुंचाया जाएगा।

Read more about आज से बायपास का कूड़ा उठाया जाएगा, डंपिंग ग्राउंड पहुंचेगा;
  • 0

भागलपुर: चंपानगर जामा मस्जिद में हज की ट्रेनिंग 5 जून को;

भागलपुर। हज की ट्रेनिंग का सिलसिला अभी लगातार चलता रहे है। क्यों कि अब हज यात्रा के जाने में समय कम बचे है। 17 जून से हज यात्रियों की पहली फ्लाइट होगी। कसवा, मोजाहिदपुर में हज की ट्रेनिंग खत्म हो गया है। अब नाथनगर, चंपानगर और भीखनपुर में हज की ट्रेनिंग होगी। 29 मई को नाथगनर में हज की ट्रेनिंग दी जाएगी। जबकि चंपानगर जामा मस्जिद में 5 जून को हज की ट्रेनिंग दी जाएगी। हज कार्यकर्ता हाजी शहाबउद्दीन और हाजी उमर फारूक ने बताया कि 29 मई को नाथगनर में हाजी महताब की जानीब से हज की ट्रेनिंग का इंतजाम किया जाएगा। ट्रेनिंग सुबह 9 बजे से शुरू होगा। शहाबउद्दीन ने बताया कि 17 जून से हज यात्रियों की पहली फ्लाइट होगी और यह सिलसिला 3 जुलाई तक चलता रहेगा।

Read more about भागलपुर: चंपानगर जामा मस्जिद में हज की ट्रेनिंग 5 जून को;
  • 0

भागलपुर: विक्रमशिला एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें रद्द;

भागलपुर।बड़हिया स्टेशन पर स्थानीय लोगों के रेल चक्का जाम आंदोलन के कारण भागलपुर रूट की कई ट्रेनें रद्द कर दी गई है। रद्द की गई ट्रेनों में सोमवार को रवाना होने वाली भागलपुर दानापुर इंटरसिटी, बांका राजेंद्र नगर इंटरसिटी, साहिबगंज दानापुर इंटरसिटी, विक्रमशिला एक्सप्रेस आदि ट्रेनें शामिल है। लगातार ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की जा रही है। भागलपुर सूरत एक्सप्रेस को गया होकर रवाना करने की घोषणा की गई है।

Read more about भागलपुर: विक्रमशिला एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें रद्द;
  • 0

TMBU: स्‍नातक पार्ट-1 के कापियों की जांच में मार्क्‍स फाइल बना बाधक, परीक्षा विभाग को अब तक नहीं कराया गया है उपलब्‍ध;

भागलपुर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) में माक्र्स फाइल की वजह से स्नातक पार्ट वन (सत्र : 2020-23) की कापियों का मूल्यांकन कार्य अटकेगा। इस बार भी करीब 250000 लाख माक्र्स फाइल की आवश्यकता है। पिछली बार भी परीक्षाओं में मूल्यांकन केंद्र पर माक्र्स फाइल की वजह से अंक देने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।

मूल्यांकन केंद्रों को जब विवि से यह उपलब्ध नहीं कराया गया तो उन लोगों ने एक माक्र्स फाइल की फोटो कापी कराकर परीक्षकों को उपलब्ध कराया। तब जाकर जिन कापियों की जांच हुई थी। उसका नंबर चढ़ाया गया।

क्या है माक्र्स फाइल

माक्र्स फाइल एक फार्मेट है। इसका काम कापी मूल्यांकन के समय मूल्यांकन केंद्रों पर वीक्षकों द्वारा किया जाता है। वे जिन विषयों की कापी जांचते हैं, कापी का नंबर उसी माक्र्स फाइल के फार्मेट में भरते हैं। इसमें छात्रों का रोल नंबर और माक्र्स होता है। जिसे गोपनीय तरीके से मूल्यांकन के बाद परीक्षा विभाग को भेज दिया जाता है। वहां टेबुलेटि‍ंग रजिस्टर तैयार होता है। जिसमें छात्रों के सभी पेपर का अंक समेत अन्य जानका…

Read more about TMBU: स्‍नातक पार्ट-1 के कापियों की जांच में मार्क्‍स फाइल बना बाधक, परीक्षा विभाग को अब तक नहीं कराया गया है उपलब्‍ध;
  • 0

