भागलपुर के रास्ते गोरखपुर-देवघर के बीच चलेगी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन;

श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भागलपुर के रास्ते गोरखपुर से देवघर के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। 05028 गोरखपुर-देवघर अनारक्षित श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन 12 जुलाई से 12 अगस्त तक तथा 05027 देवघर-गोरखपुर अनारक्षित श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन 13 जुलाई से 13 अगस्त तक 32 फेरा लगाएगी। यह ट्रेन प्रतिदिन गोरखपुर से शाम 8 बजे प्रस्थान कर चौरीचौरा से 8.27 बजे, देवरिया सदर से रात 9.13 बजे, भटनी से 9.40 बजे, मैरवा से 10.10 बजे, सीवान से 10.40 बजे, एकमा से 11.22 बजे, दूसरे दिन छपरा से रात 12.15 बजे, दिघवारा से 01.05 बजे, सोनपुर से 01.37 बजे, हाजीपुर से 01.52 बजे, देसरी से 02.25 बजे, शाहपुर पटोरी से 02.47 बजे, बछवारा से 03.10 बजे, बरौनी से 03.40 बजे, बेगूसराय से 04.02 बजे, साहिबपुर कमाल से 04.27 बजे, मुंगेर से 05.20 बजे प्रस्थान कर सुल्तानगंज 6 बजे पहुंचेगी। सुल्तानगंज से यह ट्रेन 06.55 बजे रवाना होगी और भागलपुर 8 बजे पहुंचेगी। भागलपुर से 08.05 बजे रवाना होगी और बांका 11 बजे पहुंचेगी। बांका से 11.05 बजे रवाना होकर देवघर 12.40 बजे पहुंचेगी। देवघर से वापसी में यह ट्रेन 7.45 बजे शाम…

Read more about भागलपुर के रास्ते गोरखपुर-देवघर के बीच चलेगी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन;
  • 0

राज्य में रेशम विभाग के पास अब अपना होगा 15 मास्टर ट्रेनर;

रेशम विभाग की बुनियाद रीलिंग मशीन को सीखाने वाले 15 प्रशिक्षक शुक्रवार को मिल गये हैं। पिछले तीन सालों से रेशम विभाग राज्य में बुनियाद रीलिंग मशीन तो बांट रहा था लेकिन उसे सीखाने वाले मास्टर ट्रेनर एक भी नहीं थे। अब सेंट्रल सिल्क बोर्ड द्वारा इन प्रशिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण देकर मास्टर ट्रेनर बनाया गया है। रेशम भवन में 27 जून से लेकर आठ जुलाई तक बुनियाद रिलिंग मशीन का प्रशिक्षण दिया गया।

मास्टर ट्रेनरों को सेंट्रल सिल्क बोर्ड के फील्ड सहायक निमई वैध व निरंजन कुमार निराला, मास्टर टेक्नीशियन तौसिफ रजा, मो. शाहनवाज व मो. इम्तियाज ने प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम के संयोजक शशि श्रीवास्तव ने बताया कि सेंट्रल सिल्क बोर्ड ने प्रियंका श्रीवास्तव, चांदनी कुमारी, फुरकान अंसारी, सदब इजहार, रत्ना, देवयानी, भावना कुमारी, रानी स्वर्णकार, मो. नियाज, मो. एय्याज अंसारी, मो. शाकिब अंसारी, मो. नौशाद अंसारी, शोएब अंसारी, बी. सोवेबा, मो. शमीम को मास्टर ट्रेनर बनाया है। राज्य में अभी मात्र तीन प्रशिक्षक सेंट्रल सिल्क बोर्ड के पास ही है। पहले रेशम विभाग, बिहार के पास एक भी प्रशिक्षक नहीं …

Read more about राज्य में रेशम विभाग के पास अब अपना होगा 15 मास्टर ट्रेनर;
  • 0

वैल्यू एडेड शोध को बढ़ावा देने की जरूरत;

