अम्मा जी सेवा केंद्र की ओर से रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन केंद्र परिसर में किया गया। इस मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने 30 मरीजों के इलाज के साथ शुगर व ब्लड प्रेशर की जांच की। इस मौके पर डॉ. मो. जिया अहमद ने बताया कि शिविर में मौजूद ज्यादातर मरीजों का ब्लड शुगर व शुगर बढ़ा पाया गया। इसके अलावा मौसम के उतार-चढ़ाव के दौर में मरीजों में बदन दर्द, सर्दी-जुकाम, खांसी आदि की शिकायत मिली। इस मौके पर केंद्र के सचिव जयप्रकाश यादव, सैय्यद जीजाह हुसैन, दुलला खान, बादशाह खान, मो. रहीम आदि की मौजूदगी रही।
अकबरनगर में समपार में गड़बड़ी के कारण लगता रहा जाम ;
अकबरनगर शाहकुंड मार्ग के श्रीरामपुर गांव के समीप पश्चिमी समपार के विनस में तकनीकी गड़बड़ी आने के कारण पांच घण्टे तक स्लाइडर का प्रयोग कर आधा दर्जन ट्रेन को पार कराया गया। जिसके कारण रुक-रुककर दिनभर जाम लगता रहा। जाम के कारण समपार में फंसे राहगीर परेशान दिखे।
अकबरनगर के 5 सी पश्चिम समपार का विनस स्लीप करने के कारण अक्सर फाटक लगाने व उठाने के कठिनाई का सामना करना पड़ता था। बुधवार को भी समपार के विनस में तकनीकी गड़बड़ी आ गयी। जिसके कारण सिग्नल डिपार्टमेंट के इंस्पेक्टर ओमप्रकाश के नेतृत्व में करीब दस बजे मेकेनिकल गेट का विनस मरम्मत करने पहुंचा। विनस बदलने के कारण रेलकर्मी को परिचालन सुचारू रूप से चलाने के लिए स्लाइडर मशीन का प्रयोग करना पड़ा। स्लाइडर मशीन से ट्रेन पार कराने के कारण रेलकर्मी को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पांच घण्टे तक रेलकर्मी को स्लाइडर मशीन का प्रयोग करने के कारण काफी दिक्कतें हुई। रेल फाटक के गेटमैन अशोक कुमार ने बताया कि स्लाइडर के साथ साथ ट्रेन को पार कराने के लिए झंडी को भी दिखाना पड़ता है। तेज धूप व गर्मी के चलते दिनभर कार्य करने में परेश…
जीवन जागृति ने मनाया स्थापना दिवस;
जीवन जागृति संस्था की ओर से घंटाघर के पास स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने लौटा गौरव भागलपुर का नारा दिया। अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि भागलपुर में विक्रमशिला, अजगैबीनाथ मंदिर, बटेश्वर स्थान, बूढ़ानाथ मंदिर, जैन मंदिर, कतरनी, जदालू आम काफी प्रसिद्ध है। सरकार को अंगिका भाषा, सिल्क उत्पादन का विकसित कर चाहिए। इसके अलावा यहां से जल्द हवाई जहाज उड़ना चाहिए। यह सुविधा नहीं होने से यहां का विकास प्रभावित हो रहा है। इस मौके पर आभा पाठक, विनिता साह, संगीता साह, धर्मेद्र कुमार, राकेश माही, मृत्युंज, गौरव आदि मौजूद थे।
फीस वापस नहीं होने पर छात्र फिर करेंगे आंदोलन;
टीएमबीयू में छात्रावास की फीस वापस नहीं करने को लेकर छात्रों ने एक बार फिर से विवि में आंदोलन करने का मन बनाया है। छात्रों ने बताया कि वे लोग गुरुवार को भी विवि पहुंचेंगे और अधिकारियों से अपनी फीस वापस करने की मांग करेंगे। विवि प्रशासन यदि इससे मना करेगा तो वे लोग पुरजोर आंदोलन करेंगे। छात्रों ने कहा कि कोरोना काल के दौरान विवि के कहने पर छात्रावासों को बंद कराया गया था, लेकिन उस दौरान का भी विवि फीस क्यों लेगा जबकि छात्रावास बंद था। इसलिये विवि इस फीस को वापस करे।
बूढ़ानाथ इलाके में सात घंटे बिजली कटौती;