आज से भागलपुर के डाकघरों में विशेष अभियान, नया आधार कार्ड हो या सुधार करवाना हो, तुरंत होगा काम;

भागलपुर। नया आधार कार्ड बनाने और संशोधन के लिए गुरुवार को डाक विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत प्रधान डाकघर, सिटी डाकघर, मिरजानहाट, चंपानगर समेत जिले भर के डेढ़ दर्जन डाकघरों में यह सुविधा उपलब्ध होगी। डाक अधीक्षक आरपी प्रसाद ने बताया कि जितने भी लोग डाकघर पहुंचेंगे उन सभी का नया आधार कार्ड बनाने व संशोधन कार्य किया जाएगा। यदि किसी का आधार कार्ड नहीं बना है या फिर पहले से बने आधार कार्ड में कोई संशोधन कराना चाहते हैं तो गुरुवार को डाकघर पहुंचकर आधार कार्ड बनवा सकते हैं।

साथ ही उन्होंने कहा कि डाक आने के बाद इसकी डिलिवरी हर हाल में 48 घंटे में होगी। पहले दिन अगर किसी का घर बंद रहा या फिर कोई नहीं मिला तो भी उन्हें प्राथमिकता के तौर पर दूसरे दिन निश्चित रूप से चि_ी, स्पीड पोस्ट, अंतरदेशी पत्र आदि की डिलिवरी होगी। बुधवार को प्रधान डाकघर में डाकिया के साथ बैठक कर उन्हें दो दिनों में डाक की डिलिवरी करने का निर्देश देते हुए उन्होंने पोस्टमैन मोबाइल एप से शत प्रतिशत डिलिवरी करने की बात कही है।

गड़बड़ी करने वालों पर की गई थी कार्रवाई <…

Read more about आज से भागलपुर के डाकघरों में विशेष अभियान, नया आधार कार्ड हो या सुधार करवाना हो, तुरंत होगा काम;
  • 0

भारतीय रेल : 24 मई को रूट बदलकर चलेगी मालदा से खुलने वाली फरक्का एक्सप्रेस, देवघर-अगरतला का परिचालन रद;

भागलपुर। नार्दन रेलवे के लखनऊ मंडल में दोहरीकरण कार्य को लेकर आगामी 25 मई को साढ़े छह घंटे यानी सुबह आठ बजे से दोपहर के 2.30 बजे तक ट्रैफिक व पावर ब्लाक रहेगा। इसके कारण 24 तारीख को भागलपुर के रास्ते चलने वाली 13483 अप मालदा टाउन-दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस का रूट डायवर्ट किया गया है। यह ट्रेन वाराणसी-प्रतापगढ़-लखनऊ होकर जाएगी। वहीं, 24 मई को दिल्ली से खुलने वाली 13484 डाउन दिल्ली-मालदा टाउन फरक्का एक्सप्रेस को 70 मिनट तक कंट्रोल कर चलाने का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी शुक्रवार को पूर्व रेलवे के सीपीआरओ एकलव्य चक्रवर्ती ने दी है|

भागलपुर-दुमका रेलखंड का करेंगे निरीक्षण

पूर्व रेलवे के ङ्क्षप्रसिपल चीफ इंजीनियर अनिल कुमार दूबे आगामी 21 मई यानी शनिवार को भागलपुर पहुंचेंगे और भागलपुर-दुमका रेलखंड का निरीक्षण करेंगे। वे लाइट गुड्स स्पेशल ट्रेन से आएंगे। दुमका की ओर से ही निरीक्षण शुरू करेंगे। दुमका से भागलपुर के बीच ट्रैक अपग्रेडेशन, विद्युतीकरण समेत अन्य कार्यों देखते हुए वे भागलपुर पहुंचेंगे। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार इस दौरान कई स्टेशनों का भी निरीक्षण …

Read more about भारतीय रेल : 24 मई को रूट बदलकर चलेगी मालदा से खुलने वाली फरक्का एक्सप्रेस, देवघर-अगरतला का परिचालन रद;
  • 0

बुनकरों का सम्मेलन आज;

