भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज प्लेसमेंट के साथ पैकेज बढ़ाने पर भी कर रहा काम;

भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज (बीईसी) छात्रों के प्लेसमेंट के साथ-साथ पैकेज बढ़ाने पर भी काम कर रहा है। अब तक यहां के छात्रों को पांच से सात लाख का सालाना पैकेज मिलता रहा है, मगर अब इसे बढ़ाने की दिशा में भी प्रयास किया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि पिछले दिनों कंप्यूटर इंजीनियरिंग के एक छात्र का 30 लाख रुपये के सालाना पैकेज पर चयन हुआ।

कॉलेज की प्राचार्य डॉ. पुष्पलता ने बताया कि छात्रों का प्लेसमेंट बढ़ा है। साथ ही उसके पैकेज बढ़ाने की दिशा में भी प्रयास किया जा रहा है। इसमें काफी हद तक सफलता भी मिली है। वहीं इसकी तारीफ नैक टीम के सदस्यों ने भी किया था।

Read more about भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज प्लेसमेंट के साथ पैकेज बढ़ाने पर भी कर रहा काम;
  • 0

जल-जीवन-हरियाली थीम पर मनेगा बिहार दिवस;

22 मार्च को बिहार दिवस के मौके पर डीआरसीसी में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस बार बिहार दिवस का थीम जल-जीवन-हरियाली रखा गया है। बिहार दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा अन्य कार्यक्रम भी होंगे।

बिहार दिवस के मौके पर कार्यालयों को रोशनी से सजाया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर डीएम सुब्रत कुमार सेन ने आदेश जारी किया है। परिसर में पुष्प प्रदर्शनी लगायी जाएगी। इसके अलावा विभिन्न विभागों के स्टॉल और व्यंजन मेला, जागरूकता प्रदर्शनी आदि लगाए जाएंगे। बिहार का नक्शा बनाकर 108 दीपों से सजाया जाएगा। जिला खेल पदाधिकारी को एथलेटिक्स, खो-खो, शतरंज और लॉन टेनिस आदि कार्यक्रम 20 से 21 मार्च तक सुविधानुसार आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। विजेताओं को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। डीआरसीसी में जल-जीवन-हरियाली थीम पर मंजूषा पेंटिंग स्टॉल और मंजूषा पेंटिंग प्रतियोगिता मनोज पंडित और किलकारी द्वारा किया जाएगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी को विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में प्रतियोगिता का प्रचार-प्रसार करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। चित्रकला और वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें …

Read more about जल-जीवन-हरियाली थीम पर मनेगा बिहार दिवस;
  • 0

अकबरनगर: दर्जनों गांवों में चार दिनों से पेयजलापूर्ति ठप;

अकबरनगर थाना क्षेत्र के दर्जनों इलाकों में पिछले 4 दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है। जलापूर्ति नहीं होने से लोगों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।

जानकारी के मुताबक हरियो पानीटंकी स्थित जलमीनार में लगे मोटर का पैनल खराब हो गया है। इसकी सूचना विभाग से संबंधित अधिकारियों को दी गई बावजूद पैनल की मरम्मत नहीं हो सकी। इस कारण सिमराहा, आलमगीरपुर, पूर्वी टोला, रसीदपुर, खेरैहिया सहित दर्जनों इलाको में पेयजल आपूर्ति ठप है। भीषण गर्मी शुरू होने के साथ ही ग्रामीणों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

बता दें कि हरियो स्थित एकमात्र जलमीनार से करीब सात सौ लोगों को शुद्ध पानी मिलता है। होली जैसे रंगों के त्योहार में पानी नहीं मिलने के कारण लोगों में आक्रोश है। ग्रामीण अमित, राजू, सौरभ, सिंटू, विभाष, सुनील कुमार व संजय कुमार ने बताया कि गुरुवार सुबह से ही पेयजल की आपूर्ति ठप है। इस बाबत पम्पकर्मी मो. सियाजुल ने बताया कि पुराने मोटर को बदल कर नया मोटर लगाया गया है। लो वोल्टेज के कारण मोटर में गड़बड़ी आ रही है। फिलहाल ठीक करा लिया गया है। टंकी भरने के बाद पे…

