सुल्तानगंज प्रखंड के इंग्लिश चिचरौंन पंचायत से दियारा जाने वाले रास्ते पर पानी पूरी तरह फैल गया है। जिससे एनएच 80 से दियारा का संपर्क भंग हो गया। जिससे किसान से लेकर मजदूरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंगा नदी में पानी के बढ़ने से दियारा जाने के लिए लोग तैर कर या फिर छोटी नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी किसानों व पशुपालकों को हो रही है। वहीं चानन बहियार के पानी में वृद्धि से आसपास के गांव में पानी प्रवेश कर गया। जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण लोग चिंतित हैं।
कहलगांव अनुमंडल अस्पताल में दीदी की रसोई का शुभारंभ;
अनुमंडल अस्पताल परिसर में गुरुवार को दीदी की रसोई का शुभारंभ अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉक्टर विवेकानंद दास ने फीता काटकर किया। जीविका दीदी द्वारा तैयार किए गए स्वादिष्ट रसोई का लुत्फ भी उठाया। उद्घाटन के मौके पर जीविका के पंकज कुमार, आदित्य कुमार अनुमंडल अस्पताल के मनोहर कुमार, रघुवंश कुमार, गौरव अंबस्ट, किशोर केवट और विकास कुमार आदि मौजूद थे। डॉ. विवेकानंद दास ने बताया कि दीदी की रसोई लेबर रूम में भी उपलब्ध होगा।
पीरपैंती के सरकारी विद्यालयों में अभिभावक गोष्ठी का आयोजन;
पीरपैंती निज प्रतिनिधि
प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में बच्चों के लिए चल रहे चहक कार्यक्रम के तहत अभिभावक शिक्षक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें पहली कक्षा नामांकित किए गए छात्र छात्राओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। अभिभावकों एवम शिक्षकों ने इस पर गहन विचार विमर्श किया।सुझाव सलाह भी किए। अभिभावकों ने कहा की इस तरह की संगोष्ठी होने से हमें भी काफी कुछ जानकारी मिलेगी।
खेलो इंडिया वूमेन जूडो नेशनल लीग में खेलेगी भागलपुर की नजराना नाज;
पहला खेलो इंडिया वूमेन जूडो नेशनल लीग एवं रैंकिंग टूर्नामेंट का आयोजन 20 से 23 अक्टूबर तक दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में किया जा रहा है। इसमें वही खिलाड़ी भाग लेंगे जो अपने-अपने जोन में गोल्ड या सिल्वर मेडल जीते हैं। इसमें भागलपुर से भी एक खिलाड़ी नजराना नाज भी शामिल होंगी।
चारों जोन को मिलाकर 8 खिलाड़ी एवं नेशनल मैच में टॉप 8 पोजीशन पर रहने वाले यानी कुल एक कटेगरी में 16 खिलाड़ी भाग लेंगे और अपना दांव आजमाएंगे। ईस्ट जोन लीग मैच में 11 राज्यों के महिला खिलाड़ी ने भाग लिया था। इसमें बिहार टीम की ओर से 12 खिलाड़ियों ने शिरकत की थी। भागलपुर जिले की नजराना नाज ने कैडेट कटेगरी प्लस 70 किलोभार में एवं जूनियर कटेगरी प्लस 78 किलो वर्गभार में गोल्ड पर अपना कब्जा जमाया था। पूरे बिहार से सिर्फ भागलपुर जिले की नजराना नाज जो चुनिहारी टोला स्थित द इंस्टीट्यूट ऑफ स्नेक फिस्ट मार्शल आर्ट भागलपुर में जूडो का अभ्यास करती हैं, का चयन पहला खेलो इंडिया जुडो वूमेन लीग एवं नेशनल रैंकिंग में हुआ है। बुधवार वह को दिल्ली के लिए रवाना हुई। इस खुशी के मौके पर बिहार राज्य जूडो संघ के महा…
कहलगांव में गंगा के जलस्तर खतरे के निशान से 64 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा। किसानों के धान के खेत में घुसा बाढ़;
केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बुधवार की सुबह 8:00 बजे कहलगांव में गंगा का जलस्तर 31.73 मीटर पर जा पहुंचा था। जो खतरे के निशान से 64 सेंटीमीटर ऊपर जा पहुंचा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा के जलस्तर में बढ़त के साथ बुधवार रात 10:00 बजे तक 31.78 मीटर पर पहुंचने की संभावना व्यक्त की गई है । हालांकि केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गुरुवार को गंगा के जलस्तर में घटित होने की संभावना व्यक्त की गई है। कहलगांव में गंगा का डेंजर लेवल 31.09 मीटर है।
जहां एक ओर किसान सुखाड़ से परेशान हैं वही धनौरा, गोहर ,कटोरिया, चायटोला,के क्षेत्रों में किसानों ने पटवन की सहायता से खेती किया था। तीन बार गंगा के उफनाई बाढ़ ने किसानों की कमर तोड़ दिया ।सूखे की वजह से ऊपरी हिस्से में भी नमी नहीं है। धनौरा किसान के प्रभाकर सिंह, शिव शंकर,जैनुल इस्लाम, मोo बटोरन मोo यासीन, अमर प्रताप सिंह,सुभाष सिंह,गोहर के हरेंद्र कुमार सिंह आदि ने बताया कि किसी तरह पटवन करके धान की खेती किए गए थे। हम लोगों के कई एकड़ फसल पूर्व के दो बार आ…
एनसीसी कैडेट्स के द्वारा गंगा घाटों पर चलाया स्वच्छता अभियान;
कहलगांव के विभिन्न गंगा घाटो पर एनसीसी के कर्नल राजवीर सिंह के नेतृत्व में कर्नल पीके चटर्जी तथा सूबेदार मेजर जगदाले प्रकाश एवं गणपत सिंह उच्च विद्यालय के एनसीसी ऑफिसर मो. आरिफ हुसैन की मौजूदगी में सरकार द्वारा चलाए जा रहे 23 बिहार बटालियन एनसीसी द्वारा पुनीत सागर अभियान के तहत गणपत सिंह उच्च विद्यालय एनसीसी के छात्र छात्राओं के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान एनसीसी के छात्र छात्राओं के द्वारा गंगा घाट पर जहां-तहां फैली बोतल, प्लास्टिक का कचरा, गंदगी की साफ-सफाई की गई। कैडेटों ने पुनीत सागर अभियान के तहत घाटों को प्लास्टिक मुक्त करने का संकल्प लिया।
6.8 अरब घाटे का बजट वित्त कमेटी ने किया पास;
टीएमबीयू की वित्त कमेटी ने छह अरब 85 करोड़ के घाटे का बजट पास कर दिया है। बुधवार को वीसी प्रो. जवाहर लाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में बजट पास किया गया। इसे अब सिंडिकेट और सीनेट में रखा जाएगा। बैठक में यह मामला रखा गया कि राज्य सरकार ने अक्टूबर में ही बजट मांगा है और अब तक इसे वित्त समिति में भी नहीं लाया गया था, जिस पर सदस्यों ने इसे पास कर आगे की प्रक्रिया करने को कहा। माना जा रहा है कि अगले महीने सिंडिकेट और सीनेट की बैठक भी होगी। वित्त समिति ने पूर्व वीसी प्रो. नीलिमा गुप्ता के समय हुई कॉपी खरीद के लिए संबंधित एजेंसी को भुगतान करने की सहमति दी। सदस्यों ने कहा कि विवि ने कॉपी खरीदी है तो भुगतान करना चाहिए। कॉपी देने वाली एजेंसी ने भुगतान नहीं होने पर कोर्ट जाने का नोटिस दिया है। नीलिमा गुप्ता के समय एजेंसी से बिना टेंडर के 9 रुपए से ज्यादा दर पर कॉपी की खरीद हुई थी लेकिन बाद में एफए ने टेंडर कराया तो कॉपी की दर तीन रुपए से थोड़ी अधिक पड़ी थी। पुरानी कॉपियों को भी बेचने पर सहमति बनी और तय हुआ कि इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया की जाए।
दरबान से सहायक प्राध्यापक बने डॉ. कमल किशोर को मिला नियुक्ति पत्र;
तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) के आंबेडकर विचार विभाग के दरबान डॉ. कमल किशोर मंडल आखिरकार अपने ही विभाग में सहायक प्राध्यापक बने गये। इस संबंध में बुधवार को कुलपति प्रो. जवाहर लाल के आदेश पर कुलसचिव गिरिजेश नंदन कुमार ने आदेश जारी कर दिया।
