AngDesh Admin
वृद्ध किसान को पीट-पीट कर मार डाला
वृद्ध किसान को पीट-पीट कर मार डाला
कटोरिया: कटोरिया थाना क्षेत्र के रिखिया राजदह के टोला नावाडीह गांव नवासी 60 वर्षीय किसान बासदेव यादव की शुक्रवार रात अज्ञात अपराधियों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी. परिजनों को खोजबीन के दौरान मृतक का शव शनिवार को चिलकारा जोर के पास परसवन्नी झाड़ी में मिला. हत्या की सूचना मिलते ही परिजनों व ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गयी. सूचना मिलते ही कटोरिया थानाध्यक्ष प्रवेश भारती सदल बल घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भिजवाया.
Source: Banka News
Read more
about वृद्ध किसान को पीट-पीट कर मार डाला
स्कूल को दान दी जमीन, चार दशक बीते, पर नहीं जुड़ा नाम
स्कूल को दान दी जमीन, चार दशक बीते, पर नहीं जुड़ा नाम
धोरैया: 81 डिसमिल जमीन विद्यालय को दान में देने के बावजूद अब तक भूमिदाता का नाम विद्यालय के नाम के साथ नहीं जोड़ा गया है़ मामला धोरैया प्रखंड के बटसार उच्च विद्यालय का है़ वर्ष 1971 में बाजार बटसार ग्राम निवासी नारायण भगत ने सीओ धोरैया के नाम से उक्त भूमि दान स्वरूप विद्यालय के नाम से दी थी़ पर, चार दशक बाद भी आज तक भूमिदाता का नाम विद्यालय के नाम से नहीं जोड़ा गया है़ इससे भूमिदाता के परिजनों समेत ग्रामीणों में नाराजगी है़. हालांकि नियम के अनुसार दान देने के समय ही भूमिदाता का नाम विद्यालय के नाम से जुट जाना चाहिये था़.
Source: Banka News
Read more
about स्कूल को दान दी जमीन, चार दशक बीते, पर नहीं जुड़ा नाम
यक्ष्मा रोगियों पर रखें विशेष नजर : सहाय
यक्ष्मा रोगियों पर रखें विशेष नजर : सहाय
बांका: राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ मेजर केएन सहाय ने शनिवार को जिला यक्ष्मा केंद्र बांका के निरीक्षण के दौरान समीक्षा बैठक की. इस दौरान डॉ सहाय ने उपस्थित पदाधिकारी, स्वास्थ्यकर्मी व स्वयंसेवी संस्था कर्मी से जिले भर के यक्ष्मा रोगियों को क्षेत्रवार सूचीबद्ध कर जिला यक्ष्मा कार्यालय में जल्द से जल्द प्रेषित करने की बात कही. यक्ष्मा रोग से संबंधित लक्षण, रोग के उपाय, बचाव, प्रारंभिक उपचार सहित अन्य पर चर्चा की गयी.
Source: Banka News
Read more
about यक्ष्मा रोगियों पर रखें विशेष नजर : सहाय
ट्रक से कुचल कर फलवाले की मौत
ट्रक से कुचल कर फलवाले की मौत
बेगूसराय (नगर) : नगर निगम बसपड़ाव के निकट राष्ट्रीय उच्च पथ 31 पर एक ट्रक की ठोकर से फल विक्रेता बाघा निवासी मो अदालत के 35 वर्षीय पुत्र मो कैसर आलम की मौत हो गयी. बताया जाता है कि उक्त युवक ठेला पर खाली कैरेट लेकर फल मंडी जा रहा था. इसी क्रम में अनियंत्रित ट्रक ने उसे ठोकर मार दी.
Source: Begusarai News
Read more
about ट्रक से कुचल कर फलवाले की मौत
पहले बरतन चमकाया फिर सवा लाख का जेवर लेकर भागा
पहले बरतन चमकाया फिर सवा लाख का जेवर लेकर भागा
साहेबपुरकमाल : आज कल जेवर की सफाई करने के बहाने भोली-भाली महिलाओं को चकमा देकर कीमती जेवर लेकर फरार होने वाला गिरोह क्षेत्र में सक्रिय हो गया है. पहले वह बरतन साफ करने के बहाने आंगन में प्रवेश करता है, फिर मिठी-मिठी बातों में उलझा कर कीमती जेवर लेकर फरार हो जाता है.
