तीन दिवसीय प्रकाशोत्सव शुरू, निकाली नगर कीर्तन शोभायात्रा;

तीन दिवसीय श्री गुरुनानक देव जी महाराज का 553वां प्रकाशोत्सव शनिवार से गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में शुरू हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह दस बजे अखंड पाठ से हुई। इसके बाद शहर में नगर शोभायात्रा निकाली गयी। रविवार को गुरुद्वारा स्थित गुरुद्वारे से ढोल नगाड़े, गाजे-बाजे व घोड़े के साथ नगर कीर्तन निकाला गया। कीर्तन दरबार में रागी जत्थे सिखों के इतिहास का व्याख्यान कर संगतों को निहाल कर रहे थें। इस बार नगर कीर्तन में सिख इतिहास से संबंधित झांकियां भी शामिल की गयी थी।

शोभायात्रा में पंज प्यारे और कटिहार के लक्ष्मीपुर से आए गतका पार्टी ने कई तरह हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया। भगत सिंह चौक पर गतका पार्टी ने सीने पर रखे केले को तलवार से काटते हुए करतब दिखाया। जिसे देख लोग दंग रह गये। इसके बाद खलीफाबाग चौक पर सोये बच्चों के सिर के पास रखे नारियल को हथोड़ा लेकर फोड़ा। शोभायात्रा में महिलाएं और बच्चे सड़क की सफाई व जल सेवा कर रहे थे। कई जगहों पर फूल बरसाए गए। मीडिया प्रभारी हर्षप्रीत सिंह ने बताया कि नगर कीर्तन गुरुद्वार से निकलकर भगत सिंह चौक, खलीफाबाग चौक, कोतवाली चौक, दवा…

Read more about तीन दिवसीय प्रकाशोत्सव शुरू, निकाली नगर कीर्तन शोभायात्रा;
  • 0

स्मार्ट सिटी की 19 में 16 योजनाएं अधूरी, समय जल्द होगा खत्म;

दो साल का एक्सटेंशन मिलने के बावजूद समार्ट सिटी मिशन की मियाद जून 2023 में पूरी हो जाएगी, किन भागलपुर शहर में 19 में से महज तीन योजनाएं ही पूरी हो चुकी हैं। 16 योजनाओं पर अभी काम ही चल रहा है। लिहाजा अगर बचे हुए आठ महीने में स्मार्ट सिटी की तमाम योजनाओं पर काम पूरा नहीं हुआ तो फिर तकनीकी अड़चन आ सकती है और स्मार्ट सिटी की योजनाएं अटक भी सकती हैं। अभी तक भागलपुर स्मार्ट सिटी कंपनी ने तीन योजनाओं को पूरा कराया है। इसमें मायागंज अस्पताल के पास नाइट शेल्टर, कचहरी चौक के पास सरफेस पार्किंग और सरकारी कार्यालयों पर रूफ टॉप सोलर पैनल की योजना शामिल है। ये तीनों योजनाएं मिलाकर 50 करोड़ की भी नहीं है। मसलन शहर को स्मार्ट बनाने के लिए जो बड़ी योजनाएं हैं, उनमें से एक का भी काम पूरा नहीं हुआ है।

2016 में भागलपुर स्मार्ट सिटी मिशन की फास्ट ट्रैक कैटोगरी से इस योजना के चयनित हुआ था। शुरुआती दिनों में कुछ छोटे-छोटे काम कराकर स्मार्ट सिटी का काम कराने का अहसास कराया गया। इसके तहत शहर में ओपेन जिम बनाए गए, कुछ झूले लगाए गए और कुछ एलईडी स्क्रीन और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। लोगों को ल…

Read more about स्मार्ट सिटी की 19 में 16 योजनाएं अधूरी, समय जल्द होगा खत्म;
  • 0

आज नशामुक्त बिहार के लिए दौड़ेंगे एक हजार शहरवासी;