डॉ. कमल किशोर मंडल की उपलब्धि को हिन्दुस्तान ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी। राष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित होने वाली इस खबर को कुलपति ने हाथोंहाथ लिया और कहा था कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जायेगा। भागलपुर लौटने के बाद बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया। डॉ. कमल गुरुवार को विभाग में सहायक प्राध्यापक के रूप में योगदान देंगे।
जानकारी हो कि कमल किशोर मंडल आंबेडकर विचार विभाग में चतुर्थवर्गीय कर्मचारी हैं। वह वहां दरबान के रूप में कार्यरत रहते हुये पीजी और पीएचडी की। बाद में उसी विभाग में सहायक प्राध्यापक के रूप में बिहार राज्य विवि सेवा आयोग से चुनकर आये। लेकिन उनकी काउंसिलिंग के पहले ही उनपर तत्कालीन रजिस्ट्रार ने यह कहकर रोक लगा दी कि उन्होंने विभाग में कार्य करते हुये पीजी और पीएचडी कैसे कर लिया।…
नशा मुक्ति दौड़ सैँडिस कंपाउंड में 6 को;
भागलपुर। आगामी 6 नवंबर को सैंडिस कंपाउंड में नशा मुक्ति दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इसमें 16 साल से कम व ऊपर उम्र की बालक-बालिकाएं भाग ले सकेंगी। दौड़ में प्रथम स्थान पाने वाले को पांच हजार, द्वितीय स्थान वाले को तीन हजार और तृतीय स्थान वाले को दो हजार रुपये दी जाएगी। चौथे से दसवें स्थान वाले को एक-एक हजार रुपये की राशि पुरस्कार के रूप में दी जाएगी। इसके लिए डीएम की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक हुई। जिसमें तमाम संबंधित विभाग के अधिकारी व खेल संगठनों के लोग मौजूद रहे।
अपर इंडिया एक्सप्रेस सहित तीन ट्रेनें चलाने की मांग;
अखिल भारतीय मैथिल ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मृगेंद्र कुमार ठाकुर एवं राष्ट्रीय महामंत्री सह प्रवक्ता अशोक कुमार झा ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को संयुक्त रूप से पत्र लिखकर अपर इंडिया एक्सप्रेस, राजगीर हावड़ा फास्ट पैसेंजर व सहरसा भागलपुर पैसेंजर को पुनः चालू करने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि अपर इंडिया व राजगीर हावड़ा अंग्रेजों के जमाने की गाड़ी है। साथ ही दोनों गाड़ी सामान्य यात्रियों के लिए हावड़ा व सियालदह वाराणसी के लिए सुलभ थी। सहरसा पैसेंजर कोशी क्षेत्र की एकमात्र सम्पर्क गाड़ी है। भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई के सांसदों व इन क्षेत्रों के अंतर्गत पड़ने वाले विधायकों को भी इस संबंध में प्रयासरत रहने की अपील अलग-अलग पत्रों से की गयी है। साथ ही रेल मंत्री से अकबरनगर स्टेशन पर कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र, रेलवे ओवरब्रिज, दो नए प्लेटफार्म, क्वार्टर का निर्माण, राजेंद्र नगर बांका, कविगुरु, फरक्का, गोड्डा-रांची, गोड्डा-टाटानगर, भागलपुर जयनगर, गोड्डा राजेंद्र नगर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग की है।
सुल्तानगंज: सुखाड़ घोषित करने की मांग को लेकर ई-किसान भवन पहुंचे;
प्रखंड के खानपुर पंचायत के किसान अपने जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में ई-किसान भवन सुल्तानगंज पहुंचे। प्रखंड कृषि पदाधिकारी से खानपुर पंचायत को सुखाड़ घोषित किए जाने के साथ-साथ किसान सलाहकार को हटाने की मांग की गई।