बूढ़ानाथ इलाके में बुधवार को सात घंटे बिजली की अघोषित कटौती हुई। इस दौरान लोगों को पीने के पानी के लिए भी भटकना पड़ा। टीवी, फ्रिज, एसी, कूलर भी बंद रहे। सुबह 11 बजे से ही बिजली बंद रही। टीटीसी सबस्टेशन के नयाबाजार फीडर से बिजली चालू रही लेकिन जंफर खोलकर केबुल का काम कराया जा रहा था। केबुल में काम कराने की योजना पहले से बनी थी लेकिन उपभोक्ताओं को इसकी सूचना नहीं दी गई थी।
हर हाथ में दिये और चेहरे पर गौरव का भाव;
नगर निगम में मनाया गया भागलपुर का स्थापना दिवस;
मेयर, डिप्टी मेयर सहित सभी पार्षदों ने जलाया दीपक;
अब हर साल 4 मई को मनाया जाएगा स्थापना दिवस
भागलपुर, वरीय संवाददाता। बुधवार शाम 5.30 बजे नगर निगम में मेयर, डिप्टी मेयर, पूर्व डिप्टी मेयर सहित सभी पार्षद इकट्ठे थे। हर हाथ में दीया था और चेहरे पर गौरव का भाव था। गौरव इस बात कि हम ऐतहासिक धरोहरों और कई संस्कृतियों को संजोने वाले भागलपुर के वासिंदे हैं। सबने एक स्वर में कहा- आज भागलपुर के इतिहास का अहम पड़ाव है। जब हम अपने जिले का स्थापना दिवस मना रहे हैं। 4 मई भागलपुर के इतिहास की वह तिथि है, जो अब के बाद हर साल सुखद अहसास और गौरव का दिन होगा। हमलोग हर साल एकजुट होकर अपने जिला का जन्मदिन यानी स्थापना दिवस मनाएंगे।
मेयर सीमा साहा ने कहा आज अपने स्वर्णिम इतिहास को याद करने का दिन है। दीया जलाकर हमलोग मैसेज देना चाहते हैं कि लोग हर साल इस दिन खुशी-खुशी भागलपुर का स्थापना दिवस मनाएं। डिप्टी मेयर राजेश वर्मा ने जिलेवासियों को भागलपुर के स्थापना दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि यह दिन इसलिए खास…
घर बैठे ही खुलवाइए राष्ट्रीय पेंशन योजना खाता, डाक विभाग ने शुरू की Online सर्विसेज, जानें और भी स्कीम;
भागलपुर : अब भागदौड़ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि अब ग्राहक घर बैठे ही राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) की खाता खुलवा सकेंगे। डाकघर तेजी से हाईटेक हो रहा है। ग्राहक सेवाएं आनलाइन की जा रही है। हाल ही में मेल से जुड़ी सेवाएं रजिस्ट्री, पार्सल, स्पीड पोस्ट आदि की बुकिंग के लिए क्यूआर कोड स्कैन कर पेमेंट करने की सुविधा शुरू की गई है। इसी कड़ी में अब ग्राहक र एनपीएस का खाता घर बैठे खोल सकेंगे। एनपीएस के लिए अभी तक डाकघर के चक्कर काटने पड़ते थे, लेकिन अब यह सेवा भी आनलाइन हो गई है। डाक विभाग से आनलाइन माध्यम से राष्ट्रीय पेंशन योजना की सदस्यता ली जा सकती है। यानी, ग्राहक घर बैठे ही एनपीएस खाता खुलवा सकेंगे।
डाक विभाग के अधिकारियों के अनुसार 18 साल से अधिक और 70 साल से कम उम्र का कोई भी डाक विभाग की वेबसाइट पर नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) की आनलाइन कैटेगरी में जाकर इस सुविधा के लिए आवेदन कर सकता है। एनपीएस सेवा शुल्क किसी भी बैंक या संस्थान की अपेक्षा सबसे कम है। इस सुविधा के तहत ग्राहकों को रजिस्ट्रेशन, निवेश या एसआइपी जैसी सेवाओं का विकल्प दिया जाता है। उ…
भागलपुर शहर के लोगों को नहीं मिल रहा नया जलनल कनेक्शन, जनवरी से नगर निगम ने लगा रखा है रोक;