राष्ट्रीय हथकरघा विकास निगम लिमिटेड की ओर से क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का आयोजन शनिवार को स्थानीय एक होटल में होगा। शाखा प्रबंधक चंदन मरी त्रिपाठी ने कहा कि हथकरघा बुनकरों व कच्चा माल आपूर्तिकर्ताओं को आपस में बातचीत के लिए एक मंच पर लाया जा रहा है। यहां के बुनकरों को सस्ती दरों पर धागा मिल सके इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। साथ ही यहां के बुनकरों द्वारा उत्पादित माल को बाजार मिल सके। संस्थान इसके लिए बाजार की व्यवस्था कराने में जुटी हुई है।

Read more about बुनकरों का सम्मेलन आज;
  • 0

तलवारबाजी में भाग लेने के लिये मोतिहारी रवाना हुई टीम;

बिहार राज्य तलवारबाजी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भागलपुर की टीम मोतिहारी रवाना हुई इसकी जानकारी देते हुये। संघ के महासचिव राजेश कुमार साह ने बताया कि 21 से 22 मई 2022 तक मोतिहारी के खेल भवन में बिहार राज्य तलवारबाजी प्रतियोगिता (सब जूनियर, कैडेट व जूनियर ) आयोजित हो रही है जिसमे भाग लेने के लिए ये खिलाड़ी रवाना हो रहे हैं। ये खिलाड़ी अंडर 14, अंडर 17 और जूनियर के भी हैं।

इन सभी खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन केलिए कार्मेल स्कूल कि प्राचार्या सिस्टर सेंड्रा, उपप्रचार्या सिस्टर आशा व सुपीरियर सिस्टर मेरिशियन तथा संघ के सभी पदाधिकारियों अध्यक्ष डॉ तपन घोष आदि ने शुभकामनायें दी।

Read more about तलवारबाजी में भाग लेने के लिये मोतिहारी रवाना हुई टीम;
  • 0

एक से 14 जून तक भाजपा चलायेगी सेवा सुशासन अभियान;

सेवा सुशासन अभियान के माध्यम से भाजपा गरीब कल्याण पर्व चलायेगी। यह अभियान देशभर में एक जून से 14 जून तक चलेगा। जिसमें कई कार्यक्रमों के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पहुंचकर लोगों के बीच सरकारी योजनाओं से लेकर संगठनात्मक कार्यक्रमों को जानकारी देंगे।

इस अभियान की सफलता को लेकर भाजपा ने पूरी तैयारी कर ली है। गुरुवार को रानी तालाब स्थित कार्यालय में आयोजित जिला संगठनात्मक बैठक हुई। पार्टी अध्यक्ष रोहित पाण्डेय ने कहा कि 21 जून को योग दिवस के साथ 22 जून को क्रीड़ा भारती द्वारा कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके लिए 30 मई तक पन्ना प्रमुख तय कर लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि पन्ना प्रमुख बनाने के लिए प्रत्येक विधानसभा में प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिसमें पीरपैंती में प्रदीप सिंह, कहलगांव में रविभूषण तिवारी, भागलपुर में आशुतोष डील्लू, नाथनगर में कुश पाण्डेय, सुल्तानगंज में श्रवण कुमार होंगे। ये सभी इस कार्यक्रम को आगे बढ़ायेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हर समय समाज हित और राष्ट्रहित के लिए कार्य करते हैं, यह सिर्फ चुनावी पार्टी नहीं है। बैठ…

Read more about एक से 14 जून तक भाजपा चलायेगी सेवा सुशासन अभियान;
  • 0

महारुद्र यज्ञ को लेकर निकाली गई कलश शोभायात्रा;