किसानों का कहना था कि पंचायत की विडंबना है कि यहां आधा बाढ़ और आधा सुखाड़ हो जाता है। परिणाम यह होता है कि न बाढ़ का और न सुखाड़ का लाभ मिल पाता है। किसान अनिल कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह ने बताया कि हमारी मांग है कि खानपुर पंचायत को सुखाड़ घोषित करते हुए किसान सलाहकार को हटाया जाय। साथ आए जनप्रतिनिधियों ने किस पंचायत में कितने किसानों को डीजल अनुदान दिया गया है, उसकी सूची की मांग की।
इधर प्रखंड कृषि पदाधिकारी अजय मणि ने बताया कि सुखाड़ घोषित करने का निर्णय उच्च स्तर पर लिया गया है। किसान सलाहकार की शिकायत पर बताया कि इसकी जांच अपने स्तर से करते हुए वरीय पदाधिकारी को प्रतिवेदन देंगे। साथ ही जनप्रतिनिधियों द्वारा मांगा गया डीजल अनुदान की सूची पर उन्होंने सूची उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। इधर जनप्रतिनिधियों ने सुख…
माहवारी स्वास्थ व स्वच्छता जागरूकता अभियान शुरू;
एनटीपीसी कहलगांव द्वारा परियोजना प्रभावित आसपास के गांवों में मंगलवार को माहवारी स्वास्थ एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। नैगम सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के अंर्तगत 12 पंचायत, 36 गांव और 20 सरकारी विद्यालयों में नारी माहवारी स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। सृष्टि समाज की अध्यक्षा रूपाली सिन्हा ने महावारी स्वास्थ एवं स्वच्छता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कहा कि कार्यक्रम का लक्ष्य किशोरियों , महिलाओं को मासिक धर्म के बारे में जागरूक कर उनमें आत्म विश्वास की भावना पैदा करना है। लड़कियों का स्तर ऊंचा करने के लिए उन्हें सशक्त बनाना एवं ग्रामीण क्षेत्रों में किशोरियों को अच्छी गुणवत्ता वाले नैपकीन उपलब्ध कराना है। उपयोग किये गये नैपकीन को पर्यावरण की दृष्टि से उचित ढंग से निपटाने कि जानकारी दी जायेगी। कार्यक्रम के दौरान किशोरियों एवं महिलाओं के बीच स्वच्छता कीट एवं सैनेटरी पैड का वितरण भी किया जा रहा है।
फिर आई बाढ़ : नाथनगर व सबौर के दर्जनों गांवों में घुसा पानी;
भागलपुर के गंगा से सटे प्रखंडों में दोबारा बाढ़ आने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इन प्रखंडों में एक माह पहले भी बाढ़ आयी थी। इन प्रखंडों की पंचायतों में दोबारा बाढ़ आने से लोगों को ऊंचे स्थलों पर फिर से शरण लेनी पड़ रही है। गंगा के जलस्तर में वृद्धि से सबसे अधिक परेशानी नाथनगर और सबौर के ग्रामीणों को उठानी पड़ रही है। यहां के दर्जनों गांवों में पानी घुस गया है। नाथनगर के शंकरपुर दियारा और रत्तीपुर बैरिया के दिलदारपुर गांव के लोगों को दोबारा टीएमबीयू कैंपस में टिल्हा कोठी के पास शरण लेनी पड़ी है। इन पंचायतों के दर्जनों बाढ़ पीड़ित परिवार बाल-बच्चों व मवेशियों के साथ ऊंचे स्थल पर रहने लगे हैं। ज्यादातर लोग टिल्हा कोठी और चर्च मैदान में रहने आए हैं। सुल्तानगंज में गनगनिया के वार्ड 6 व 8 में बाढ़ का व्यापक असर है। यहां के लोग पानी से घिर गए हैं। महेशी पंचायत के कल्याणपुर टोला के लोग भी बाढ़ से घिर गए हैं। इन पंचायतों के सैकड़ों एकड़ में लगी फसल-सब्जियां बर्बाद हो गई हैं।
सबौर की 20 हजार आबादी दोबारा प्रभावित
सबौर की रजंदीपुर, फरका, ममलखा एवं शंकरपु…
भागलपुर से दिल्ली के बीच एक और पूजा स्पेशल ट्रेन;