Read more about अकबरनगर: दर्जनों गांवों में चार दिनों से पेयजलापूर्ति ठप;
  • 0

‘बच्चन पांडे’ में भागलपुर के इंतेखाब का भी है योगदान;

इसमें तातारपुर के हकीम आमिर हसन लेन के इंतेखाब महमूद ने वीजुअल इफेक्ट के सुपरवाइजर के रूप में काम किया है। इंतेखाब ने बताया कि वह मुस्लिम हाई स्कूल और टीएनबी कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद बाहर निकल गये हैं। वह 2004 से इन क्षेत्र में काम कर रहे हैं। फिलहाल वह अजय देवगन के 'एनवाईवीएफएक्स वाला' कंपनी में काम करते हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार, अरशद वारसी, कृति सैनन और जैकलीन आदि ने काम किया है। इस फिल्म के निर्देशक फरहाद शामजी और प्रोड्यूटर साजिद नाडियाडवाला हैं।

Read more about ‘बच्चन पांडे’ में भागलपुर के इंतेखाब का भी है योगदान;
  • 0

ताइक्वांडो में तान्या वात्सल्य ने जीता कांस्य पदक;

नवगछिया। खेल विभाग बिहार सरकार द्वारा आयोजित राज्य विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता मोतिहारी में नवगछिया की तान्या ने शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। पदक जितने पर जिला खेल पदाधिकारी प्रमोद यादव, भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव, महासचिव सह राष्ट्रीय रेफरी घनश्याम प्रसाद, ताइक्वांडो कोच जेम्स, मोनी कुमारी, मो. नाजिम, विकास चौरसिया, मणिश्याम कुमार, मुकेश कुमार, नवगछिया खेल संघ के अखिलेश पाण्डेय, धर्मचन्द भगत, संजय यादव आदि ने बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।

Read more about ताइक्वांडो में तान्या वात्सल्य ने जीता कांस्य पदक;
  • 0

गोखला मिशन की 112 छात्राओं को प्रथम स्थान;

पीरपैंती। पीरपैंती प्रखंड के संत माइकल बालिका प्लस 2 विद्यालय गोखला मिशन की छात्राओं ने इंटर की परीक्षा में शानदार सफलता अर्जित की है। प्रिंसिपल सिस्टर अमला ने बताया कि 112 छात्राओं ने प्रथम, 65 छात्राओं ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। सर्वाधिक 87 प्रतिशत अंक विज्ञान में डौली कुमारी, 86 प्रतिशत अंक आर्ट्स में इशरत परवीन, गुड़िया कुमारी, 83 प्रतिशत संध्या राज, 82 प्रतिशत लाली कुमारी, रिशु कुमारी आदि ने प्राप्त किया है। प्रिंसिपल सिस्टर अमला, सिस्टर सीना, वीना, लूसिया ने छात्राओं की सफलता पर उनके उज्ववल भविष्य की कामना की।

Read more about गोखला मिशन की 112 छात्राओं को प्रथम स्थान;
  • 0

राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में रूबी को कांस्य पदक;

कहलगांव। कहलगांव प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर गौघट्टा गांव की रूबी कुमारी को इस्माईलपुर में आयोजित दो दिवसीय राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य मेडल प्राप्त हुआ है। रूबी की उपलब्धि पर पिता रामचंद्र पासवान, माता सुनीता देवी ने प्रसन्नता जाहिर की। रूबी के खेल प्रशिक्षक सिकंदर यादव, जय शंकर राय, सर्वोत्तम कुमार शर्मा, बिहार कुश्ती संघ सचिव विनय सिंह, अभिलाषा कुमारी, ब्रजेश कुमार ने बधाई दी ।

Read more about राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में रूबी को कांस्य पदक;
  • 0

दिसंबर से शुरू होगा विक्रमशिला सेतु के समानांतर नये फोरलेन पुल का निर्माण, 12 अप्रैल को खुलेगी निविदा;

नये फोरलेन पुल को बनने से करीब 20 साल पुराने विक्रमशिला सेतु पर वाहनों का दबाव कम होगा और इस पुल की आयु भी बढ़ जायेगी. लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी.विक्रमशिला सेतु के समानांतर नये फोरलेन पुल का निर्माण इस साल दिसंबर से शुरू होगा. इस पुल का निर्माण कार्य को 1460 दिनों यानी चार साल में पूरा होने की समयसीमा तय की गयी है. पुल को बनाने के लिए फिर से नया टेंडर जारी किया गया है. इसका बिड 12 अप्रैल को खुलेगा. इस पुल की अनुमानित लागत 958 करोड़ 38 लाख रुपये है.

