प्यार का साइड इफेक्ट : बीच सड़क पर चला हाइवोल्टेज ड्रामा

बांका: शहर के कटोरिया-बांका मुख्य मार्ग पर रविवार को एक प्रेमी-प्रेमिका के बीच झड़प हो गयी. रजाैन थाना क्षेत्र के महगामा बदमपुर निवासी कौशल मंडल कटोरिया प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बाराकोला में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं. वह शहर स्थित महेंद्र होटल के समीप किराये के मकान में परिवार के संग रहते हैं, जहां उनका बेटा सौरभ मोबाइल की दुकान चलाता है. Source: Banka News
Read more about प्यार का साइड इफेक्ट : बीच सड़क पर चला हाइवोल्टेज ड्रामा
  • 0

किसानों को मिला 5.55 लाख का अनुदान

बांका: बिहार स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर कृषि यांत्रिकीकरण मेला वीर कुंवर सिंह मैदान में लगाया गया. कृषि यांत्रिकीकरण मेले का उद्घाटन बांका विधायक राम नारायण मंडल, अमरपुर विधायक जनार्दन मांझी, जिलाधिकारी साकेत कुमार, आरक्षी अधीक्षक डॉ सत्यप्रकाश, वन प्रमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी शिव कुमार पंडित ने किया. Source: Banka News
Read more about किसानों को मिला 5.55 लाख का अनुदान
  • 0

स्कूलों में समारोह फीका

बांका: जिला स्थापना दिवस के बाद बिहार स्थापना दिवस भी फीका रहा. इस मौके पर तैयारी आधी-अधूरी ही की गयी थी या यूं कहें कि केवल खानापूर्ति की गयी है. जिले में रेडीमेड व्यवस्था कर लोगों को न बोलने के लिए बाध्य कर दिया. बिहार सरकार इसके आयोजन के लिए जिलों को एक निश्चित राशि स्थापना दिवस के पूर्व ही आवंटित कर देती है, बावजूद इसके तैयारी आधी अधूरी ही की गयी. बांका को छोड़ कर अन्य जिलों में नामी कलाकार मंगाये गये. Source: Banka News
Read more about स्कूलों में समारोह फीका
  • 0

गोकुला में संजय तो डहुआ में मेराज बने पैक्स अध्यक्ष

बौंसी: प्रखंड के दो पंचायत गोकुला एवं डहुआ में हुए पैक्स चुनाव की गिनती शनिवार को पूरी कर ली गयी. गोकुला पंचायत के बंधुवाकुरावा निवासी संजय यादव ने दूसरी बार पैक्स अध्यक्ष में जीत हासिल कर ली है. उन्हें सर्वाधिक 723 मत प्राप्त हुये है. जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी जय प्रकाश वैद्य को मात्र 49 मतों से ही संतोष करना पड़ा. Source: Banka News
Read more about गोकुला में संजय तो डहुआ में मेराज बने पैक्स अध्यक्ष
  • 0

भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान

बांका: प्रखंड क्षेत्र के फुल्लीडुमर के ग्राम पंचायत उत्तरी कोझी के मंझली कुशाहा में भारतीय जनता पार्टी द्वारा अति पिछड़ा अल्पसंख्यकों के बीच सदस्यता अभियान चलाया गया. इस वर्ग की दर्जनों महिलाओं ने भी सदस्यता ग्रहण की. इस मौके पर भाजपा क्रीड़ा मंच के प्रदेश महामंत्री मनोज यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास हो रहा है. Source: Banka News
Read more about भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान
  • 0

हटाया गया जेल सिपाही, सेंट्रल जेल में प्रतिनियुक्ति

भागलपुर: नवगछिया जेल में हंगामा की सूचना मिलते ही सेंट्रल जेल के अधीक्षक नीरज झा नवगछिया उपकारा पहुंचे. उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली. जिस जेल सिपाही से बंदियों के विवाद की बात सामने आ रही थी, सेंट्रल जेल अधीक्षक ने उस सिपाही (गुरुदेव यादव) को नवगछिया जेल से हटा भागलपुर सेंट्रल जेल में प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया है. Source: Bhagalpur News
Read more about हटाया गया जेल सिपाही, सेंट्रल जेल में प्रतिनियुक्ति
  • 0