टीएमबीयू की पूर्व कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने रिसर्च मेथोडोलॉजी की बेसिक और सारगर्भित जानकारी प्रतिभागियों को दी। उन्होंने साइंटिफिक रिसर्च को अपनाने पर जोर देते कहा कि शोध गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। प्रो. नीलिमा गुप्ता ने रिसर्च मेथोडोलॉजी की बारीकियों से अवगत कराते हुए कहा कि आज वैल्यू एडेड शोध को बढ़ावा देने की जरूरत है।

उन्होंने शोध के विभिन्न प्रकारों, डेटा संग्रहण, कथन समस्या, उपकल्पना, लिटरेचर रिव्यू, शोध की समस्याएं, शोध का महत्व आदि तथ्यों पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने नेशनल एडुकेशन पॉलिसी (एनईपी)-2020 के बारे में भी चर्चा की। वहीं देश के जीडीपी में उच्च शिक्षा के योगदान पर भी अपनी बातें रखीं। प्रो. गुप्ता ने यंग रिसर्च स्कॉलर से नए और सामयिक टॉपिक पर शोध करने को कहा। वह अभी डॉ हरिसिंह गौर सेंट्रल यूनिवर्सिटी सागर की कुलपति हैं। वह ‘डिफरेंट ऐसपेक्ट्स ऑफ रिसर्च मेथोडोलॉजी विषय पर सेमिनार में बोल रही थीं।

जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के कुलपति प्रो. फारूक अली ने कहा कि छात्रों को ग्रासरूट पर शोध करना चाहिए। शोधार्थी असफलता से कभी नहीं घबराएं। बल…

Read more about वैल्यू एडेड शोध को बढ़ावा देने की जरूरत;
  • 0

हवाई अड्डा के पास सड़क किनारे से हटेगा अतिक्रमण;

भागलपुर। हवाई अड्डा के पास सड़क किनारे से अतिक्रमण हटेगा। इसे लेकर नगर आयुक्त ने सदर एसडीओ से मदद मांगी है। नगर आयुक्त योगेश सागर ने पत्र के साथ तिलकामांझी-जीरोमाइल के बीच चारदीवारी के पास अतिक्रमण की तस्वीर भी भेजी है। नगर आयुक्त के पत्र के आलोक में एसडीओ दंडाधिकारी की तैनाती कर फिर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाएंगे। बता दें कि यहां हाल ही अतिक्रमण हटाया गया था लेकिन पुलिस द्वारा रोक-टोक नहीं किये जाने से सुबह में कई निजी बस यहां खड़ी रहती हैं।

Read more about हवाई अड्डा के पास सड़क किनारे से हटेगा अतिक्रमण;
  • 0

बिजली की भारी किल्लत, NTPC की 6 यूनिट बंद; गांवों में 10 घंटे तक कटौती;

एनटीपीसी की छह यूनिट बंद होने से बिहार में बिजली की भारी किल्लत हो गई। शुक्रवार को राज्य को जरूरत से 1500 मेगावाट तक कम बिजली मिली। इस कारण दर्जनों ग्रिड लोडशेडिंग में रखना पड़ा। शहर से लेकर गांव तक घंटों बिजली गुल रही। शहरों में चार से पांच घंटे तो ग्रामीण इलाकों में 10 घंटे तक कटौती हो रही है। भीषण गर्मी में कटौती होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

अधिकारियों के अनुसार एनटीपीसी कांटी की एक यूनिट बंद होने से बिहार को 133 मेगावाट कम बिजली मिली। नवीनगर की एक यूनिट बंद होने से 525 मेगावाट बिजली कम मिली। बरौनी की तीन यूनिट बंद रही। यूनिट संख्या सात बंद होने से 110 मेगावाट, यूनिट संख्या छह बंद होने से 93 मेगावाट और यूनिट संख्या आठ बंद होने से बिहार को 230 मेगावाट कम बिजली मिली।