सनोखर गांव में शुक्रवार से शुरू होने वाले महारूद्र यज्ञ को लेकर गुरुवार को कलशयात्रा निकाली गयी। जिसमें ग्यारह सौ कुंवारी कन्या एवं महिलाओं ने हिस्सा लिया। कलशयात्रा सनोखर हाईस्कूल से जल भरकर सनोखर का परिभ्रमण करते कलश यज्ञ मंडप शिव मंदिर परिसर पहुंच समापन हुआ। यज्ञ समिति के सदस्यों ने शांति समिति की बैठक में पारित प्रस्ताव के तहत कलश यात्रियों की परेशानी को देखते हुए जगह जगह ग्रामीणों के द्वारा मार्ग सुलभ करने की दिशा में साफ-सफाई की गयी। कलशयात्रा के दौरान धार्मिक भजन की प्रस्तुति की गयी। कार्यक्रम संबंधी जानकारी देते यज्ञ कमिटी अर्जुन केसरी ने बताया कि महारुद्र यज्ञ को लेकर गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गई। 20 मई से हवन, प्रवचन व रासलीला का प्रतिदिन आयोजन किया जाएगा। यज्ञ स्थल पर बने विभिन्न देवी देवताओं की मूर्तियों को कलाकार अंतिम रूप देकर तैयार कर दिए हैं। यज्ञ कमेटी के सहयोग से भव्य मेला का भी आयोजन किया जा रहा है। यज्ञ कमेटी के सदस्यों ने बताया कि 28 मई को यज्ञ का समापन वैदिक विधि विधान से किया जाएगा। वहीं देर शाम आई आंधी में आयोजित यज्ञ में बने पांडाल वगैरह और मूर्त…

Read more about महारुद्र यज्ञ को लेकर निकाली गई कलश शोभायात्रा;
  • 0

स्नातक सहित अन्य कोर्स में नामांकन पर निर्णय आज;

भागलपुर। टीएमबीयू में स्नातक में नामांकन को लेकर गुरुवार को आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त हो गई। शुक्रवार को विश्वविद्यालय नामांकन समिति की बैठक कर आगे का कार्यक्रम तय किया जायेगा। प्रतिकुलपति डा. रमेश कुमार ने बताया कि कुल आवेदनों की संख्या की समीक्षा करने के बाद हमलोग आगे की तारीख तय करेंगे कि कब मेरिट लिस्ट निकाली जाये और कब से नामांकन शुरू किया जाये। स्नातक में अभी तक करीब 46 हजार छात्र-छात्राओं ने नामांकन के लिये आवेदन किया है, जबकि इसमें करीब 66 हजार सीटें हैं। वहीं पीजी, एलएलबी में नामांकन एमएड में नामांकन के लिये तीसरी मेरिट लिस्ट भी जारी करने को लेकर निर्णय लिया जायेगा।

Read more about स्नातक सहित अन्य कोर्स में नामांकन पर निर्णय आज;
  • 0

मोजाहिदपुर से बागबाड़ी तक हटाया गया अतिक्रमण;

शहर में अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन और नगर निगम का अभियान गुरुवार को मोजाहिदपुर से लेकर बौंसी रोड, अलीगंज, बागबाड़ी तक चलाया गया। अभियान की शुरुआत मोजाहिदपुर थाना के पास से दोपहर 12 बजे शुरू किया गया। हालांकि अतिक्रमण हटाने गई टीम ने जैसे ही सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाने का काम शुरू किया जेसीबी का टायर फट गया। इसको लेकर कुछ दिक्कतें तो हुईं लेकिन बाद में कुछ मजदूरों को अतिरिक्त बुलाया गया और अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू हुआ।

गुड़हट्टा चौक के पास सड़क किनारे फुटपाथी नास्ता, चाय, सत्तु, टायर पंक्चर, फल सहित अन्य दुकानों को बलपूर्वक हटाया गया। कई स्थानीय दुकानों के ऊपर लगे शेड को मजदूरों के जरिये तोड़ा गया तो लोगों ने विरोध किया लेकिन अतिक्रमण रोधी टीम ने उसे तोड़ कर गिरा दिया। अतिक्रमण हटाने से पहले मोजाहिदपुर से लेकर अलीगंज तक सुबह 11 बजे से ही माइकिंग कर लोगों अतिक्रमण हटाने की सूचना दी गयी थी। दोपहर 2 बजे अतिक्रमण रोधी टीम हुसैनाबाद पहुंची। वहां मस्जिद के नीचे कई दुकानों के आगे शेड लगे हुए थे। हालांकि कई लोगों ने पहले से ही अपनी दुकानों के आगे का शेड हटा रहे …

Read more about मोजाहिदपुर से बागबाड़ी तक हटाया गया अतिक्रमण;
  • 0

रोजगार को बढ़ाने के लिए स्कूलों में शुरू होगा व्यावसायिक कोर्स;