भागलपुर। शहरी क्षेत्र में पेयजल संकट को लेकर त्राहिमाम की स्थिति बनी हुई है। लोगों को सुलभ तरीके से पानी नहीं मिल रहा है। शहर की करीब 30 प्रतिशत आबादी अभी पेयजल की सुविधा से वंचित है। यहीं नहीं जिन इलाके में नगर निगम का डीप बोरिंग है, वहां भी सुविधा रहते पानी का कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है। किसी को घर बनाने के लिए जलापूर्ति कनेक्शन की जरूरत है।
कोई लंबे समय से निगम का चक्कर लगा रहा है उसे कनेक्शन नहीं मिला। जनवरी माह से निगम ने कनेक्शन पर ब्रेक लगा रखा है। चार माह में करीब 150 के करीब पानी कनेक्शन के आवेदन लंबित है। लोग हर रोज पानी कनेक्शन को लेकर निगम पहुंच रहे हैं, लेकिन यह कहकर टालमटोल किया जा रह है कि जलापूर्ति योजना का कार्य हो रहा है। इसके तहत कनेक्शन दिया जा रहा है। जबकि मुख्यमंत्री नल जल की योजना के तहत सभी घरों को कनेक्शन देना है।
यहां बस रहीं नई कालोनियां
शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्र में तेजी से आवासीय कालोनी बस गई हैं। अलीगंज, कुतुबगंज, मिरजानहाट, गंगटी, नाथनगर, साहेबंगज, मायागंज और परबत्ती आदि क्षेत्र में घरों …
जिला विधिज्ञ संघ भागलपुर : डीबीए के अध्यक्ष बने जयकरण गुप्ता, महासचिव पद के परिणाम पर विवाद गहराया;
भागलपुर। जिला विधिज्ञ संघ चुनाव बाद मतों की गिनती में जयकरण गुप्ता और वीरेश प्रसाद मिश्रा के बीच अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर में जयकरण गुप्ता ने सभी प्रत्याशियों को पछाड़ते हुए अध्यक्ष पद पर जीत का परचम लहराया। गुप्ता पूर्व में सचिव, उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। मतगणना के दौरान महासचिव पद पर विमल कुमार विमल और मृत्युंजय सिंह के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ और दोनों के वोट में एक-दो का अंतर होते हुए बराबरी पर चला आया था। इस बीच रविवार को तीन बार फिर से गिनती कराई गई और अंत में गिनती बंद करते हुए सोमवार को गिनती कराने का निर्देश निर्वाची पदाधिकारी विनोद यादव ने दिया।
सोमवार को महासचिव पद के मतों की हुई गिनती में विमल कुमार विमल के पक्ष में सात वोटों के सामने आने पर प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी मृत्युंजय सिंह ने कड़ा एतराज जताते हुए निर्वाची पदाधिकारी के नाम सहायक निर्वाची पदाधिकारी को अर्जी दे फिर से मतगणना कराने की मांग की। मृत्युंजय सिंह ने मामले की जानकारी बिहार बार काउंसिल के अध्यक्ष तक को दे दी। सोमवार को उपाध्यक्ष समेत अन्य पदों के मतों की गिनती का काम भी बंद करा दिया गया…
तेज बारिश ने मचाई भागलपुर में तबाही! आज भी बत्ती रहेगी गुल, पानी के लिए मचा रहा हाहाकार;
भागलपुर : जिले में सोमवार को जहां विद्युत कर्मियों की लापरवाही के कारण आनंदगढ़, तुलसीनगर, जबारीपुर सहित शहर के कई इलाकों में 15 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। वहीं मंगलवार को भागलपुर के कई इलाकों में बत्ती गुल रहेगी। वजह देर रात आई भीषण बारिश है। सोमवार को कई इलाकों में बिजली न आने के कारण पानी के लिए हाहाकार मचा रहा। अब मंगलवार को हालात इससे भी बुरे होने वाले हैं। आंधी-पानी के चलते कई जगह पोल-खंभे उखड़ गए हैं और कई जगह विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। बरारी इलाके में देर रात से ही बत्ती गुल है।