Source: Begusarai News
Read more
about पहले बरतन चमकाया फिर सवा लाख का जेवर लेकर भागा
शराब के कारोबारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाये
शराब के कारोबारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाये
शराब बिक्री के खिलाफ महिलाओं ने किया प्रदर्शन
सूबे सहित पूरे जिले में आये दिन शराब पीने से लोगों की मौत हो रही है. फिर भी शराब पीनेवाले लोगों की संख्या में कमी नहीं आ रही है. इसके विरोध में गौड़ा दो पंचायत के मुसहरी गांव की दर्जनों महिलाओं ने अवैध शराब की बिक्री करनेवालों के खिलाफ अनुमंडल कार्यालय के समीप जम कर प्रदर्शन किया. उनका आरोप था कि उनके परिजन शराब के लिए गहना-जेवर तक बेच डालते हैं. पदाधिकारियों के आश्वासन के बाद शांत हुईं महिलाएं.
Source: Begusarai News
Read more
about शराब के कारोबारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाये
ट्रेन से गिर कर वृद्ध समेत दो लोगों की गयी जान
ट्रेन से गिर कर वृद्ध समेत दो लोगों की गयी जान
लाखो : बरौनी-कटिहार रेलखंड पर अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गयी. बताया जाता है कि लाखो एवं दनौली फुलबड़िया स्टेशनों के बीच एसएस डीपी के अनुसार, 152910 के समीप अज्ञात ट्रेन से गिरने के कारण एक 60 वर्षीय अज्ञात वृद्ध की मौत हो गयी.
Source: Begusarai News
Read more
about ट्रेन से गिर कर वृद्ध समेत दो लोगों की गयी जान
मेयर के सम्मान में निकले हाथी-घोड़े
मेयर के सम्मान में निकले हाथी-घोड़े
बेगूसराय (नगर) : शहर के लोगों का इसी तरह से सहयोग व उनका आशीर्वाद मिलते रहा तो आनेवाले दिनों में बेगूसराय बिहार का नंबर वन नगर निगम के रू प में प्रस्तुत होगा. उक्त बातें शहर के दिनकर भवन में शहर के विभिन्न संगठनों के द्वारा मेयर के कार्यकाल के दो वर्ष पूरा होने पर आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए महापौर संजय सिंह ने कहीं.
Source: Begusarai News
Read more
about मेयर के सम्मान में निकले हाथी-घोड़े
मौलानाचक में तमंचा लहराया, की फायरिंग घर में घुस कर लूटपाट
मौलानाचक में तमंचा लहराया, की फायरिंग घर में घुस कर लूटपाट
भागलपुर: मोजाहिदपुर इलाके में बिल्ला बॉस और उसके गुर्गो का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. लगातार तीसरे दिन बिल्ला और उसके साथियों ने मौलानाचक, बड़ी महल के पास शनिवार को सरेआम तमंचा लहराया और हवा में फायरिंग की. इससे इलाके में दहशत फैल गयी.
Source: Bhagalpur News
Read more
about मौलानाचक में तमंचा लहराया, की फायरिंग घर में घुस कर लूटपाट
अब पार्ट थ्री का रिजल्ट आयेगा देर से
अब पार्ट थ्री का रिजल्ट आयेगा देर से
भागलपुर: तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में बीते दिनों कई हंगामे हुए और तीन विषयों की दोबारा परीक्षा ली गयी. इसका प्रभाव रिजल्ट प्रकाशन पर पड़ेगा. छात्रों के लिये समस्याएं खड़ी होंगी. इस बात का अनुमान अभी से लगा जा रहा है कि पार्ट थ्री का रिजल्ट विलंब से प्रकाशित होगा. खासकर उन विषयों का, जिसकी दोबारा परीक्षा शनिवार को ली गयी.
