AngDesh Admin
चढ़ा पारा, उबले लोग, बिजली ने भी तड़पाया
चढ़ा पारा, उबले लोग, बिजली ने भी तड़पाया
भागलपुर : आसमान से बरसते आग और शहर में चलते गरम हवा के थपेड़े ने गरमी से लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. चिलचिलाती धूप और गरम हवा की तल्खी ने हर किसी को बेचैन कर दिया है.
Source: Bhagalpur News
Read more
about चढ़ा पारा, उबले लोग, बिजली ने भी तड़पाया
इंदिरा आवास में गड़बड़ी पूर्व मुखिया गिरफ्तार
इंदिरा आवास में गड़बड़ी पूर्व मुखिया गिरफ्तार
नीमाचांदपुरा : 2010 में इंदिरा आवास योजना में बड़े पैमाने पर अनियमितता बरतने के आरोपित बाहुबली पूर्व मुखिया अरविंद सिंह को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपित सदर प्रखंड की खम्हार पंचायत के पूर्व मुखिया हैं.
Source: Begusarai News
Read more
about इंदिरा आवास में गड़बड़ी पूर्व मुखिया गिरफ्तार
पेसराटांड़ में वाहन पलटा झारखंड के चालक की मौत
पेसराटांड़ में वाहन पलटा झारखंड के चालक की मौत
चकाई. थाना क्षेत्र के चकाई-दुलमपुर मुख्य मार्ग परपेसराटांड़ गांव के समीप गुरुवार को एक पिकअप वैन के पलट जाने से उसके चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. सुबह नौ बजे के करीब थाना क्षेत्र के पतौआ स्थित अवैध कोयला डिपो से कोयला लोड कर एक पिकअप वैन चकाई की ओर जा रही थी.
Source: Jamui News
Read more
about पेसराटांड़ में वाहन पलटा झारखंड के चालक की मौत
इस गरमी में भी पांच से छह घंटे ही मिलती है बिजली
इस गरमी में भी पांच से छह घंटे ही मिलती है बिजली
जमुई: नगर परिषद क्षेत्र के नारडीह, शाहपुर, लगमा और बिठलपुर मुहल्ले में विद्युत विभाग की लापरवाही और सुस्त कार्यशैली की वजह से लोगों को मात्र पांच से छह घंटे ही बिजली मिल पाती है. इससे इस क्षेत्र के उपभोक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है. उपभोक्ता बताते हैं कि विद्युत विभाग द्वारा हम सबों को ग्रामीण फीडर से ही विद्युत आपूर्ति की जा रही है लेकिन बिजली बिल शहरी क्षेत्र का लिया जाता है.
Source: Jamui News
Read more
about इस गरमी में भी पांच से छह घंटे ही मिलती है बिजली
कुख्यात पप्पू पासवान गिरफ्तार
कुख्यात पप्पू पासवान गिरफ्तार
झाझा: थाना क्षेत्र का आतंक बना पप्पू पासवान गुरुवार की अहले सुबह पुलिस के हत्थे चढ़ गया. सूत्रों की मानें तो पूछताछ के प्रारंभिक दौर में हीं गिरफ्तार पप्पू ने कई सनसनीखेज जानकारी भी दी है. इसकी पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक जयंतकांत ने बताया कि झारखंड राज्य के गिरीडीह जिला अंतर्गत बनियाडीह गांव में इसके छुपे होने की गुप्त सूचना मिली थी. तभी झारखंड पुलिस के सहयोग से एक टीम बना कर उसे गिरफ्तार किया गया है.
Source: Jamui News
Read more
about कुख्यात पप्पू पासवान गिरफ्तार
स्वीप कोर कमेटी का करें शीघ्र गठन
स्वीप कोर कमेटी का करें शीघ्र गठन
जमुई: अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आर लक्ष्मणन व उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भरतलाल बैठा ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण और राष्ट्रीय मतदाता सूची परिशोधन एवं शुद्धिकरण के आलोक में स्वीप कार्यक्रम की समीक्षा की.