नवगछिया उपकारा में पथराव, हंगामा

नवगछिया: नवगछिया उपकारा में रविवार को एक बंदी व सिपाही के बीच मारपीट के बाद अन्य बंदियों ने उपद्रव किया. इस दौरान जेल में पथराव भी हुआ. बंदियों ने तीन घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया. Source: Bhagalpur News
Read more about नवगछिया उपकारा में पथराव, हंगामा
  • 0

चार हत्याओं की उलझी गुत्थी, हत्यारे नहीं हुए गिरफ्तार

भागलपुर: डेढ़ माह के दौरान चार हत्या कांडों की जांच में पुलिस फिसड्डी साबित हो रही है.दो कांड मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र का है, जबकि एक नाथनगर व दूसरा गोराडीह. चार कांडों में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, जबकि अन्य दो कांडों में न गिरफ्तारी हुई है और न ही हत्या के कारण का खुलासा हो पाया है. Source: Bhagalpur News
Read more about चार हत्याओं की उलझी गुत्थी, हत्यारे नहीं हुए गिरफ्तार
  • 0

हादसा . कजरैली थाना क्षेत्र के गोराचक्की की घटना दारोगा समेत तीन जख्मी

भागलपुर: कजरैली थाना क्षेत्र के गोराचक्की के पास रविवार अहले सुबह ट्रक ने कजरैली थाने की गश्ती जीप को सामने से टक्कर मार दी. इसमें जीप पर सवार दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मी जख्मी हो गये. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस जीप चार बार पलटी और सड़क से खेत में पहुंच गयी. सभी घायलों को इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच में भरती कराया गया है. Source: Bhagalpur News
Read more about हादसा . कजरैली थाना क्षेत्र के गोराचक्की की घटना दारोगा समेत तीन जख्मी
  • 0

फुरकान-हैदर जेल से बाहर व्यवसायी ने मांगा आर्म्स लाइसेंस

भागलपुर: डॉल्फिन कूरियर के संचालक संतोष मुरारका से 10 लाख रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने 22 जनवरी को बाबू कुल्हाड़ी के दो सहयोगी फुरकान अंसारी(तहवलपुर, लोदीपुर) और हैदर अली (शहादत हुसैन लेन, इशाकचक) को गिरफ्तार किया था. उनके पास से तीन मोबाइल व सिम बरामद हुआ था. पुलिस ने दावा किया था कि इसमें वह मोबाइल व सिम भी है, जिससे व्यवसायी को फोन कर रंगदारी मांगी गयी थी. Source: Bhagalpur News
Read more about फुरकान-हैदर जेल से बाहर व्यवसायी ने मांगा आर्म्स लाइसेंस
  • 0

हत्या के आरोपितों को आजीवन कारावास

नौ गवाहों की करायी गयी थी गवाही बेगूसराय(कोर्ट) : जिला एवं सत्र न्यायाधीश कृष्ण गोपाल द्विवेदी ने हत्या मामले के आरोपित बरौनी थाने के बीहट निवासी राजीव कुमार, कमलेश कुमार उर्फ कारी, रिशी कुमार एवं नगर थाने के रतनपुर निवासी आनंद कुमार उर्फ कल्याण सिंह को हत्या में दोषी पाकर आजीवन कारावास की सजा सुनायी. Source: Begusarai News
Read more about हत्या के आरोपितों को आजीवन कारावास
  • 0

