भागलपुर। तिलकामांझी भागलपुर विवि के कालेजों में वैल्यू ऐडेड कोर्स शुरू हो गई है। इस कोर्स में छात्र नामांकन भी ले रहे हैं। अभी इसकी शुरुआत टीएनबी कालेज में की गई है। यह कोर्स पूरे 10 दिनों तक चलेगा। इसमें छात्रों को कई पहलूओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। कोर्स के समापन पर सभी छात्रों को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।
-टीएनबी कालेज में शुरू हुआ 10 दिवसीय वैल्यू ऐडेड कोर्स
नई शिक्षा नीति के तहत शुरू हुआ है कोर्स, 70 लोगों ने कराया पंजीयन
टीएनबी कालेज के प्राचार्य डा संजय कुमार चौधरी ने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 में नैतिक और सामाजिक ज्ञान पर काफी बल दिया गया है। किसी भी संस्थान का उद्देश्य छात्रों को बस रोजगार प्रदान करना नहीं होता है। बल्कि उन्हें नैतिक और मूल्यवान इंसान बनाना भी है।
वे कालेज में वैल्यू ऐडेड कोर्स की शुरूआत के मौके पर कह रहे थे। उन्होंने कहा अभी केवल तकनीकी संस्थानों में इस तरह के कोर्स चलाए जा रहे थे। टीएनबी कालेज में यह कोर्स शुरू कर एक नई शुरुुुुआत की गई है। कोर्स का थीम 'वैल्यू एजुकेशन, हेल्थ, अ…



















