केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में धरना 30 को
बांका: जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक गुरुवार को जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में सभी प्रखंडों में 30 को धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया. साथ ही हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ कर प्रखंड वार पांच हजार हस्ताक्षर संकलन करने का भी निर्णय लिया गया.
Source: Banka News
Read more
about केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में धरना 30 को



