Source: Bhagalpur News
Read more
about अब पार्ट थ्री का रिजल्ट आयेगा देर से
भागलपुरी सिल्क: 500 करोड़ का कारोबार सिमटा 200 करोड़ में
भागलपुरी सिल्क: 500 करोड़ का कारोबार सिमटा 200 करोड़ में
भागलपुर: कोरियाई व चीनी धागों के कारण भागलपुरी सिल्क के कारोबार पर ग्रहण लग गया है. कभी 500 करोड़ रुपये सालाना का कारोबार वाला यह उद्योग अब 200 करोड़ पर आ गया है. इसका मुख्य कारण है सरकारी योजनाओं के कार्यान्वयन में बरती गयी सुस्ती. इसके कारण भागलपुरी सिल्क पीछे रह गया और विदेशी धागों का बाजार तेजी से आगे बढ़ गया.
Source: Bhagalpur News
Read more
about भागलपुरी सिल्क: 500 करोड़ का कारोबार सिमटा 200 करोड़ में
15 वर्ष में छह सौ से अधिक हत्याएं
15 वर्ष में छह सौ से अधिक हत्याएं
भागलपुर: जिले में पुलिस व जिला प्रशासन की लापरवाही से जमीन संबंधी विवाद लगातार बढ़ रहे हैं और हत्याएं हो रही हैं. जमीन से जुड़े विवाद को सुलझाने के लिए थाना स्तर पर पहले बैठक होती थीं. इसमें थानेदार और सीओ मिल कर जमीन से जुड़े विवाद सुलझाते थे, लेकिन अब थाने में यह बैठक नहीं हो रही है.
Source: Bhagalpur News
Read more
about 15 वर्ष में छह सौ से अधिक हत्याएं
महिला की मौत, पति पर हत्या का आरोप
महिला की मौत, पति पर हत्या का आरोप
भागलपुर: रजौन थाना क्षेत्र खिड्डी बखड्डो गांव निवासी झुलसी मोनी देवी (20) की इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गयी. वह जेएलएनएमसीएच में भरती थी. मोनी के मायकेवालों ने पति राकेश दास पर हत्या का आरोप लगाया है. एक साल पूर्व ही मोनी और राकेश की शादी हुई थी. महिला की मौत के बाद उसका पति अस्पताल से फरार हो गया. मोनी का मायका अमरपुर थाना क्षेत्र के इंगलिश मोड़ भरखो बस्ती में है. उसके पिता बजरंगी दास मजदूर हैं.
Source: Bhagalpur News
Read more
about महिला की मौत, पति पर हत्या का आरोप
और न्यायालय की स्थापना के साथ ही खुशी से झूम उठे लोग
और न्यायालय की स्थापना के साथ ही खुशी से झूम उठे लोग
चेरियाबरियारपुर : मंझौल अनुमंडल में शुक्रवार को जब उत्सवी माहौल के बीच तीन न्यायालयों की एक साथ स्थापना और उद्घाटन का कार्यक्रम चल रहा था तो स्थानीय लोग खुशी से झूम उठे. मंझौल के लिए यह ऐतिहासिक क्षण था. उक्त न्यायालय से जुड़ा एक ऐसा तबका भी समारोह में शामिल था.
Source: Begusarai News
Read more
about और न्यायालय की स्थापना के साथ ही खुशी से झूम उठे लोग
उद्घाटन के साथ ही न्यायालय में शुरू हुई मुकदमे की सुनवाई
उद्घाटन के साथ ही न्यायालय में शुरू हुई मुकदमे की सुनवाई
बखरी (नगर) : अनुमंडल व्यवहार न्यायालय स्थापना के साथ ही शुक्रवार को मुकदमे की सुनवाई शुरू हो गयी. चीफ जस्टिस एलएन रेड्डी की मौजूदगी में अवर न्यायाधीश वरीय कोटि दीनानाथ सिंह व मुंसिफ सिविल जज सतीशचंद्र ने मामले की सुनवाई की. इस मौके पर टाइटिल वाद संख्या 229 की प्रथम सुनवाई हुई. कोर्ट की सुनवाई देखने के लिए लोगों में उत्सुकता बनी रही.