जिला अंकेक्षण की रिपोर्ट में खुलासा, धान-गेहूं खरीद के नाम पर 2.25 करोड़ का गबन

भागलपुर: धान व गेहूं खरीद के नाम पर पैक्सों का फर्जीवाड़ा एक बार फिर सामने आया है. खरीद वर्ष 2011-12 से लेकर 2013-14 तक कई पैक्सों ने किसानों से धान-गेहूं की खरीद तो की, लेकिन न तो किसानों को पूरा भुगतान किया, न ही कैश क्रेडिट की पूरी राशि कोऑपरेटिव बैंक में जमा की. पैक्स अध्यक्ष व प्रबंधक ने मिल कर इस राशि की बंदरबांट कर ली. इस गबन का खुलासा हाल में हुए ऑडिट में हुआ. Source: Bhagalpur News
Read more about जिला अंकेक्षण की रिपोर्ट में खुलासा, धान-गेहूं खरीद के नाम पर 2.25 करोड़ का गबन
  • 0

शिक्षकों ने भरी हुंकार

चांदन : प्रखंड संसाधन केंद्र में शनिवार को समान कार्य के लिए समान वेतन को लेकर नगर पंचायत प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक हुई. अध्यक्षता जिला संयोजक सह प्रखंड अध्यक्ष हेमंत दूबे ने की. श्री दूबे ने कहा कि पटना पहुंचने के लिए संगठन की ओर से चांदन प्रखंड परिसर से बस की व्यवस्था की गयी है. Source: Banka News
Read more about शिक्षकों ने भरी हुंकार
  • 0

कड़ी सुरक्षा में हुई मतगणना

कटोरिया : प्रखंड परिसर के सभागार में शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ पैक्स चुनाव की मतगणना पूरी कर ली गयी. मतगणना में कठौन पंचायत में अध्यक्ष में मो फकरे आलम एवं जयपुर पंचायत में सिकंदर शर्मा ने बाजी मारी. वरीय उपसमाहर्ता सह प्रखंड प्रभारी डॉ संजय कुमार की उपस्थिति में निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राम पुकार यादव ने जीत का प्रमाण पत्र दिया. Source: Banka News
Read more about कड़ी सुरक्षा में हुई मतगणना
  • 0

बाइक व नकद लूटे विरोध पर हाथ तोड़ा

फुलवड़िया थाना क्षेत्र के एनएच-28 पर बगराहा चौक के निकट शुक्रवार की रात बाइक सवार चार अपराधियों ने रिफाइनरी से काम कर घर लौट रहे मजदूर गौड़ा निवासी अजय कुमार को पिस्तौल के बल पर मोटरसाइकिल, मोबाइल और 10 हजार रुपये लूट लिये. विरोध करने पर लुटेरों ने मजदूर की पिटाई कर हाथ तोड़ दिया. फुलवड़िया पुलिस ने जख्मी मजदूर को इलाज के लिए बरौनी के निजी अस्पताल में भरती कराया. घटना के संबंध में बताया जाता है Source: Begusarai News
Read more about बाइक व नकद लूटे विरोध पर हाथ तोड़ा
  • 0

फर्जीवाड़े के आरोपितों को भेजा गया जेल

प्रमाणपत्रों के फर्जीवाड़े के धंधे में लिप्त बरौनी अंचलाधिकारी के गाड़ी चालक अमरनाथ शर्मा, उसके पिता व अंचल कार्यालय का अनुसेवक राजेंद्र शर्मा एवं बीहट नगर पर्षद का विकास मित्र एवं इस धंधे का मास्टर माइंड मुकेश रजक के विरुद्ध शुक्रवार की देर रात तक चली जांच व पूछताछ के बाद बरौनी थाने में मामला दर्ज कराया गया. जिलाधिकारी के निर्देश पर वरीय उपसमाहर्ता सह नोडल पदाधिकारी आरटीपीएस के विद्यानाथ पासवान द्वारा आरोपितों के विरुद्घ थाना कांड संख्या-106/15 के तहत Source: Begusarai News
Read more about फर्जीवाड़े के आरोपितों को भेजा गया जेल
  • 0