नशामुक्ति के प्रति जागरूकता और नशामुक्त बिहार के लिए रविवार सुबह 6.30 बजे करीब एक हजार शहरवासी दौड़ेंगे। मैराथन की शुरुआत सैंडिस कंपाउंड से होगी। पुरुषों के लिए 5 किमी और महिलाओं के लिए 3 किमी की दूरी निर्धारित की गई है। पुरुष धावक सैंडिस कंपाउंड के मुख्य मंच से पुलिस लाइन, कचहरी चौक, घंटाघर चौक, आकाशवाणी चौक, मनाली चौक, तिलकामांझी चौक तक होते हुए सैंडिस कंपाउंड में मुख्य मंच के पास दौड़ समाप्त करेंगे। जबकि महिला धावक सैंडिस कंपाउंड के मुख्य मंच के सामने से दौड़ आरंभ करते हुए पुलिस लाइन, कचहरी चौक, व्यवहार न्यायालय, मनाली चौक, तिलकामांझी चौक होते हुए पुन: सैंडिस कंपाउंड के मुख्य मंच के सामने रुकेंगी।

Read more about आज नशामुक्त बिहार के लिए दौड़ेंगे एक हजार शहरवासी;
  • 0

तिलकामांझी रोड में ऑटो स्टैंड बनाने का काम एक सप्ताह में शुरू होगा;

पथ परिवहन निगम परिसर में पहले सुव्यवस्थित ऑटो स्टैंड बनने का काम एक सप्ताह में शुरू हो जायेगा। तिलकामांझी रोड स्थित निगम परिसर में बनने वाले ऑटो स्टैंड का काम स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा कराया जाएगा। बस स्टैंड के आगे से पुरानी बाउंड्री को तोड़कर उसकी जगह नयी बाउंड्री निर्माण का काम किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी की योजना से मिट्टी को पूरी तरह समतल कराकर उसमें पेबर ब्लॉक लगाया जायेगा। इस स्टैंड में पानी, रोशनी व गार्ड की भी तैनाती की जायेगी।

Read more about तिलकामांझी रोड में ऑटो स्टैंड बनाने का काम एक सप्ताह में शुरू होगा;
  • 0

103 किलो उठाकर इम्तियाज ने जीता कांस्य पदक;

सहरसा में चल रहे कुमार तारानंद मेमोरियल राज्य भारोत्तोलन प्रतियोगिता में भागलपुर के मो. इम्तियाज खान ने कांस्य पदक जीता l 55 किलो भार वर्ग में कुल 103 किलो वजन उठाकर इम्तियाज ने इस पुरस्कार को अपने नाम किया। जानकारी जिला संघ के सचिव नीरज राय ने दी। उन्होंने कहा भागलपुर के हबीबपुर निवासी एवं मारवाड़ी महाविद्यालय का छात्र इम्तियाज ने स्नेच 48 किलो एवं क्लीन एंड जर्क 55 किलो उठाते हुए प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर जगह बनायी l इस कामयाबी के लिए भागलपुर जिला भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष प्रवीण कुमार झा एवं सचिव नीरज राय, उपाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह तथा कोषाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने बधाई दी l

Read more about 103 किलो उठाकर इम्तियाज ने जीता कांस्य पदक;
  • 0

रोल प्ले में चंपा देवी बालिका उवि शेरमारी अव्वल;

राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद, पटना के तत्वावधान में किशोरावस्था में जीवन कौशल विकास हेतु जिलास्तरीय रोल प्ले व लोकनृत्य प्रतियोगिता का तीन दिवसीय आयोजन शनिवार को संपन्न हुआ। विजेताओं को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट ), भागलपुर में पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न प्रखंड के विद्यालयों के अष्टम एवं नवम वर्ग के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के प्रभारी प्राचार्य व वरीय व्याख्याता डॉ. दिलीप कुमार ने की। कार्यक्रम का प्रारंभ स्वागत गीत के साथ किया गया। रोल प्ले एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता के लिए एनसीईआरटी दिल्ली ने कई विषय नर्धिारित किए थे। प्रस्तुत कार्यक्रम के प्रतिभागी विद्यालयों में लोकनृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जयरामपुर बिहपुर, द्वितीय स्थान चंपा देवी बालिका उच्च विद्यालय शेरमारी पीरपैंती तथा तृतीय स्थान मध्य विद्यालय रानी तालाब, सबौर ने प्राप्त किया। इसी तरह रोल प्ले प्रतियोगिता में प्रथम स्थान चंपा देवी बालिका उच्च विद्यालय शेरमारी, पीरपैंती, द्वितीय स्थान गणपत सिंह उच्च विद्या…