नये फोरलेन पुल को बनने से करीब 20 साल पुराने विक्रमशिला सेतु पर वाहनों का दबाव कम होगा और इस पुल की आयु भी बढ़ जायेगी. लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी. इससे खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, अररिया, भागलपुर व बांका सहित झारखंड और बंगाल के रास्ते आने-जाने वाली गाड़ियों को आवागमन में सुविधा होगी.

इस पुल का टेंडर पहले भी हुआ था और इसका ठेका एलएंडटी कंपनी को मिला था और फरवरी में टेंडर अवार्ड किया गया था. पुल की डिजाइन सहित अन्य तकनीकी समस्या के कारण इसमें संशोधन करना पड़ा है. …

Read more about दिसंबर से शुरू होगा विक्रमशिला सेतु के समानांतर नये फोरलेन पुल का निर्माण, 12 अप्रैल को खुलेगी निविदा;
  • 0

एमएलसी चुनाव : 7 प्रत्याशी मैदान में, कोई पर्चा रद्द नहीं;

बिहार विधान परिषद के लिए भागलपुर-बांका स्थानीय प्राधिकार से सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की गुरुवार को स्क्रूटनी हुई। जिसमें सभी पर्चे सही पाये गए। इस तरह जदयू के विजय कुमार सिंह, सीपीआई के संजय कुमार के अलावा निर्दलीय गुलशन कुमार, देवाशीष कुमार, सिम्पल देवी, चिरंजीवी राय और विजय कुमार फिलहाल चुनावी मैदान में हैं। 21 मार्च तक नाम वापसी की आखिरी तारीख है। चुनाव 4 अप्रैल और मतगणना 7 अप्रैल से होगी।

Read more about एमएलसी चुनाव : 7 प्रत्याशी मैदान में, कोई पर्चा रद्द नहीं;
  • 0

भागलपुर: जल्द शुरू होगा सर्वे, विवाद रोकने को इस मशीन से मापी जाएगी जमीन, अफसरों और अमीनों को दिया गया प्रशिक्षण;

भागलपुर जिले में जमीन का सर्वे जल्द शुरू होगा। जमीन पैमाइश में विवाद को रोकने के लिए अब ईटीएस (इलेक्ट्रॉनिक टोटल स्टेशन) मशीन का उपयोग किया जाएगा। अब जरीब चेन की जगह ईटीएस मशीन लेगी। इसकी शुरूआत भागलपुर जिले में भी कर दी गयी। इसके लिए जिला प्रशासन ने आठ मशीनों की खरीद की है। गुरुवार को तीन अनुमंडल, चार अंचल और एक राजस्व शाखा को मशीन सौंप दी गयी। डीएम को भी मशीन के बारे में जानकारी दी गयी।

Read more about भागलपुर: जल्द शुरू होगा सर्वे, विवाद रोकने को इस मशीन से मापी जाएगी जमीन, अफसरों और अमीनों को दिया गया प्रशिक्षण;
  • 0

टीएनबी कॉलेज में 26 को होगा टेक फेस्ट;

टीएनबी कॉलेज में 26 मार्च को टेक फेस्ट और ट्रेनिंग व प्लेसमेंट कार्यक्रम होगा। इसमें बिहार स्टेट यूनिवर्सिटी सर्विस कमिशन (बीएसयूएससी) के चेयरमैन राज्वर्धन आजाद, डीआईजी सुजीत कुमार, ट्रिपल आईटी के निदेशक प्रो. अरविंद चौबे शामिल होंगे। प्राचार्य डॉ. संजय चौधरी ने कहा कि कार्यक्रम में बीएनएमयू के पूर्व वीसी प्रो. एके राय, सेंट्रल यूनिवर्सिटी झारखंड रांची के पूर्व वीसी डॉ. एनकेवाय इंदु, बीएसयूएससी के सदस्य डॉ. विजयकांत दास भी शामिल होंगे।

Read more about टीएनबी कॉलेज में 26 को होगा टेक फेस्ट;
  • 0

गंगा महाआरती का आयोजन;

