नक्सलियों के बिहार बंद को लेकर जिले में हाइ अलर्ट
बेगूसराय (नगर) : प्रधानमंत्री के बोधगया आगमन के विरोध में नक्सलियों ने पांच सितंबर को 24 घंटे के बिहार बंद का एलान कर दिया है. इसको लेकर पुलिस प्रशासन काफी चौकसी बरते हुए है. जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को अलर्ट करते हुए पुलिस कप्तान मनोज कुमार ने विशेष चौकसी बरतने का फरमान जारी किया है. वहीं जिले के विभिन्न थानों की पुलिस को भी इस मौके पर पुलिस गश्त तेज रखने को कहा है.
Source: Begusarai News
Read more
about नक्सलियों के बिहार बंद को लेकर जिले में हाइ अलर्ट



