Read more about रोल प्ले में चंपा देवी बालिका उवि शेरमारी अव्वल;
  • 0

सिंहिया नाला खोले जाने की मांग को ले किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन;

प्रखंड के श्रीमतपुर हजूर नगर पंचायत सहित दियारा क्षेत्र के किसान पीरपैंती प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। किसानों ने सिंहीया नाला धार जो मछुआरों द्वारा बांध कर रखा गया है और मछली मारने के लिए बधाल बनाया गया है, उसे खोलने की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया।

किसानों की उनकी मांग थी कि इससे जल जमाव हो गया है। बाढ़ का पानी सब जगह निकल गया है। लेकिन भोरंग क्षेत्र में जल निकासी नहीं हो पा रही है। इससे दियारा क्षेत्र के किसान खेती से वंचित हो रहे हैं। हजारों एकड़ में रवि फसल की बुआई भी नहीं हो पा रही है। किसान कृष्ण मोहन रजक, राम कुमार, पंकज मुशहर, बैटका टुडू, नितेश कुमार, चुनवा मिस्त्री, सुनील यादव आदि ने कहा कि पांडे बासा से पीरपैंती मुख्य धार तक खुदाई कराई जाय। ताकि पानी की निकासी हो सके। लोगों ने बताया कि पीरपैंती प्रखंड का इस जल जमाव से हजूर नगर, गोपाली चक, लक्ष्मीपुर आदि के किसानों के साथ कहलगांव प्रखंड के भी कई किसान प्रभावित हैं। लोगों ने बताया कि बहत्तर नदी के निकास का यही एक मात्र रास्ता है। इस लिए बधाल हटाकर पानी निकासी कराई जाय। बाद में इस आशय का हस्ताक्षर युक्त एक …

Read more about सिंहिया नाला खोले जाने की मांग को ले किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन;
  • 0

सुल्तानगंज प्रखंड में बनेंगे 14 सरकार भवन;

प्रखंड में 14 सरकार भवन बनाया जाना है। 7 भवनों के लिए जमीन खोज लिया गया है, 2 चिह्नित किए गए हैं। इस कार्य के लिए कर्मी को बीडीओ मनोज कुमार मुर्मू द्वारा चिह्नित कर प्रतिवेदन देने का निर्देश शुक्रवार की बैठक में दी गई। इस दौरान नल जल योजना कि जहां जो त्रुटि है उसे दूर करने का निर्देश दिया गया। साथ ही इंदिरा आवास को पूर्ण कराने की जिम्मेवारी ग्रामीण आवास सहायक को दी गई। साथ हीं आवास सहायक को हिदायत दी गई कि समय पर आवास पूर्ण नहीं कराने वाले आवास सहायक के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। बैठक में ग्रामीण आवास सहायक पर्यवेक्षक पंचायत सचिव तकनीकी सहायक लेखापाल प्रखंड कर्मी ने भाग लिया।

Read more about सुल्तानगंज प्रखंड में बनेंगे 14 सरकार भवन;
  • 0

चेतावनी धरना की तैयारी;

संपूर्ण क्रांति मंच, बिहार के प्रधान महासचिव राणा कृष्णदेव नारायण ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर 2009 व 2015 में प्रकाशित बिहार गजट के अनुसार जेपी आंदोलनकारियों द्वारा समर्पित आवेदन पत्रों पर कोई क्रियान्वयन नहीं होने पर निराशा जताई है। साथ ही दावा विपत्रों का जल्द निष्पादन की मांग की। ऐसा नहीं होने पर जिला मुख्यालयों में कार्यालीय अवधि में चेतावनी धरना दिया जायेगा।

Read more about चेतावनी धरना की तैयारी;
  • 0

बटेश्वर से अंठावन तक हो रहा भीषण कटाव;