वहीं एनटीपीसी फरक्का की यूनिट संख्या छह बंद होने से बिहार को 101 मेगावाट कम बिजली मिली। इन यूनिटों में अधिकतर के बंद होने का तकनीकी कारण है। किसी का ट्यूब लिकेज हो गई है तो किसी यूनिट में कुछ और तकनीकी खराबी आ गई है। इस कारण बिहार को केंद्रीय कोटा से 1196 मेगावाट कम बिजली मिली।&…

Read more about बिजली की भारी किल्लत, NTPC की 6 यूनिट बंद; गांवों में 10 घंटे तक कटौती;
  • 0

14 जुलाई तक होगी परीक्षा;

भागलपुर। टीएनबी कॉलेज में इंटर आट्स और साइंस के सत्र 2021-2023 की वार्षिक परीक्षा गुरुवार को शुरू हुई। पहली पाली में भूगोल और भौतिकी विषय की परीक्षा शुरू हुई। जबकि दूसरी पाली में बायोलोजी और समाजशास्त्र की परीक्षा होगी। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संयज कुमार चौधरी ने बताया कि गुरुवार को इंटर आट्स और साइंस की परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा 14 जुलाई तक चलेगा।

Read more about 14 जुलाई तक होगी परीक्षा;
  • 0

गुरुपूर्णिमा महोत्सव में एनसीसी कैडेट भी सेवा में रहेंगे तत्पर;

श्रीशिवशक्तियोगपीठ नवगछिया के तत्वावधान में गुरुपूर्णिमा महोत्सव नवगछिया स्थित बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय में 12 और 13 जुलाई को मनाया जा रहा है। इसकी तैयारियां जारी हैं। तैयारी का जायजा शिवशक्ति योगपीठ के पीठाधीश्वर परमहंस स्वामी आगमानंद जी ने गुरुवार को लिया। महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी राजेश कानोडिया ने बताया कि इस मौके पर महाविद्यालय के एनसीसी केयर टेकर ऑफिसर तुषार कांत झा भी एनसीसी कैडेट्स के साथ मौजूद थे। जिन्होंने बताया कि महोत्सव के मौके पर महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स सेवा में तत्पर रहेंगे। इस मौके पर अमरजीत सिंह, विनोदानंद मंडल, ध्रुव गुप्ता, राजेश कानोडिया, कुंदन बाबा, प्रो विजय भगत, श्याम सुंदर भगत, पप्पू, सोनू, मुन्ना, मंटू, मनीष पांडेय, बालक बाबा इत्यादि लोग मौजूद थे।

Read more about गुरुपूर्णिमा महोत्सव में एनसीसी कैडेट भी सेवा में रहेंगे तत्पर;
  • 0

रक्सौल-भागलपुर के बीच चलेगी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन;

भागलपुर। श्रावणी मेला में रक्सौल से भागलपुर के बीच श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलेगी। ट्रेन संख्या 05551/05552 रक्सौल-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल रक्सौल और भागलपुर के बीच 14 जुलाई से 11 अगस्त तक सप्ताह में पांच दिन चलायी जायेगी। पूर्व रेलवे के सीपीआरओ एकलव्य चक्रवर्ती ने बताया कि ट्रेन संख्या 05551 रक्सौल-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन 14 जुलाई से 11 अगस्त तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार, सोमवार, बुधवार, गुरुवार एवं शनिवार को 05.15 बजे रक्सौल से खुलकर शाम 3 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या 05552 भागलपुर-रक्सौल श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन 14 जुलाई से 11 अगस्त तक रविवार, सोमवार, बुधवार, गुरूवार एवं शनिवार को शाम 4.30 बजे खुलकर अगले दिन 03.15 बजे रक्सौल पहुंचेगी। इस गाड़ी में सामान्य श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 12 कोच होंगे। अप एवं डाउन दिशा में यह स्पेशल ट्रेन छौरादानो, बैरगनिया, सीतामढ़ी, रून्नीसैदपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, मनकट्ठा, किऊल, जमालपुर, सुल्तानगंज स्टेशनों पर रुकेगी।

Read more about रक्सौल-भागलपुर के बीच चलेगी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन;
  • 0