भागलपुर से दिल्ली के बीच एक और पूजा स्पेशल ट्रेन चलेगी। दिवाली और छठ को लेकर ट्रेनों में भीड़ बढ़ने के कारण रेलवे बोर्ड ने यह निर्णय लिया है। पूर्व रेलवे के सीपीआरओ एकलव्य चक्रवर्ती ने बताया कि 04036 नंबर की ट्रेन दिल्ली से भागलपुर के लिए 28 अक्टूबर को सुबह 9 बजे रवाना होगी जो दूसरे दिन सुबह 7 बजे भागलपुर पहुंचेगी। यह सुपरफास्ट ट्रेन होगी। 04035 भागलपुर-दिल्ली पूजा स्पेशल ट्रेन 29 अक्टूबर को भागलपुर से सुबह 9.45 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन सुल्तानगंज, जमालपुर, अभयपुर स्टेशन पर भी रुकेगी। इसमें जेनरल, स्लीपर और एसी श्रेणी की बोगी लगी होगी। इस ट्रेन के लिए बुकिंग 19 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। तत्काल और रियायती टिकट इस ट्रेन में नहीं मिलेगी।
लगमा पंचायत भवन मे किया गया जागरूकता शिविर का आयोजन;
अनुमंडल विधिक सहायता समिति, कहलगांव के अध्यक्ष सह अवर न्यायाधीश अमित कुमार शर्मा के निर्देश पर लगमा पंचायत भवन परिसर मे जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे पैनल अधिवक्ता पुरुषोत्तम कुमार सिंह के द्वारा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी गई। साथ ही प्राधिकार के द्वारा चलाये जाने वाले जन उपयोगी कार्यक्रमों के महत्व को बताया गया।
पीरपैंती में काली पूजा को ले चंडी पाठ शुरू।शोभा यात्रा निकाली गई;
प्रखंड में पीरपैंती बाजार मानिकपुर पंचायत स्थित मां काली मंदिर ने 10 दिनों तक चलने वाला मां काली चंडी पाठ शुरू हो गया। जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। इससे पूर्व मुखिया अरविंद साह के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाल शामिल सभी श्रद्धालु नगर परिक्रमा करते हुए बाबा बटेश्वर स्थान पहुंचे। वहां जल भर वापस मंदिर लौटे जहां कलश स्थापित किया गया। पंडित राजीव प्रताप द्वारा मंत्रोच्चार से काली माता का चंडी पाठ शुरू किया गया। मुखिया ने बताया कि इस अवसर पर मंदिर में प्रति दिन भव्य संध्या आरती भी होगी।
कहलगांव में गंगा के जलस्तर खतरे के निशान से 50 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा;
गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार सोमवार की सुबह 8:00 बजे कहलगांव में गंगा का जलस्तर 31.59 मीटर पर जा पहुंचा था। जो खतरे के निशान से 50 सेंटीमीटर ऊपर है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा के जलस्तर में बढ़त जारी रहने की संभावना व्यक्त की गई है। सोमवार रात 10:00 बजे तक 31.73 मीटर पर पहुंचने की संभावना व्यक्त की गई है। वहीं केंद्रीय जल आयोग के द्वारा मंगलवार की रात्रि 10:00 बजे तक गंगा का जलस्तर 31.82 मीटर पर पहुंचने की संभावना व्यक्त की गई है। कहलगांव में गंगा का डेंजर लेवल 31.09 मीटर है ।
गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने से सहायक नदियां कोवा नाला, भैना और गेरुआ नदी उफान पर है। ओगरी, महेशामुंडा, सर्वदीपुर, भोलसर, एकचारी, आमापुर, पकड़तल्ला, तोफिल, अंठावन आदि गांवों के बहियार बाढ़ के पानी से भर चुका है । इन क्षेत्रों के निचले इलाकों के घरों में पानी का प्रवेश करने लगा है और गांव तथा घर जाने वाले मार्ग पानी चढ़ने से अवरुद्ध होने लगा है।
कहलगांव: सफाई कर्मियों की हड़ताल से कूड़ों से पटा शहर;
