श्री चुटोनाथ नाथ बाबा मंदिर दुमका जिला का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर दुमका जिले में तेलीपाड़ा मार्ग पर बना हुआ है।
श्री चुटोनाथ नाथ बाबा मंदिर दुमका
मंदिर के अंदर शिवलिंग विराजमान है। यहां पर आकर बहुत अच्छा लगता है। यहां पर शिवरात्रि में बहुत सारे लोग भगवान शिव के दर्शन करने के लिए आते हैं। यहां पर एक बरगद का बड़ा सा पेड़ लगा है, जिस पर लोग धागा बांधते हैं और मन्नत मागते है।
श्री चुटोनाथ बाबा मंदिर, Dumka
कहा जाता है, कि यहां पर आकर लोगों की मन्नते पूरी होती हैं इसलिए लोग यहां पर आकर भगवान शिव के दर्शन करते हैं और अपनी मन्नत मांगते हैं।
यह पिकनिक मनाने के लिए एक बहुत ही बढ़िया जगह है। यहां पर आपको एक छोटी सी झील भी देखने के लिए मिलती है। झील के पास में बैठने के लिए स्थान बनाया गया है, जहां पर आप बैठकर झील का और पहाड़ों का सुंदर दृश्य देख सकते हैं। यहां पर आकर शांति मिलती है। यह दुमका में घूमने वाली मुख्य जगह है।