टीएमबीयू के स्थापना दिवस समारोह में 29 सेवानिवृत कर्मचारी होंगे सम्मानति;

टीएमबीयू का स्थापना दिवस समारोह 12 जुलाई को मनाया जाएगा। समारोह की तैयारी को लेकर गुरुवार को सिंडिकेट हॉल में टीएमबीयू के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 12 जुलाई को धूमधाम से टीएमबीयू का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। बैठक में कार्यक्रम को लेकर कई अधिकारियों को जिम्मेवारी सौंपी गई।

टीएमबीयू के पीआरओ डॉ. दीपक कुमार दिनकर ने बताया कि स्थापना के आयोजन को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई। समारोह में 29 सेवानिवृत कर्मचारियों को मेमोंटो प्रतीक देकर सम्मानित किया जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आयुक्त को बनाया जाएगा। इसके अलावा अन्य शिक्षाविद शामिल होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एनएसएस के कार्यकर्ताओं से सहयोग लिया जाएगा। इसके लिए एनएसएस को-ऑर्डिनेटर को निर्देश दिया गया। वहीं आयोजन स्थल पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रॉक्टर डॉ. प्रो. रतन मंडल को अधिकृत किया गया है। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। इसके लिए पीजी संस्कृत विभाग की प्रोफेसर निशा झा को अधिकृत किया गया है। वहीं मेमोंटो वितरण के लिए टीएमबीय…

Read more about टीएमबीयू के स्थापना दिवस समारोह में 29 सेवानिवृत कर्मचारी होंगे सम्मानति;
  • 0

पथ निर्माण मंत्री आज कांवरिया पथ का निरीक्षण करेंगे;

बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन सात जुलाई को सुल्तानगंज आएंगे। मंत्री कांवरिया पथ का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा श्रावणी मेला को लेकर सड़कों की स्थिति की जानकारी विभाग के अधिकारियों से लेंगे। विभागीय स्तर पर मंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारी चल रही है। भाजपा के जिला अध्यक्ष रोहित पांडेय ने बताया कि गनगनिया में भाजपा कार्यकर्ता मंत्री का स्वागत करेंगे। का दिन के 11 बजे सुल्तानगंज में कांवरियां पथ अवलोकन हेतु आगमन होने जा रहा है । उनका स्वागत हम सभी भाजपा कार्यकर्ता गनगनिया में मंगलम जी के आवास के पास करेंगे। अतः आप सभी कार्यकर्ता सादर आमंत्रित है।

Read more about पथ निर्माण मंत्री आज कांवरिया पथ का निरीक्षण करेंगे;
  • 0

बीएयू 22 जिलों में करायेगा प्राकृतिक खेती;

बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) राज्य के 22 जिलों में प्राकृतिक खेती करेगा। इसके साथ-साथ किसानों को भी इसके लिये तैयार किया जायेगा। बीएयू में प्राकृतिक खेती को लेकर जमीन को आवंटित कर दिया गया है। इसकी तैयारी भी हो रही है। खरीफ की फसल धान की खेती भी इस विधि से शुरू की जायेगी। यह न सिर्फ सबौर, बल्कि बीएयू के सभी 22 कृषि विज्ञान केन्द्रों में एक-एक एकड़ में शुरू की जायेगी। यह जानकारी निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. आरके सोहाने ने दी।

उन्होंने बताया कि नीति आयोग की प्राकृतिक खेती योजना के अनुसार इस खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। पहले केवीके में सफल प्रयोग किया जायेगा और उसका डेमो किसानों को भी दिखाया जायेगा। उसके बाद अगले साल से किसानों को भी इस खेती को करने के लिये प्रोत्साहित किया जायेगा। इसके लिये प्राकृतिक खेती के विशेषज्ञ और तमिलनाडु निवासी डॉ. केईएन राघवन को बीएयू ने बुलाया है। निदेशक प्रसार शिक्षा ने कहा कि देश में यह पहला कृषि विश्वविद्यालय है, जहां प्राकृतिक खेती की शुरुआत सबसे पहले की जा रही है।