नगर पंचायत कहलगांव के सफाई कर्मियों की हड़ताल सोमवार को तीसरे दिन भी जारी रही। शहर की गलियों समेत मुख्य सड़कों पर कूड़े का अंबार लगा हुआ है। गंदगी से मोहल्ले वासी परेशान हैं। हड़ताल के संदर्भ में कार्यपालक पदाधिकारी सोनी कुमारी से पूछे जाने पर बताया कि सोमवार को सफाई कर्मी नगर पंचायत के प्रतिनिधि के साथ न्यायालय पहुंचे। न्यायालय द्वारा एक सप्ताह में केस के निष्पादन का भरोसा दिया गया। मंगलवार से सफाई कर्मी काम पर वापस लौटने का भरोसा दिया है।
बाल-विवाह के विरोध में निकाला कैंडल मार्च;
सामाजिक सांस्कृतिक संस्था समवेत व कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेंस फाउंडेशन द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की शुरुआत रविवार को भागलपुर के 25 गांवों में एक साथ की गई। इस अवसर पर कचहरी चौक से घंटाघर तक कैंडल मार्च निकालकर बाल विवाह के विरोध में एकजुटता प्रदर्शित की गई। इसके साथ ही नाथनगर, खरीक, कहलगांव, जगदीशपुर आदि प्रखंडों के 25 गांवों में एक साथ कैंडल मार्च निकाला गया और सभा का आयोजन किया गया। समवेत की अध्यक्ष छाया पांडे ने कहा कि नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के आह्वान पर यह राष्ट्रव्यापी अभियान पूरे देश के 5000 गांवों में चलाया जाएगा। मौके पर विक्रम, डॉ. सुनील कुमार साह, वर्षा, प्रकाश चंद्र गुप्ता आदि मौजूद थे।
कहलगांव में गंगा जलस्तर खतरे के निशान से 40 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा।
गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि का दौर जारी है । केंद्रीय जल आयोग के अनुसार रविवार की सुबह 8:00 बजे कहलगांव में गंगा का जलस्तर 31.49 मीटर पर जा पहुंचा था। जो खतरे के निशान से 40 सेंटीमीटर ऊपर जा पहुंचा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा के जलस्तर में बढ़त जारी रहने की संभावना व्यक्त की गई है। रविवार रात 10:00 बजे तक 31.59 मीटर पर पहुंचने की संभावना व्यक्त की गई है । वही केंद्रीय जल आयोग के द्वारा रविवार की रात्रि 10:00 बजे तक गंगा का जलस्तर 31.73 मीटर पर पहुंचने की संभावना व्यक्त की गई है। कहलगांव में गंगा का डेंजर लेवल 31.09 मीटर है ।
बाढ़ का पानी खेतों में लगे फसलों में घुसा ;
गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि के बाद सबौर प्रखंड क्षेत्र के बाबूपुर से लेकर शंकरपुर तक गंगा का बाढ़ का पानी फैल चुका है। सौ एकड़ में लगे फसल व हरी सब्जी डूब कर बर्बाद हो गई।हाल ही में आए बाढ़ का पानी उतरने के बाद किसानों ने अपने खेतों में बैगन, टमाटर, करेला, कद्दू सहित अन्य फसल की बुवाई रोपाई शुरू की थी। लेकिन विगत एक सप्ताह से गंगा के जलस्तर में काफी तेजी से वृद्धि होने लगी। किसानों के खेतों में पानी घुस गया जिससे खेतों में लगे फसल डूब कर नष्ट हो गया। गंगा के जलस्तर में वृद्धि के बाद क्षेत्र के रजंदीपुर, संतनगर, बगडेर, इंग्लिश, घोषपुर, फरका, शंकरपुर सहित अन्य जगहों पर गंगा किनारे बसे गांव में लोगों के घरों में पानी घुसना शुरू हो गया है। लोग अपने पशु सहित अन्य समान को लेकर ऊंचे स्थानों पर जा रहे हैं। वहीं बाढ़ का पानी खानकित्ता व हढवा और रजंदीपुर चंदेरी बहियार में फैल चुका है। प्रखंड के दक्षिणी क्षेत्र के गांव में भी घुसना शुरू हो गया है। प्रखंड क्षेत्र के किसान रुपेश कुमार, कैलाश मंडल, अशोक मंडल, गणपत मंडल, लोचाय मंडल, राधे, सुनील मंडल सहित दर्जनों किसानों ने बताया कि ठ…



