तिलकामांझी, बरारी, कचहरी चौक, घंटाघर समेत कई इलाकों में देर रात से बिजली कट कर दी गई है। इससे पहले रविवार की रात 12 बजे आनंदगढ़ के पास ट्रक के धक्के से बिजली पोल क्षतिग्रस्त हो गया था। स्थानीय लोगों ने विभाग के अभियंता और लाइनमैन को रात में सूचना दे दी थी, लेकिन लोगों की शिकायत को अनदेखी कर दी गई। सोमवार की सुबह आठ बजे एक लाइनमैन पहुंचकर दोनों मुहल्ले की बिजली काटकर सेंट्रल जेल के तिलकामांझी फीडर को चालू करा लौट गए। इसके बाद आनंदगढ़, तुलसीनगर कालोनी, जबारीपुर सहित आधा दर्जन क्…
शहर के कई जगहों पर जलजमाव, हटाने में लग गये 10 घंटे से अधिक;
सोमवार की देर रात हुई तेज बारिश से शहर के कई जगहों पर जलजमाव हो गया। जलजमाव के कारण लोगों को दस घंटे से अधिक समय तक परेशान होना पड़ा। रात दो बजे से ही भोलानाथ व डिक्शन मोड़ के पास जलजमाव हो गया था। सुबह में इशाकचक पुलिस इंस्पेक्टर ने भोलानाथ पुल पर जलजमाव की सूचना नगर निगम के स्वास्थ्य प्रभारी जयप्रकाश यादव को दी। इसके बाद निगम सजग हुआ और तातारपुर स्थित गोदाम से नगर निगम ने जलजमाव हटाने की डिसिल्टिंग मशीन समेत मजदूरों को भेजा। चार घंटे से अधिक समय के बाद वहां से पानी हटा। स्वास्थ्य प्रभारी ने बताया कि जलजमाव से भोलानाथ पुल होकर गुजरना मुश्किल हो गया था। सुबह 11 बजे के आसपास वहां से पानी हटाया गया। इसके बाद डिक्शन मोड़ पर यह समस्या बनी थी। वहां वार्ड 36 व 37 के मजदूरों को लगाया गया। इसके साथ मशीन से पानी सूखाया गया। दोपहर 12 बजे आवागमन ठीक हुआ।
जलजमाव के बाद कीचड़ से लोग रहे परेशान
जलजमाव के बाद लोहापट्टी, आदमपुर आदि जगहों पर लोग कीचड़ से परेशान रहे। लोहापट्टी में मंगलवार की देर रात तक कीचड़ की समस्या बनी रही। लोहापट्टी दुकानदार संघ के सचिव विजय कुमार राह…
उड़ाही कर सड़क पर छोड़ा गाद, ध्वस्त हुई यातायात व्यवस्था;
शीतला स्थान चौक से बौंसी रेलवे अंडर पास के बीच सड़क पूरी तरह से कीचड़ से सनी
-इशाकचक से शीतला स्थान चौक व मिरजानहाट मार्ग में मलवा निकाल कर छोड़ा
जागरण संवाददाता, भागलपुर : शहरी क्षेत्र में मानसून पूर्व नाले की उड़ाही निगम युद्धस्तर पर करा रहा है। 15 मई तक उड़ाही का कार्य पूरा भी करना है। इस अभियान से भले ही जलनिकासी की समस्या दूर होगी, लेकिन वर्तमान दौर में सड़कों पर उड़ाही कर गाद छोड़ दिया है। लाख कोशिशों के बावजूद शहर में जाम की समस्या से छुटकारा नहीं मिल पा रही है। एक तरफ कई जगह सड़कों की खोदाई हो रखी है। जबकि दूसरी ओर बेलगाम हो रहे नाले का उड़ाही कार्य। शहर में दो बड़े कार्यक्रम होने के चलते यातायात व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर गई। इससे पूरी यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई। लोग घंटों जाम में फंसे रहे।
शहर के इशाकचक से शीतला स्थान चौक व मिरजानहाट मार्ग में नाले का मलवा निकाल कर छोड़ दिए जाने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। इससे वाहन चालकों व पैदल चलने वाले राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। शीतला स्थान चौक से बौंसी रेलवे अंडर पास के बीच…
TMBU : शुल्क माफी को लेकर ABVP का अनोखा कदम, भीख मांगने पीजी विभाग पहुंचा ग्रुप;