गंगा का जलस्तर घटने के साथ ही बटेश्वर से लेकर अंठावन गांव तक पिछले एक सप्ताह से भीषण कटाव जारी है। जहां एक ओर प्रतिदिन किसानों की कई एकड़ कृषि योग्य जमीन गंगा में समाती जा रही है। वहीं प्रखंड के बिरबन्ना पंचायत के तौफिल और अंठावन गांव से सटे उत्तर दिशा में हो रही कटाव ने दोनों गांव की नींद उड़ा दी है।

मुखिया पति संजय मंडल ने बताया कि बटेश्वर से तक अंठावन, कुटी टोला तक लंबे क्षेत्र में कृषि योग्य जमीन गंगा में विलीन होती जा रही है। कृषि योग्य जमीन के कटने से किसान चिंतित हैं। उन्हें रोजी-रोटी की चिंता सताने लगी है। शुक्रवार को तौफिल गांव के पास पूर्व में किए गए कटाव निरोधी कार्य से 400 फीट की दूरी पर भीषण कटाव हो रही है। बताया कि अनठावन दियारा से कुटी टोला के बीच के सुरेश साह, अनिरूद्ध साह, मन्नी पासवान, धन्नी पासवान समेत अन्य ग्रामीणों का करीब 5 एकड़ जमीन कटाव की भेंट चढ़ गई।

वहीं पंचायत की मुखिया ललिता देवी, देवेंद्र कुमार, विपिन पासवान, अनिल सिंह, अनिल मंडल आदि ने तौफिल और अंठावन गांव को बचाने के लिए कटाव निरोधी कार्य कराने की मांग की है।

Read more about बटेश्वर से अंठावन तक हो रहा भीषण कटाव;
  • 0

महरूद्र यज्ञ को लेकर निकाली गई शोभायात्रा;

प्रखंड के बारा पंचायत के बदलू गंज गांव में 23 अप्रैल से 3 मई तक आयोजित होने वाले 5 कुंडी 9 दिवसीय महारुद्र यज्ञ को ले ध्वजारोहण को लेकर गाजे बाजे घोड़े आदि के साथ शुक्रवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालु नर नारी शामिल थे।शोभा यात्रा यज्ञ स्थल से निकल योगी वीर पहाड़ी बाराहाट पहुंची।वहां से कहलगांव बस स्टैंड,पंडाल,चौराहा से बाराहाट चौक होते हुए झारखंड के पिरोजपुर होते हुए इशीपुर अस्पताल से होते हुए काली मंदिर पहुंची। वहां से वापस फिर यज्ञ स्थल दुर्गा मंदिर परिसर पहुंचा।जहां पूरे वैदिक मंत्रोच्चार से पूजा पाठ के साथ महंत आचार्य माई महाराज के नेतृत्व में भव्य झंडारोहण किया गया। इस जबकि पंडित कृष्णा ओझा,गौरी शंकर गोस्वामी, लालू मिश्र आदि ने पूजा कराया। जबकि पूर्व मुखिया संजय साह, प स स मंटू रजक, उप प्रमुख पति राखो राम ,प्रह्लाद साह,पंकज सिन्हा,रंजित भगत ,मनोज साह,गुड्डू भगत सहित स्काउट गाइड प्रशिक्षक मुकेश आजाद भी स्काउट गाइड के साथ थे।शोभा यात्रा में भव्य झांकी भी निकाली गई।

देवोत्थान एकादशी भक्तिभाव से मनाया गया।

पीरपैंती निज प…

Read more about महरूद्र यज्ञ को लेकर निकाली गई शोभायात्रा;
  • 0

शाहकुंड में रबी महाभियान का आयोजन;

प्रखंड मुख्यालय स्थित शिल्पी भवन में शुक्रवार को रबी महाभियान 2022 का आयोजन किया गया। इसके जरिए किसानों को इस फसल की बुआई से पहले किन- किन बिंदुओं पर ध्यान देना है, इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वैज्ञानिक संजय शर्मा और आनंद कुमार ने किसानों को बताया कि बीज को लगाने से पहले उसको पूरी तरह से उपचारित करें। खेत में उपयुक्त नमी का ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख अंजना कुमारी के हाथों बीज वितरण की शुरुआत भी की गई। बीडीओ अभिनव भारती, सीओ नीलेश चौरसिया, ममता शर्मा, चंदा कुमारी, विपिन बिहारी सिंह, अशोक यादव, अजय मणि, मृगेंद्र प्रसाद सिंह और अनिल दास आदि मौजूद थे।

