भागलपुर शहर में निगम के बड़े बकायेदारों की सूची बनेगी। साथ ही हर वार्ड में कॉमर्शियल होल्डिंग की सूची अलग से तैयार की जाएगी। सोमवार को नगर आयुक्त डा. योगेश कुमार सागर ने कर संग्राहकों के साथ मासिक समीक्षा में यह निर्देश दिया। बैठक में लक्ष्य के अनुसार कर वसूली नहीं करने वाले 4 तहसीलदारों का वेतन रोक दिया गया तो 7 तहसीलदारों से स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। बैठक में सिटी मैनेजर रवीश चन्द्र वर्मा भी मौजूद थे।
नगर निगम के सभी सभी 51 वार्डों में कर संग्रहण का काम 37 तहसीलदार करते हैं। समीक्षा बैठक में सभी मौजूद थे। बैठक दिन के 12 बजे से 2.30 बजे तक चली और एक-एक तहसीलदारों से जवाब पूछा गया। वैसे तहसीलदार जिन्होंने लक्ष्य से 10-20 हजार कम वसूली की है उन्हें मौका दिया गया है कि जून में मई और जून दोनों का लक्ष्य पूरा होना चाहिए। समीक्षा के क्रम में कपिदेव दास, वार्ड- 1, 2, मो. राहत वार्ड - 39, 40, राधारमण चौधरी, वार्ड- 19, शंभूनाथ झा, वार्ड- 21, 22, जाबिर आलम, वार्ड- 24, 26, रोहन कुमार, वार्ड- 25, 27, मनोज कुमार हरि, वार्ड- 45 में कम वसूली के कारणों का संतोषजनक जवाब नहीं…



