भागलपुर : बिहार सरकार द्वारा छात्राओं को निशुल्क शिक्षा देने की बाबत कई वर्ष पहले ही निर्णय लिया गया है। बावजूद छात्राओं से स्नातक से पीजी तक हर शुल्क वसूला जाता है। इस बारे में कई बार छात्राओं ने विवि को आवेदन दिया। बावजूद उनकी नहीं सुनी गई। इसके विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने विरोध का अनूठा तरीका अख्तियार किया। अभाविप के छात्रों ने शनिवार को पीजी इतिहास विभाग से भिक्षाटन की शुरूआत की।
छात्रों हेड डा. अशोक कुमार सिन्हा से एक रुपये की भिक्षा ली। इसके बाद मारवाड़ी कालेज समेत अन्य विभाग पहुंचे। विभाग सह संयोजक कुणाल पांडेय ने कहा कि पीजी का शुल्क माफ करने का आश्वासन पूर्व में दिया गया था। बावजूद शुल्क माफ नहीं किया गया। इसके अलावा छात्राओं की मुफ्त शिक्षा की घोषणा हुई है, किंतु उन लोगो को शुल्क देना होता है। कुणाल ने कहा कि यदि विवि जल्द इसे लागू नहीं करती है तो वे लोग टीएमबीयू, शिक्षकों, अधिकारियों और आम लोगों से भिक्षा मांगकर छात्राओं का शुल्क चुकता करेंगे।
- शुल्क माफी के लिए भिक्षा मांगने पीजी विभाग पहुंचा अभाविप- पीजी इतिहास विभाग के …हास्टल शुल्क माफी के लिए बंद कराया विवि, हलकान रहे छात्र;
भागलपुर : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) में शनिवार को छात्रों ने हास्टल शुल्क माफ करने की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने प्रदर्शन के दौरान टीएमबीयू के प्रशासनिक भवन को बंद कर पूरी तरह कामकाज ठप कर दिया। वे लोग पीजी सत्र 2018-20 के छात्रों से कोविड के समय का शुल्क लेने का विरोध कर रहे थे। विवि बंद होने के कारण दूर-दराज से सेमेस्टर एक और चार का परीक्षा फार्म भरने आए छात्रों को काफी मुश्किल हुई। उन लोगों को मजबूरी में घर जाना पड़ा।
उन लोगों को शुल्क नहीं देने पर परीक्षा फार्म भरने से रोक दिया गया है। छात्रों का कहना है कि आठ माह वे लोग कोविड के कारण हास्टल में नहीं रहे। बावजूद उन लोगों से शुल्क वसूल किया जा रहा है, जोकि गलत है।
विवि में प्रदर्शन के दौरान सभी अधिकारियों को छात्रों ने बाहर निकाल दिया। इसके बाद वे लोग मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गए। चार घंटे तक प्रदर्शन के दौरान परीक्षा विभाग समेत कुछ अन्य विभाग छोड़ सारे कर्मी जा चुके थे। कोई अधिकारी भी हंगामे के कारण नहीं रूके। कुछ अधिकारियों ने बात करने का प्रयास किया, कितु छात्र आश…
डीबीए मतदान भागलपुर : बिना तनातनी के अरसे बाद हुआ मतदान, कुछ ही देर में हो जाएगा भाग्य का फैसला;
भागलपुर। जिला विधिज्ञ संघ की 2022-24 की नई कार्यसमिति चुनाव के लिए शनिवार को लंबे अरसे बाद बिना तनातनी के मतदान संपन्न हो गया। 2618 मतदाताओं में से 1918 मतदाता अधिवक्ताओं ने वोट डाले। एक मत को रद माना गया। मतदान के दौरान डीबीए परिसर में सुरक्षा के दृष्टिकोण से एसएसपी बाबू राम ने पुलिस की पर्याप्त बंदोबस्त कर रखी थी जो अधिवक्ताओं की भागीदारी वाले इस चुनाव में मूक रहते हुए सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक मतपेटी सील होने तक चौकस रही। निर्वाचन कर्तव्य में लगाए गए अधिवक्ताओं की टीम सभी मतदान केंद्रों पर खुद चौकसी बरतते रहे थे। सीसी कैमरे से निगरानी की जा रही थी। शांतिपूर्ण तरीके से मतदान के लिए कतार में लगे अधिवक्ताओं के लिए पर्याप्त संख्या में पेडेस्टल फैन, कूलर आदि भी लगाए गए थे और धूप से बचाव के लिए टेंट-शामियाने और कारपेट का भी इंतजाम किया गया था। कहीं कोई हंगामा नहीं, ना ही किसी प्रत्याशी या उनके समर्थकों की तरफ से विवाद किया गया। आठ बजे सुबह से आरंभ हुआ मतदान शाम पांच बजे संपन्न हो गया। उसके बाद निर्वाची पदाधिकारी और प्रत्याशियों की मौजूदगी में मतपेटियों को वज्रगृह में सील कर…
भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी में एसी चेयरकार, हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस के परिचालन को लेकर बड़ा निर्णय;
भागलपुर होकर चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस के परिचालन में रेलवे ने संशोधन किया है। अब आगामी तीन मई से यह ट्रेन सप्ताह में सभी दिन चलेगी। इस ट्रेन का रोजाना परिचालन हावड़ा से तीन मई और जयनगर से चार मई से होगी। अभी यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सप्ताह में एक-एक दिन चल रही है। यानी, हावड़ा से हरेक सोमवार एवं जयनगर से प्रत्येक मंगलवार को चलती है। रेलवे बोर्ड से स्वीकृति मिलने पर गुरुवार को पूर्व रेलवे ने इस ट्रेन का हर दिन परिचालन संबंधित अधिसूचना जारी करते हुए सभी स्टेशनों को ट्रेनों के रोजाना परिचालन संबंधी सूचना भी जारी कर दी है। इस रूट की यह महत्वपूर्ण ट्रेन है।
इसके रोजाना चलने से भागलपुर सहित बांका, मुंगेर व लखीसराय जिले के यात्रियों को सुविधा होगी। ट्रेन संख्या 13031/13032 हावड़ा-जयनगर कोरोना काल से पहले पैसेंजर बन कर चल रही थी। मार्च-अप्रैल में इस पैसेंजर ट्रेन का परिचालन साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में शुरू हुआ था। यह अब ट्रेन प्रतिदिन चलेगी। हालांकि इस ट्रेन के परिचालन समय-सारणी में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वर्तमान समय-सारणी के अनुसार ही परिचालन …
सुल्तानगंज में कहीं लीकेज की समस्या तो कहीं नल की टोटी टूटी;
नगर परिषद वार्ड दो में पेयजल संकट की शिकायत पर शुक्रवार को नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अभिनव कुमार अपने सहयोगी के साथ वार्ड दो का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि वार्ड 2 से बराबर शिकायत मिल रही थी कि कुछ घरों में पानी नहीं जा रहा है। कुछ लोग मोटर का व्यवहार कर रहे हैं।
निरीक्षण के दौरान पाया कि कहीं लीकेज की समस्या है, तो कहीं नल की टोटी को तोड़ दिया गया है, जिससे पानी अनावश्यक बर्बाद हो रहा है। संवेदक को रिपेयर करने के साथ-साथ इसे ठीक कराने का निर्देश दिया गया। टैक्स दरोगा एवं तहसीलदार को निर्देश दिया गया कि सभी घरों की जांच कर देखें कि किस घर में मोटर लगाया गया है। उन्हें चिह्नित करते हुए एक सप्ताह का समय देकर हटाने का नोटिस दे। बावजूद नहीं हटाने पर सुसंगत धारा के अंतर्गत उनके विरुद्ध एफआईआर किया जाएगा। इसके साथ ही संवेदक को दो जगह पानी बंद एवं खोलने के लिए स्लूश गेट बनाने का निर्देश दिए।
पंचायतों में सूखा व गीला कचरा उठाव को बांटा जाएगा डस्टबिन ;