Source: Jamui News
Read more
about स्वीप कोर कमेटी का करें शीघ्र गठन
एनआरसी में जारी है खानापूर्ति
एनआरसी में जारी है खानापूर्ति
बांका: कुपोषित बच्चों को चिह्न्ति करने का कार्य बाल विकास परियोजना को सौंपा गया है. इस कार्य को पूरा करने में एनआरसी की भूमिका भी अहम होती है. लेकिन इन सबों की उदासीनता का शिकार जिले के निवासी हो रहे हैं. जिसका नतीजा है कि कुपोषित के शिकार बच्चे की मृत्यु हो रही है, और विभाग व एनआरसी खानापूर्ति करने में लगे हुए हैं. सूत्रों की मानें तो केंद्र पर काफी अनियमितता व्याप्त है. जिले के कुल 11 प्रखंडों से कुल 15 बच्चे ही केंद्र पर मौजूद हैं जिसमें बांका प्रखंड के बच्चे अधिकतर हैं.
Source: Banka News
Read more
about एनआरसी में जारी है खानापूर्ति
शिक्षक को मूल विद्यालय में भेजने की मांग
शिक्षक को मूल विद्यालय में भेजने की मांग
बांका. पंचायत प्रखंड नगर प्रारंभिक शिक्षक के चांदन प्रखंड इकाई द्वारा गुरुवार को जिलाधिकारी को एक आवेदन दिया गया. उक्त आवेदन में संघ ने मांग नहीं मानने पर प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना, आमरण अनशन सहित प्रदर्शन करने की धमकी दी है. आवेदन में कहा गया है कि प्रखंड के प्रोन्नत मध्य विद्यालय के प्रखंड शिक्षक विनय कुमार पिछले कई माह से इस चांदन प्रखंड कार्यालय में प्रतिनियुक्त है.
Source: Banka News
Read more
about शिक्षक को मूल विद्यालय में भेजने की मांग
जनता दरबार में पहुंचे 217 फरियादी, लगायी गुहार
जनता दरबार में पहुंचे 217 फरियादी, लगायी गुहार
बांका: जिलाधिकारी के जनता दरबार में गुरुवार को पुरुषों के 104 व महिलाओं के 40 मामले आये. इसमें अधिकतर मामले बीपीएल सूची में नाम अंकित कराने, जमीन संबंधी बासगीत परचा व नि:शक्तों से जुड़े थे. रजाैन प्रखंड के हरचंडी पंचायत अंतर्गत अमहारा गांव के उपेंद्र हरिजन ने डीएम को आवेदन देकर निवेदन किया कि उनके पास रहने के लिए एक झोंपड़ी है. खेती के लिए एक धूर जमीन नहीं है.
Source: Banka News
Read more
about जनता दरबार में पहुंचे 217 फरियादी, लगायी गुहार
छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन करें अल्पसंख्यक
छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन करें अल्पसंख्यक
बांका: अल्पसंख्यक कल्याण छात्रवृत्ति योजना को ऑनलाइन प्रक्रिया में लाने के लिए जिले के सभी माध्यमिक व उच्च विद्यालय एवं मान्यता प्राप्त कॉलेजों के प्रधान के साथ बैठक गुरुवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता डीएम साकेत कुमार ने करते हुए कहा कि अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना को ऑनलाईन करने से इसमें पारदर्शिता आयेगी. साथ ही गड़बड़ी की संभावना शून्य हो जायेगी. सभी स्कूलों व कॉलेजों के प्रधानाचार्य व प्राचार्य से कहे की ऑनलाइन प्रक्रियों को अच्छी तरह समझ कर इस पर अमल करने का निर्देश दिया.
