पीएचसी पर आशा व ममता ने किया प्रदर्शन
गढ़पुरा : बिहार राज्य आशा संघ, कुरियर संघ तथा ममता संघ की गढ़पुरा प्रखंड इकाई के बैनर तले बुधवार पीएचसी गढ़पुरा के समक्ष कर्मी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गये. इसकी अध्यक्षता विमलेश झा ने की. कार्यकर्ताओं ने सभी आशा को स्थायी कर्मी का दर्जा देने, न्यूनतम मजदूरी के बदले 15 हजार मासिक वेतन देने, पेंशन व मेडिकल सुविधा की मांग की.
Source: Begusarai News
Read more
about पीएचसी पर आशा व ममता ने किया प्रदर्शन



