प्रखंड के ट्राईसम भवन में शुक्रवार को बीडीओ सतीश कुमार की अध्यक्षता में लोहिया स्वच्छ अभियान बिहार के तहत एक दिवसीय ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिये प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित किया गया। जिसमें चयनित पंचायत लत्तीपुर दक्षिण, बिहपुर दक्षिण और बिहपुर-जमालपुर के स्वच्छताकर्मी एवं जनप्रतिनिधि को एसएलडब्ल्यूएम के तहत जिला से नामित मास्टर ट्रेनर सत्यप्रकाश सिंह के द्बारा विस्तृत जानकरी दी गई। वहीं सूखा व गीला कचरा उठाव को ले प्रखंड समन्वयक प्रेमराज ने योजना के संचालन और रूपरेखा पर जानकारी देते हुए बताया की प्रत्येक घर में नीला व हरा डस्टबिन का वितरण, प्रत्येक वार्ड में एक-एक ठेला और एक ई रिक्शा का क्रय पंचायत के द्बारा किया जाएगा। कचरा डंप के लिये जगह चिह्नित कर लिया गया है। जल्द ही मनरेगा के तहत निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इस कार्यशाला में वार्ड सदस्य, स्वच्छता पर्यवेक्षक राजीव यादव, पिंकी मोदी, आलोक रंजन, जुली, साजन, माला समेत पंचायत सचिव पुरुषोत्तम चौधरी आदि मौजूद थे।
स्थापना शाखा में कंप्यूटर की खराबी से कामकाज ठप;
भागलपुर। समाहरणालय स्थित स्थापना शाखा में कंप्यूटर की खराबी से शुक्रवार को भी कामकाज ठप रहा। यहां गुरुवार दोपहर केबल वायर में बिजली का करंट आ गया था। जिससे सभी उपकरण बर्बाद हो गए। तीन कंप्यूटर काम नहीं कर रहा है। कर्मियों को डर है कि यदि हार्ड डिस्क में खराबी आई होगी तो पूरा बैकअप बर्बाद हो जाएगा। हालांकि इंजीनियर इसकी जांच में लगे हैं। जरूरी कागजात निकालने के लिए शुक्रवार को स्थापना के कर्मियों को दूसरी शाखा में लगे कंप्यूटर की मदद लेनी पड़ी।
आईआईटी जेईई की नि:शुल्क तैयारी के लिए प्रवेश परीक्षा आज;
आईआईटी जेईई की तैयारी, आवास, भोजन (सभी नि:शुल्क) व अन्य नि:शुल्क व्यवस्था के लिए 30 अप्रैल को नामांकन (प्रवेश) के लिए परीक्षा सुबह 11 बजे से होगी। परीक्षा तिलकामांझी स्थित लालबाग के टेक्नो प्वाइंट में आयोजित होगी।
जागृति चैरिटेबल ट्रस्ट, लेट्स इंस्पायर बिहार, टेक्नो प्वाइंट, श्री रावतमल नोपानी छात्रावास व भागलपुर वेलफेयर सोसायटी की ओर से संकल्पम-40 के तहत निर्धन व मेधावी छात्रों के लिए यह सुविधा नि:शुल्क दी जायेगी। 12वीं में अध्ययनरत वह 2022 में 12वीं पास विद्यार्थी इस चयन परीक्षा में भाग ले सकते हैं। ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने फार्म नहीं भरा है अपने आधार कार्ड, एक फोटो व सर्टिफिकेट की छायाप्रति लेकर सीधे परीक्षा में बैठ सकते हैं। इसके लिए सुबह 10:30 बजे तक तिलकामांझी लालबाग स्थित टेक्नो प्वाइंट केन्द्र पर पहुंच सकते हैं। यह जानकारी संस्थान के निदेशक अंशु सिंह ने दी।
अखिल भारतीय संतमत सत्संग महासभा का 111 वां अधिवेशन 18 फरवरी 2023 को नवगछिया में;
अखिल भारतीय संतमत सत्संग महासभा का 111 वां वार्षिक महाधिवेशन नवगछिया मकन्दपुर चौक से एक किलोमीटर आगे राम बांध टावर चौक भवानीपुर हिमांशु फ्युल सेंटर के ठीक सामने 18फरवरी से 20 फरवरी 2023 को होना सुनिश्चित किया गया है। जिसमें देशभर से लाखों की संख्या में सत्संग प्रेमी उपस्थित होंगे। शुक्रवार को संतमत सत्संग मंदिर नवगछिया में अध्यक्ष संतोष कुमार कानोडिया की अध्यक्षता में एक बैठक करके अधिवेशन को पूर्ण रूप से ऐतिहासिक बनाने एवं आगामी बैठक में स्वागत समिति के गठन का निर्णय लिया गया। इस बैठक में महासचिव अजय किशोर यादव, उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार और वीरेंद्र यादव , कोषाध्यक्ष शशिधर साह, अंकेक्षक श्याम सुंदर पोद्दार, मीडिया प्रभारी अशोक केडिया एवं वरिष्ठ गण उपस्थित थे।



