Source: Banka News
Read more
about छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन करें अल्पसंख्यक
मनरेगा कार्यालय में जड़ा ताला
मनरेगा कार्यालय में जड़ा ताला
चांदन: प्रखंड परिसर के मनरेगा कार्यालय में पंचायत रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष आलोक कुमार के नेतृत्व में एक सूत्री मांगों को लेकर ताला जाड़ा गया. मौके पर जोरदार नारेबाजी की गयी. पंचायत रोजगार सेवक संघ के प्रखंड अध्यक्ष विवेकानंद ने पत्रकारों से बातचीत के क्रम में बताया कि सरकार जब तक पंचायत सचिव के पद पर पदोन्नति नहीं करती, तब तक कार्यालय में तालाबंदी व कार्यो का बहिष्कार जारी रहेगा. उपस्थित रोजगार सेवक नीतीश कुमार हाय-हाय का नारा भी लगा रहे थे.
Source: Banka News
Read more
about मनरेगा कार्यालय में जड़ा ताला
सड़क हादसे में मां सहित बेटा व बेटी की मौत
सड़क हादसे में मां सहित बेटा व बेटी की मौत
कहलगांव: बोकारो से पूर्णिया जा रही श्री हरि बस दुमका जिले के जामा थाना क्षेत्र में टेपरा नदी पर बने पुल के पास तीखे मोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गयी. इस हादसे में कहलगांव निवासी एक महिला व उसके दो बच्चे की मौत हो गयी, जबकि करीब दो दर्जन लोग घायल हो गये.
Source: Bhagalpur News
Read more
about सड़क हादसे में मां सहित बेटा व बेटी की मौत
रद्द हो सकता है केसी इंडेन का लाइसेंस
रद्द हो सकता है केसी इंडेन का लाइसेंस
भागलपुर: घरेलू गैस वितरण में लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर डीएम डॉ वीरेंद्र प्रसाद यादव ने केसी इंडेन गैस एजेंसी जांच करायी. जिला आपूर्ति पदाधिकारी (डीएसओ) वंदना कुमारी के नेतृत्व में टीम ने पिछले दिनों केसी इंडेन का औचक निरीक्षण किया था.
Source: Bhagalpur News
Read more
about रद्द हो सकता है केसी इंडेन का लाइसेंस
पार्ट वन में नामांकन जून में, अब जुटेगी भीड़
पार्ट वन में नामांकन जून में, अब जुटेगी भीड़
भागलपुर: इंटरमीडिएट साइंस का रिजल्ट बुधवार को प्रकाशित हुआ. इसके साथ ही सफल छात्र डिग्री कॉलेजों में विभिन्न पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए उत्सुक हो चुके हैं. कॉलेजों ने भी नामांकन पर विचार-विमर्श करना शुरू कर दिया है. संभावना है कि आर्ट्स व कॉमर्स का रिजल्ट भी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति शीघ्र ही जारी कर देगी.
Source: Bhagalpur News
Read more
about पार्ट वन में नामांकन जून में, अब जुटेगी भीड़
मुंगेर में खुलेगी विस्तारित शाखा
मुंगेर में खुलेगी विस्तारित शाखा
भागलपुर/मुंगेर: मुंगेर के ऐतिहासिक आरडी एंड डीजे कॉलेज में तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय की विस्तारित शाखा खोली जायेगी. एमएलसी डॉ संजीव कुमार सिंह द्वारा मांग उठाये जाने के बाद यह निर्णय गुरुवार को डीजे कॉलेज में आयोजित विश्वविद्यालय के सिंडिकेट की बैठक में लिया गया. बैठक की अध्यक्षता कुलपति डॉ रमा शंकर दुबे ने की.
Source: Bhagalpur News
Read more
about मुंगेर में खुलेगी विस्तारित शाखा
चेकिंग में बेटिकटों की धरी रह गयी होशियारी
चेकिंग में बेटिकटों की धरी रह गयी होशियारी
भागलपुर: ट्रेन रुकते ही गुरुवार को प्लेटफॉर्म पर टीटीइ के साथ रेल पुलिस को देख बेटिकट यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया. रेल प्रशासन के सामने बेटिकट यात्रियों की होशियारी नहीं चली. उन्हें जुर्माना भरना पड़ा. रेल यात्रियों की सुखद यात्र के लिए प्रभात खबर की ओर से चलाये गये अभियान पर रेल प्रशासन ने गुरुवार को भी संज्ञान लिया और सघन चेकिंग अभियान चलाया.