गंगा समग्र खंड द्वारा जहाज घाट में फाल्गुन पूर्णिमा के अवसर पर गंगा महाआरती का आयोजन किया गया। गंगा आरती का उद्घाटन पंजाबी बाबा पहाड़ के पूज्य संत संजय बाबा, प्रजापिता ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के साध्वी बहन पूजा कुमारी, गायत्री परिवार के डॉ विपल्व चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य महिला और पुरुष उपस्थित थे।

Read more about गंगा महाआरती का आयोजन;
  • 0

इलेक्ट्रिक ट्रेन शुरू हुई;

कहलगांव से स्टेशन से एनटीपीसी परियोजना के कोयला यार्ड बिजली आधारित ट्रेन गुरुवार को चालू हो गई। कहलगांव स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र कुमार मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि एनटीपीसी के मुख्य महाप्रबंधक और महाप्रबंधक एफएम ने हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक इंजन चालू होने की वजह से कहलगांव स्टेशन में इंजन की पलटी नहीं करनी पड़ेगी। समय की बचत होगी।

Read more about इलेक्ट्रिक ट्रेन शुरू हुई;
  • 0

बांका के हर्बल गुलाल का बढ़ी डिमांड; दिल्‍ली, यूपी, बंगाल व महाराष्ट्र से मिले ऑडर, खासियत जानकर दंग रह जांएगे आप;

बांका वन क्षेत्र की पिरौटा वन समिति होली के अवसर पर इस बार भी बड़े पैमाने पर हर्बल गुलाल तैयार किया है। जीविका की लगभग सौ से अधिक महिलाओं ने प्राकृतिक उत्पादों से तैयार आर्गेनिक हर्बल अबीर बाजार में भी उपलब्ध कराया है। इसकी डिमांड राष्ट्रपति से लेकर मुख्यमंत्री आवास तक है। इस बार दिल्ली के बिहार भवन दो क्वि‍ंटल गुलाल वन विभाग के प्रयास से भेजा गया है। जबकि बिहारी एजेंट ने कोलकाता एवं महाराष्ट्र तक डेढ़-डेढ़ क्विंटल गुलाल पहुंचाया है। यूपी से दो क्विं‍टल की मांग थी। पर समिति द्वारा आपूर्ति नहीं की गई। अगले साल इसकी मात्रा अधिक तैयार करने की है। इससे जीविका सदस्यों को रोजगार भी मिलेगा। पचास से सौ ग्राम के पैकेट में इसकी पैकिंग की गई है।

जिले के फुल्लीडुमर निवासी सह ललमटिया वन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र यादव ने बताया कि बिहार भवन से पांच साल से गुलाल का आर्डर आ रहा है। वर्ष 2012 में तत्कालीन डीएम आदेश तितरमारे के प्रयास से बिहार के मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रपति तक के यहां भेजा गया था। इसके लिए समिति को शुभकामना पत्र भी प्राप्त हुआ था।

कैसे होता तैयार

उ…

Read more about बांका के हर्बल गुलाल का बढ़ी डिमांड; दिल्‍ली, यूपी, बंगाल व महाराष्ट्र से मिले ऑडर, खासियत जानकर दंग रह जांएगे आप;
  • 0

अग्रवाल सम्मेलन का होली मिलन समारोह 20 को;

भागलपुर जिला अग्रवाल सम्मेलन की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन 20 मार्च को अग्रसेन भवन में होगा। अध्यक्ष कुंजबिहारी झुनझुनवाला ने बताया कि होली मिलन समारोह की सफलता को लेकर अमरनाथ चमड़िया व प्रदीप जालान को संयोजक बनाया गया है। स्वागताध्यक्ष संजय कुमार जैन होंगे। उन्होंने बताया कि कोरोना के कारण दो साल बाद होली मिलन समारोह का आयोजन होगा।

Read more about अग्रवाल सम्मेलन का होली मिलन समारोह 20 को;
  • 0

टीएनबी, मारवाड़ी, एसएम कॉलेज में नामांकन आसान नहीं;