Read more about बीएयू 22 जिलों में करायेगा प्राकृतिक खेती;
  • 0

श्रावणी मेला के दौरान सुल्तानगंज स्टेशन पर रुकेगी सभी ट्रेनें;

श्रावणी मेला के दौरान भागलपुर रूट से गुजरने वाली तमाम ट्रेनें सुल्तानगंज स्टेशन पर 2 मिनट रुकेंगी। बुधवार को पूर्व रेलवे ने इस बारे में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन में कहा गया है ऐसी ट्रेनें जो अभी सुल्तानगंज स्टेशन पर नहीं रुकती है (8 ट्रेनें) उसकी भी मेला अवधि तक सुल्तानगंज में 2 मिनट का स्टॉपेज रहेगा। स्टॉपेज 14 जुलाई से शुरू होगा और 12 अगस्त तक रहेगा।

Read more about श्रावणी मेला के दौरान सुल्तानगंज स्टेशन पर रुकेगी सभी ट्रेनें;
  • 0

खत्म हो गया भागलपुर साहिबगंज सेक्शन का ब्लॉक;

भागलपुर-साहिबगंज के बीच रेल ब्लॉक बुधवार को खत्म हो गया। पुल का गार्डर लॉन्च हो गया है। हालांकि पुल से अभी आवागमन शुरू नहीं हुआ है। गार्डर लॉन्च होने के बाद उसपर रोड के लिए बेस बनाया जाएगा। फिर रोड और एप्रोच रोड बनाया जाएगा। पैदल चलने के लिए पाथ वे अलग से बनाया जाएगा। बुधवार को ब्लॉक के अंतिम दिन काम कराने के दौरान रेलवे ट्रैफिक इंस्पेक्टर बीबी तिवारी, पीरपैंती के स्टेशन अधीक्षक अजय कुमार आदि मौजूद थे। अब ट्रेनों का परिचालन सामान्य हो जाएगा।

Read more about खत्म हो गया भागलपुर साहिबगंज सेक्शन का ब्लॉक;
  • 0

नवगछिया को मिला हमसफर एक्सप्रेस का तोहफा;

बरौनी कटिहार रेल खंड में नवगछिया स्टेशन पर कटिहार से दिल्ली के बीच हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय भारतीय रेल मंत्रालय के द्वारा लिया गया है। पिछले काफी समय से यात्री चंपारण एक्सप्रेस को चलाने की मांग कर रहे थे। उनकी परेशानी दूर करने के लिए कटिहार-पुरानी दिल्ली चंपारण हमसफर एक्सप्रेस (15705/15706) की सेवा बहाल करने का फैसला किया गया है।

रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सप्ताह में दो दिन चलने वाली यह ट्रेन कटिहार से प्रत्येक गुरुवार और सोमवार को सुबह 07.50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन पूर्वाह्न 11.45 बजे पुरानी दिल्ली पहुंचेगी। पुरानी दिल्ली से यह प्रत्येक शुक्रवार और मंगलवार को शाम 04.35 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 06.20 बजे कटिहार पहुंचेगी। बता दें कि इस ट्रेन का ठहराव नौगछिया, खगड़िया, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बापूधाम मोतिहारी, बेतिया, नरकटियागंज, गोरखपुर, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, गौंडा, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, और अलीगढ़ स्टेशनों पर होगा। भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री मुकेश राणा ने रेल मंत्रालय का आभार प्रकट करते हुए कहा कि हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन …

Read more about नवगछिया को मिला हमसफर एक्सप्रेस का तोहफा;
  • 0

कांवरियों की सेवा में रहेंगे 30 चिकित्सक सहित 98 कर्मी;

