14 जुलाई से शुरू हो रहे श्रावणी मेला की तैयारी से सोमवार को मुख्य सचिव अवगत हुए। समीक्षा भवन में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई, लखीसराय, मुजफ्फरपुर और बेगूसराय के डीएम की तैयारी से अवगत हुए। इस मौके पर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी को भागलपुर डीएम ने स्वास्थ्य विभाग की तैयारी की जानकारी के लिए पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन (पीपीटी) दिखाया। मुख्य सचिव ने मेला शुरू होने से पहले तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया।
डीएम सुब्रत कुमार सेन ने कहा कि मेला के उद्घाटन में महज 10 दिन शेष रह गए हैं। घाटों की स्थिति से लेकर कांवरियों पर निगरानी, वाहनों की पार्किंग, सुरक्षा, सुविधा और स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं को लेकर तैयारी हो गई है। एक सप्ताह के अंदर सारी बची हुई तैयारी हो जाएगी। मुख्यमंत्री से मेला के उद्घाटन के लिए मंत्रिमंडल सचिवालय को प्रस्ताव भेजा गया है। इसके अलावा जिला के प्रभारी मंत्री व अन्य माननीयों को आमंत्रित करने के लिए संबंधित विभागों को प्रस्ताव भेजा गया है।
मुख्य सचिव को डीएम ने बताया कि मेला क्षेत्र के 16 किमी एरिया में प्रशासनिक तैयारी क…



