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) में स्नातक में हर साल 11 अंगीभूत और 12 संबद्ध कॉलेजों में 66 हजार सीटों पर नामांकन होता है। जिले के इंटरमीडिएट के छात्रों की संख्या इस बार 45461 ही है। इसके अलावा आसपास के 15 जिलों के छात्र भी यहां के मुख्य कॉलेजों में नामांकन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करते हैं। इस वजह से भी नामांकन में कटऑफ काफी अधिक चला जाता है। टीएमबीयू में 80 प्रतिशत बिहार बोर्ड और 20 प्रतिशत दूसरे बोर्ड के छात्रों को नामांकन का मौका मिलता है। दोनों पर ही रिजर्वेशन सिस्टम लागू रहता है।

सीसीडीसी प्रो. केएम सिंह बताते हैं कि टीएमबीयू के टीएनबी, मारवाड़ी और छात्राओं के लिए एसएम कॉलेज में नामांकन के लिए सबसे अधिक आवेदन आते है। यही कारण है कि इन कॉलेजों में सिर्फ प्रथम श्रेणी के उत्तीर्ण छात्रों का औसत बिहार बोर्ड से 65-70 प्रतिशत होने पर ही नामांकन संभव है।

Read more about टीएनबी, मारवाड़ी, एसएम कॉलेज में नामांकन आसान नहीं;
  • 0

टीएमबीयू में 20 प्रतिशत बढ़ी सीटों पर होगा नामांकन;

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में इस सत्र से ही स्नातक में 20 प्रतिशत बढ़ी हुई सीटों पर नामांकन लिया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। विश्वविद्यालय प्रशासन अगर इसी माह से इस प्रक्रिया को तेजी से कराए और नामांकन की प्रक्रिया को शुरू करे तो इस बार सत्र नियमित हो सकता है। पिछले दो साल से कोरोना की वजह से नवंबर से कक्षाएं शुरू हुईं। लेकिन इस बार सबकुछ सामान्य है। इंटरमीडिएट का रिजल्ट भी जारी हो चुका है। जानकार बताते हैं कि बिहार बोर्ड के 80 प्रतिशत छात्रों का नामांकन लेने के बाद 20 प्रतिशत दूसरे बोर्ड की सीट को बाद में भरा जा सकता है।

प्रतिकुलपति प्रो.रमेश कुमार ने कहा कि इसके लिए कुलपति से चर्चा करने के बाद नामांकन की प्रक्रिया को जल्द शुरू कराया जाएगा। ताकि इस सत्र को नियमित स्तर पर कक्षा, परीक्षा और रिजल्ट दिया जा सके। इस सत्र को नियमित करने से पिछले सत्र को नियमित करने में भी आसानी होगी। इसी को ध्यान में रखकर विवि प्रशासन रणनीति बनाकर काम करेगा।

Read more about टीएमबीयू में 20 प्रतिशत बढ़ी सीटों पर होगा नामांकन;
  • 0

अंग-बंग की संस्कृति संग दिखेंगे सात रंग;

जिले में रंगों का पर्व होली में सात रंग दिखेंगे। हर समाज की ओर से अलग-अलग ढंग से होली मनायी जाती है। यहां स्थानीय रंग के साथ राजस्थानी परंपरा के साथ अंग-बंग की संस्कृति भी दिखाई पड़ती है। वहीं पंजाबी, जैन, आदिवासी और पछियारा होली भी खेली जाती है।

भीखनपुर की मधु देवी झुनझुनवाला ने बताया कि भागलपुर में वर्षों से राजस्थानी परंपरा निभाई जा रही है। होलिका दहन से पहले गोबार से बड़कुल्ला बनाया जाता है। बड़कुल्ला बनाने वक्त बच्चों व देवताओं की खुशी भी देखी जाती है। बच्चों के लिए खिलौना तो देवताओं के लिए पान, सुपाड़ी, नारियल आदि बनाया जाता है। राजस्थान का प्रतीक के रूप में तलवार, ढ़ाल, कृपाण आदि तैयार किये जाते हैं। इस दौरान सबसे अंतिम में होलिका का प्रतीक चिह्न बनाया जाता है। होलिका दहन के दिन सारे बड़कुल्ला को हल्दी, रोली, राख, सिदूर से सजाकर पूजा की जाती है। उसके बाद उसे अग्नि में डाली जाती है। उन्होंने बताया कि होलिका दहन के दिन बड़कुल्ला जलाने से घर में सुख-शांति आती है।

Read more about अंग-बंग की संस्कृति संग दिखेंगे सात रंग;
  • 0

बुनकरों को मिली पहली किस्त के तौर पर 60-60 हजार रुपये;