रोजगार को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा विभाग सूबे के 33 जिलों में चयनित एक-एक विद्यालयों में इस बार से नौवीं में व्यावसायिक कोर्स शुरू करेगा। राज्य में पहली बार इस तरह का प्रयास किया जा रहा है। भागलपुर में इसके लिए नाथनगर स्थित एसएस बालिका हाईस्कूल को चयनित किया गया है।

इस कोर्स के आधार पर कुल 25 छात्राओं का दो कोर्स में नामांकन भी ले लिया गया है। ब्यूटी एंड वेल्नेस में 15 और रीटेल मैनेजमेंट में 10 छात्राओं का नामांकन लिया गया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा पोर्टल खोले जाने के बाद इन विषयों के लिए इन छात्राओं का रजिस्ट्रेशन कराया जायेगा। प्रखंडों से भी पहले दो स्कूल और फिर प्रत्येक प्रखंड से दो-दो स्कूलों का नाम मुख्यालय भेजा गया है ताकि बच्चे इस तरह की पढ़ाई कर सकें।

पांच तरह के कोर्स, लैब भी हो गया तैयार

बिहार में नौवीं में पांच विषयों ब्यूटी एंड वेलनेस, रीटेल मैनेजमेंट, ऑटोमोबाइल, सिक्योरिटी और टूरिज्म के रूप में यह कोर्स शुरू किया जायेगा। एसएस बालिका स्कूल में इसके लिए दो कोर्स ब्यूटी एंड वेलनेस, रीटेल मैनेजमेंट का चयन किया गया है। इस…

Read more about रोजगार को बढ़ाने के लिए स्कूलों में शुरू होगा व्यावसायिक कोर्स;
  • 0

ग्रेस अंक से पैट में चयन का छात्रों ने जताया विरोध;

पास होने के बाद भी ग्रेस अंक नहीं मिलने से चयन नहीं | तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में पैट (पीएचडी एडमिशन टेस्ट) में नामांकन को लेकर फिर से आवाज उठने लगी है। इसको लेकर एक बार फिर छात्र विवि में पहुंचकर अपनी बातें रखी। कॉमर्स व राजनीति विज्ञान विषय के करीब आधा दर्जन छात्र बुधवार को विवि पहुंचे। इन छात्रों ने बताया कि इस बार ग्रेस अंक से पास छात्रों का मेथेडोलॉजी कोर्स में नामांकन के लिए चयन किया गया है। वहीं बिना ग्रेस अंक यानी क्वालीफाई वाले छात्रों का चयन नहीं किया गया है। छात्रों ने मामले को लेकर कुलपति, प्रतिकुलपति व डीएसडब्ल्यू कार्यालय में लिखित शिकायत की है। छात्रों ने दिये आवेदन में कहा कि पैट परीक्षा-2021 के प्रथम मेरिट लिस्ट में उत्तीर्ण हुए हैं, लेकिन उनलोगों का मेथेडोलॉजी कोर्स में नामांकन के लिए चयन नहीं किया गया है।

पैट परीक्षा में राजनीति विज्ञान विषय से उत्तीर्ण छात्रा प्रतिमा कुमारी, कॉमर्स संकाय से पास छात्र सौरभ कुमार, मो इजराइल खान व प्रतिक्षा वर्मा ने आरोप लगाया है कि पीजी राजनीति विज्ञान विभाग व पीजी कॉमर्स विभाग में विवि के शिक्षकों व अधि…

Read more about ग्रेस अंक से पैट में चयन का छात्रों ने जताया विरोध;
  • 0

स्काउट एंड गाइड का दिया गया प्रशिक्षण;

टेढ़ागाछ। उत्क्रमित मध्य विद्यालय झाला चरघरिया टेढ़ागाछ में स्काउट एंड गाइड का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू किया गया। बताते चलें कि जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेश पर मध्य विद्यालयों में बारी-बारी से प्रशिक्षक प्रदीप कुमार साह द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। छात्र उत्सुकता पूर्वक अनुशासन में रहकर स्काउट एंड गाइड का प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं। बुधवार को प्रात: काल झंडोत्तोलन केबाद प्रशिक्षण में विद्यालय के छात्र-छात्रा ने भाग लिया।

Read more about स्काउट एंड गाइड का दिया गया प्रशिक्षण;
  • 0