Read more about शाहकुंड में रबी महाभियान का आयोजन;
  • 0

पीरपैंती स्टेशन परिसर में निर्माण में अनियमितता की शिकायत;

पीरपैंती के विधायक सह सदस्य जेडआरयूसीसी पूर्व रेलवे कोलकता इं. ललन पासवान पटना जाने के क्रम में पीरपैंती स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां फिक्स कंक्रीट यात्री चेयर और प्लेटफार्म निर्माण में काफी अनियमितता पाई। विधायक ने बताया की निर्माण के एक सप्ताह के अंदर ही ग्रेनाइट, टायल्स, ब्रिक्स आदि टूट कर गिरने लगा है। विधायक ने इस बाबत महाप्रबंधक पूर्व रेलवे कोलकता को एक पत्र लिख शिकायत की है।

Read more about पीरपैंती स्टेशन परिसर में निर्माण में अनियमितता की शिकायत;
  • 0

सुल्तानगंज से तिनटंगा दियारा तक हुआ एरियल सर्वे;

भागलपुर होकर बह रही गंगा का सर्वे करने के लिए केंद्रीय सर्वेक्षण निदेशालय, देहरादून के विशेषज्ञों ने गुरुवार को एरियल सर्वे किया। सर्वे सुल्तानगंज से तिनटंगा दियारा तक किया गया। यहां गंगा का पानी उतरने के बाद नये एरिया में कटाव से विशेषज्ञों को मैपिंग में दिक्कत आ रही है। तिनटंगा के पास गंगा का रुख बदल गया है। जो पूर्व के मैपिंग से मिल रहा है। बता दें कि नमामि गंगे परियोजना के तहत इन दिनों गंगा बेसिन का हवाई सर्वेक्षण किया जा रहा है। विशेषज्ञ दल में शामिल अधिकारियों ने बताया कि अभी मौसम साफ है। पिक्चर साफ मिल रहा है। जब कुहासा गिरना शुरू होने लगेगा, तब सर्वे बंद कर दिया जाएगा।

Read more about सुल्तानगंज से तिनटंगा दियारा तक हुआ एरियल सर्वे;
  • 0

सबौर के इंग्लिश में भीषण गंगा कटाव एक दर्जन घर पानी में समाया।

प्रखंड क्षेत्र के फरका पंचायत स्थित वार्ड नंबर तीन, आठ और दस इंग्लिश में गुरुवार को कटाव के कारण एक दर्जन से अधिक घर गंगा कटाव में समा गए। सबसे ज्यादा इंग्लिश महादलित टोला वार्ड 3 में गंगा कटाव में आधा दर्जन से अधिक घर गंगा कटाव में समाए।

गुरुवार की अहले सुबह से गंगा का कटाव तेज हो गया, जिसके कारण इंग्लिश महादलित टोले में अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोग घर में सो रहे थे। कटाव की आवाज सुनकर उठे और घर से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। कटाव इतना भीषण था कि लोगों को समान निकालने का मौका नहीं मिला। कुछ लोग थोड़ा सामान निकाल पाए। वहीं लगातार रुक-रुक कर गंगा कटाव जारी है। लगभग अभी भी 50 घर गंगा कटाव के जद में हैं। कटाव पीड़ित अपने बचे समान निकालने में जुटे हुए हैं। इधर इंग्लिश वार्ड नंबर 8 में भी गंगा कटाव हुआ जहां तीन घर कटाव में समाए। वार्ड नंबर 10 इंग्लिश में 200 फीट लंबी 100 फीट चौड़ी जमीन गंगा कटाव में समा गई। फरका पंचायत के मुखिया राजेंद्र प्रसाद मंडल ने कहा कि अहले सुबह से ही गंगा कटाव तेज होने के कारण किसी तरह लोग घर से निकलकर अपनी जान बचाए।