बुनकरों का हैंडलूम अब बारिश व धूप में खराब नहीं होगा। उद्योग विभाग ने बुनकरों को वर्क शेड निर्माण के लिए 1.20-1.20 लाख रुपये की राशि में पहली किस्त के तौर पर 60-60 हजार रुपये बुनकरों को उपलब्ध करा दिया है। प्रारंभिक चरण में 12 बुनकरों को यह राशि दी गयी है, लेकिन चार बुनकरों का बैंक के अकाउंट में तकनीकी गड़बड़ी के कारण उन्हें अभी राशि नहीं मिली है। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि शेड निर्माण के लिए बुनकरों को 1.20-1.20 लाख रुपये मिलना है। पहली किस्त के तौर पर 50 प्रतिशत राशि उनके बैंक खाते में भेज दी गयी है। उन्होंने बताया कि विनोद तांती, मीरा देवी, अर्चना देवी, रतन कुमार तांती, मिथलेश कुमार तांती, बीबी हसीना व अमित कुमार तांती की राशि बैंक में जा चुकी है। वहीं भोला प्रसाद गुप्ता, मुकुंद तांती, रेखा देवी व शिवशंकर तांती के खाते में कुछ गड़बड़ी है। इसे बुनकरों के द्वारा ठीक कराया जा रहा है। उसके बाद उनके भी खाते में राशि भेज दी जाएगी। टेक्निकल सुपरवाइजर हेमंत कुमार ने बताया कि बुनकर कर्मशाला के तहत यह राशि उन्हें मिली है।

Read more about बुनकरों को मिली पहली किस्त के तौर पर 60-60 हजार रुपये;
  • 0

दो दिवसीय श्याम फाल्गुन उत्सव का समापन;

कहलगांव। मारवाड़ी टोला स्थित पंचदेव श्री श्याम मंदिर में दो दिवसीय फाल्गुन उत्सव का मंगलवार को समापन हुआ। पंडित विकास शर्मा के नेतृत्व में यजमान अमित संथालिया तथा उनकी पत्नी पूजा संथालिया ने अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित किया। 101 महिलाओं द्वारा ज्योति पाठ किया गया। प्रभु श्री श्याम का अलौकिक शृंगार किया गया। इस अवसर पर श्याम मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। संध्या में महाप्रसाद का वितरण किया गया। श्याम बाबा को सवामणी प्रसाद अर्पित किया गया। ज्योति पाठ में शर्मिला वाकिया, सुनीता शर्मा, नेहा वर्मा, मीनू रुंगटा, पायल वाकिया, कल्पना संथालिया, पूजा संथालिया आदि दर्जनों महिलाओं ने भाग लिया।

Read more about दो दिवसीय श्याम फाल्गुन उत्सव का समापन;
  • 0

शाहकुंड: रोजगार मेले में 1796 अभ्यर्थियों ने निबंधन कराया;

प्रखंड मुख्यालय परिसर में मंगलवार को जीविका द्वारा आयोजित रोजगार मेले में 1796 अभ्यर्थियों ने निबंधन कराया। जिनमें 101 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। 80 अभ्यर्थियों को मेला में ही नियुक्ति पत्र दिया गया। विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा 607 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। कौशल विकास हेतु आरएसईटी वन द्वारा 272 युवक-युवतियों का चयन किया गया। मेला में विभिन्न ट्रेडों से 12 कंपनियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्धाटन बीडीओ अभिनव भारती ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि जीविका द्वारा आयोजित रोजगार मेले में युवक-युवतियों को रोजगार पाने का अच्छा अवसर मिला है। साथ ही प्रशिक्षण के लिए भी अपने क्षेत्र का चुनाव कर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। एसबीआई के शाखा प्रबंधक चंद्रशेखर झा ने कहा कि जीविका की दीदियां समय पर ऋण वापसी करती हैं। इससे स्वयं सहायता समूह एनपीए में नहीं जाता। जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक ने सभी चयनित अभ्यर्थियों के लिए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित स्वास्थ्य प्रबंधक कुमार रोहित, थानाध्यक्ष अनिल कुमार, जीवि…

Read more about शाहकुंड: रोजगार मेले में 1796 अभ्यर्थियों ने निबंधन कराया;
  • 0