Source: Bhagalpur News
Read more
about चेकिंग में बेटिकटों की धरी रह गयी होशियारी
दादी को बंधक बना पोती से गैंगरेप
दादी को बंधक बना पोती से गैंगरेप
पिस्तौल के बल पर बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
बरौनी : तेघड़ा थाना क्षेत्र के मधुरापुर अटसैया दियारे में तीन बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर दादी को बंधक बना कर 13 वर्षीय एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. घटना के बाद बदमाशों ने पीड़ित लड़की और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये.
Source: Begusarai News
Read more
about दादी को बंधक बना पोती से गैंगरेप
झूम उठे लोग, खूब बंटीं मिठाइयां
झूम उठे लोग, खूब बंटीं मिठाइयां
बेगूसराय (नगर) : शहर के सबसे घनी आबादीवाले लोहियानगर में गुरुवार को बिजली सब स्टेशन चालू हो गया. इसके साथ ही बाघा-बाघी एवं अतिथि गृह के लिए भी अलग सब स्टेशन को चालू किया गया. इस मौके पर विद्युत विभाग के एसडीओ संतोष कुमार, सप्लाइ एसडीओ धनंजय कुमार समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
Source: Begusarai News
Read more
about झूम उठे लोग, खूब बंटीं मिठाइयां
एकजुट हों किसान व मजदूर
एकजुट हों किसान व मजदूर
बेगूसराय(नगर) : शहर के दिनकर भवन में किसान-मजदूर संगठनों ने संयुक्त कन्वेंशन का आयोजन किया. कन्वेंशन का उद्घाटन करते हुए पूर्व विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह ने किसानों व मजदूरों को ललकारते हुए कहा कि भूमि अधिकार के लिए एवं जनविरोधी भूमि अधिग्रहण अध्यादेश को वापस लेने के लिए अब किसानों व मजदूरों को एकजुट होने का वक्त आ गया है.
Source: Begusarai News
Read more
about एकजुट हों किसान व मजदूर
अपने आंदोलन के क्रम में गृहरक्षकों ने दी गिरफ्तारी
अपने आंदोलन के क्रम में गृहरक्षकों ने दी गिरफ्तारी
गृहरक्षकों के साथ वादाखिलाफी कर रही सरकार
बेगूसराय (नगर) : बिहार गृह रक्षावाहनी के द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर चलाये जा रहे चरणबद्ध आंदोलन के क्रम में गृहरक्षकों ने अपनी गिरफ्तारी दी. इससे पूर्व गृहरक्षकों के द्वारा जिला कार्यालय से जुलूस निकाल कर समाहरणालय गेट पर पहुंच कर अपनी मांगों के समर्थन में सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की.
Source: Begusarai News
Read more
about अपने आंदोलन के क्रम में गृहरक्षकों ने दी गिरफ्तारी
सड़क लुटेरों ने तीन बाइक लूटी
सड़क लुटेरों ने तीन बाइक लूटी
झाझा: मंगलवार की देर संध्या थाना क्षेत्र के आस्ता-कुम्हैनी सड़क पर हथियार से लैस नकाबपोश सड़क लुटेरों ने एक -एक कर तीन बाइक एवं नगदी लूट ली. पीड़ित लोगों ने झाझा थाना में आवेदन दिया है. पीड़ित झाझा थाना क्षेत्र के महापुर निवासी दिनेश यादव ने बताया कि मंगलवार की संध्या लगभग सात बजे अपने गांव के नूनद
Source: Jamui News
Read more
about सड़क लुटेरों ने तीन बाइक लूटी



















