आमापुर दियारा में फसल लूट का प्रयास
कहलगांव : घोघा थाना अंतर्गत आमापुर दियारा में शुक्रवार को फसल लूट के इरादे से पहुंचे अपराधियों की योजना पुलिस ने विफल कर दी. सूचना मिलने पर घोघा के थानाध्यक्ष सुभाष बैजनाथन के नेतृत्व में पुलिस पहुंची, लेकिन पुलिस के आने की भनक लगते ही अपराधी भाग निकले. थानाध्यक्ष ने बताया कि गोपालपुर थाना क्षेत्र के करारी तीनटंगा से लगभग आधा दर्जन अपराधी पहुंचे थे. अपराधी विनोद मंडल व राजेश मंडल के गिरोह के सदस्य थे.
Source: Bhagalpur News
Read more
about आमापुर दियारा में फसल लूट का प्रयास



