इस संबंध में सीओ अजीत…

Read more about सबौर के इंग्लिश में भीषण गंगा कटाव एक दर्जन घर पानी में समाया।
  • 0

श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन बही ज्ञानगंगा;

बाल भारती विद्यालय में चल रहे संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कोलकाता से आये पंडित श्रीकांत शर्मा ने मनुष्य जीवन की उत्पत्ति और उत्पति मे माता की भूमिका का वर्णन किया। उन्होंने तीसरे दिन की कथा में ध्रुव के जीवन चरित्र पर जोर देते हुए कहा कि आज के समय मे लोगों को उनसे प्रेरणा लेकर एक आदर्श पुत्र और एक सच्चे भक्त के रूप में समाज को स्थापित करना चाहिए। भगवान विष्णु की झांकी प्रस्तुत की गई। जिसमें प्रांशु यादुका एवं नमन यादुका ने भगवान का किरदार निभाया। आयोजन को सफल बनाने में राहुल केडिया, मीनाक्षी केडिया, मंजू अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, राजीव सराफ, सुमन सराफ, विवेक केडिया, सुचिता केडिया, सपना शर्मा, कविता अग्रवाल, चित्रा टिबरेवाल, कंचन खेमका आदि लगे हुए हैं।

Read more about श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन बही ज्ञानगंगा;
  • 0

पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर निकाली कलश शोभायात्रा;

प्रखंड के कन्या मध्य विद्यालय पटेलगढ़ कुमारपुर ,कटहरा सुल्तानगंज प्रांगण में आयोजित पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर बुधवार को कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर काफी संख्या में महिलाएं, युवती सुल्तानगंज गंगा घाट पर पहुंच गंगा स्नान कर अपने कलश में गंगाजल लेकर यज्ञ स्थल की ओर रवाना हुए। आयोजक मंडल के प्रवीण कुमार ने बताया कि कलश शोभायात्रा समाप्ति के बाद संध्या संगीत प्रवचन किया जाएगा। गुरुवार को प्रातः हवन एवं विद्यारंभ संस्कार, संध्या संगीत प्रवचन,शुक्रवार को प्रातः हवन मंत्र दीक्षा संस्कार एवं संध्या संगीत प्रवचन एवं दीप यज्ञ, शनिवार को प्रातः अग्नि होम, गायत्री महायज्ञ, विविध संस्कार एवं टोली विदाई की जाएगी। कलश शोभायात्रा के दौरान शांति बहाल कायम रखने हेतु राहुल कुमार कुणाल कुमार पंचानंद सिंह विकास कुमार सहित काफी संख्या में ग्रामीण कलश शोभायात्रा के साथ चल रहे थे।

Read more about पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर निकाली कलश शोभायात्रा;
  • 0

अक्षय नवमी के मौके पर गंगा स्नान को लगी भीड़;

अक्षय नवमी के अवसर पर बुधवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। मन्नत पूरा होने पर कुछ श्रद्धालुओं ने मुंडन संस्कार कराया। काफी संख्या में श्रद्धालु अजगैबीनाथ धाम से बाबाधाम एवं बासुकीनाथ धाम के लिए प्रस्थान किया। ये भीड़ यहां पूर्णिमा तक लगने की संभावना है। श्रद्धालुओं द्वारा लाए गए वाहनों की भीड़ के कारण शहर आज भी जाम से अछूता नहीं रहा।

Read more about अक्षय नवमी के मौके पर गंगा स्नान को लगी भीड़;
  • 0

डीएम ने श्रेष्ठ किसानों को दिया प्रशस्ति पत्र;