श्रावणी मेला में आने वाले कांवरियों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग ने भी तैयारी तेज कर दी है। स्वास्थ्य प्रबंधक चंदन कुमार ने बताया कि श्रावणी मेला में रेफरल अस्पताल सहित 11 अस्थाई स्वास्थ्य शिविर खोले जाएंगे। जो तीन पाली में संचालित रहेंगे। शिविर में दवा की व्यवस्था पर्याप्त रहेगी। बेड, गद्दे, स्वाइन सेट इत्यादि उपलब्ध रहेंगे। मेला के दौरान शहरी क्षेत्र में एक और ग्रामीण क्षेत्र में एक मोबाइल टीम सक्रिय रहेगी। मेले में एंबुलेंस 11 रहेंगे। उन्होंने बताया कि 30 चिकित्सक, 30 एएनएम, 30 चतुर्थवर्गीय कर्मी, अन्य कर्मी 8 रहेंगे।

Read more about कांवरियों की सेवा में रहेंगे 30 चिकित्सक सहित 98 कर्मी;
  • 0

गंगा घाट किनारे से हटाया गया अतिक्रमण;

श्रावणी मेला को लेकर बुधवार को गंगा किनारे लगाए गए चौकी और झोपड़ी को हटाने का कार्य सीओ शंभू शरण राय, बीडीओ मनोज कुमार मुर्मू एवं नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी अभिनव कुमार, बजरा टीम ने प्रारंभ किया। अतिक्रमण हटाने का सिलसिला प्रारंभ होते ही दुकानदार अपनी अपनी चौकी-झोपड़ी हटाने में लग गए। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान गंगा नदी के आगे दुकान, चौकी नहीं लगाने का निर्देश दिया था। जिसका पालन बुधवार को अधिकारियों ने कराया।

गंगा घाट पर एसडीआरएफ की तैनाती

सुल्तानगंज। गंगा घाट पर लोगों को डूबने से बचाने के लिए बैरिकेडिंग कराई गई है। इसके अलावा सीओ शंभू शरण राय ने दोनों घाट पर दो-दो एसडीआरएफ जवान लाइफ जैकेट के साथ तैनात किए जाने का निर्देश एसडीआरएफ इंस्पेक्टर को दिया है। ऐसा किए जाने से डूबने की घटना में कमी आने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

Read more about गंगा घाट किनारे से हटाया गया अतिक्रमण;
  • 0

अब जेएलएनएमसीएच में होगी थ्री डी वर्चुअल डिसेसन टेबल पर पढ़ाई;

जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल से एमबीबीएस व पीजी कर रहे छात्रों को अब लावारिस सड़े-गले शवों के जरिये एनॉटामी की पढ़ाई नहीं करनी पड़ेगी। जल्द ही इस मेडिकल कॉलेज के एनॉटामी विभाग को थ्री डी वर्चुअल डिसेसन टेबल मिलने वाला है। इसको लेकर कॉलेज ने जहां सरकार को पत्र लिख दिया है वहीं सरकार के स्तर से इसे देने के लिए विभागीय कार्रवाई भी शुरू हो चुकी है।

मेडिकल कॉलेज को जरूरत है हर साल 10 से 12 शव

जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के एनॉटामी विभाग के अध्यक्ष डॉ. आलोक शर्मा बताते हैं कि शरीर रचना का प्रैक्टिकल करने के लिए हर 12 एमबीबीएस छात्र पर एक शरीर की जरूरत है। ऐसे में 120 सीट वाले इस कॉलेज को हर साल औसत 10 से 12 शव की जरूरत होती है। लेकिन बमुश्किल पांच से छह शव ही शरीर रचना विषय की पढ़ाई के लिए मिल पाता है। कॉलेज या फिर मायागंज अस्पताल के मार्चरी में रखे लावारिस शवों के जरिये हम ये जरूरत पूरी कर पाते हैं। इसके लिए शव को लाने वाली पुलिस को बकायदा प्रार्थना पत्र देकर लिखित अनुमति लेनी पड़ती है। वहीं एक शव पर दो दर्जन से अधिक छात्रों को शरीर रचना का प्रै…

Read more about अब जेएलएनएमसीएच में होगी थ्री डी वर्चुअल डिसेसन टेबल पर पढ़ाई;
  • 0