अग्निकांड में तीन घर जले, डेढ़ लाख की क्षति

अंचल के राजोपुर गांव में शुक्रवार की देर रात अगलगी की घटना में तीन घर जल कर राख हो गये. आग इतनी भयानक थी कि लोग किसी तरह जान बचा कर अपने घरों से निकले. वे अपना नहीं बचा सके. गांव के भोला यादव के घर से अचानक धुआं व आग की लपटे निकलने लगी. देखते-ही-देखते बगल के जगमोहन यादव के घर को भी उसने अपनी चपेट में ले लिया. काफी संख्या में ग्रामीण वहां जुट कर आग पर काबू पाने के प्रयास में लग गये. अग्निकांड में भोला यादव के दो व जगमोहन यादव के एक घर जल गये. आग लगने से घर के अनाज, कपड़ा, बरतन, नगद व अन्य सामान जल कर राख हो गये. अगलगी में तकरीबन डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ. Source: Begusarai News
Read more about अग्निकांड में तीन घर जले, डेढ़ लाख की क्षति
  • 0

गैस सिलिंडर में लगी आग, एक ही परिवार के पांच झुलसे

बेगूसराय(नगर)/चेरियाबरियारपुर : चेरियाबरियारपुर थाने की चेरियाबरियारपुर पंचायत के काली स्थान चौक के समीप विजय पोद्यार के घर में रसोई गैस के सिलिंडर में रिसाव के कारण आग लग गयी. इस घटना में एक ही परिवार के पांच लोग झुलस गये, जिसमें तीन बच्चों की हालत चिंताजनक है. Source: Begusarai News
Read more about गैस सिलिंडर में लगी आग, एक ही परिवार के पांच झुलसे
  • 0

आरटीपीएस कार्यालय में छापा, तीन हिरासत में

बीहट (बेगूसराय) : बरौनी प्रखंड में लंबे समय से विभिन्न प्रकार के प्रमाणपत्रों को बनवाने व अन्य कार्यो में फर्जीवाड़ा की शिकायत मिल रही थी. इससे प्रखंड क्षेत्र के लोग काफी परेशान थे. इसी कड़ी में शुक्रवार को जिलाधिकारी सीमा त्रिपाठी एवं आरक्षी अधीक्षक मनोज कुमार ने आरटीपीएस में छापेमारी की. Source: Begusarai News
Read more about आरटीपीएस कार्यालय में छापा, तीन हिरासत में
  • 0

लूट व हत्या करने का आरोपित गिरफ्तार

साहेबपुरकमाल (बेगूसराय) : सड़क लूटकांड और हत्या करने का आरोपित बलिया के भगतपुर निवासी हिमांशु कुमार उर्फ मिठू कुमार शुक्रवार की सुबह सेठानी उच्च विद्यालय, बलिया के समीप पुलिस के हत्थे चढ़ गया. गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध साहेबपुरकमाल, भगवानपुर तथा बरौनी रिफाइनरी थानों में मामला पूर्व से दर्ज है. बलिया के एएसपी कुमार आशीष ने बताया कि विगत वर्ष साहेबपुरकमाल थाने में यूपी के मक्का लदे ट्रक को लूट लिया था. Source: Begusarai News
Read more about लूट व हत्या करने का आरोपित गिरफ्तार
  • 0

उचक्कों ने महिला से छीने 49 हजार

शाहकुंड : शाहकुंड मुख्य बाजार में गुरुवार को एक वृद्ध महिला से बाइक सवार दो उचक्कों ने 49 हजार रुपये झपट लिये. शाहकुंड थाना क्षेत्र के खैरा गांव की जैबून निशां (60) स्टेट बैंक की शाहकुंड मुख्य बाजार शाखा से पैसे निकासी कर बाहर निकली थी. पैसे उसने एक पॉलीथिन में रखे थे. Source: Bhagalpur News
Read more about उचक्कों ने महिला से छीने 49 हजार
  • 0