Source: Begusarai News
Read more
about उद्घाटन के साथ ही न्यायालय में शुरू हुई मुकदमे की सुनवाई
भाईचारे की कमी के कारण बढ़ रहा है अपराध : रेड्डी
भाईचारे की कमी के कारण बढ़ रहा है अपराध : रेड्डी
मंझौल : समाज में आपसी भाईचारे की कमी के कारण द्वेष और अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है. हमें समाज में कोई ऐसा काम नहीं करना चाहिए, जिससे कि दूसरों की भावना पर ठेस पहुंचे. उक्त बातें मंझौल अनुमंडल में न्यायाधीश व न्यायिक दंडाधिकारियों के न्यायालय का उद्घाटन करते हुए पटना हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस एल नरसिम्हा रेड्डी ने कहीं.
Source: Begusarai News
Read more
about भाईचारे की कमी के कारण बढ़ रहा है अपराध : रेड्डी
दो छात्राओं की मौत के बाद दुर्घटना स्थल पर कोहराम
दो छात्राओं की मौत के बाद दुर्घटना स्थल पर कोहराम
मटिहानी : थाना क्षेत्र के रेफरल अस्पताल के समीप सड़क हादसे में दो छात्राओं की मौत व लगभग एक दर्जन लोगों के घायल होने के बाद दुर्घटनास्थल पर लोगों में घंटों अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. बताया जाता है कि बेगूसराय से कमांडर जीप लोगों को बैठा कर वागडोब के लिए चला.
Source: Begusarai News
Read more
about दो छात्राओं की मौत के बाद दुर्घटना स्थल पर कोहराम
चालक ने जवान पर चढ़ाया ट्रैक्टर, मौत
चालक ने जवान पर चढ़ाया ट्रैक्टर, मौत
ओवरलोड बालू लदे वाहन को गया था रोकने
रजौन : शुक्रवार की देर शाम कोतवाली-गोराडीह मार्ग पर कोतवाली के पास बने चेक पोस्ट पर एक बालू लदे ओवरलोड ट्रैक्टर ने पुलिस जवान को कुचल दिया. इससे पुलिस जवान की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक पुलिस जवान रमेश कुमार मधुवनी का रहने वाला था
Source: Banka News
Read more
about चालक ने जवान पर चढ़ाया ट्रैक्टर, मौत
अब गोराडीह में डंप होगा शहर का कूड़ा
अब गोराडीह में डंप होगा शहर का कूड़ा
एचपीएल से छिनेगा मलिन बस्ती योजना का काम
भागलपुर : पिछले 10 साल से कूड़ा डंपिंग क्षेत्र नहीं मिलने के कारण जहां-तहां कूड़ा गिराने की नगर निगम की समस्या शुक्रवार को नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा ने हल कर दी.
Source: Bhagalpur News
Read more
about अब गोराडीह में डंप होगा शहर का कूड़ा
प्रभात खबर आपके द्वार कल बरहपुरा में
प्रभात खबर आपके द्वार कल बरहपुरा में
भागलपुर : अपने शुरुआती दिनों से ही हम आम लोगों की मूलभूत समस्याओं को जानने और उसे प्रमुखता के साथ प्रशासन के समक्ष रखने व उसका समाधान कराने का काम करते रहे हैं. इसके लिए हम शुरुआत से ही प्रभात खबर आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं. इस कार्यक्रम के दौरान हमारी टीम मुहल्लों में लोगों के बीच जाकर सीधे उनकी समस्याओं से रूबरू होती रही है.
Source: Bhagalpur News
Read more
about प्रभात खबर आपके द्वार कल बरहपुरा में
भागलपुर को पटना नगर निगम नहीं बनायें
भागलपुर को पटना नगर निगम नहीं बनायें
वार्ड पार्षद-नगर आयुक्त विवाद पर बोले मंत्री
भागलपुर : आपस में मिल कर काम करें. भागलपुर नगर निगम को पटना नगर निगम नहीं बनने दें. जब तक आयुक्त और पार्षदों के बीच एका नहीं हो, तब तक विकास नहीं हो सकता.
Source: Bhagalpur News
Read more
about भागलपुर को पटना नगर निगम नहीं बनायें



