बांका: श्रावणी मेला में आकर्षण का केंद्र रहेगा टेंट सिटी, 600 की कैपेसिटी; एक माह तक चलेगा सांस्कृतिक कार्यक्रम;

श्रावणी मेला शुरू होने में महज एक सप्ताह का समय शेष है। कांवरियों को मेला में कोई असुविधा ना हो इसके लिए जिला प्रशासन लगा हुआ है। कांवरिया पथ में कांवरियों को ठहरने के लिए दो वर्ष पूर्व की तरह इस बार भी पर्यटन विभाग की ओर से टेंट सिटी का निर्माण कराया जा रहा है।

सेल्फी लेने के लिए ग्रामीणों एवं राहगीरों की लगी रहती है भीड़ 

इसका जिम्मा पिरामिड फेबकान इवेंट मैनेजर प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया है। फिलहाल टेंट सिटी के लिए संवेदक द्वारा बांस बल्ले को खड़ा किया जा रहा है। वहीं कुछ हिस्सों में छत को तैयार किया गया है। कांवर यात्रा के दौरान बेहतर ठहराव स्थल के रूप में टेंट सिटी की पहचान बनी हुई है। कांवरिया पथ में कांवरियों के अलावा आस-पास के लोगों को भी टेंट सिटी आकर्षित करती है। टेंट सिटी को देखने के लिए, सेल्फी लेने के लिए ग्रामीणों एवं राहगीरों की भी भीड़ लगी रहती है। इस बार टेंट सिटी में 600 कांवरियों के एक साथ रुकने की व्यवस्था होगी। टेंट सिटी के पास सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

पचास हजार वर्ग फीट में फैली यह टें…

Read more about बांका: श्रावणी मेला में आकर्षण का केंद्र रहेगा टेंट सिटी, 600 की कैपेसिटी; एक माह तक चलेगा सांस्कृतिक कार्यक्रम;
  • 0

वन महोत्सव की तैयारी शुरू;

भागलपुर। पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर 73वां वन महोत्सव 2022 तैयारी शुरू हो गयी है। यह कार्यक्रम जयप्रकाश उद्यान में होगा। डीएफओ भारत चिंतापल्ली ने बताया कि इसी दिन नगर वन योजना के कार्यों की शुरुआत होगी। इस दौरान दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाइव जुड़ेंगे और लोगों को संबोधित करेंगे।

Read more about वन महोत्सव की तैयारी शुरू;
  • 0

भागलपुर: पीजी और स्नातकमें नामांकन के लिए खोला गया पोर्टल;

भागलपुर। पीजी और स्नातक के प्रथम मेरिट लिस्ट के छात्र-छात्राओं के नामांकन और त्रुटि में सुधार के लिए बुधवार से पोर्टल खोला गया। पोर्टल 9 जुलाई तक खुला रहेगा। इसमें छात्र-छात्राएं नए संबंद्ध कालेज में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आप्शन दिया जाएगा।

Read more about भागलपुर: पीजी और स्नातकमें नामांकन के लिए खोला गया पोर्टल;
  • 0

भागलपुर: कल रद्द रहेगी अप विक्रमशिला एक्सप्रेस

भागलपुर। भागलपुर से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस गुरुवार को रद्द रहेगी। इस ट्रेन की रैक उपलब्ध नहीं रहने के कारण यह ट्रेन सप्ताह में दो di रद्द की गई है। हालांकि रैक के लिए कई बोगियां भागलपुर भेजी गई है। लेकिन विक्रमशिला एक्सप्रेस की निर्धारित कोच कंपोजिशन तैयार नहीं होने के कारण रैक नहीं। लगाई जा रही है। बताया का रहा है कि अगले एक दो दिन में रैक तैयार हो जायेगी। फिर विक्रमशिला एक्सप्रेस की सेवा नियमित कर दी जायेगी।

Read more about भागलपुर: कल रद्द रहेगी अप विक्रमशिला एक्सप्रेस
  • 0