भागलपुर। रबी कर्मशाला में डीएम ने किसान पुरस्कार योजना अन्तर्गत जिला स्तर पर किसान गौरव एवं प्रखंड स्तर पर चयनित किसानश्री के किसानों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। वित्तीय वर्ष 2021-22 अन्तर्गत जिलास्तरीय किसान गौरव पुरस्कार के लिए पांच किसानों को 25 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र और प्रखंड स्तर पर 62 किसान श्री के किसानों को 10 हजार रुपये तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। आत्मा द्वारा संचालित आरपीएल कार्यक्रम अन्तर्गत उत्तीर्ण 27 प्रतिभागियों में बिहपुर के मंगलम कुमार चौधरी, गोराडीह के पंकज कुमार व सबौर की स्वर्ण संध्या भारती को एएससीआई द्वारा निर्गत प्रमाणपत्र भी डीएम ने दिए।

Read more about डीएम ने श्रेष्ठ किसानों को दिया प्रशस्ति पत्र;
  • 0

जगदीशपुर: पंस की बैठक में उठा सुखाड़ का मुद्दा;

जगदीशपुर प्रखंड कार्यालय में वुधवार को पंचायत समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रमुख रजनो कुमारी ने की। बैठक में मनरेगा, कृषि, नल जल, बाल विकास, आपूर्ति, शिक्षा विभाग पर बहस हुई। वहीं बैठक में सुखाड़ अनुदान में अनियमितता को लेकर सबसे अधिक महौल गरम रहा।

खिरीबांध पंचायत के मुखिया अजय राय और पुरैनी दक्षिणी के मुखिया मो. शहबाज ने आरोप लगाया कि सुखाड़ अनुदान की राशि गलत तरीके से दिया गया। प्राइवेट ऑपरेटर और अंचल के कुछ कर्मियों के मिलीभगत से उन लोगों को पैसा भेजा गया जिसने कमीशन दिया। जबकि पंचायत और वार्ड सदस्य के माध्यम से जिसका सूची दिया गया उसको अनुदान की राशि नहीं दी गई। आरोप लगाया कि कार्यालय में बिचौलिये हावी हैं। सन्हौली पंचायत के मुखिया मरगुब ने कुछ अधिकारियों द्वारा उपभोक्ताओं को बकाये बिजली के नाम पर प्रताड़ित किये जाने का मामला उठाया। बैठक में बीडीओ रघुनंदन आनंद, मुखिया मुकेश कुमार मंडल, अर्चना कुमारी, चांद आलम उर्फ मानू, अनिरूद्ध महतो, पंसस जयंत कुमार भूषण, सेनापति राय, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Read more about जगदीशपुर: पंस की बैठक में उठा सुखाड़ का मुद्दा;
  • 0

कायाकल्प की टीम रंगरा और इस्माईलपुर सीएचसी की व्यवस्था से संतुष्ट;

कायाकल्प की राज्य स्तरीय टीम ने बुधवार को रंगरा और इस्माईलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का मूल्यांकन किया। पटना से आई टीम ने अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं को देखा। अस्पताल की सुविधाओं से टीम संतुष्ट दिखी।

राज्य स्तरीय मूल्यांकन के लिए आई कायाकल्प की टीम में केयर इंडिया पटना से विकास पांडेय और राज्य स्वास्थ्य समिति से रंजन कुमार शामिल थे। उनके साथ जिला से गुणवत्ता सलाहकार डॉ. प्रशांत कुमार और केयर इंडिया के डीटीएल डॉ. निनकुश अग्रवाल भी मौजूद थे। जिला गुणवत्ता सलाहकार डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि पटना से आई टीम ने दोनों अस्पतालों में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं को परखा। एक-एक चीज की जानकारी ली। टीम के सदस्य दोनों ही अस्पतालों की व्यवस्था से संतुष्ट दिखे।

डेंगू के इलाज की भी थी व्यवस्थाः राज्य स्वास्थ्य समिति के रंजन कुमार ने बताया कि दोनों ही अस्पतालों में डेंगू के इलाज तक की व्यवस्था थी। सीएचसी स्तर पर डेंगू के इलाज होने की व्यवस्था बहुत बड़ी बात है। अस्पतालों के ओपीडी से लेकर लेबर रूम तक साफ-सुथरे थे। मरीजों के लिए दवा उपलब्ध थी।

Read more about कायाकल्प की टीम रंगरा और इस्माईलपुर सीएचसी की व्यवस्था से संतुष्ट;
  • 0