पास होने के बाद भी ग्रेस अंक नहीं मिलने से चयन नहीं | तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में पैट (पीएचडी एडमिशन टेस्ट) में नामांकन को लेकर फिर से आवाज उठने लगी है। इसको लेकर एक बार फिर छात्र विवि में पहुंचकर अपनी बातें रखी। कॉमर्स व राजनीति विज्ञान विषय के करीब आधा दर्जन छात्र बुधवार को विवि पहुंचे। इन छात्रों ने बताया कि इस बार ग्रेस अंक से पास छात्रों का मेथेडोलॉजी कोर्स में नामांकन के लिए चयन किया गया है। वहीं बिना ग्रेस अंक यानी क्वालीफाई वाले छात्रों का चयन नहीं किया गया है। छात्रों ने मामले को लेकर कुलपति, प्रतिकुलपति व डीएसडब्ल्यू कार्यालय में लिखित शिकायत की है। छात्रों ने दिये आवेदन में कहा कि पैट परीक्षा-2021 के प्रथम मेरिट लिस्ट में उत्तीर्ण हुए हैं, लेकिन उनलोगों का मेथेडोलॉजी कोर्स में नामांकन के लिए चयन नहीं किया गया है।
पैट परीक्षा में राजनीति विज्ञान विषय से उत्तीर्ण छात्रा प्रतिमा कुमारी, कॉमर्स संकाय से पास छात्र सौरभ कुमार, मो इजराइल खान व प्रतिक्षा वर्मा ने आरोप लगाया है कि पीजी राजनीति विज्ञान विभाग व पीजी कॉमर्स विभाग में विवि के शिक्षकों व अधि…



















